Blog

  • पंजाबः गृह मंत्री Amit Shah के आगमन से पहले नगर निगम ने उतारे बोर्ड, देखें वीडियो 

    पंजाबः गृह मंत्री Amit Shah के आगमन से पहले नगर निगम ने उतारे बोर्ड, देखें वीडियो 

    अमृतसरः भारत के गृहमंत्री अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक के लिए आज मंगलवार अमृतसर पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री शाह तकरीबन 1.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो जाएंगे। दरअसल, आज अमृतसर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक अमृतसर के ताज होटल में होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अमित शाह कर रहे हैं और बीजेपी की ओर से अमृतसर के स्वागत और अमित शाह के स्वागत के लिए होटल के पास विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम द्वारा उक्त बोर्ड उतार दिये गये।

    बता दें कि बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक भाग लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ को सिर्फ पंजाब की राजधानी बनाने की मांग कर सकते हैं। यहां उत्तरी भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों व व वरिष्ठ मंत्रियों के साथ ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगा। इसमें उन मुद्दों पर भी बातचीत होगी, जिससे पड़ोसी राज्यों से द्वेष बढ़ रहा है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के लिए चंडीगढ़ की मांग कर सकते हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि चंडीगढ सिर्फ पंजाब की राजधानी हो और हरियाणा की नई राजधानी उनकी स्टेट में ही बनाई जाए। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा के बीच पानी, पंजाब यूनिवर्सिटी की हरियाणा कॉलेजों के साथ एफिलिएशन जैसे मुद्दों पर भी बात होगी।

  • सबसे बड़ी चोरी की वारदात, 25 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर

    सबसे बड़ी चोरी की वारदात, 25 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर

    नई दिल्ली : दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। यह मामला भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर्स का है। यहां कल देर रात चोर ने पूरे शो रूम के गहने साफ कर दिए गए। इस दौरान उमराव ज्वेलर्स में 20 से 25 करोड़ की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोर दीवार में सेंध लगाकर कर शोरूम में लॉकर तक पहुँचे थे। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर शो रूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आए।

    इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार में छेद किया और सीसीटीवी के कनेक्शन काट दिए। जानकारी के मुताबिक शो रूम के मालिक ने रविवार शाम को शो रूम बंद किया था। अगले दिन यानी सोमवार शो रूम बंद रहता है। आज सुबह जब शोरूम खुला तो चोरी की घटना का पता चला। इस मामले की जानकारी मिलते ही निजामुद्दीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच शो रूम के अंदर है। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ।

  • जालंधरः इस गुरुद्वारा में बेअदबी के मामले में महिला गिरफ्तार

    जालंधरः इस गुरुद्वारा में बेअदबी के मामले में महिला गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते दिन पुलिस ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से सटे अमर नगर स्थित गुरुद्वारा सचखंड साहिब में एक महिला गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब में पड़े शस्त्रों के साथ छेड़छाड़ करके बेअदबी करने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा श्री सचखंड साहिब में सेवादार हरविंदर सिंह उर्फ मक्खन के बयानों के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया है।

    सेवादार हरविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह पिछले 2 सालों से सेवादार के तौर पर गुरुद्वारा में काम कर रहा है। बीते दिन शाम को एक महिला गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आई थी। आरोप है कि इस दौरान उक्त महिला ने पहले माथा टेका और बाद में बेअदबी करने की नीयत से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने पड़े शस्त्रों में से 2 छोटी किरपानों को उठा लिया और हवा में लहराने लगी। इस दौरान उसने जब महिला को ऐसा करने से रोका तो उसने उसपर भी वार करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया।

    जब उसने शोर मचाया गया तो बाहर से संगत भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गई जहां हाथापाई के दौरान उसकी अंगूली पर किरपान जा लगी। किसी तरह महिला के हाथों से किरपान संगत ने अपने कब्जे में ली। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त महिला भोगपुर के गांव पतियाला की रहने वाली जसमीन कौर पत्नी दविंदर सिंह के रुप में हुई, जोकि फिलहाल अमर नगर में रह रही है। इस मामले में गुरुद्वारा प्रधान हरचरण सिंह टक्कर, तजिंदर सिहं परदेसी, हरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह सोनू, सुखजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, परमिंदर सिंह टक्कर एवं अन्य ने पुलिस से मांग की कि महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्ऱवाई की जाए। उधर, एसएचओ राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः पूर्व वित्तमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, FIR के बाद जमानत याचिका ली वापिस, देखें वीडियो 

    पंजाबः पूर्व वित्तमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, FIR के बाद जमानत याचिका ली वापिस, देखें वीडियो 

