Blog

  • जालंधरः पीआरटीसी ठेका कर्मियों ने खोला मोर्चा, सरकार को दी ये चेतावनी

    जालंधरः पीआरटीसी ठेका कर्मियों ने खोला मोर्चा, सरकार को दी ये चेतावनी

    जालंधर/वरुण: पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार पीआटीसी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पीआरटीसी कर्मियों के वेतन देने के मामले में सरकार द्वारा की जा रही देरी के कारण ठेका स्टॉफ को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जिसके कारण अधिकारियों द्वारा उनकी तरफ उचित ध्यान न देने के कारण समस्याओं का हल नहीं हो रहा। जिसके चलते ठेका कर्मचारी यूनियन के वक्ताओं ने संघर्ष का ऐलान करते हुए कहा कि यदि 2 दिन के भीतर उनका वेतन जारी नहीं किया गया तो 16 फरवरी को वे पंजाब भर में रोष प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

    इस क्रम में पीआरटीसी के अंतर्गत आने वाले पटियाला, कपूरथला सहित पंजाब के सभी 9 बस स्टैंड सुबह 10 से 12 बजे तक बंद किए जाएंगे। इस प्रदर्शन के दौरान सरकारी व प्राइवेट बसों को भी अड्डों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यूनियन के वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह पन्नू, हरदीप सिंह सोढी, हरकेश सिंह विक्की, जगतार सिंह, कुलवंत मिन्हास, रमनदीप सिंह, जतिंद्र सिंह, रोही राम ने एकमत होकर कहा कि ठेका कर्मचारी न्यूनतम वेतन पर अपना गुजारा करने को मजबूर हैं।

    विभागीय अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण पीआरटीसी विभाग उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं कमा पा रहा व घाटे में चल रहा है। पन्नू व सोढी ने कहा कि विभाग को कर्मचारियों का वेतन देने के प्रति गंभीर होना चाहिए क्योंकि इससे पहले भी कई बार वह इस तरह की परेशानी झेल चुके हैं।

  • पंजाबी गायक गुरदास मान ने खरीदी SUV लैंड क्रूजर, देखें तस्वीरें

    पंजाबी गायक गुरदास मान ने खरीदी SUV लैंड क्रूजर, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान ने नई गाड़ी खरीदी है। जिसके बाद गायक गुरदास मान के फैंस सोशल मीडिया पर उनको बधाईयां दे रहे है। गौर हो कि गुरदास मान ने SUV लैंड क्रूजर नई कार खरीदी है। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूदी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

  • हाईवे पर सड़क पार करते समय SUV ने महिलाओं को कुचला, 5 की मौत, कई घायल

    हाईवे पर सड़क पार करते समय SUV ने महिलाओं को कुचला, 5 की मौत, कई घायल

    महाराष्ट्रः पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक SUV ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे ये महिलाएं पुणे शहर से पुणे-नासिक राजमार्ग के किनारे स्थित एक मैरिज हॉल में कैटरिंग के काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार SUV ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

  • पंजाबः मान सरकार का प्री प्राइमरी बच्चों को लेकर बड़ा ऐलान

    पंजाबः मान सरकार का प्री प्राइमरी बच्चों को लेकर बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार ने स्कूलों में पढ़ने वाले प्री प्राइमरी के बच्चों को मोटिवेट करने के उद्देश्य से उन्हे ग्रेजुएशन ड्रेस पहनाने की तैयारी भी कर ली है। क्योंकि विद्यार्थियों के लिए ग्रैजुएशन सैरेमनी का आयोजन स्कूलों में 29 मार्च 2023 को किया जाएगा। पंजाब के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन करने का फैसला किया है।

    प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले में सरकारी स्कूलों में किसी प्रकार की भी कमी न रहे, इसी उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा सरकारी स्कूलों में 3 से 6 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के दाखिले को बढाने और इनकी एक्टिविटीज को आकर्षक बनाने के लिए किए जा रही प्रयासों के तहत ही यह कदम उठाया गया है। इस श्रृंखला में शिक्षा विभाग ने ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए स्कूलों को फंड भी जारी किए हैं।

    इस सेरेमनी के लिए राज्य शिक्षा खोज और सिखलाई परिषद द्वारा प्रदेशभर के 12846 प्राइमरी स्कूलों को 3.85 करोड रुपए की राशि जारी की गई है यह राशि ₹3000 प्रति स्कूल के हिसाब से जारी की गई है। लुधियाना के 994 स्कूलों को 29.82 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा ग्रांट के प्रयोग के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार 29 मार्च को यह ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रॉ-मटेरियल की खरीद हेतु इस राशि को खर्च किया जा सकता है। 

