Blog

  • आर्थिक गतिविधियों के सृजन में बैंक बुनियादी इकाई: एडीसी

    आर्थिक गतिविधियों के सृजन में बैंक बुनियादी इकाई: एडीसी

    बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक में बोले डाॅ. अमित कुमार 

    ऊना/सुशील पंडित: आर्थिक गतिविधियों के सृजन में बैंक एक बुनियादी इकाई है,  जिसके माध्यम किसी भी रोज़गार के संचालन में आरम्भिक सहयोग महत्वपूर्ण है। यह बात आज अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार ने आज यहां बचत भवन में आयोजित ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा समिति की द्वितीय तिमाही की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 

    डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की द्वितीय तिमाही के अंत तक 2365 करोड़ 38 लाख के ऋण के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 1053 करोड़ 42 लाख के ऋण वितरित किये गये हैं। इस अवधि तक बैंकों की जमा राशि 9.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11847.73 करोड़ रूपये हो गयी है, जबकि ऋण राशि 13.88 प्रतिशत की दर से बढ़कर 3675.79 करोड़ हो गई है। ज़िला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 31.03 प्रतिशत पहुंच गया है, जोकि राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा काफी कम है। एडीसी ने इस दिशा में सुधार लाने हेतु बैंकों और सरकारी विभागों को आपसी तालमेल के साथ सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ज़िला के बैंकों ने माह सितंबर  तक 61842 कृषि कार्ड किसानों को वितरित किये हैं, जबकि बैंकों ने 694 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 683.77 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 18.6 प्रतिशत है।  उन्होंने बैंकों से ज़िला की जनता के जीवन स्तर को सुधारने हेतु हर तरह की वित्तीय सहायता का भी आहवान किया ताकि बैंकों की सहायता से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जा सके। बैठक में वित्त बर्ष 2023-24 में जिला ऊना के लिए नाबार्ड की 2217 करोड़ 26 लाख रुपए की ऋण योजना भी रिलीज की गई। 

    एडीसी ने  बेंकों को निर्देश दिये कि जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंको की ऋण योजनायों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल आम लोग बल्कि उद्यमी भी लाभान्वित होंगे तथा जिला के ऋण व जमा अनुपात में भी काफी सुधार होग। उन्होंने सभी बैंको  को  सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर स्वीकृत करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक, ऊना के मुख्य प्रबन्धक युवराज आनंद ने कहा कि बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समयावधि में हासिल करने के प्रेरित किया। उन्होंने अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों कों बढ़ावा देने के लिये सरलता से ऋण प्रदान करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को फायदा पहुंचाने हेतु सभी बैंक और सरकारी व गैर-सरकारी अधिकारी रचनात्मक भूमिका अदा करें। जबकि फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि सम्बद्ध गतिविधियों में अधिक से अधिक किसानो को शामिल करने के प्रयास किये जाए। नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार ने बैठक में शामिल सदस्यों कों स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु, जे.एल.जी. तथा नये किसान क्लब बनाने का अनुरोध किया। 

    बैठक में मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक शुभम द्विवेदी, जिला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार, संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केन्द्र अंशुल धीमान, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, विभिन्न बैंकों के ज़िला समन्वयकों तथा सरकारी व गैर-सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया । 

  • कपूरथलाः पेपर देने कॉलेज गई छात्रा हुई लापता, युवक पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः पेपर देने कॉलेज गई छात्रा हुई लापता, युवक पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा घर से कॉलेज का पेपर देने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। लड़की के परिजनों ने नगर पुलिस को घटना संबंदी सूचना दे दी है। जानकारी अनुसार अमृतसर के गांव दुगली कलां वासी एक महिला ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी जो कि कपूरथला में अपनी मासी के पास रहती है तथा कपूरथला के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। सुबह वह अपनी मौसी के घर में काम करने वाली एक लड़की के साथ कॉलेज पेपर देने गई। लेकिन वापस घर नहीं लौटी है।   

    उन्होंने बताया कि बहुई गांव निवासी राजकुमार पुत्र रोहित शर्मा अपनी लड़की को कहीं ले गया है। पुलिस ने छात्रा की मां के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और लापता लड़की का अभी तक कोई पता नहीं चला है। दूसरी तरफ कॉलेज सूत्रों से मालूम हुआ है कि उक्त प्राइवेट शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह 8 बजे कॉलेज आई और 8:30 बजे पेपर दिए बिना ही वापस चली गई थी। जाते हुए उसके साथ उक्त लड़की थी जो उसके साथ आई थी। 

