Blog

  • पंजाबः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान

    अमृतसरः सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले अकाली दल (अमृतसर) ने लोकसभा चुनाव के लिए 3 और उम्मीदवारों की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, खडूर साहिब से हरपाल बलेर, अमृतसर से ईमान सिंह मान, फिरोजपुर से भूपिंदर सिंह भुल्लर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कांकखेड़ा पर स्थित अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के भूसे में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हजारों टन भूसे में यह आग लगी थी।

    फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लगातार जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया।  सुबह अचानक फैक्ट्री में धुआं उठने लगा इसके बाद देखते ही देखते अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

  • पंजाबः BSP ने उम्‍मीदवार का किया ऐलान, आप विधायक के पिता को दी टिकट

    फिरोजपुरः बहुजन समाज पार्टी ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से सुरिंदर कंबोज को उम्मीदवार घोषित किया है। सुरिन्दर कंबोज के पुत्र जगदीप गोल्डी कंबोज जलालाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के वर्तमान विधायक हैं। बसपा पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के आदेशों के मुताबिक पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल के निर्देशन में बसपा फिरोजपुर से लोकसभा प्रत्याशी सुरिंदर कंबोज को बनाया गया है।

    केंद्रीय संयोजक रणधीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी, सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय कुमारी मायावती जी ले रही हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पंजाब प्रभारी अजीत सिंह भैनी और विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने कहा कि विधायक के पिता का पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है, आम लोगों का क्या होगा, यह लोकसभा चुनाव के नतीजों में स्पष्ट हो जाएगा।

  • पंजाब : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आया सेहत विभाग, देखें वीडियो

    अमृतसर : सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। आए दिन तरह तरह की वीडियो वायरल होती है। एक ऐसी ही वीडियो अमृतसर से वायरल हो रही है। यह वीडियो अमृतसर के हाल गेट फ्रूट मार्केट की है। वीडियो वायरल होने के बाद सेहत विभाग द्वारा तुरंत एक्शन लिया गया।

    जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन दुकानदारों के सामान के सैंपल भरे और एक्सपायरी और फंगस लगे सामान को नष्ट कर दिया गया। इस मौके पर सेहत विभाग की टीम ने असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर फूड सेफ्टी टीम के साथ मिलकर अमृतसर के हाल गेट की दुकानों की जांच की।

    इस अवसर पर असिस्टेंट मेडिकल कमिश्नर राजिंदर पाल सिंह ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली कि गेट फ्रूट मंडी में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ के साथ अवैध ऊर्जा पेय बेचे जा रहे हैं और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।

    जिसके चलते उन्होंने अपनी टीम के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 दुकानों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए और बाकी सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि दुकान मालिक को चेतावनी दी कि अगर उसने लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना बंद नहीं किया तो उचित कार्रवाई की जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

  • जालंधरः आप पार्टी पर जमकर बरसे सुखपाल खैहरा, किए अहम खुलासे, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों के पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रही है। वहीं आज सुखपाल खैहरा और सुखविंदर कोटली आज प्रेस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने आप पार्टी पर अवैध माइनिंग को लेकर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने सत्ता में आने से पहले आप सरकार द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए की अवैध माइनिंग को लेकर सवाल किए है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार को सत्ता में आए 2 साल हो गए है। जिसके बाद से सरकार को अब तक माइनिंग से 250 से 350 करोड़ रुपए आया है। सुखपाल खैहरा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आप सरकार बताए कि 19 हजार 700 करोड़ कहां चला गया। इसके बारे में आप सरकार जानकारी सांझा करें। 

    वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी भी अवैध माइनिंग का कारोबार जमकर चल रहा है। जहां उन्होंने कुछ जगह के बारे में प्रेस वार्ता के दौरान जिक्र भी किया है। वहीं उन्होंने पंजाब में जमकर हो रही अवैध माइनिंग को लेकर सरकार का घेराव किया है। उन्होंने आरोप लगाए हैकि आप के विधायक मंत्रियों से अवैध माइनिंग को लेकर हिस्सा ले रहे है। जिसके चलते उस हलके में ढाबे तक खत्म हो गए है। खैहरा ने कहा कि आप सरकार ने कहा था कि वह 5.5 स्क्वायर फीट के हिसाब से रेता देंगे। खैहरा ने कहा कि आज के समय में टिप्पर 50 हजार से अधिक में मिल रहा है। वहीं उन्होंने आरोप लगाए है कि विधायक उनसे पैसे लेने के साथ हिस्सा लेते है।

    खैहरा का आरोप हैकि माइनिंग से आप सरकार को 2 प्रतिशत पैसा आ रहा है। वहीं उन्होंने आरोप लगाए हैकि विधानसभा में सरकार ने किसी को बोलने नहीं दिया। वहां पर गुंडागर्दी की तरह बात की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वह शुभकरण की मौत, टीचरों की भर्ती, किसानों के मुद्दे सहित अन्य मुद्दों को लेकर बात करनी चाही, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। जिसके बाद खैहरा ने पंजाब सीएम और माइनिंग मनिस्टर को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक शिकायत में माइनिंग करने वाले अफसर विधायको सहित अन्य के नाम शामिल है, लेकिन उन पर कब कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल यह बताएं कि 19 हजार 700 रुपए अवैध माइनिंग कहां गया है, जिसका उन्होंने सत्ता में आने से पहले लोगों को हिसाब दिया था और कहा था कि वह 20 हजार करोड़ रुपए की लूट को लाकर खजानें में डालेंगे।

    वहीं उन्होंने सीएम मान के परिवार पर आरोप लगाए है कि सीएम मान, उनकी पत्नी और मां को सिक्योरिटी मुहैय्या करवाई गई है। उनका आरोप है कि उनकी मां 11 बार विदेश जा चुकी है। खैहरा का कहना है कि वह इसकी रिपोर्ट को जल्द सार्वजनिक करेंगे। वहीं उन्होंने पंजाब के जहाज के इस्तेमाल को लेकर सरकार का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले वह आम आदमी बताते थे, लेकिन अब वही वीआईपी कल्चर का इस्तेमाल कर रहे है। वहीं राज्यसभा मेंबर बनाए जाने पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वह जो सत्ता में नहीं थे उन्हें राज्यसभा मेंबर बनाया गया। वहीं राजकुमार चब्बेवाल के आप पार्टी में शामिल होने को लेकर आरोप लगाए है कि उस पर पर्चे दर्ज करने का दबाव बनाकर पार्टी में शामिल करवाया गया। खैहरा का आरोप है कि जल्द चब्बेवाल खुद इस बात का खुलासा करेंगे।

  • केजरीवाल को CM पद से हटाने को लेकर कोर्ट का आया फैसला, AAP के पूर्व विधायक को लगाई फटकार

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पद से हटाए जाने की मांग करने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट से सोमवार को फटकार लगाई। हाई कोर्ट ने कहा कि पब्लिसिटी के लिए ये किया जा रहा है। हम याचिकाकर्ता पर भारी जुर्माना लगाएंगे। आम आदमी पार्टी के ही पूर्व विधायक रहे संदीप कुमार ने दिल्ली आबकारी नीति के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद उन्हें पद से हटाने के लिए कोर्ट का रुख किया था। संदीप कुमार की याचिका की दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने आलोचना की। हालांकि, कोर्ट ने इस याचिका को खारिज नहीं किया क्योंकि कोर्ट का कहना था कि जिस बेंच ने पहले भी इस तरह की याचिका पर सुनवाई की थी। इस याचिका को भी उसी बेंच के सामने लगना चाहिए। बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है।

