Blog

  • पूर्व मंत्री को ED आज कोर्ट में करेगी पेश, जाने मामला  

    चंडीगढ़ : पंजाब  के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को 2 दिन के रिमांड के बाद आज संडे काे ED कोर्ट में पेश किया जाएगा।  बता दें कि ईडी ने सोमवार को पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया था। उनको जंगलात घोटाले और आय से अधिक संपत्ति केस में पूछताछ के लिए ED की जालंधर यूनिट ने बुलाया था। नवंबर 2023 में ED ने धर्मसोत के अलावा संगत सिंह गिलजियां, जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर रेड की थी। ED धर्मसोत के करीबी और जंगलात विभाग के ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह, खन्ना स्थित एक करीबी और कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है। धर्मसोत को ईडी अब तक 5 दिन के रिमांड पर ले चुकी है। इस पर सभी की नजर टिकी है कि आज ईडी कोर्ट में धर्मसोत का फिर से रिमांड मांगेगी या नहीं, कोर्ट में उनके द्वारा क्या नई दलील दी जानी है, इस पर भी निगाह है।


    इस बीच खुलासा हुआ है कि कांग्रेस राज में वन विभाग में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले में ठेकेदार की एक डायरी ने पूर्व मंत्री के बाद कई अन्य नेताओं-अफसरों की भी नींद उड़ा रखी है। जानकारी के अनुसार डायरी में विभाग के अधिकारियों, नेताओं व उन लाेगाें का जिक्र है। जिन्हें रिश्वत के पैसे जाते थे। इस डायरी का जिक्र विजिलेंस ब्यूरो ने अपने केस में किया था। वहीं अब इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) भी इन सब बिंदुओं को लेकर पूर्व मंत्री से पड़ताल कर रही है। दो दिन के रिमांड में ईडी ने पूर्व मंत्री धर्मसोत की संपत्ति, प्रॉपर्टी और बैंक खातों की भी जांच की है। आज पूर्व मंत्री को कोर्ट में पेश किया जाना है। 

  • जालंधर में कल आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

     जालंधर/ENS: 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के मद्देनजर, जालंधर क्षेत्राधिकार में पासपोर्ट सेवा केंद्र, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, आरपीओ कैंप, मोबाइल वैन के साथ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय सोमवार को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुप सिंह ने कहा कि सभी आवेदक जिन्होंने 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक पहले से ही अपॉइंटमेंट बुक कर लिया है। उन्हें व्यक्तिगत सुविधा के अनुसार अपनी अपॉइंटमेंट को अगली उपलब्ध तिथि पर पुनर्निर्धारित करना होगा।

    बता दें कि जालंधर के पासपोर्ट ऑफिसों में पूरे दोआबा से लोग पहुंचे थे। जिसमें कपूरथला, फगवाड़ा, होशियारपुर और नवांशहर से लोग आते हैं।उन्होंने कहा कि नियुक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को कोई अन्य दिक्कत आती है तो वह अधिकारी जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर। वहीं लोगों की आपडेट जानकारी सभी संबंधित ईमेल rpo.jalandhar@mea.gov.in के माध्यम भेज दी जाएगी।साथ ही अधिकारियों ने कहा- जिनकी भी अपॉइंटमेंट 22 जनवरी को दोपहर दो बजे से पहले हैं, वह उसे रीशेड्यूल करवा ले। जिसके बाद अपने आने वाली तिथि को वह पासपोर्ट ऑफिस पहुचें।

  • सुखप्रीत हत्याकांड में खुलासा: विदेश में बैठे आतंकी लखबीर लांडा ने करवाया मर्डर

    तरन तारन: शनिवार को दिनदहाड़े खेतों में 35 वर्षीय सुखप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है।  पुलिस ने हत्या के आरोप में आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के सहित 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। ये केस पुलिस ने मृतक युवक के पिता गुरचरन सिंह निवासी गांव हरिके के बयानों पर दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके, उसके साथी महक निवासी हरिके, गुरप्रीत सिंह निवासी मक्खू, मिट्ठू मराड़ी सिंह निवासी शाबाजपुर और सुखमनप्रीत सिंह उर्फ कालू निवासी शाबाजपुर को केस में नामजद किया है।