    सिटी थाना पुलिस जांच अधिकारी इशरु प्रसाद के अनुसार महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नवयुवक के खिलाफ धारा 346 के तहत FIR NO. 298 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • दुर्घटना से देर भली विषय पर कंपीटिशन 

    दुर्घटना से देर भली विषय पर कंपीटिशन 

    हरोली कॉलेज में नारा लेखन में प्रिया, कनिका रही फर्स्ट 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय हरोली में  इन दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष आभियान चलाया जा रहा है। संस्थान  में प्रॉफेसर डा आरती ने  छात्रों को  यातायात नियमों को लेकर जागरुक किया । इसी विषय पर  संस्थान में बुधवार को  नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ आरती की देखरेख में संपन्न हुई l

    नारा लेखन  प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर  भाग लिया l प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया  व कनिका  द्वितीय स्थान रिया , शालू रमेश कुमार तृतीय स्थान हरदियाल, प्रिया रूचि  ने अर्जित किया l डॉ आरती ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है l आम हो या खास सभी के लिए सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है lआज सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है lअतः हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए l हमारे सामूहिक प्रयास से यह सब संभव हो सकता है l इस अवसर पर प्रोफेसर आर एस डडवाल, प्रोफेसर गुरवक्ष ,कैप्टन सोनिका, प्रोफेसर कल्पना, प्रोफेसर बिंदिया , प्रोफेसर  अमन भी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः SP Headquarter अनिल कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    पंजाबः SP Headquarter अनिल कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    फरीदकोट:  जिले से दुखद ख़बर सामने आई है। जिले के एसपी हेडक्वाटर अनिल कुमार की मौत होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार हेडक्वार्टर एसपी की ड्यूटी दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो रास्ते में जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

    बताया जा रहा है कि एसपी अनिल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। गौरतलब है कि अनिल कुमार पंचकूला के रहने वाले थे। वह पिछले 6 महीने से फरीदकोट में सुपरिटेंडेंट तैनात थे। पुलिस डिपार्टमेंट में उनकी मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। 

  • Fancy Number का क्रेज, 15.20 लाख में बिका 0001

    Fancy Number का क्रेज, 15.20 लाख में बिका 0001

    चंडीगढ़ः सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने नई सीरीज सीएच01-सीएन के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इससे विभाग को 1.81 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलामी में 0001 नंबर आरक्षित मूल्य 50 हजार के मुकाबले सबसे अधिक 15.20 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा 0009 नंबर आरक्षित मूल्य 30 हजार के मुकाबले 9.96 लाख रुपये, 0007 नंबर 7.91 लाख, 0006 नंबर 6.32 लाख, 0002 नंबर 5.34 लाख, 0005 नंबर 5.05 लाख, 0003 नंबर 3.79 लाख, 0004 नंबर 3.74 लाख, 0008 नंबर 2.79 लाख और 9999 नंबर 2.62 लाख रुपये में नीलाम हुआ।

    विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अब जो नंबर रह गए हैं उन्हें दोबारा नीलामी में रखेंगे। पिछली बार सीएच01-सीएम सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे विभाग को 2.12 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 18.19 लाख रुपये में नीलाम हुआ था।

  • अमेरिका में बर्फ से जमी झील पर टहल रहे थे भारतीय, अचानक हुए हादसे में 3 की मौत 

    अमेरिका में बर्फ से जमी झील पर टहल रहे थे भारतीय, अचानक हुए हादसे में 3 की मौत 

    एरिजोनाः अमेरिका में आए बर्फीले तूफान ने तबाही मचा रखी है। इन सबके बीच खबर है कि अमेरिका में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन भारतीयों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के एरिजोना प्रांत में एक जमी हुई झील पर चलने के दौरान बर्फ टूटने से ये सभी लोग ठंडे पानी में गिर गए थे। ये हादसा एरिजोना की कोकोनिनो काउंटी की वुड्स केनन झील पर 26 दिसंबर की शाम को हुआ था। 

    स्थानीय पुलिस ने मृतकों के शवों को खोज निकाला है और उनकी पहचान की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में नारायण मुद्दाना (49) और गोकुल मेदीसेती (47) के साथ ही हरिथा मुद्दाना नाम की एक महिला शामिल थी। महिला की उम्र के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। सभी मृतक एरिजोना के चांडलर में रुके थे और भारत के रहने वाले थे।

