Blog

  • शिव महापुराण कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति : तरुण डोगरा

    डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता श्री-श्री 1008 श्री सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य श्री हेमानंद जी महाराज ने दिया शिव भक्तों को आशीर्वाद

    ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में 27 मार्च से 6 अप्रैल तक चल रहे श्री शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन रविवार को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक तरुण डोगरा ने अपने मुखारविंद से कहा कि शिव कथा सुनने से मनुष्य की जिंदगी में परिवर्तन आता है और कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जो मंगल कलश होता है वह धर्म का प्रतीक है, वह हमेशा शुभ कार्य में स्थापित होता है और जब हम कोई धर्म कार्य करते हैं, तो उसको हम स्थापित करते है। इसलिए यहां पर शिव महापुराण ग्रंथ स्थापित कर उसे श्रवण किया जाता है वहां पर हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है और जो इसको भावपूर्वक सुनता है उसका कल्याण होना अनिवार्य है।

    उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्यनारायण जी का व्रत व तप करने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है और प्रभु की भक्ति व सुमिरन से हमें कभी भी भय नहीं होता और जीवन के अंत में प्राणी को कोई भी कष्ट नहीं होता। उन्होने बताया कि श्री शिव महापुराण में बताया गया है कि जो प्राणी कलयुग में भगवान का भजन करेंगे, उन्हें कोई कष्ट-कलेश नहीं होगा। उन्होने बताया कि इस धरती पर जीव अकेला पैदा हुआ था और अकेला ही इस संसार को छोड़कर जाएगा। वह इस संसार में जो भी भले-बुरे कर्म करता है, उनका भुगतान भी उसे स्वयं ही भुगतना पड़ता है।

    उन्होने कहा कि किस प्रकार भगवान ने अनेक अवतारों में जन्म लेकर इस धरती को अधर्म से धर्म के मार्ग पर चलाया है और आज उस प्रभु के द्वारा ये सारी सृष्टि रचित है जिसे इस धरती का एक-एक जीव जानता है, लेकिन आज के इस युग में लोग भगवान को न मानकर अपने आपको स्वयं भगवान का स्थान देने लगे हैं। जिससे इस धरती पर प्रलय आने का भी योग बन सकता है क्योंकि अगर ये मानव रूपी जीवन स्वयं ही भगवान बन जाए, तो इस सारी सृष्टि का संचार कौन करेगा? उन्होने भक्तों को बताया कि बर्ष में एक बार इस मानव रूपी जीवन को सुप्रसिद्ध स्थान गया जी में जाकर अपने पूर्वजों का भगवान को साक्षी मानकर पिंडदान जरूर करना चाहिए, ताकि हमारे इस नश्वर जीवन का उद्धार हो सके।

    उन्होने कहा कि अगर हमें भगवान को पाना है तो प्रभु सिमरन मात्र से ही हमारे पास पंहुच जाते हैं। उन्होने शिवमय प्रवचनों की बौछार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति प्रभु की शरण में जाता है भगवान स्वयं ही उसका बेड़ा पार लगा देते हैं क्योंकि प्रभु का नाम लेने मात्र से ही सब पाप धुल जाते हैं। उन्होने सैंकड़ों की तादाद में बैठे श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि प्रभु सिमरन करने व प्रभु के दिखाए मार्ग पर चलने से ही मोक्ष प्राप्त हो सकता है।

    उन्होने कहा कि हमें प्रभु भजन करने के लिए ही भगवान ने इस धरती पर जन्म देकर भेजा है। जब हम भजन करेगें तो भगवान हमें अवश्य ही मुक्ति देगें। उन्होने बताया कि रामायण से हमें जीने की सीख मिलती है और श्रीमदभागवत कथा हमें मरना सीखती है। क्योंकि ये मानव जीवन एक हवा का झोंका है, जो आता है और चला जाता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारा भगवान से मिलन से हो, तो हमें अपनी मृत्यु से डरना नहीं चाहिए। यदि हम कहीं भी भागवत कथा सुनने आते हैं तो हमें वहां से परम सौभाग्य लेकर जाना चाहिए।

