Blog

  • पाकिस्तान मेें हिंदू महिला का बेरहमी से कत्ल, धड़ से अलग की गर्दन

    पाकिस्तान मेें हिंदू महिला का बेरहमी से कत्ल, धड़ से अलग की गर्दन

    सिंधः पाकिस्तान के सिंध से विधवा महिला की हत्या का एक घिनौना मामला सामने आया है। जहां एक 40 वर्षीय हिंदू महिला की हत्या कर दी गई है। हत्या इतनी बर्बर तरह से की गई कि अज्ञात हत्यारे ने महिला का सिर तन से जुदा कर दिया, उसके खाल को छील दिया और छाती के पार्ट भी काट दिए। दिल को दहला देने वाली यह घटना सिंध के सिंझोरो की है, जहां महिला की पहचान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की दया भील के रूप में हुई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधवा महिला की बॉडी बहुत ही बुरी हालत में सरसों के खेत से बरामद की गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, महिला के शव से सिर और छाती के पार्ट अलग थे और उसकी खाल छिली हुई थी। यह खबर सामने आने के बाद बुधवार सुबह हिंदू सीनेटर कृष्णा कुमारी सिंझोरों पहुंचीं।

    पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

    खबरों के बाद हरकत में आई पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सिंझोरो और शाहपुरचक्कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृत महिला के घर भी पूछताछ के लिए पहुंची।

    पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आई, हत्यारे को जल्द पकड़ेंगे

    रिपोर्ट के मुताबिक, विधवा महिला दया भील की बर्बर हत्या का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। संघर जिले के पिपल्स पार्टी ऑफ माइनॉरिटजी विंग के रिप्रेजेंटेटिव भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें मामले की जानकारी दी और बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आ गई है और जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।

  • नए साल पर एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, आतंकी रच रहे पंजाब को दहलाने की साजिश 

    नए साल पर एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, आतंकी रच रहे पंजाब को दहलाने की साजिश 

    चंडीगढ़ः पंजाब को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने एक बार फिर से आतंकी हमले कोल लेकर चेताया है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर पंजाब को दहलाने के लिए आतंकी साजिश रच रहे हैं। पंजाब के पुलिस स्टेशन और सरकारी बिल्डिंग पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने नए साल में मोहाली के पुलिस स्टेशन में आतंकी हमला होने का अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि इस हमले के लिए पाकिस्तान से संबंध रखने वाले आतंकी साजिश रच चुके हैं।

    बता दें कि तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर आरपीजी हमले के बारे में भी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट भेजा था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस हमले को रोकने में नाकामयाब साबित हुई। यह पहली बार नहीं है, जब खुफिया इनपुट आया हो और पुलिस उसे भुनाने में कामयाब रही हो। दरअसल, बीते सप्ताह भी खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को भेजे इनपुट में कहा था कि राज्य में माहौल खराब करने के उद्देश्य से विदेश में छिपे भारत विरोधी तत्व पुलिस थानों और सरकारी इमारतों को निशाना बना सकते हैं। इस मामले में मुख्य राजमार्गों पर स्थित ऐसे भवनों की सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी गई थी। 

  • भारत में चीन की महिला जासूस को लेकर जांच एजेंसियों में हड़कंप, तलाश जारी, देखें वीडियो

    भारत में चीन की महिला जासूस को लेकर जांच एजेंसियों में हड़कंप, तलाश जारी, देखें वीडियो

    बिहारः आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा का इस बार बिहार दौरा जिला प्रशासन और सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है। पहले उनका प्रवचन सुनने आए लोगों के साथ कोरोना आया और अब एक चीनी जासूस की गतिविधियों की जानकारी से राज्य सरकार और जांच एजेंसियों को हिला दिया है। पुलिस और जांच एजेंसी चीनी संदिग्ध महिला का स्केच जारी कर उसकी तलाश कर रही है, हालांकि अबतक हाथ खाली है।

