जालंधरः आज सुबह इस रोड़ पर दिखी धुंध, विजिबिलिटी जीरो के कारण गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले कुछ दिनों बदल रहे मौसम और बरसात के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं दिन में धूप खिलने से कारण सिंतबर माह खत्म होने को आ गया है, लेकिन गर्मी से लोगों को निजात अभी निजात नहीं मिली है। वहीं बदल रहे इस मौसम के चलते जालंधर में आज सुबह धुंध देखने को मिली।

जालंधर के अधीन आते आदमपुर में आज सुबह रोड़ पर यह खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। जिसे लोगों में अपने कैमरों में कैद कर लिया। आदमपुर से लेकर कठार तक आज सुबह रोड पर इतनी धुंध पड़ी हुई थी कि विजिबिलिटी भी जीरो दिखाई दे रही थी। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह धुंध के कारण गाड़ियां धीमी गति से सड़कों पर चलती हुई दिखाई दी। वहीं मौसम विभाग ने अगले छह दिन भी मौसम शुष्क बना रहने की ही भविष्यवाणी की है। जिससे आने वाले दिनों में पारे में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज होने से लोगों को गरमी का सामना करना पड़ सकता है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *