Blog

  • जालंधर: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना आदमपुर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोमनाथ पुत्र महिंदर वासी सुभानपुर त्रिलोचन सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी कंदोला के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि  पुलिस पार्टी हरिपुर मोड़ पर मौजूद थी, इसी दौरान दोनो आरोपी एक्टिवा और मोटरसाइकिल पर सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस पार्टी ने दोनो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी सोमनाथ की एक्टिवा की डिक्की से 10 ग्राम हैरोईन और 5000 नगदी बरामद हुई। आरोपी त्रिलोचन के कब्जे से 5 ग्राम हैरोईन और 15000 नगदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः 90 लाख की भारतीय करंसी सहित तीन काबू

    जालंधरः 90 लाख की भारतीय करंसी सहित तीन काबू

    जालंधर (वरुण)। थाना भोगपुर की पुलिस ने लाखों रुपए की भारतीय करंसी सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह पुत्र बिंदर सिंह, करण भट्टी पुत्र जसपाल भट्टी दोनो वासी चक्कबामू दसूहा, आशीष पुत्र मनजिंदर वासी नवां पिंड काला संघिया के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएसपी सरबजीत राय की अगुवाई में भोगपुर के थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने कुरेशियां में हाईटैक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी नंबर पीबी 08 इजे 0060 टांडा की ओर से आती दिखाई दी, पुलिस ने गाड़ी को रोका तो उसमें तीनो व्यक्ति सवार थे, गाड़ी की तलाशी दौरान 90 लाख रुपए की नगदी, एक पासपोर्ट और विदेशी कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले की जानकारी इन्कम टैक्स विभाग को दे दी है।

  • पंजाबः शादी से पहले बैंक कर्मी ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त

    पंजाबः शादी से पहले बैंक कर्मी ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त

    लुधियानाः थाना मेहरबान के अधीन आते इलाके में 30 वर्षीय युवक द्वारा शादी से पहले फंदा लगा जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अविनाश के रूप में हुई है। अविनाश निजी बैंक का कर्मचारी था। दरअसल, अविनाश हकलाना की आदत से परेशान था। जिस कारण उसका रिश्ता नहीं हो रहा था। अविनाश का अब रिश्ता तो हो गया था लेकिन उसके मन में यही डर बैठ गया था कि हकलाहट की आदत के कारण उसके रिश्ता टूट न जाए। दरअसल, कुछ महीने पहले भी 2-3 रिश्ते इसी आदत के कारण टूट चुके थे।

    परिवार के सदस्यों ने पंखे के साथ शव लटकता देखा तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। परिवार के लोगों ने शोर मचाया और पड़ोसियों को बुलाया। अविनाश को प्राथमिक सहायता देने की कोशिश की लेकिन वह दम तोड़ चुका था। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल पर फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी देते हुए थाना मेहरबान के जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मरने वाले अविनाश को हकलाना की आदत थी। इस कारण उसकी निजी जिंदगी काफी प्रभावित हो रही थी। परिवार द्वारा पुलिस को बताया गया है कि पहले भी करीब 2 से 3 जगह रिश्तों की बात बनती टूट जाती। इसी कारण वह बहुत परेशान था।

    इसलिए अब हुए रिश्ते दौरान भी उसे टूटने का डर था। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में अविनाश की शादी की तारीख आदि तय होनी थी। घर में रंग रोगन का काम चल रहा था। अविनाश मानसिक रूप से परेशान हो गया था कि घर में रंग रोगन आदि पर काफी पैसा भी लग रहा थ। उसे डर था कि कही उसकी शादी हकलाहट की आदत से अधर में न रुक जाए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। परजिनों को शव पोस्टमार्टम के बाद दे दिया जाएगा। पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।