    बठिंडाः पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के खिलाफ सभी एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। वहीं आज कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मनप्रीत बादल ने बठिंडा कोर्ट में दायर की गई अग्रिम जमानत की अर्जी मंगलवार को वापस ले ली। उनके वकील सुखविंदर सिंह भिंडर ने कहा कि जब याचिका लगाई गई थी तो जांच चल रही थी। हमने यह दलील दी थी कि बिना केस के पंजाब के CM भगवंत मान स्टेज से कह रहे हैं कि मनप्रीत बादल को अंदर करेंगे।

    इसी को लेकर हम कोर्ट गए थे कि राजनीतिक बदलाखोरी से दबाव डाला जा रहा है। इस मामले में कोर्ट ने विजिलेंस को नोटिस किया था। इसके बाद रविवार रात केस दर्ज कर लिया गया। चूंकि अब इस मामले में केस दर्ज हो गया है तो फिर नए फैक्ट के साथ याचिका दायर करेंगे।बता दें कि अपनी कोठी बनाने के लिए बठिंडा मॉडल टाउन फेस-1 में बीडीए के अधिकरियों से मिलीभगत कर कामर्शियल प्लाट को रिहायशी बनाकर खरीदने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा की तरफ से बादल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

    बादल के साथ ही एक पीसीएस अधिकारी समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में मनप्रीत बादल ने बठिंडा कोर्ट में अग्रिम जमानत दायर की थी। उनकी अर्जी की सुनवाई एडिशन सेशन जज राम कुमार गोयल की अदालत में होनी थी, लेकिन मंगलवार को मनप्रीत बादल के वकील एडवोकेट सुखदीप बिंदर ने अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट से वापस ले ली है। अब मनप्रीत बादल के वकील जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। विजिलेंस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एलओसी भी जारी कर दी है। 

    प्लॉट घोटाले में विजिलेंस ने जांच में पाया गया कि मनप्रीत बादल ने वर्ष 2018 से 2021 तक वित्त मंत्री रहते समय राजनीतिक दबाव के चलते माॅडल टाउन फेज 1 में 1560 वर्ग गज के दो महंगे प्लाट काम दाम पर खरीदे थे। इस कारण सरकार को करीब 65 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पूर्व वित्त मंत्री ने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए बठिंडा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) के अधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलीभगत कर वर्ष 2021 में प्लाटों की बोली दौरान आम लोगों को गुमराह करते हुए फर्जी नक्शे अपलोड करवाए गए थे, जिससे बोली प्रक्रिया में आम लोगों की भागीदारी को रोका जा सके। अपलोड किए नक्शे में प्लाट नंबर 725 सी 560 गज, 726 जो 1000 गज को भी रिहायशी के बजाय व्यापारिक दिखाया गया था और प्लाटों के नंबर ऑनलाइन ई-आक्शन पोर्टल पर पाए नक्शे में नहीं दिखाए गए थे। इन प्लाटों की नीलामी के लिए बीडीए की महिला अधिकारी बलविंदर कौर के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों का उपयोग किया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਲੱਖਾਂ ਸੀਸ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਝੁਕਦੇ ਹਨ। ਓਥੇ ਹੀ ਅੱਜ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੇਤਾ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁੱਖੂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਉਹਨਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਸਕੱਤਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਕੇਂਦਰ ਵਿਖੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁੱਖੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਬੜਾ ਹੀ ਸਕੂਨ ਮਿਲਿਆ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਬਾਹੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਚ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਅਜਿਹੀ ਤਬਾਹੀ ਦੇਖੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਸਰਕਾਰ ਉਸ ਤਬਾਹੀ ਚੋਂ ਨਿਕਲਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਿਮਾਚਲ ਵਿੱਚ ਆਏ ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨ 450 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ 12000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਡੈਮ ਦਾ ਪਾਣੀ ਖੋਲਣ ਕਰਕੇ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਜਦੋਂ ਹੋਲੇ-ਮਹੋਲੇ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਤੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਧਰਮ ਝੰਡੇ ਲਗਾ ਕੇ ਹਿਮਾਚਲ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਤੇ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬੇਸ਼ਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਰਿਹਾ ਹੋਵੇ।

    ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਵਾਰ ਅਸੀਂ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਰੋਕਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਏਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਾਡਾ ਵੱਡਾ ਭਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਵੱਡੇ ਭਰਾ ਦੇ ਨਾਲ ਹਮੇਸ਼ਾ ਖੜੇ ਹਨ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਿਮਾਚਲ ਵਿੱਚ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਵੱਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਨਸ਼ਾ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹ ਆਪਣੀ ਗੱਲ ਜ਼ਰੂਰ ਰੱਖਣਗੇ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉੱਤਰੀ ਖੇਤਰੀ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਦੀ ਬੈਠਕ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਕਰਨਗੇ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸੂਬਿਆਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਅਤੇ ਗਵਰਨਰ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣਗੇ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁੱਖੂ ਵੀ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੂਹਚੇ ਹਨ