    इससे पहले अन्य लोगों की ओर से दायर इसी तरह की दो याचिकाएं पहले ही हाई कोर्ट की ओर से खारिज कर दी गई थीं। एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने 4 अप्रैल को इस मुद्दे पर एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और कहा था कि मुख्यमंत्री बने रहना केजरीवाल की व्यक्तिगत इच्छा है। वहीं कोर्ट ने इसी तरह की एक और जनहित याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि याचिकाकर्ता ऐसी कोई कानूनी बंदिश साबित करने विफल रहा है जो गिरफ्तार मुख्यमंत्री को पद संभालने से रोकती हो।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें एक अप्रैल तक ईडी रिमांड पर भेज दिया। रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस समय केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्षी पार्टियां सीएम पद से इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) साफ कर चुकी है कि केजरीवाल सीएम पद पर बने रहेंगे।

  • पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया से हटाया मोदी का परिवार, गरमाई सियासत

    करनालः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल काफी गरमा गया है। एक और नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टियों से नेताओं के आने के चलते पुराने नेताओं में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान कुछ दिनों पहले हरियाणा में में भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने दोबारा से कैबिनेट का विस्तार किया था। वहीं भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नए नायब सिंह सैनी को बनाया गया। जिसके बाद से प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि इस नाराजगी को वह खुलकर बयां नहीं कर रहे है। वहीं अब अनिल विज ने सोमवार को अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दिया है।

    हालांकि, अनिल विज हमेशा बोलते रहे हैं कि परिस्थितियां कुछ भी हो, लेकिन वे भाजपा के अनन्य भगत हैं। दरअसल, RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास परिवार नहीं होने को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर सियासी पारा चढ़ गया था। तभी से भाजपा ने एक नया अभियान चलाया था, जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के सामने मोदी का परिवार लिखा था। उसमें हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी अपना X पर नाम बदलते हुए मोदी का परिवार लिखा था। विज के मीडिया एडवाइजर रमिंदर सिंह ने बताया कि एक्स एड करने पर टेक्निकल प्रॉबल हुई थी। वर्ड लिमिट के कारण ‘मोदी का परिवार’ हट गया। जिसको तुरंत दुरुस्त कर दिया था।

    अनिल विज की नाराजगी की शुरुआत सूबे में मुख्यमंत्री के बदलाव से शुरू हुई। दरअसल, मुख्यमंत्री बदलाव के बारे में अनिल विज को कोई जानकारी नहीं थी। जबकि, बदलाव को लेकर हो रही इस प्रक्रिया की जानकारी पूर्व सीएम मनोहर लाल को थी, इसमें अहम यह रहा कि मनोहर लाल खट्‌टर के इस्तीफे के बाद पूर्व गृह मंत्री उन्हीं के साथ ही एक कार में घूमते रहे, लेकिन इसके बाद भी विज को उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद विधायक दल की मीटिंग में नायब सैनी के नेता चुने जाने से वह सरप्राइज रह गए। इसके बाद वह नाराज होकर मीटिंग को छोड़कर चले गए।

    विज की नाराजगी इस कदर रही कि उन्होंने नायब सैनी के मंत्रिमंडल से भी किनारा कर दिया। विज फिलहाल पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कह रहे। मगर, भाजपा की अंबाला कैंट सीट के अलावा पार्टी एक्टिविटी से दूरी बना चुके हैं। हाल ही में अनिल विज पंचकूला में हुई अंबाला लोकसभा चुनाव की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे। इससे पहले गुरुग्राम में भी चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने मीटिंग की थी, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंचे थे। विज ने इस पर कहा था कि वे भाजपा के अनन्य भक्त हैं। मीटिंग में न जाने पर विज ने कहा कि मीटिंग में बड़े लोग जाते हैं, मैं तो छोटा सा कार्यकर्ता हूं।

  • AAP ने चुनावी कैंपेन किया लॉन्च 

    पोस्टर पर लिखा- जेल का जवाब वोट से

    नई दिल्लीः देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने आज अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है। आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में अरविंद केजरीवाल को जेल में दिखाया गया है और पोस्टर में लिखा है कि जेल का जवाब वोट से। पार्टी दफ्तर के बाहर और अंदर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं। संदीप पाठक, गोपाल राय, संजय सिंह, पंकज गुप्ता चुनावी कैंपेन लॉन्च करने के समय मौजूद रहे। एक तरफ जहां पार्टी ने अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री और AAP नेता आतिशी मर्लेना असम में तीन दिनों तक चुनाव प्रचार करेंगी।

    जानकारी के मुताबिक, आतिशी डिब्रूगढ़, सोनितपुर और दुलियाजान लोकसभा सीट पर आप प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगेंगी। इन सीटों पर पहले चरण में चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ​अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी आबकारी नीति मामले में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने 22 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें दो बार ईडी कस्टडी में भेजा. दिल्ली के सीएम की जमानत याचिका पर तीसरी बार सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

    न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें पत्नी सुनीता केजरीवाल, वकील सहित छह लोगों से नियमानुसार मिलने की इजाजत है। 15 अप्रैल को सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत समाप्त होगी। उन्हीं राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई भी होनी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जमानत पाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों जगह से उन्हें निराशा हाथ लगी।

  • अब बाहरी वाहनों से नहीं वसूला जाएगा दोगुना पार्किंग शुल्क 

    चंडीगढ़ः ट्राइसिटी के बाहर पंजीकृत वाहनों से दोगुना पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग भी फ्री नहीं होगी। उन्हें पहले की तरह ही पार्किंग शुल्क देना होगा। ये दोनों फैसले लागू होने से पहले ही रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि इसे जुलाई 2023 में नगर निगम सदन में पारित किया गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका। नगर निगम ने पार्किंग से जुड़े रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) में यह बदलाव किया है, जिसके साथ ही दोनों फैसलों पर अमल से पहले ही रोक लगा दी गई है। अब इस बदलाव के बाद नया आरएफपी जारी कर कंपनियों और ठेकेदारों से बिड आमंत्रित की जाएगी।

    पूर्व मेयर अनूप गुप्ता के कार्यकाल में नगर निगम सदन ने जुलाई 2023 में बाहरी वाहनों से दोगुना पार्किंग शुल्क वसूलने और दोपहिया वाहनों को पार्किंग शुल्क से राहत देने का प्रस्ताव पारित किया था। साथ ही सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पार्किंग मुफ्त कर दी गई,  लेकिन इस प्रस्ताव से नगर निगम को होने वाले आर्थिक नुकसान पर प्रशासन ने आपत्ति जताई थी। प्रशासन की आपत्ति के बाद अब नगर निगम ने आरएफपी में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब चुनाव आचार संहिता के चलते जून में चुनाव खत्म होने के बाद नया आरएफपी जारी किया जाएगा. चंडीगढ़ में एक जून को मतदान होगा। 

    बता दें कि बाहरी वाहनों पर दोगुना पार्किंग शुल्क लगाने के फैसले का पंजाब और हरियाणा में जोरदार विरोध हुआ था।  ख़ासतौर पर पंजाब ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर इसे चंडीगढ़ पर अपना अधिकार कम करने वाला बताया। हालांकि, चंडीगढ़ बीजेपी अपने रुख पर कायम रही और इसे सही ठहराया। अनूप गुप्ता ने तर्क दिया था कि चंडीगढ़ में रहने वालों को भी पंजाब और हरियाणा में नौकरी के लिए आवास मिलना चाहिए। ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था। पार्किंग ठेकेदार से वापस लेने के बाद नगर निगम खुद अपने स्टाफ से पार्किंग चला रहा है।

