Blog

  • पंजाबः इस इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में एक दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, समराला चौक में टायरों की दुकान में बुधवार तड़के भीषण लग गई। जिससे दुकानदार का लाखों का नुकसान है। आग सुबह 4 बजे के करीब लगी थी, जिस पर दमकल की सात गाड़ियों द्वारा पानी डालने के बाद काबू पाया गया और दुकानदार भी वहां से चला गया। मगर कुछ ही समय बाद आग फिर से भड़क गई और दुकान से काला धुंआं निकलने लगा।

    जिसके बाद फिर से आग पर काबू पाने के प्रयास होने लगे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है मगर इसकी वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। करीबन पांच साल पहले भी इसी दुकान में भीषण आग लगी थी, तब भी आग की वजह से लाखों का नुकसान हो गया था। दुकान मालिक दिनेश कुमार का कहना है कि उन्हें किसी राहगीर ने सुबह आग लगने की सूचना दी थी।

  • पंजाबः नहर में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः साउथ सिटी नहर में व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने देखकर इसकी सूचना रघुनाथ चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव ग्रिड में फंसा हुआ था जिसके चलते उसके निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    शव को देखकर लग रहा था कि वह कई दिनों से पानी में है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पानी में होने की वजह से उसका चेहरा भी फूल गया है। वहीं पुलिस को इसी नहर में एक और शव होने की सूचना मिली थी, लेकिन सर्च के बाद वह बरामद नहीं हुआ। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दूसरा शव पानी में बह गया है।

    रघुनाथ चौकी के इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई ऐसा पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। बाकी नजदीकी इलाकों में भी सूचित कर दिया है। अन्य थानों आदि में गुमशुदगी के जो मामले दर्ज हुए होते है उन्हें भी चेक करवाया जा रहा है। फिलहाल 72 घंटों के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा जा रहा है। परिजनों का पता चलने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः पूर्व सीएम के करीबी के घर विजिलेंस की रेड

    पंजाबः पूर्व सीएम के करीबी के घर विजिलेंस की रेड

    चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मीडिया सलाहकार भरत इंदर चहल के घर विजिलेंस ने एक बार फिर छापा मारा है। उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ने भरत इंदर सिंह चहल के घर के बाहर गिरफ्तारी वारंट भी छोड़ा है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार भरत इंदर सिंह चहल के घर पर विजिलेंस की छापेमारी हो चुकी है। इसको लेकर भरत इंदर सिंह चहल कई बार विजिलेंस कार्यालय में भी पेश हो चुके हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਅੰਦਰ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਪੱਡਾ ਦੇ 35 ਸਾਲਾਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਹਾਈਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ਆਉਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਸ਼ੋਕਤ ਮਸੀਹ ਪੁਤਰ ਲੱਖਾਂ ਮਸੀਹ ਦੀ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਹਾਈਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ਆਉਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਦੁੱਖਦਾਈ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਸਬੰਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸੋਕਤ ਮਸੀਹ ਦੇ ਪਿਤਾ ਲੱਖਾਂ ਮਸੀਹ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪੇਟ ਪਾਲਣ ਲਈ ਮਿਹਨਤ ਮਜਦੂਰੀ ਕਰਨ ਲਈ ਘਰੋਂ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪਿੰਡ ਕਾਹਲਾਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਬਣ ਰਹੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਵਿੱਚ ਆਈਆਂ ਦੁਕਾਨਾ ਦਾ ਲੈਂਟਰ ਤੋੜ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਲੈਂਟਰ ਦਾ ਸਰਿਆ ਉੱਪਰੋਂ ਲੰਘ ਰਹੀਆਂ ਹਾਈਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਨਾਲ ਜਾ ਲੱਗਾ ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਉਹ ਬੇਹੋਸ਼ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੇ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਮਿੱਟੀ ਵਿੱਚ ਦੱਬ ਕੇ ਤਲੀਆਂ ਵਗੈਰਾ ਝੱਸੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਪਰ ਉਸ ਦੀ ਹਾਲਤ ਨਾਜਕ ਹੁੰਦੀ ਦੇਖ ਉਸ ਨੂੰ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਬਿਨਾਂ ਦਾਖਲ ਉਸ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਘੋਸਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਕਤ ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਮਾਲਕ ਉਪਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਕਿਉਂਕਿ ਉਸਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਦੀ ਵਜ੍ਹਾ ਨਾਲ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ।

    ਅਗਰ ਇਹ ਦੁਕਾਨਾਂ ਢਾਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦੁਕਾਨਾ ਉਪਰੋਂ ਲੰਘ ਰਹੀਆਂ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਦਾ ਪਰਮਿਟ ਲੈਕੇ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਬੰਦ ਕਰਵਾਈ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਨਾ ਵਾਪਰਦਾ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ 2 ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਫੋਨ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਾਉਣਗੇ, ਉਸ ਅਨੁਸਾਰ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः अर्बन एस्टेट इलाके में पिता-बेटी का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    पंजाबः अर्बन एस्टेट इलाके में पिता-बेटी का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    फगवाड़ा: कपूरथला के फगवाड़ा में पॉश अर्बन एस्टेट इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कोठी से संदिग्ध हालात में पिता और बेटी का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कोठी के आस-पास रहने वाले लोगों को कोठी से बदबू आ रही थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस को मामले के बारे में बताया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कोठी में जाकर देखा तो पिता-बेटी के शव वहां पड़े हुए थे। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि दोनों की मौत के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चला है। 