    उन्होने कहा कि भागवत कथा सिर्फ सुनना ही नहीं, बल्कि इसको अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों की परीक्षा हर काल-खण्ड में होती रही है और परमात्मा उनका साथ देते रहे है, किन्तु बुरे लोगों को दौलत, पद, प्रतिष्ठा देकर परमात्मा उनका साथ छोड़ते रहे है। उन्होने कहा कि शिक्षा खुद को धनी, प्रतिष्ठित बनाने से ज्यादा उचित है कि अपने को अच्छा बनाओ, ताकि परमात्मा हमारे साथ हमेशा रहे। उन्होंने श्रीमद्भगवत कथा का वख्यान करते हुए बताया कि जब हम कोई कार्य करते हैं, यानी अपना दिया गया कर्तव्य पूरी निष्ठा से नहीं करते हैं तो न केवल अपने कर्म को धोखा देते हैं, बल्कि स्वयं अपने आप को धोखा देते हैं। क्योंकि कर्म करने वाले को इतनी हानि नहीं होती जितनी साधारणतय: कमतर कार्य करने से स्वयं अपने आप को होती है।

    उन्होने कहा कि अगर हम अपने किए हुए कर्तव्य को निष्ठा से पूर्ण नहीं करते, तो हमें आलस्य दबा लेगा और फिर हम वैसा साधारण कार्य ही करने के अभ्यस्त हो जाएँगे। परंतु हमें पूरी निष्ठा से किये गए श्रेष्ठ कार्य जिसमें अपेक्षाकृत अधिक ध्यान, श्रम, अध्यवसाय लगते हैं, हमें वही कार्य करने चाहिए, जिससे  हमारा आत्मविश्वास धीरे-धीरे समाप्त न होकर आगे बढ़ता रहे और एक दिन ऐसा आएगा, जिससे हमारे द्वारा किए गए कर्मो का फल हमें स्वर्ग और नर्क की ओर स्वयं परिणामस्वरूप ले जाएगा।

    उन्होने शिव ज्ञान की गंगा बहाते हुए कहा कि हम जो  कुछ करें, चाहे वह घर का कार्य हो या दुकान, आफिस अथवा सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र का और जिसमें हमें चाहे आय भी कम हो, फिर भी हम अपने कार्य को अधूरे रूप से न करें। उन्होने कहा कि हमारी इन सभी बातों की मौलिकता और कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। वहीं स्वयं हमारी अंतरात्मा भी इससे संतुष्ट होगी। 

    वहीं कथा के पांचवें दिन उत्तरी भारत की सुप्रसिद्ध नगरी डेरा बाबा रूद्रानंद जी महाराज आश्रम के अधिष्ठाता श्री-श्री 1008 श्री सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य श्री हेमानंद जी महाराज ने कथा स्थल पर पहुंचकर सैकड़ो श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

  • देशराम गौतम ने कुटलैहड़ उपचुनाव के लिए ठोकी टिकट के लिए ताल

    ऊनासुशील पंडित :ऊना के निजी होटल में कांग्रेस प्रदेश सचिव देसराज गौतम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया । इस मौके पर उनके साथ बीडीसी सदस्य शोभित गौतम  के साथ अन्य कांग्रेसी समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर देशराज गौतम ने जहां प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाई वहीं उन्होंने बाकी विधायकों के ऊपर तंज करते हुए कहा कि अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी को छोड़ने और अपनी सरकार को अस्थिर करना यह कहां तक नैतिकता है।

    वही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को जनता ने पांच साल के लिए चुना है। और यह सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगी। वही देश राज गौतम ने कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से टिकट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब से हमने होश संभाला है। तब से लेकर आज तक हमने कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सुबह जनता की समस्याओं को हल करने से होती है ।और शाम तक पार्टी को मजबूत करने का कार्य जारी रहता है।

    वही उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी युवा चेहरे को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में प्रत्याशी को चुनाव क्षेत्र में उतारना चाहती है तो हमारे पास शोभित गौतम युवा चेहरा है। जो कांग्रेस युवा में प्रदेश सचिव की भूमिका निभा रहा है। वही  इलेक्टिट बीडीसी सदस्य भी निर्वाचित है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। ओर एक बार हमें भी शीर्ष नेतृत्व मौका दे ताकि हम इस चुनाव को जीतकर प्रदेश सरकार को ओर मजबूत कर सके।

    उन्होंने साथ मे यह भी कहा कि आलाकमान हमे टिकट नही भी देता है तो जो भी कैंडिडेट मैदान में उतारेंगे।हम उसका पूरा साथ देंगे। और सीट जीत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की झोली में डालेंगे।

    इस मौके पर गुरचरण सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान कुलदीप चंद चरौला ,पूर्व प्रधान तनोह सरदार दलजीत सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम चंद रैंसरी, रिटायर्ड कैप्टेन धर्मपाल ,रिटायर्ड सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह,गुरवचन सिंह वार्ड पंच नंगल सलागड़ी, कमल शर्मा रिटायर्ड प्रवक्ता, संदीप कुमार (बबलू) चरौला ,सुखदेव सिंह सैनी अधिशासी अभियंता, कैप्टेन धर्मपाल,मोहित शर्मा,परवीन धरमवीर, ,अनिल शर्मा, डॉ अनिल गौतम, अर्पित अंकुर  अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • श्रीमद्भागवत कथा : पहले दिन परीक्षित जन्म और सुखदेव का वृत्तांत सुनाया