    खुफिया तंत्र को अबतक नहीं मिला कोई सुराग

    धर्मगुरु दलाई लामा कुछ दिनों से गया में हैं। उनके आसपास कड़ी सुरक्षा है। चार स्तर की सुरक्षा की परिधि की अनुमति के बाद ही कोई उनतक पहुंच सकता है। उनकी सुरक्षा पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की नजर है और दो हजार पुलिसकर्मियों सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी काम कर रही हैं। ऐसे में एक संदिग्ध चीनी महिला की जानकारी सामने आई है, जो उनपर नजर रख रही थी। इस जानकारी के साथ ही जिला प्रशासन और खुफिया एजेंसी उस संदिग्ध महिला को ढूंढ़ने में जुटी है। पुलिस और जांच एजेंसियां सभी होटलों, मठ और लॉज सहित सभी संभावित ठिकानों को खंगाल रही है। यह डर इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि बोधगया पुलिस ने करीब तीन महीने पूर्व भी एक होटल से एक संदिग्ध चीनी जासूस को हिरासत में लिया था। 

    संदिग्ध की पहचान के नाम पर स्केच और वीजा

    उस संदिग्ध चीनी महिला की पहचान अबतक सांग जियालोन के रूप में की जा रही है। उसका वीजा नंबर 901BAA2J और पीपी नंबर- EH2722976 है। दुबली-पतली काया और सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल वाली संदिग्ध महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। पुलिस मुख्यालय होते हुए बोधगया तक पहुंची इस जानकारी के बाद खुफिया तंत्र मुखबिरों की भी मदद ले रहा है। आशंका जताई जा रही है कि संदिग्ध महिला चीन की जासूस है और दलाई लामा से जुड़े कार्यक्रम और बोधगया के बाबत जानकारी लेने के लिए पहुंची है।

    यह काम इसलिए भी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि जिला प्रशासन रविवार से ही कोरोना केस अचानक सामने आने और लगातार तेजी से बढ़ने के कारण सारा ध्यान उसपर लगा रहा था। बीते छह दिनों में अब तक 19 विदेशी  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विदेशी मेहमानों के साथ ही जिले के लोगों के लिए भी जिला प्रशासन ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। दूसरी बात यह भी है कि तिब्बत, भूटान, वियतनाम, थाईलैंंड, जापान, म्यांमार से आने वाले विदेशी मेहमानों की शक्ल और शरीर करीब करीब मिलने के कारण जांच में परेशानी आ रही है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि हमें “इनपुट आया है कि चीनी महिला गया में रह रही है। पिछले 2 साल से उसके रहने का इनपुट मिला है। इसका फॉरेन सेक्टर में कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसे देखते हुए अलर्ट किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल यह चीनी महिला लोकेट नहीं हो रही है, जिससे कई संदिग्ध बिंदु बन रहे है। चीनी जासूस होने के शक से इनकार नहीं किया जा सकता है।” 

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला की बालियां छीन फरार हुए लुटेरे, देखें CCTV

    जालंधरः दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला की बालियां छीन फरार हुए लुटेरे, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। बेखौफ लूटेरे दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला गुरुनानक पुरा वेस्ट की गली नंबर 10 से सामने आया है। जहां घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां छीनकर दो लुटेरे फरार हो गए है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के बेटे प्रदीप ने बताया कि उनकी माता 80 वर्षीय अमरजीत कौर बीते दिन दोपहर दो बजे गली से गुजर रही थी।

    इसी दौरान लाल रंग के डिस्कवर बाइक दो स्नेचर आए और उनकी माता के कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। उक्त स्नेचरों की फोटो सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला अमरजीत कौर की शिकायत के आधार पर उन्होंने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर रामामंडी के पुलिस अधिकारी का कहना है कि स्नेचिंग की वारदात की शिकायत उनको मिल गई है। वहीं वारदात दौरान वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। जल्द ही स्नेचरों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • अब सबको नहीं मिलेगा मुफ्त अनाज! इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ 

    अब सबको नहीं मिलेगा मुफ्त अनाज! इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ 