    कपूरथला से प़ुलिस ने कई संदिग्ध अपनी हिरासत में लिए हैं। थाना सदर तरनतारन के SI नरेश कुमार ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है, लेकिन किसी को हिरासत में लेने के बारे में पुलिस फिलहाल चुप है। जानकारी के अनुसार सुखप्रीत सिंह 6 महीने से अपनी बुआ के घर में रह रहा था। शनिवार को वह खेतों में था, तभी कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने खेतों में ही सुखप्रीत को 3 गोलियां मारीं और वहां से फरार हो गए थे। वारदात का पता चलते ही भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे।परिवार ने बताया कि सुखप्रीत की कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या के पीछे आतंकी लखबीर का हाथ है।

  • आज का राशिफल, 21 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 21 जनवरी 2024

    आज का राशिफल 21 जनवरी 2024 चर्चाओं में समय देंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. यात्रा संभव है। बड़प्पन से काम लें. दिखावे से बचें. पहल पराक्रम बना रहेगा. रिश्तेदार सहयोगी होंगे. कामकाजी मामलों में सलाह से निर्णय लेंगे करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे

    मेष– कुल परिवार के कार्यों में रुचि बनाए रखेंगे. सुख सौख्य बढ़ा हुआ रहेगा घर की साज संवार बढ़ाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे लक्ष्यों की ओर तेजी बनाए रखेंगे. आर्थिक मोर्चे पर बेहतर बने रहेंगे बड़प्पन बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में बेहतर रहेंगे. वाणिज्य व्यापार अच्छा रहेगा। संसाधन बढ़ेंगे। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है प्रबंधन संवार पाएगा. जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। शुभता बढ़ाने वाला समय है. साख सम्मान में वृदिध होगी। उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा

    वृष : रचनात्मकता एवं नवाचार को बढ़ावा देंगे. योजना के अनुरूप कार्य गति रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। व्यवहार विनम्र और मधुर रहेगा. व्यापार व्यवसाय के लिए संवार का समय है। महत्वपूर्ण बात सहजता से रखेंगे. दूर देश के कार्य सधेंगे. चर्चाओं में समय देंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. यात्रा संभव है। बड़प्पन से काम लें. दिखावे से बचें. पहल पराक्रम बना रहेगा. रिश्तेदार सहयोगी होंगे. कामकाजी मामलों में सलाह से निर्णय लेंगे. करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे।

    मिथुन– आर्थिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों में पहल पराक्रम से बचें. उधार नहीं देने अथवा लेने का प्रयास करें. नीति नियमों के पालन में बेहतर बने रहेंगे. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बन सकते हैं. संतुलित वातावरण बना रहेगा. निवेश संबंधी लक्ष्यों की ओर प्रेरित होंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कामकाजी अवसरों को भुनाएंगे. करियर व्यापार में सावधानी बनाए रखें. संपर्क संवाद बेहतर रहेगा. बड़प्पन से काम लें. रिश्तों का सम्मान करें. दान धर्म बनाए रखेंगे। दिखावे की भावना से बचें।

    कर्क– कारोबारी हितों को बढ़ावा मिलेगा. शुभता का संचार रहेगा। आर्थिक अवसरों को भुनाने के प्रयास बढ़ाएंगे. प्रबंधकीय कार्य संवरेंगे. लक्ष्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. वरिष्ठों और अधिकारियों का समर्थन रहेगा. बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. पैतृक विषयों में गति आएगी। प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। बहुमुखी प्रतिभा बढ़ेगी. सभी प्रभावित होंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. प्रबंधन में अच्छे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे।

    सिंह– लोगों का भरोसा जीतेंगे. अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. साहस पराक्रम और सहयोग का भाव रखेंगे. चहुंओर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आर्थिक सामाजिक पक्ष बलवान बना रहेगा. शिक्षा और प्रबंधन में सफल होंगे. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। रचनात्मकता बढ़ेगी. धार्मिक एवं जनकल्याण मामले गति लेंगे. मनोरंजक यात्रा रह सकती है. रुटीन बेहतर रखेंगे. नपातुला जोखिम उठाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा। बड़प्पन से काम लेंगे।विभिन्न कार्यों को समर्थन मिलेगा.