  • मेट्रो स्टेशन के शेड में लगी आग

    मेट्रो स्टेशन के शेड में लगी आग

    महाराष्ट्रः मुंबई के दादर इलाके में सिद्घिविनायक मंदिर के पास बन रहे मेट्रो स्टेशन के परिसर में शेड में लगी आग। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई है। यह स्टेशन अंडरग्राउंड मेट्रो का हिस्सा है। शोर्ट सर्किट की वजह से लाग लगने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है।

  • मिशिगन में यूनिवर्सिटी कैंपस में चली गोलियां, 3 की मौत, कई घायल 

    मिशिगन में यूनिवर्सिटी कैंपस में चली गोलियां, 3 की मौत, कई घायल 

    अमेरिकाः एक बार फिर से अमेरिका में फायरिंग की घटना सामने आई है। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका में गन कल्चर के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते हैं। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि केवल एक ही संदिग्ध है। जो अब भी फरार है। पुलिस ने कहा कि सोमवार रात मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी ने गोलियां बरसा दी। इसमें कम से कम तीन लोग मारे गए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

    पुलिस ने बताया कि शूटिंग रात 8 बजे अमेरिका के मिशिगन में स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई हुई। लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक कम से कम पांच पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनमें से कुछ को जानलेवा चोटें आईं और एमएसयू पुलिस ने थोड़े समय बाद ट्विटर द्वारा एक अपडेट जारी किया जिसमें कहा गया कि हादसे में तीन लोग मारे गए हैं। एमएसयू पुलिस ने कहा कि पहली गोलीबारी शुरू होने के कुछ घंटों बाद परिसर की कई इमारतों पर पुलिस ने छानबीन की और सुरक्षित कर लिया।

    रोज़मैन ने कहा कि संदिग्ध को शुरू में नकाब पहने हुए एक छोटे कद के पुरुष के रूप में देखा गया था। आखिरी बार आरोपी को एमएसयू यूनियन बिल्डिंग से भागते हुए देखा गया था। MSU हायर स्टडी का एक प्रमुख सार्वजनिक संस्थान है जिसका प्रमुख ईस्ट लैंसिंग परिसर 50,000 स्नातक छात्रों के लिए है। यूनिवर्सिटी पुलिस ने सोमवार रात कहा कि अगले 48 घंटों के लिए सभी कक्षाएं और परिसर की गतिविधियां रद्द कर दी गई हैं।

  • वैलेंटाइन्स डे पर पुलिस की सख्ती, इन इलाकों में लगाए नाके 

    वैलेंटाइन्स डे पर पुलिस की सख्ती, इन इलाकों में लगाए नाके 

    चंडीगढ़: वैलेंटाइन्स डे को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। आज 5 डीएसपी 16 एसएचओ के 10 आई/सी पीपी के 4 इंस्पेक्टर सहित लगभग 290 पुलिस कर्मियों को बदमाशों आदि पर नजर रखने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तैनात किया जाएगा।

    इसमें सभी पुलिस स्टेशनों से 104 एनजीओ/ओआर और अन्य इकाइयों से भी 150 एनजीओ/ओआर शामिल होंगे। बाजार पेट्रोलिंग सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक की जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर शाम चार बजे से रात दस बजे तक कुल 26 आंतरिक नाके लगाए जाएंगे। गेरी रूट पर भी विशेष व्यवस्था की गई है, जो सेक्टर 11/12 से सेक्टर 10 लेजर वैली सेक्टर 10 और पंजाब यूनिवर्सिटी सेक्टर 14 और 25 चंडीगढ़ और इसके आसपास की सड़कों पर भी है। शहर में विशेषकर कन्या महाविद्यालयों के आसपास सभी पीसीआर वाहन पेट्रोलिंग पर रहेंगे। पार्क्स मॉल, लेक प्लाजा और कॉलेजों के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

  • जालंधर: सरकार की बड़ी मुश्किलें, भूख हड़ताल पर बैठे लतीफपुरा निवासी

    जालंधर: सरकार की बड़ी मुश्किलें, भूख हड़ताल पर बैठे लतीफपुरा निवासी

    जालंधर/वरुण: लतीफपुरा का मामला एक बार फिर से गर्माना शुरू हो गया है। लोकसभा विस चुनाव से पहले लतीफपुरा का मामला सरकार के गले का फांस बनता रहा है। लतीफपुरा जिन लोगों के घरों को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने गिराया था उन्हें सरकार ने बीच का रास्ता निकालते हुए कालिया कॉलोनी और अमरदास नगर के पीछे के बने बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट देने की ऑफर दी थी, लेकिन लोगों ने सरकार के ऑफर को ठुकरा दिया है। आज से लतीफपुरा में सरकार के खिलाफ लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि वह कहीं नहीं जाएंगे। वह वापस लतीफपुरा में ही अपने घर बनाएंगे। उन्हें जो सरकार ने फ्लैट के ऑफर किए थे वह बिल्कुल घटिया किस्म के हैं और इतने तंग हैं कि उनके परिवार उनमें एडजस्ट ही नहीं हो पाएंगे।