    नई दिल्ली: मोदी सरकार ने पिछले दिनों देश के 80 करोड़ से ज्यादा राशन कार्डधारकों को नए साल में खुशियों की सौगात दी थी। केंद्र सरकार ने 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त अनाज बांटने का ऐलान किया है। इससे पहले साल 2020 से अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन बांटा जा रहा था। कोरोना काल से ही यह सेवा 81.3 करोड़ लोगों को मुफ्त में मिल रही है।

    बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उन लोगों को भी राशन फ्री में मिल रहा था, जिनके पास राशन कार्ड नहीं था। लेकिन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब गरीब राशन कार्डधारकों को ही मुफ्त में गेहूं-चावल दिया जाएगा। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अप्रैल 2020 में शुरू किया था। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन लागू होने के बाद यह स्कीम शुरू की गई थी। पिछले कई सालों से यह स्कीम खत्म करने की बात हो रही थी, लेकिन  कैबिनेट ने से फिलहाल जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, अब इस योजना को खाद्य सुरक्षा योजना के साथ मर्ज कर दिया गया है। इसके तहत मुफ्त राशन देने पर करीब दो लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस लागत का पूरा खर्चा केंद्र सरकार उठाएगी। इसमें राज्यों से पैसे नहीं वसूले जाएंगे। 

    नए साल में फ्री राशन लेना कितना बदल जाएगा?

    गौरतलब है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं, चावल और मोटा अनाज 1 रुपये से लेकर 3 रुपये प्रति किलो की दर से मिलता है। लेकिन, केंद्र सरकार ने कहा है कि यह राशि भी दिसंबर 2023 तक उपभोक्ताओं से नहीं वसूलेगी। बीते 3 सालों में इस योजना के 7 चरण पूरे हो चुके हैं। सबसे पहले मार्च 2020 में पहले चरण में तीन महीने अप्रैल से लेकर जून तक इसे लागू किया गया था।

    देश में अनाज का कितना भंडार?

    मोदी सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जरूरतों को पूरा करने तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अतिरिक्त आवंटन के लिए भारत सरकार के पास केंद्रीय पूल में अनाज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। एक जनवरी, 2023 को लगभग 159 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 104 एलएमटी चावल उपलब्ध हो जाएगा।

    इसी तरह एक देश एक राशन कार्ड प्रणाली से भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एनएफएसए) के तहत सभी लाभार्थी विशेष रूप से प्रवासी लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सभी लाभार्थी अपने मौजूदा राशन कार्ड का उपयोग करके देश में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ईपीओएस) से या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के साथ आधार संख्या के द्वारा किसी भी उचित मूल्य की दुकान (एफपीएस) से अपने हिस्से का अनाज प्राप्त कर सकते हैं।

  • बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में यात्रियों में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

    बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में यात्रियों में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारत में धरती से मीलों ऊपर भी झगड़े-फसाद होने लगे हैं। सोशल मीडिया की बदौलत इस तरह की घटनाएं पहले से कहीं अधिक ध्यान खींचने लगी हैं। हाल ही में थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान, जो कथित तौर पर 27 दिसंबर को बैंकॉक से भारत के रास्ते पर थी, में जब विमान हवा में सफर कर रहा था, तब यात्रियों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोगों को एक दूसरे से बहस करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ एक फ्लाइट अटेंडेंट स्थिति को शांत करने का प्रयास करती हुई दिख रही है। दो पुरुषों में से एक को दूसरे से “हाथ नीचे कर” कहते हुए सुना जा सकता है। जैसे ही साथी यात्री वहां उठकर पहुंचते हैं और केबिन क्रू देखते हैं, दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है।