    कन्या– भाग्य से सभी मामले पक्ष में रहेंगे. रिश्तों में सुधार संवार बढ़ाएंगे. सबके सहयोग से सफलता का प्रतिशत बेहतर बनाएंगे. वाणी व्यवहार में संतुलन रखेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. अनुभवियों की सलाह लेंगे. धैर्य अनुशासन और सहजता से आगे बढ़ते रहें। परिजनों के सहयोग से परिणाम पाएंगे. नीति नियम निरंतरता रखेंगे. कामकाज बढ़त पर बना रहेगा. धर्मकार्यों में रुचि दिखाएंगे. सहजता बनाए रखेंगे. व्यवस्था पर जोर देंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे। स्वजन अधिकाधिक सहयोग देंगे।

    तुला– आकस्मिकता बनी रहेगी. पेशेवरों से साथ सामंजस्य बढ़ाएं. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास प्रभावित हो सकता है. सजगता बनाए रहें. बजट बनाकर चलें. कागजी कामों एवं लिखापढ़ी में स्पष्ट रहें. महत्वपूर्ण कार्य व्यापार के मामलों में समय सीमा का ध्यान रखें. मामले लंबित रह सकते हैं। मेहनत और विश्वास से सफलता पाएंगे. शोध कार्य से जुड़े रहेंगे. परिजनों की मदद बनी रहेगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. निर्णय में असमंजसता बढ़ सकती. महत्वपूर्ण विषयों में गति लाएं।

    वृश्चिक– मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. साझीदारी के मामलों में गति आएगी. सपरिवार श्रेष्ठ समय बिताएंगे. सकारात्मकता का प्रतिशत और बेहतर होगा. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. लाभ प्रतिशत बढत पर रहेगा. कारोबारी संबंध संवार लेंगे. विरोधियों से सावधानी रखेंगे. लोभ और ढिलाई से बचेंगे. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे. पेशेवर मामलों में गति आएगी. पेशेवरता और प्रबंधन संवरेंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे. चर्चाओं में हिस्सा लेंगे. सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे. प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे।

    धनु– नए एवं धूर्त लोगों के भरोसे में न आएं। श्रमशीलता व कर्मठता बनाए रखें. व्यक्तिगत मामलों को लंबित रखने से बचें. मनोत्साह बना रहेगा. शारीरिकक बल से काम लेंगे. विषयवस्तु को तार्किकता से समझेंगे. पेशेवर उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे. अतिउत्साह से बचें। समता सामंजस्य से आगे बढें। जोखिम लेने का भाव रखने से बचें. कामकाजी चर्चा में सहज सजग रहेंगे। मित्रों का साथ समर्थन बना रहेगा. व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक गतिविधियों में ढिलाई व लापरवाही से बचें।

    मकर– परीक्षा प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे. परिवार और प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। संपर्क संवाद का दायरा बढ़ेगा. ध्यान प्राणायाम और योग अपनाएंगे. जीवनशैली को बेहतर बनाएंगे. निजी विषयों में रुचि रखेंगे. सेहत अच्छी बनी रहेगी. रहन सहन संवार पर रहेगा। करीबियों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. प्रबंध कार्यों से जुड़ेंगे।महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. स्वार्थ त्यागें. संबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. घरेलु मामलों में दखल बढ़ाएंगे। मित्रों से सलाह रखेंगे।