    लतीफपुरा वासियों के घर गिराए जाने के बाद उनको किसान जत्थेबंदियों और कुछ समाज सेवी संस्थाओं का साथ मिला है। सभी ने बैठक कर निर्णय लिया है कि अब शहर के साथ-साथ गांवों की तरफ भी रुख करेंगे। गांवों में जाकर सरकार के खिलाफ लोगों में प्रचार करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार लोगों को वापस लतीफपुरा में ही नहीं बसाती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

  • आज का राशिफल, 14 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 14 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज के दिन आप अपनी सोच से आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें, लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी निराशाजनक सूचना के सुनने के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और आप भावुकता में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। मित्रों के साथ यदि संबंधों में कुछ समस्या आ गई थी, तो वह दूर होंगी और घनिष्ठता बढे़गी। कार्यक्षेत्र में यदि अधिकारी कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो उन्हें पूरी अवश्य करेंगे। आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। आपकी यदि किसी नये वाहन को खरीदने की सोच रहे थे, तो आज इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आप बहुत ही सोच विचार करें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा हो सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आवश्यक लाभ दिलाने वाला है और आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी काम में रुटीन बनाये रखें,  तभी वह पूरे हो पाएंगे और लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो आपका कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। माता पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपने परिवार के किसी सदस्य से मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ कार्य में यदि रुकावट आ गई थी, तो उनमें आप आगे बढ़ेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। विभिन्न परिस्थितियों पर आप नियंत्रण बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो जातक नौकरी के साथ-साथ किसी काम को करने की योजना बना रहे थे, तो वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कुछ घरेलू मामलों में सावधान रहें और किसी वाद विवाद में ना पड़े। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले और आपके कुछ करीबी आपके घर में दखलअंदाजी कर सकते हैं, जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको किसी नये काम को करने का उत्साह बना रहेगा। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उलझनें से भरा रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ाने पर पूरा जोर देंगे और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको  करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाई बंधुत्व की भावना पर आप पूरा जोर देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी किसी नयी संपत्ति को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है और परिवार के सदस्यों में चल रहे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और सभी एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको प्रसन्नता होगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। कुछ महत्वपूर्ण विषयों में आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने धन को अच्छी योजना में निवेश कर सकते हैं। आपको कुछ निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति से बचना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे और परिवार में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके किसी काम को पहले करने की आदत आज आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी, लेकिन आपको यदि किसी मित्र की ओर से कोई निवेश संबंधी योजना सुनने को मिले, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

    धनु राशिफल। आज के दिन आपको अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी और आपको लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वह आपको परेशान कर सकते हैं और आप स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप लोगों से काम आसानी से निकाल पाएंगे। यदि बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल करें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
     
    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको अधिकारियों की सलाह पर चलकर तरक्की मिल सकती है और जो लोग किसी नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनकी इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए बनाई गई योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह दूर होगी. आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपना एक लक्ष्य बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी सरकारी काम में बहुत ही सूझ बूझ से आगे बढ़ना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करके वरिष्ठ सदस्यों से वाहवाही लूट सकते हैं, लेकिन आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिससे आपको मन परेशान रहेगा। कुछ करीबियों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे।

    मीन राशिफल। मीन राशि के जातकों को आज कुछ नये संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा और भाग्य भी उनका पूरा साथ देगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्य के प्रति भी पूरी आस्था दिखाएंगे और आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

  • इंडियन सर्विलांस ड्रोन हुआ दुर्घटना का शिकार, सभी उड़ानें सस्पेंड

    इंडियन सर्विलांस ड्रोन हुआ दुर्घटना का शिकार, सभी उड़ानें सस्पेंड

    जम्मूः लद्दाख में भारतीय निगरानी (इंडियन सर्विलांस) ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसकी वजह से सभी नागरिक उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि घटना आज सुबह घटी। हालांकि इस बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को देखते हुए पिछले साल जुलाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में सटीक निगरानी करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन उपलब्ध कराए थे।

    माना जा रहा है कि जो निगरानी ड्रोन आज दुर्घटना का शिकार हुआ है, वह ड्रोन के इन्हीं बेड़े में शामिल था। दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट और उड़ानों को कोई मुश्किल न आएं, इसलिए लद्दाख एयरपोर्ट प्रधारिकरण ने सभी नागरिक उड़ानों को सस्पेंड करने का फैसला किया। इन ड्रोन्स को उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में निगरानी के लिए डिजाइन किया गया था। इनको चंडीगढ़ में डीआरडीओ की टर्मिनल बॉलिस्टिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला (टीबीआरएल) ने विकसित किया था। इसकी तैनाती से उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में भारतीय सेना की ताकत बढ़ी है।