  • पंजाबः अंधाधुंध फायरिंग कर रही पापा की परी, वीडियो वायरल

    पंजाबः अंधाधुंध फायरिंग कर रही पापा की परी, वीडियो वायरल

    अमृतसरः पंजाब में गन कल्चर को प्रमोट करने पर सरकार द्वारा लगाई गई रोक के बावजूद कुछ लोग अभी भी गन कल्चर को प्रमोट कर रहे है। ऐसा ही एक मामला मजीठा रोड़ के चांद एवन्यू से सामने आया है। जहां एक लड़की की पिस्तौल के साथ अंधाधुंध फायरिंग करने की वीडियो काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाली लड़की ने यह वीडियो खुद अपने मोबाइल फोन से तैयार किया है। फिलहाल लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    उधर, पुलिस युवती की शिनाख्त के लिए मजीठा रोड के चांद एवेन्यू पर छापेमारी कर रही है। वायरल वीडियो में उक्त लड़की हाथ में पिस्तौल लिए अपनी छत पर जाती हुई नजर आ रही है और पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग कर रही है। एसीपी बरिंदर सिंह खोसा ने दावा किया है कि लड़की की पहचान कर जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। पंजाब में गन कल्चर को खत्म करने के लिए सरकार ने मीडिया पर हथियारों के वीडियो के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

  • बड़ा झटकाः इस बड़ी कंपनी ने बंद की ये पॉपुलर कार!

    बड़ा झटकाः इस बड़ी कंपनी ने बंद की ये पॉपुलर कार!

    नई दिल्लीः कार निर्माता कंपनी जीप ने अपने भारतीय लाइनअप से बेस वेरिएंट कंपास स्पोर्ट के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट को हटा दिया है, यानी इसे बंद कर दिया है। इसका बेस वेरिएंट अब सिर्फ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स वाले 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही मिलेगा। ऐसा होने से अब इसके पेट्रोल ऑप्शन की एंट्री लेवल कीमत बढ़ गई है।

    बंद किए गए वेरिएंट में कार निर्माता 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन देती थी, जो 163PS और 250Nm पावर आउटपुट देता था। इसमें छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया था। अब कंपास में मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प सिर्फ 2.0-लीटर डीजल यूनिट के साथ ही मिलेगा, जो 172PS और 350Nm जनरेट करता है।

    छोटे इंजन में नहीं मिलेगी मैनुअल ट्रांसमिशन

    बता दें कि 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन देना बंद किया गया है, इसके अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी इंजन में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता रहेगा। गाड़ी के अन्य किसी वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कार की कीमत 21.09 लाख रुपए से 31.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। भारतीय बाजार में जीप कंपास एक पॉपुलर एसयूवी है, जिसका मुकाबला  हुंडई ट्यूसॉन, टाटा हैरियर, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और फोक्सवैगन टिग्वान जैसी SUVs से रहता है।

    कंपास सपोर्ट के फीचर्स

    बेस वेरिएंट कंपास सपोर्ट में 8.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलती थी। इसमें चार स्पीकर, सेकंड-रो एसी वेंट, क्रूज़ कंट्रोल (सिर्फ ऑटोमेटिक), ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, ईबीएस के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईसीएस) और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर भी आते थे। कार का लुक काफी अग्रेसिव है और इसी कारण से इसे लोग पसंद भी करते हैं। हालांकि, बिक्री में मामले में यह टॉप-25 कारों में भी कहीं नहीं है।

  • खनन माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन , पांच टिप्पर जब्त

    खनन माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन , पांच टिप्पर जब्त

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने अवैध खनन में लगे माफिया पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तैयारी से जुट गई है। बीती रात डीएसपी अंकित शर्मा और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संतोषगढ़ क्षेत्र में नाकेबंदी की और पुलिस टीम ने अवैध तरीके से खनन सामग्री ले जा रहे पांच टिप्परों को कब्जे में लिया है।