    कामयाब नहीं हो सकी बचाने की कोशिश

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हरिथा को बहुत जल्दी पानी से बाहर निकाल लिया था। जिसके बाद बचाव दल ने उनकी जान बचाने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए, लेकिन सभी कोशिशें बेकार रहीं। मौके पर ही हरिथा की मौत हो गई। इसके बाद झील में गिरे नारायण और गोकुल की तलाश शुरू की गई, जिनके शव एक दिन बाद मिले थे। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि इलाके के सबस्टेशन में मौजूद पुलिस को इन लोगों के झील में गिरने के बाद बुलाया गया था।

    अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर

    बताया जा रहा है कि अमेरिका में बर्फीला तूफान आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से आया है। इस बर्फीले तूफान की वजह से अब तक अमेरिका में 50 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ठंड की वजह से कई प्रांतों में फ्लाइट्स और ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। इतना ही नहीं, भीषण बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

  • पंजाबः बस और एबुलेंस की हुई भयानक टक्कर

    पंजाबः बस और एबुलेंस की हुई भयानक टक्कर

    लुधियानाः टिबा पुल स्थित सवारियों से भरी बस और एबुलेंस की टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में एबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार एबुलेंस चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान होने से बचाव रहा।

    बता देें कि एंबुलेंस चालक चंडीगढ़ के अस्पताल में शव छोड़कर वापिस लुधियाना की ओर आ रहा था। इसी दौरान एबुलेंस की टिब्बा पुल पर सवारियों से भरी बस टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलैंस में लगी हुई सीएनजी किट लीक हो गई वहीं दूसरी और हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। बस चालक का कहना है कि एंबुलेंस चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए है और मामले की जांच में जुट गए है।

  • पंजाबः पुलिस ने ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 3 किलो अफीम सहित 2 तस्कर किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 3 किलो अफीम सहित 2 तस्कर किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब के सीएम भगवंत मान एवं डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा नशे के खिलाफ जारी जंग के तहत पठानकोट पुलिस ने राजस्थान से दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.02 किलोग्राम अफीम बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश (26) और सुनील (21) निवासी ओची अल्दा बिश्नोई की ढाणी, रातंडा, जोधपुर शहर, राजस्थान के रूप में हुई है।

    वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) हरकमल प्रीत सिंह खख ने इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि पठानकोट पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि दो तस्कर राजस्थान से पठानकोट अफीम को अपने ग्राहकों को बेचने के लिए पठानकोट के पास मलकपुर अड्डा ले जा रहे हैं और इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी (डी) रविंदर कुमार रूबी के नेतृत्व में एसआई सुरिंदर सिंह प्रभारी सीआईए पठानकोट सहित एक पुलिस टीम को तुरंत इनको गिरफ्तार करने के लिए रवाना किया गया था। पुलिस ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और तलाशी के बाद गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 3.02 किलोग्राम अफीम बरामद की गई हैं।

    तस्करों के खिलाफ थाना सुजानपुर में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत प्राथमिकी संख्या 175 दिनांक 27 दिसंबर 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये ड्रग्स ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचने के मकसद से राजस्थान से लाए थे। ये दोषी पहले अपने ग्राहकों को अफीम के सैंपल देकर इनसे माल ख़रीदने का झांसा देते थे। यदि ग्राहक ने नमूने को मंजूरी दे दी तो वे प्रतिबंधित सामग्री को बेचने के लिए आगे बढ़े थे।

    एसएसपी खख ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायपालिका के समक्ष पेश किया जाएगा और उनका रिमांड मांगा जाएगा ताकि उनके आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, पुलिस ने अफीम की उत्पत्ति की पहचान करने और अवैध गतिविधि में शामिल अन्य साथियों को पकड़ने के लिए एक जांच शुरू की है। यह बड़ा ऑपरेशन पठानकोट पुलिस द्वारा शहर के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। पठानकोट पुलिस एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए प्रयासरत है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना जारी रखेगी। एसएसपी खख ने कहा, “हम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह करते हैं।

  • अस्पतालों में बढ़ी कोविड बूस्टर की मांग, स्टॉक खत्म!

    अस्पतालों में बढ़ी कोविड बूस्टर की मांग, स्टॉक खत्म!