    एक व्यक्ति अपना चश्मा उतारता हुआ दिखाई देता है और दूसरे व्यक्ति को मारना शुरू कर देता है। इसी बीच एक व्यक्ति के दोस्त विवाद में शामिल हो जाते हैं। दूसरा व्यक्ति जवाब में मारता नहीं है और केवल वार से बचने की कोशिश करता है। फ्लाइट अटेंडेंट दोनों को अलग करने में सफल नहीं हो पाती। फ्लाइट अटेंडेंट मारने वाले व्यक्ति से रुकने और शांत होने का आग्रह करते हुए सुनाई देती है।

    इस महीने की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना इस्तांबुल से दिल्ली के लिए 16 दिसंबर की इंडिगो की उड़ान में हुई थी जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। इस घटना में एक यात्री और फ्लाइट अटेंडेंट के बीच जोरदार बहस हो गई थी। इस पर इंटरनेट पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कुछ ने केबिन क्रू की अधीरता की बढ़ती प्रवृत्ति पर ध्यान दिलाया था। कुछ लोगों ने फ्लाइट अटेंडेंट से बदतमीजी अस्वीकार की थी। इस घटना के जवाब में इंडिगो एयरलाइंस ने कहा था कि, “हम इस घटना को देख रहे हैं और आश्वस्त करना चाहेंगे कि ग्राहकों की सुविधा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।”

  • पंजाबः अच्छे व्यवहार वाले 51 कैदियों की सूची में नवजोत सिद्धू का नाम शामिल, इस दिन होंगे जेल से रिहा

    पंजाबः अच्छे व्यवहार वाले 51 कैदियों की सूची में नवजोत सिद्धू का नाम शामिल, इस दिन होंगे जेल से रिहा

    चंडीगढ़: रोड रेज मामले में सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू गणतंत्र दिवस पर जेल से रिहा हो सकते हैं। नवजोत सिद्धू का नाम अच्छे व्यवहार वाले पंजाब के उन 51 कैदियों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर सजा में छूट के लिए पात्र माना जा रहा है। हालांकि सिद्धू 8 महीने की सजा जेल में काट चुके हैं। दरअसल राज्य सरकार की जेल नीतियों के इतर केंद्र की भी अपनी नीति है जिसके तहत 15 अगस्त और 26 जनवरी को कैदियों को रिहा किया जाता है।

    इसके साथ ही सिद्धू से मुलाकात करने करने का दौर भी तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस से निकाले गए सुरजीत धीमान आज नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान सुरजीत धीमान के साथ-साथ राजिंदर कौर भट्‌ठल के बेटे राहुल भट्‌ठल और पूर्व एमएलए नाथूराम भी उसने मिलने पहुंचे। जेल में उन्होंने करीब आधे घंटे तक सिद्धू से मुलकात की। 

  • जिम जाने वालों के लिए खास खबर, इन गलतियों से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

    जिम जाने वालों के लिए खास खबर, इन गलतियों से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

    हैल्थ टिप्स: आज के युग में युवाओं में बेहतर बॉडी बनाने का क्रेज इन दिनों काफी जोरों पर है । अधिकतर जिम सेंटर्स में युवाओं को अपनी शानदार फिटनेस के लिए पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। जिम करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इस दौरान कुछ गलतियां करने से आप हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं। तमाम लोग बॉडी बनाने के चक्कर में कई ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनसे उनकी हार्ट हेल्थ को गंभीर नुकसान होता है। लंबे समय तक ऐसा करने से जानलेवा कंडीशन पैदा हो सकती है।

    जिम के साथ सप्लीमेंट लेना खतरनाक
    नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा के मुताबिक लोगों को जिम करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनकी हार्ट हेल्थ पर बुरा प्रभाव ना पड़े। आज के जमाने में तमाम लोग अच्छी बॉडी बनाने के चक्कर में सप्लीमेंट इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस तरह के सप्लीमेंट में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो हार्ट की फंक्शनिंग को बिगाड़ देते हैं और हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकते हैं। एक्सपर्ट कभी भी सप्लीमेंट लेने की सलाह नहीं देते।

    जिम शुरू करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह लें

    डॉ. वनीता अरोरा कहती हैं कि आज के जमाने में लोग अपनी मर्जी से जिम करना शुरू कर देते हैं और इसकी वजह से हार्ट अटैक जैसे मामले देखने को मिलते हैं. सभी को जिम शुरू करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट से जरूर मिलना चाहिए ताकि इस बात का पता चल जाए कि उन्हें इससे हार्ट की कोई दिक्कत तो नहीं हो सकती। खासतौर से जिन लोगों की उम्र 40 साल से ज्यादा है या जो लोग हार्ट की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें जिम करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।ऐसा न करना जानलेवा साबित हो सकता है.

    कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार इन दिनों कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, अत्यधिक तनाव, स्मोकिंग और कोविड की वजह से बढ़ गया है। सभी लोगों को इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करें, हेल्दी डाइट लें, हर दिन 40 मिनट में 4 किलोमीटर वॉक करें, तनाव कम लें, जिम के साथ सप्लीमेंट न लें और स्मोकिंग से दूरी बनाएं। अल्कोहल भी कम मात्रा में ही लेना चाहिए।

  • पंजाब: नए साल के जश्न पर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस, 3 हजार कर्मी होंगे तैनात

    पंजाब: नए साल के जश्न पर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस, 3 हजार कर्मी होंगे तैनात

    लुधियानाः जिलें में पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों की तैयारिया शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि नए साल के जश्न के दौरान कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब कर सकते हैं। नए साल के जश्न पर लुधियाना की सुरक्षा की जिम्मेदारी 3000 पुलिस मुलाजिमों के हाथ में होगी। एंट्री प्वाइंट से लेकर अंदरूनी हिस्सों तक पुलिस की नाकाबंदी की जाएगी। हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। पुलिस की तरफ से होटल और रेस्तरां के साथ साथ बार वालों को भी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। पुलिस ने अपील की है कि शांतिपूर्वक नए साल का स्वागत किया जाए। पिछले कुछ समय में प्रदेश में कई जगहों पर आतंकी हमले हो चुके हैं और कई जगहों पर हथियार और अन्य घातक सामग्री मिली है। आतंकी गतिविधियों में शामिल कई लोगों को पुलिस काबू भी कर चुकी है।

    कुछ लोग लुधियाना को टारगेट करने की धमकी दे चुके हैं। इस कारण लुधियाना पुलिस की तरफ से तैयारी पहले ही की जा चुकी है। अब नए साल के जश्न के दौरान कुछ न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट पर है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में नाकाबंदी के साथ साथ धार्मिक स्थानों के बाहर भी सुरक्षा बलों की तैनात करने की प्लानिंग बनाई है। पुलिस की तरफ से एंट्री प्वाइंटों के साथ-साथ 30 से अधिक जगह स्पेशल नाकाबंदी की जाएगी। इसमें हर थाना प्रभारी के साथ-साथ एसीपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

    एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। होटल रेस्तरां और बार वालों को पहले ही मीटिंग कर आदेश जारी कर दिए हैं कि वह जो सरकार के आदेश हैं उसके हिसाब से चलेंगे। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने से लोग गुरेज करें ताकि सही तरीके से अपनी घर पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

  • पंजाबः केंद्रीय जेल से 7 फ़ोन सहित अन्य सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः केंद्रीय जेल से 7 फ़ोन सहित अन्य सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः केंद्रीय जेल से मोबाइल सहित नशे का सामान बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज एक बार फिर फ़िरोज़पुर केंद्रीय जेल से 7 मोबाइल, 36 जर्दे की पुड़िया और 1 सिग्रेट की डिब्बी बरामद हुई है। इस मामले को लेकर सुपरिडेंट जेल फ़िरोज़पुर थाना सिटी में लिखित जानकारी दी गई।

    जिसमें कहा गया है कि जेल के बाहर से अलग-अलग जगहों पर किसी ने एक पैकेट थ्रो किए थे। जिसे बरामद करने के बाद चेक किया गया तो उसमे ये मोबाइल और जर्दे की पुड़िया बरामद हुई है। उसके बाद थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।