    बीती रात शुरू हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी टिप्पर पंजाब नंबर के है और सभी टिप्पर चालक पुलिस को वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। पुलिस ने पांचों टिप्परों को जब्त करते हुए पुलिस लाइन झलेड़ा भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की दिशा में भी कदम उठा रही है ताकि खनन माफिया पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके। 

    ऊना पुलिस लगातार खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया की पुलिस अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही। जिला में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि रात्रि ऊना पुलिस ने बेहतर काम करते हुए संतोषगढ़ क्षेत्र से 5 टिप्परों को जब्त किया है। यह कार्रवाई अब निरंतर जारी रहेगी। और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • बंगाणा के चम्बोआ गांव से दो महिलाएं हुई लापता, 4 लाख नकदी ओर 2 लाख के गहने लेकर फरार

    बंगाणा के चम्बोआ गांव से दो महिलाएं हुई लापता, 4 लाख नकदी ओर 2 लाख के गहने लेकर फरार

    पुलिस में हुआ मामला दर्ज, कॉपरेटिव सोसाइटी में देने के लिए भेजे थे पैसे

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा में एक अजीब बाकय हुआ है। जिसे सुनकर हर कोई शॉट हो रहा है। 3 वर्ष पूर्व हुई शादी जिसमे देवरानी ओर जेठानी के घर बालों ने किसी कॉपरेटिव सोसाइटी से कर्जा लिया था। कर्ज न चुकने पर सचिब द्वारा नोटिस निकाला गया। घर बालों ने अपने किसी रिश्तेदार से 3 लाख की मांग की। रिश्तेदार ने भी ईमानदारी से फर्ज निभाते हुए 3 लाख की धनराशि भेज दी। बही एक लाख घर पर रखा था। लेकिन सुबह देखा तो न पैसे ओर ही घर की दोनों बधुएँ। डीहर पंचायत के गांव चंबोआ की दो महिलाएं 3 दिन से घर से लापता हैं। रिश्ते में दोनों महिलाएं आपस में बहनें बताई जा रही है लेकिन 25 दिसंबर को घर से सिलाई सीखने के लिए तलमेहड़ा बाजार गई थी उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश करने के बाद पुलिस थाना बंगाणा में महिलाओं को ढूंढने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के रोहड़ू के गांव दखरांटू के दोनों चचेरी बहनों की शादीडीहर पंचायत के गांव चंबोआ के दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। एक महिला की शादी को ढाई वर्ष का समय हुआ है जबकि दूसरे की शादी को अभी 5 माह ही बीते हैं।

    एक महिला का 1 वर्ष का बेटा भी है। बेटे वाली महिला ने बेटे को मोह को त्याग कर पिता के हवाले छोड़ दिया है। महिलाओं के पति सुनील व सुशील ने बताया कि घर से जाते वक्त उनकी पत्नियां ₹300000 की नकदी ₹350000 के गहने भी अपने साथ ले गई है। सुशील ने बताया कि बड़े भाई सुनील की शादी को ढाई वर्ष का समय बीत चुका था वह उसका एक बच्चा भी था। इसलिए उसने अपने भाभी के ऊपर भरोसा करके रोहड़ू की ही उसकी चचेरी बहन से शादी कर ली लेकिन उसे क्या पता था कि शादी के मात्र 5 माह बाद ही उसकी पत्नी को भाभी नकदी व गहनों को चुराकर घर से भाग जाएंगी। इन भाइयों का कहना है कि हम एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। इन महिलाओं ने नकदी व जेवरात चुराकर जिसमें कि उनकी मां के गहने भी शामिल हैं परिवार की कमर तोड़ दी है। उक्त परिवार के सदस्यों ने थाना प्रभारी बंगाणा से महिलाओं को ढूंढने व उनके नकदी व गहने वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस थाना बंगाणा की ग्राम पंचायत डीहर के गांव चम्बोआ से दो महिलाएं लापता हुई हैं।