  • जालंधरः 2 पक्षों की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें Live

    जालंधरः 2 पक्षों की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: गोराया में घर के पास दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति दोनों में हो रहे झगड़े को छुड़वाने के लिए गया। जिसके बाद एक युवक ने कसी से उस हमला कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर पर टांके लगे है, जबकि शरीर पर गंभीर चोटे आई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राज क्लेर पुत्र गुरमेल राम निवासी चचारारी (गोराया) ने बताया कि वह दो पक्षों में हो रही झड़प के दौरान दोनों को छुड़वाने गया था। 

    इस दौरान साथ के ही गांव के युवक ने उस पर कसी से हमला कर दिया। इस घटना के दौरान उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने उक्त युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे का आदी है। वह तेजधार हथियार लेकर सरेआम घूमता रहता है। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि हमलावार ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए और उक्त युवक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

  • जालंधरः आज सुबह इस रोड़ पर दिखी धुंध, विजिबिलिटी जीरो के कारण गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी, देखें वीडियो

    जालंधरः आज सुबह इस रोड़ पर दिखी धुंध, विजिबिलिटी जीरो के कारण गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले कुछ दिनों बदल रहे मौसम और बरसात के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं दिन में धूप खिलने से कारण सिंतबर माह खत्म होने को आ गया है, लेकिन गर्मी से लोगों को निजात अभी निजात नहीं मिली है। वहीं बदल रहे इस मौसम के चलते जालंधर में आज सुबह धुंध देखने को मिली।

    जालंधर के अधीन आते आदमपुर में आज सुबह रोड़ पर यह खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। जिसे लोगों में अपने कैमरों में कैद कर लिया। आदमपुर से लेकर कठार तक आज सुबह रोड पर इतनी धुंध पड़ी हुई थी कि विजिबिलिटी भी जीरो दिखाई दे रही थी। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह धुंध के कारण गाड़ियां धीमी गति से सड़कों पर चलती हुई दिखाई दी। वहीं मौसम विभाग ने अगले छह दिन भी मौसम शुष्क बना रहने की ही भविष्यवाणी की है। जिससे आने वाले दिनों में पारे में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज होने से लोगों को गरमी का सामना करना पड़ सकता है

  • तेज रफ्तार ने ली जान,  हादसे में 3 की मौत

    तेज रफ्तार ने ली जान, हादसे में 3 की मौत

    नालंदा : जिले के चंडी थाना क्षेत्र के दस्तूरपर मोड़ के पास तेज रफ्तार ने 3 लोगों की जान ले ली। घटना गत रात की है। दस्तूरपुर मोड़ के पास बाइक और मोपेड के बीच टक्कर के बाद यह घटना हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड पर सवार 2 लोगों और बाइक सवार एक की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तीनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भागन बिगहा थाना के खोजा सराय निवासी चंद्रिका गोप के 27 वर्षीय पुत्र दुलारचंद यादव, चंडी के नैली गांव निवासी दिलीप सिंदूरिया के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और चंडी के लालगंज गांव निवासी राम केवट के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई।

    दुलारचंद यादव बाइक से था। वहीं नीतीश और राहुल मोपेड से थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद सैकड़ों लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना के संबंध में दुलारचंद के परिजनों ने बताया कि वो अपनी पत्नी मंती देवी को उसके मायके भीमसेन गांव से पहुंचा कर लौट रहा था। लौटने के दौरान दस्तूरपर मोड़ के समीप उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही मोपेड से हो गई।

    इलाज के लिए लोग तीनों को लेकर गए लेकिन सबकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर मौत की पुष्टि कर दी गई। इस मामले में चंडी थाने की पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਵਰਨਰ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗਵਰਨਰ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗਵਰਨਰ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗਵਰਨਰ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਪ੍ਰੈੱਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸੁਨਹਿਰੀ ਮੰਦਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਰਮਾਂ ਦੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਲਈ ਵੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने आए व्यक्ति का पर्स हुआ चोरी, देखें Live

    जालंधरः सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने आए व्यक्ति का पर्स हुआ चोरी, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने आए व्यक्ति का किसी ने पर्स चोरी कर लिया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा हंगामा किया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित हरजिंदर पुत्र अजीत सिंह निवासी पदियाना (आदमपुर) ने बताया कि वह ईलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल आया था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में 11 हजार रुपए और जरूरी कागज थे। वहीं चोरी की घटना को लेकर थाना 4 में शिकायत देने के लिए व्यक्ति चला गया। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें इस मामले कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।