    कुंभ– पारिवारिक गतिविधियों में प्रभावशाली बनेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में पहल करने से बचेंगे. प्रबंधन संवारने का प्रयास होगा. घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा. लोगों का आना प्रसन्नता बढ़ाएगा. परिवार में आनंद के क्षण निर्मित होंगे. करीबियों से खुशियों को साझा करेंगे। आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे। मेलजोल की भावना बढ़ी रहेगी. परिवार सहयोगी रहेगा. आवश्यक सूचनाएं मिलेंगी. वाणिज्यिक मामलों में सामान्य प्रदर्शन रहेगा. पेशेवर प्रयासों को गति दे सकते हैं।

    मीन– साहस पराक्रम से जगह बनाए रखेंगे. सकारात्मक नजरिया संपर्क क्षेत्र बड़ा बनाएगा। परिवार के मामलों के साथ आत्मविश्वास ऊंचा रखेगा. श्रेष्ठ जनों से भेंट मुलाकात होगी. कार्यों को गति मिलेगी. मान सम्मान बढ़ेगा. कार्यशैली प्रभावी रहेगी. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे, बचत बढे़गी। भव्य आयोजन से जुड़ सकते हैं. दान धर्म बढ़ाएंगे. संस्कार सभ्यता बल पाएंगे. भाई बंधुंओं से जुड़े़ प्रयास बनेंगे. चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे. सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी।

  • जालंधर: सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान पीड़ित ने युवती के परिजनों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित शिव कुमार का कहना है कि उसकी युवती के साथ दोस्ती है। उक्त युवती बिहार की रहने वाली है। शिव ने कहा कि आज लड़की का फोन आया और उसे मिलने के लिए कह रही थी। लेकिन उसने मिलने से मना कर दिया क्योंकि लड़की की कुछ दिनों बाद शादी है। लड़की ने फोन कर उसे कुछ खा लेने की धमकी दी। 

    जिसके चलते हुए उसे मिलने के लिए वहां पर चला गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। इस बात को लेकर पीठ देने लड़की और उसके परिजनों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • जालंधरः सुबह हुई चोरी की वारदातें, कुछ घंटों बाद इस्तेमाल हुए इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में आए दिन चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ रही है। वहीं आज हलके में जहां सुबह एक खोखे को चोरों ने निशाना बनाया, वहीं दूसरी और मोहल्ला क्लीनिक से चोर दवाइयां और इंजेक्शन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस दौरान दोनों वारदातों को लेकर शिकायतकर्ताओं का कहना है कि चोर जहां धोखे से सिगरेट सहित अन्य सामान लेकर फरार हुए, वहीं दूसरी ओर मोहल्ला करने से 50 इंजेक्शन का डिब्बा चोर साथ ले गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के कुछ घंटे बाद ही इलाके में पड़े खाली प्लाट से इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन और जली हुई सिगरेट बरामद हुई है।

    इस मामले को लेकर शिवसेना नेता दीपक का कहना है कि हलके में नशे की आपूर्ति युवा नेताओं में काफी बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि खाली प्लाट पर भारी मात्रा में इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन और जली हुई सिगरेट बरामद हुई है। दीपक ने कहा कि हलके में चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन अभी तक चोरों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। जिसके चलते हलके के हालात यह हो गए कि लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है।

    उन्होंने कहा कि बीते दिन घासमंडी में सुबह-सुबह दुकानदार पर दात से हमला कर दुकानदार को घायल कर उससे नगदी छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। वहीं आज सुबह मोहल्ला क्लीनिक में हुई चोरी को लेकर डॉक्टर ने बताया कि घटनास्थल पर उन्हें पर जली हुई सिगरेट बरामद हुई है। वहीं इलाका निवासियों का आरोप है कि नशे को लेकर वह कई बार पुलिस को शिकायत कर चुके हैं लेकिन करवाई कोई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ इस मामले में  खाना पूर्ति कर रही है। वेस्ट हलके में लगातार हो रही वारदातों को लेकर पुलिस पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन मामलों को लेकर चोरों और उक्त में नशेड़ियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है?