    हालांकि, यह स्टाफ ऑफिस टाइम के दौरान पार्किंग में रहता है। शाम 5 बजे के बाद पार्किंग में कोई स्टाफ नहीं होगा. सभी पार्किंग स्थलों पर वाहन असुरक्षित ढंग से खड़े किए जाते हैं। पार्किंग ठेकेदार की धोखाधड़ी के बाद पार्किंग वापस ले ली गई। पार्किंग शुल्क, फर्जी बैंक गारंटी से निगम को करीब सात करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पार्किंग में फास्टैग, बूम बैरियर, एडवांस बुकिंग स्लॉट, सीसीटीवी, पर्याप्त स्टाफ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने आरएफपी तैयार कर 89 पार्किंग ठेकेदारों या कंपनियों को सौंपने का निर्णय लिया था। यहां तक ​​कि नगर निगम सदन की बैठक में पार्किंग दरें भी तय कर दी गई थीं, लेकिन अब आरएफपी में फिर से बदलाव होगा। इसके बाद  चुनाव संहिता हटने का बाद इसे दोबारा जारी की जाएगा। 

  • पंजाबः मूसेवाला के गाने पर डॉक्टर ने किया बच्चे का ऑपरेशन, अब हो रही चर्चा, देखें वीडियो

    लुधियानाः कस्बा जगराओं एक बच्चे के पैर का ऑपरेशन मूसेवाला का गीत चलाकर डॉक्टर ने किया। इसका वीडियो भी सोशल खूब वायरल हो रहा है। इस सफल ऑपरेशन में हड्डी रोग में माहिर डॉ.दिव्यांशु गुप्ता ने एक और नई उपलब्धि हासिल कर ली। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धू मूसेवाला का गीत चलाकर डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया गया। बच्चा गीत पर झूमते हुआ दिखा। डॉक्टर ने गीत ‘जट्ट दी माशूक बीबा रशिया तो’ बजाया तो बच्चे के साथ स्टाफ भी नाचने लगा। जगराओं के सुखवीन अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. दिव्यांशु गुप्ता ने कहा कि हादसे में घायल 4 वर्षीय बच्चे का नाम सुखदर्शन है।

    उसकी मां का निधन हो गया था। उसके पिता गुरप्रेम सिंह दिव्यांग है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हेल्पिंग हेड सोसायटी के प्रमुख उमेश छाबड़ा ने बच्चे को ऑपरेशन के लिए रेफर किया था, जिसका एक पैर पूरी तरह से एक दुर्घटना दौरान कुचल गया था, इसका ऑपरेशन करना था। ऐसे में जब बच्चे के पैर का ऑपरेशन होना है तो बच्चा पूरी तरह से डर गया। उसके डर को दूर करने के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.दिव्यांशु गुप्ता ने चार वर्षीय बच्चे के पैर का ऑपरेशन के दौरान एनस्थीजिया देने के साथ उसको किसी प्रकार की पीड़ा व दर्द न हो का ध्यान कहीं और लगाने का फैसला किया। उन्होंने उसका ऑपरेशन करने के दौरान अपने स्टाफ को पंजाबी गाना लगाकर डांस करने का इशारा किया ताकि उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो जाए। 

    डॉ.गुप्ता ने कहा कि बच्चे के पैर की त्वचा को हटाकर ऑपरेशन करना होगा। लेकिन छोटी उम्र में ऑपरेशन से बच्चे के साथ दादी भी घबरा गई। तब डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने दादी को भरोसा दिया कि बच्चा आसानी से ऑपरेशन करवा लेगा। तभी डाक्टर दिव्यांशु गुप्ता ने बच्चे के पैर का ऑपरेशन करने के दौरान पंजाबी गाना लगाकर स्टाफ को बच्चे का ध्यान कहीं और करने को कहा। बच्चा उपचार के दौरान गाने की धुन में मस्त हो गया और डॉक्टर ने उसी दौरान बच्चे के पैर का ऑपरेशन कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान गाने की धुन की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब बच्चा पूरी तरह ठीक है। कुछ दिनों में वह चलने लगेगा।