    नई दिल्ली: चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अन्य कई देशों में भी वायरस के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। कोविड की स्थिति को देखते हुए भारत में भी लोग घबरा रहे हैं। इस बीच कोरोना वैकसीन की मांग काफी बढ़ गई है। लोग को-विन पोर्टल पर जाकर टीके के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को अपॉइंटमेंट नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण यह है कि कुछ अस्पतालों में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद नहीं है। वहीं, कुछ अस्पतालों मे एक या दो दिन की ही वैक्सीन बची है।

    एक दिन का स्टॉक ही मौजूदः संजय गांधी हॉस्पिटल

    दिल्ली के संजय गांधी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि बीते कई महीनों से लोग वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे थे। इस वजह से मौजूदा स्टॉक को वापस भेज दिया गया था, लेकिन पिछले दो दिन से वैक्सीन लेने वालों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। फिलहाल एक दिन का स्टॉक ही मौजूद है। टीकों की मांग के लिए प्रशासन को पत्र लिख दिया गया है। दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनके पास दो दिन का ही स्टॉक मौजूद है। वैक्सीन रखी थी, लेकिन बीते महीने से उसको वापस भेज दिया गया।

    बूस्टर डोज लगवाने में युवाओं और बुजुर्गों की संख्या अधिक

    टीके अगर लंबे समय तक रखे रहते तो खराब हो सकते थे। इसलिए ये फैसला लिया गया था। डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल बूस्टर डोज लेने वाले लोग आ रहे हैं। इनमें युवाओं और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। अभी जिन लोगों ने बीते दिनों अपॉइंटमेंट लिया था उन्हें डोज लगाई जा रही है। वैक्सीन के स्टॉक के हिसाब से ही स्लॉट बुक किए जा रहे हैं।

    अचानक क्यों बढ़ी वैक्सीन की मांग

    वरिष्ठ फिजिशयन डॉ अजय कुमार का कहना है कि कोविड को लेकर लोगों मे डर का माहौल है। सभी चाहते हैं कि उन्हें पहले ही तरह खतरनाक स्थिति का सामना न करना पड़ें। इसलिए लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल जा रहे हैं। वैक्सीन लगने से वायरस की गंभीरता और लक्षणों को कम किया जा सकता है, हालांकि युवाओं और स्वस्थ लोगों सेअपील है कि वे पैनिक न हों। अगर जरूरी लगे तभी बूस्टर डोज लगवाएं, लेकिन घर के बुजुर्ग लोग और पुरानी बीमारी से जूझ रहे मरीजों का टीकाकरण जरूर करा लें।

    नेजल वैक्सीन को भी मिली अनुमित

    केंद्र सरकार ने देश की पहली नेजल वैक्सीन को भी अनुमित दे दी है। इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के रूप में लगवाया जा सकेगा. दो खुराक ले चुके लोग नेजल वैक्सीन को लगवा सकते हैं। ये वैक्सीन नाक के जरिए दी जाती है। इसे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काफी कारगर माना जा रहा है।

  • वाह रे पुलिसः SI ने बंदूक में ऐसी जगह डाली गोली, DIG साहब रोक नहीं पाए हंसी, देखें वीडियो

    वाह रे पुलिसः SI ने बंदूक में ऐसी जगह डाली गोली, DIG साहब रोक नहीं पाए हंसी, देखें वीडियो

    संतकबीरः सोशल मीडिया पर एक SI (सब इंस्पेक्टर) का वीडियो चर्चा में है। मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर खलीलाबाद कोतवाली का है। जहां DIG (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) निरीक्षण करने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से हथियार चलवाकर देखे। ऐसे में जब एक SI ने बंदूक चलाने की प्रक्रिया के दौरान गोली बंदूक की नली से डाली और फायर करने लगा, तो डीआईजी साहब सहित अन्य पुलिसकर्मी हंसने लगे।

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद कुछ यूजर्स को यूपी पुलिस की ‘ठांय… ठांय…’ याद आ गई। पुलिसकर्मियों की यह स्थिति देख डीआईजी पुलिसकर्मियों को कड़ा प्रशिक्षण दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को बस्ती मंडल के डीआईजी आरके भारद्वाज थानों का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान वह खलीलाबाद कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों का कौशल देखने के लिए सभी से सर्विस हथियार ऑपरेट करके दिखाने को कहा।

    इस दौरान पिस्टल, टीयर गन आदि हथियारों को ऑपरेट कराया गया, जो कभी भी पुलिसकर्मियों को उपयोग करना पड़ सकता था। लेकिन भैया, बंदूक चलाने के दौरान एक एसआई को यह भी पता नहीं था कि उसमें गोली कहां से डाली जाती है। उसने फुल कॉन्फिडेंस से डीआईजी के सामने बंदूक की नली में गोली डाली और फायर करने लगा तो डीआईजी सहित दूसरे पुलिसकर्मी दंग रह गए और हंसने लगे।