    घटना की जानकारी देते हुए फगवाड़ा के एसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरीक चुंबर और राज रानी के रूप में हुई है। उन्होनें बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों अर्बन एस्टेट में उक्त कोठी में लंबे समय से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से कोई लिखित नोट बरामद नहीं हुआ। इस दौरान मृतकों के करीबियों ने बताया कि राज रानी शादीशुदा है पर शादी के बाद उसके कोई बच्चा नहीं हुआ था। वह अपने पिता अमरीक के साथ अर्बन एस्टेट स्थित कोठी में रह रही थी।

    उसकी मां भी इस कोठी कोठी में रहती है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतक अमरीक का बेटा और दूसरी बेटी विदेश में रहते हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला लोगों में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मृतकों की शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों की मौत का क्या कारण रहा है। 

  • कपूरथला: एडिशनल SHO सुरजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत 

    कपूरथला: एडिशनल SHO सुरजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत 

    कपूरथलाः जिले के भुलत्थ से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक भुलत्थ थाने में तैनात एडिशनल SHO सुरजीत सिंह पत्तड़ की भुलत्थ से जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी ने बताया कि देर शाम भुलत्थ थाने से अपने गांव पत्तड़ कलां जाते समय सुरजीत सिंह पत्तड़ की कार रास्ते में रामगढ़ से आगे चली गई और मोड़ पर अनियंत्रित होने के कारण एक पेड़ से जा टकराई और सुरजीत मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में सुरजीत सिंह की मौत हो गई।

  • पंजाबः बड़ा फेरबदल, 19 DSP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः बड़ा फेरबदल, 19 DSP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक 19 डीएसपी के ताबदलें सहित नई तैनाती की गई है। जारी आदेशों में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। देखें लिस्ट

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੋਮ ਸੈਕਟਰੀ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੋਮ ਸੈਕਟਰੀ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਲੱਖਾ ਸੀਸ ਝੁਕਦੇ ਹਨ। ਵੱਖ ਵੱਖ ਸੂਬਿਆਂ ਦੇ ਗਵਰਨਰ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹੋਮ ਸੈਕਟਰੀ ਔਫ ਇੰਡੀਆ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਭੱਲਾ ਵੀ ਸੱਚਖੰਡ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਇੱਕ ਵਫਦ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਵਾਸਤੇ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਭੱਲਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਭਗਵੰਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਿਆਲਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੋਮ ਸੈਕਟਰੀ ਇੰਡੀਆ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਭੱਲਾ ਜੀ ਨੂੰ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਾ ਇੱਕ ਵਫਦ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਜਾ ਕੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਭਲਾ ਨੇ ਅਸ਼ੁਵਾਸਨ ਦਵਾਇਆ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਜ਼ਰੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः प्रसिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    जालंधरः प्रसिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध बाबा सोढल मेला शुरू हो गया है। जिसके चलते अभी से भारी संख्या में लोग माथा टेकने के लिए आने शुरू हो गए है। इस मेले में हर साल की तरह देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए श्रद्धालुओं भारी आमद को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर  आई.पी.एस. कुलदीप सिंह चाहल द्वारा दिशा-निर्देशों की पालना में ट्रैफिक पुलिस कमिश्ररेट जालंधर द्वारा सोढल मंदिर को आने-जाने वाले रास्तों पर निर्विघ्न आवाजाही के लिए रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

    इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई ताकि ट्रैफिक निर्विघ्न सुचारू रूप से चलता रहे। इसके साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की गई है कि 27 से 29 तक मेले को ध्यान में रखते हुए सोढल मंदिर जालंधर को लगते रूट चौक और लिंक रास्तों का इस्तेमाल करने की बजाय डायवर्ट रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।

    वहीं पुलिस द्वारा जारी किए गए रूट प्लान के मुताबिक दोआबा चौक, टांडा चौक, चंदन नगर रेलवे क्रासिंग, न्यू सब्जी इंडस्ट्री एरिया, रामनगर फाटक , रेलवे क्रासिंग टांडा फाटक, गाजीगुल्ला चौक, पठानकोट चौक, लब्बू राम दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्राउंड के अंदर- दोपहिया वाहन, ग्रेन मार्केट नियर प्रकाश आईस क्रीम (नजदीक गाजीगुल्ला चौक) लाइट/दोपहिया वाहन, देवी सहाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नजदीक चंदन नगर फाटक) दोपहिया वाहन, लीडर फैक्टरी नजदीक थाना डिवीजन नं. -लाइट/दोपहिया वाहन, दोआबा चौक से देवी तालाब मंदिर दोनों ओर – लाइट वाहन, मिनी सब्जी मंडी सईपुर रोड – दोपहिया वाहन शामिल है। 

  • अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक को रौंदा, लोगों की जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक को रौंदा, लोगों की जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    गाजियाबादः गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक को सड़क पर घसीटते हुए ले गया। मौके पर विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके साथियों को ट्रैक्टर से उतार कर पीटना शुरू कर दिया। मुरादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा।

    उसके बाद मौके पर मूर्ति विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ड्राइवर और ट्रैक्टर पर बैठे अन्य लोगों को उतारकर पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मुरादनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। बता दें कि इस घटना के बाद किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन जिस प्रकार ट्रैक्टर ने बाइक को सड़क पर घसीटा, उससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्येक वर्ष मुरादनगर गंग नहर में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया जाता है।

    इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। सड़क पर भी जाम जैसी समस्या देखने को मिलती है। इससे बचने के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं। गाजियाबाद यातायात एडीसीपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी वाहन और बसों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्जन 26 सितंबर रात 8:00 बजे से 29 सितंबर तक रहेगा। चार दिन के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान भारी वाहन और बस चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।