    पुलिस को दी शिकायत में पुलिस थाना बंगाणा क्षेत्र के गांव चम्बोआ निवासी युवक सुशील शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी मधु उम्र 27 वर्ष, 25 दिसंबर को लापता हो गई है। साथ में उनकी भाभी शिवानी शर्मा पत्नी सुनील कुमार उम्र 21 वर्ष है। वह सुबह 9 बजे घर से सिलाई सीखने के लिए तलमेहडा बाजार में हर रोज की तरह गई थी। जबकि वह हर रोज वापस शाम को 3 बजे वापस घर आ जाती थी ।लेकिन वह दोनों ही वापस नहीं लौटी है। उन दोनों का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। और जाते समय मेरी पत्नी मधु व भाभी शिबानी अपने सोने के आभूषण सहित तीन लाख रुपए नगदी साथ ले गई हैं। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर दोनों की तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया है। युवक सुशील शर्मा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस थाना बंगाणा ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों महिलाओं की तलाश शुरू की है।

  • पंजाबः दो ट्रैक्टरों की भयानक टक्कर में वाहनों के उड़े परखच्चे

    पंजाबः दो ट्रैक्टरों की भयानक टक्कर में वाहनों के उड़े परखच्चे

    लुधियाना: ठिठुरती सर्दी में सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं साहनेवाल जीटी रोड पर दो ट्रैक्टरों की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टरों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में दोनों ट्रैक्टरों के परखच्चे उड़ गए।

    हालांकि गनीमत यह रही है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं घटना के दौरान सड़क पर काफी जाम लग गया। दोनों ट्रैक्टरों को वहां से हटाने के लिए जेसीबी संचालकों को सूचना दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची जेसीबी व हाइड्रा की मदद से दोनों ट्रैक्टरों को सड़क से हटाया जा रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • दो जनवरी तक 24 घंटे खुलेेंगे होटल, ढाबे व रेस्त्रां

    दो जनवरी तक 24 घंटे खुलेेंगे होटल, ढाबे व रेस्त्रां

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना में आने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु उपायुक्त राघव शर्मा ने आवश्यक आदेश जारी किए हैं। आदेशों में जिला में आने वाले पर्यटक सीज़न के मध्यनजर जिला ऊना में दो जनवरी, 2023 मध्यरात्रि तक सभी होटल, रेस्त्रां व ढाबे 24 घंटे खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित मालिक व संचालक अपने परिसर में उचित एवं आवश्यक व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।

  • दिन दिहाड़े परिवार संग जा रही 22 वर्षीय एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

    दिन दिहाड़े परिवार संग जा रही 22 वर्षीय एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

    रांचीः झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री 22 वर्षीय रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर घटी है। ईशा आलिया को कथित तौर पर झपटमारों ने गोली मारी है। ईशा अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से रांची से कोलकाता जा रही थीं।

    न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने ईशा के पति की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रकाश कुमार से भी पूछताछ की और घटना को रिक्रिएट करने के लिए उन्हें अपराध स्थल पर ले गए। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत के अनुसार, परिवार अपनी कार में कोलकाता की ओर जा रहा था। वे सुबह 6 बजे के आसपास एक सुनसान जगह पर रुके थे।

    अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान झपटमारों ने उन पर हमला कर दिया। जब आलिया ने विरोध करने की कोशिश की, तो उसे प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक झपटमारों में तीन बदमाश शामिल थे। उन्होंने प्रकाश कुमार पर तब हमला किया जब वह टॉयलेट के लिए रुके थे और गाड़ी से नीचे उतरे थे।

    प्रकाश कुमार ने कहा कि मेरी पत्नी बेटी के साथ कार में बैठी थीं। जब बदमाशों ने मेरा पर्स छीनने की कोशिश की तो मेरी पत्नी ने उतर कर विरोध करने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने उसे गोली मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाका काफी सुनसान था इसलिए प्रकाश कुमार मदद मांगने के लिए करीब दो किलोमीटर नीचे गए। घटना के बाद आलिया को उलुबेरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।