  • विजय कालिया ने राम मंदिर आंदोलन को कार्यकर्ताओं में भरा था जोश

    34 साल पूर्व की यादें ताजा करके छलक आते हैं खुशी के आंसू

    ऊना/ सुशील पंडित:22 जनवरी को श्रीराम लला के अपने जन्म स्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं, ऐसे में वे लोग उन पुराने दिनों को याद करके भावुक होते हैं, जिन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन में न केवल भाग लिया था, अपितु उस वातावरण को तैयार करके सैकड़ो कार्यकर्ताओं को आंदोलन में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। विजय कालिया एक ऐसा नाम है जिसने न केवल खुद इस आंदोलन को धार दी थी, बल्कि सैकडों कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन से जोड़ा था। न केवल जोड़ा अपितु सैकड़ो कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन के माध्यम से अयोध्या में कार सेवा को जाने के लिए प्रेरित किया और उनका मार्ग दर्शन भी किया था। खुद विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे और 34 साल पूर्व की उन घटनाओं को याद करते हुए बताते हैं कि जिस समय भी आंदोलन कर रही थी उसे समय तक यह उम्मीद नहीं थी कि वह कभी अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार होता देख पाएंगे और सबसे बड़ी बात है यह कि श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा देखने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। संघर्ष के दिनों को याद करते हुए विजय कालिया बताते हैं कि 1990, 91 में कारसेवकों को यह नहीं पता था कि वे जिस काम के लिए जा रहे हैं वे वहां तक पहुंच भी पाएंगे कि नहीं, क्योंकि उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह सरकार ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों तथा अयोध्या को जाने वाले सभी मार्गों पर कड़ा पहरा बैठा रखा था, बावजूद इसके कार सेवकों का उत्साह अयोध्या पहुंचने के लिए न कम हुआ था और न कोई पीछे मुड़ना चाहता था। आज उस संघर्ष के दौर को भूलकर एक सुखद अनुभूति हो रही है कि चलो देर से ही सही वे भगवान श्रीराम लला को टाट से निकलकर अपने भव्य  महल में विराजमान होते देख रहे हैं।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 112 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 112 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 112 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 21 का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 11,000/- रूपए वसूल किए गए I इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 04 व्यक्तियों का चालान कर जुर्माने के रूप में 400/- रूपए वसूल किए गए !
  • पुलिस लाईन में 1 फरवरी को लगेगा रक्तदान शिविर 

    पुलिस लाईन में 1 फरवरी को लगेगा रक्तदान शिविर 

    हिमोत्कर्ष व पुलिस विभाग करेगा आयोजन

    समाजसेवी संस्थाएं भी करेंगी सहयोग

    ऊना/ सुशील पंडित:प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष, प्रेस क्लब ऊना एवं पुलिस विभाग के तत्वाधान में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से एक फरवरी 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस लाईन झलेड़ा में किया जा रहा है। यह जानकारी संस्था के जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया, रक्तदान शिविर के प्रभारी मणि कुमार व संयोजक विकास कौंडल ने दी। उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह के जन्मदिन पर संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रक्तदान करने वाली जिला की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि करीब 50 वर्ष पहले संस्था की स्थापना की गई थी, स्व. कंवर हरि सिंह के नेतृत्व में संस्था प्रदेश में विभिन्न सामाजिक कार्यो का निर्वहन कर रही है। 80 के दशक में कंवर हरि सिंह के नेतृत्व में ही क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जिला का पहला ब्लड बैंक स्थापित किया गया था। जिसमें रक्त को स्टोर करने के लिए पहला फ्रिज रोटरी क्लब ऊना द्वारा भेंट किया गया था। कंवर हरि सिंह ने उस समय रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया, जब लोग रक्तदान करने से डरते थे और समाज में इसके प्रति कई प्रकार की भ्रांतियां फैल रही थीं। इसके अलावा संस्था के माध्यम से वे रक्तदानियों को भी समय-समय पर सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन भी करते रहे थे। ये रक्तदान शिविर लगाकर संस्था द्वारा उन्हें एक श्रद्धाजंलि दी जा रही है। उन्होंने युवाशक्ति से अपील की है कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लें ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में विभिन्न संस्थाएं सराहनीय कार्य कर रही हैं, जिनसे लोगों  में अब रक्तदान करने की भावना जागृत हो रही है। इस रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति या महिला स्वंय रक्तदान स्थल पर आकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं।*ये संस्थाएं कर रही योगदान* एक फरवरी को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में हिमोत्कर्ष व पुलिस विभाग के साथ-साथ रक्तदान में सराहनीय कार्य कर रही ब्रिंग स्माईल संस्था, ब्लड लॉयंस एंड सोशल वेल्फेयर समिति ऊना, प्रेस क्लब ऊना, ठाकुरद्वारा आई कमेटी पूबोवाल, ब्लड सर्विस ऊना, जनहित मोर्चा ऊना, रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना इत्यादि संस्थाएं सहयोग करेंगे।*रक्तदान के फायदे* स्वास्थ्य केंद्र कुंगड़त में तैनात मेडिकल ऑफिसर डा. संजीव धीमान का कहना है कि रक्तदान करना सामाजिक के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक रूप से भी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से एक तो समाजसेवा का कार्य हो जाता है। इसके अलावा रक्तदान आपके शरीर में मौजूद हानिकारक आयरन को बाहर निकालता है। दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना को कम करता है। आपको मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, लिवर को स्वस्थ रखता है।
  • नेचुरल गैस एवं सीएनजी की सुविधा की अड़चन हुई दूर

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सहित हिमाचल प्रदेश में आने वाले समय में पाइप नेचुरल गैस एवं सीएनजी की सुविधा को पंख लगने का रास्ता साफ हो गया है। बाथू में बनाए गए मदर स्टेशन को पंजाब से टैप लाइन से जोड़ने का काम इस माह पूरा होगा। मदर स्टेशन से टैप लाइन को जोड़ने के अंतिम कड़ी के बचे केवल  100 मीटर कार्य का फंसा पेच शनिवार को ग्राम पंचायत बाथड़ी की  प्रधान अनुपम राणा के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार दूर हुआ। अड़चन दूर होने पर कार्य का शुभारंभ प्रधान की अनुपस्थिति में उनके बेटे लोकेश राणा ने नारियल फोड़ कर शुरू कराया। इस दौरान भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के डीजीएम राजेंद्र कुमार, प्रादेशिक प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव व प्रोजेक्ट मैनेजर शाम शर्मा मुख्य रुप से मौजूद रहे। इससे पूर्व केवल 100 मीटर के बचे कार्य में बाथू से भंगला मार्ग पर भूमि सम्बंधित पेच के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। इस पर कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय बाथड़ी ग्राम पंचायत से समाधान की अपील की। अब प्रधान अनुपम राणा  की ओर से  समाधान होने के बाद मदर स्टेशन से सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई आने वाले दिनों में सम्भव होगी। कंपनी ने जल्द से जल्द  मदर स्टेशन को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद ग्राम पंचायत बाथू और बाथड़ी सहित साथ लगती अन्य ग्राम पंचायतों में भी पाइप्ड नेचुरल गैस की सप्लाई रसोई घर तक होगी। लोगों को सस्ती दर पर रसोई गैस मिलेगी तो सिलिंडर ढोने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। कंपनी के डीजीएम राजेंद्र कुमार ने कार्य में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत बाथड़ी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। भविष्य में पंचायत को हर सहयोग की हामी भरी। उन्होंने बताया कि अब बाथू मदर स्टेशन  को पंजाब के मेहंदावल एसबी से टैप कनेक्शन से जोड़ने का काम पूरा होगा।  यहां से बाथू मदर स्टेशन को टैप कनेक्शन की कनेक्टिविटी सीधे गुजरात के साथ हो जाएगी। मदर स्टेशन बाथू से हिमाचल के ऊना सहित बिलासपुर, हमीरपुर व अन्य जिलों तक सीएनजी और पीएनजी  की निर्बाध सप्लाई मिलेगी। अंतिम चरण के कार्य को जनवरी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी से इस स्टेशन को पूरी तरह संचालित करने का लक्ष्य तय किया गया है।