    ऊना/सुशील पंडित:जिला ऊना के गांव बदोली में श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान कथा पहले दिन विशाल शोभायात्रा से शुरू हुई।कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी वृंदावन धाम वालों ने लोगों को शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। 

    पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। स्वामी भागवत शरण जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। अधिक मास में इसके श्रवण का महत्व है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है। कथा व्यास महाराज ने परीक्षित जन्म आगमन की कथा सविस्तार सुनाई।

    उन्होंने बताया कि पांडवों के पुत्र अर्जुन, अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु, अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा, जो राजा विराट की पुत्री थी। वह अभिमन्यु को ब्याही गई थी। युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने से क्रोधित होकर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर पांच पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया, लेकिन वे पांडव ना होकर द्रोपदी के पांच पुत्र थे। जानबूझकर चलाए गए इस अस्त्र से उन्होंने उत्तरा को अपना निशाना बनाया। अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा उस समय गर्भवती थी। बाण लगने से उत्तरा का गर्भपात हुआ और गर्भपात होने से परीक्षित का जन्म हुआ।

    इस मौके पर गांव बदोली निवासी व बाहर से भी अतिथियों ने भागवत ज्ञान भाग लिया।

  • पूरी यात्रा में मिलता रहा जनता का अथाह प्यार और आशीर्वाद

    प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अधूरी इच्छा के सम्मान का संकल्प पूर्ण

    बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के साथ संपन्न की पदयात्रा

    प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा भाव को किया स्मरण

    सबके लिए हिम्मत और सतत प्रेरणा का सबब बनी आस्थामयी पदयात्रा

    बेटी की संकल्प पूर्ति में पिता मुकेश अग्निहोत्री साये की तरह रहे साथ

    ऊनासुशील पंडित: स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अधूरी इच्छा को पूरा करते हुए उनकी बेटी डॉ. आस्था ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के साथ माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी पदयात्रा का संकल्प पूर्ण किया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निस्वार्थ त्याग और जीवन पर्यन्त समर्पण के सम्मान को अर्पित यह आस्थामयी पदयात्रा सबके लिए हिम्मत और सतत प्रेरणा का सबब बनी है।

    बता देें, डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने अपनी मां स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति के लिए माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को हरोली से पदयात्रा आरंभ की थी। 70 किलोमीटर की यह पदयात्रा आज तीसरे दिन रविवार को माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के साथ संपन्न हुई। इस मौके डॉ. आस्था ने अपने पिता मुकेश अग्निहोत्री के साथ अपनी मां स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति और सभी के लिए माता चिंतपूर्णी के आशीर्वाद की प्रार्थना की। सभी ने 

    प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के त्याग, समर्पण और उनके निस्वार्थ सेवा भाव को स्मरण कर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया। 

    बेटी के लिए माता-पिता की दोहरी भूमिका में रहे मुकेश

    इस पूरी पदयात्रा में उनके पिता प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी के संकल्प को पूरा करने के लिए साये की तरह हर कदम उनके साथ रहे। इस दौरान वे बेटी आस्था के लिए पिता के साथ साथ मां की भूमिका में भी दिखे। पूरी पदयात्रा में वे बेटी का ख्याल रखते, लाड लड़ाते, पांवों में निकल आए छालों पर मरहम लगाते और भावुक पलों में हिम्मत बंधाते रहे। और कभी अपने नरम स्वास्थ्य की, तो कभी मौसम की बाधाओं के बावजूद लगातार साथ पदयात्रा कर उनका हौंसला बढ़ाते रहे।

    पूरी यात्रा में मिलता रहा जनता का अथाह प्यार और आशीर्वाद

    आस्था कुंज गोंदपुर जयचंद हरोली से शुक्रवार को आरंभ हुई यह पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए रविवार को श्री चिंतपूर्णी जी में माता का आशीर्वाद प्राप्त कर पूर्ण हुई। पूरी यात्रा में डॉ. आस्था और मुकेश अग्निहोत्री को जनता का अथाह प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा। पदयात्रा जहां से भी गुजरी लोगों का हुजूम उनकी अगवानी करने के लिए उमड़ता दिखा और लोग साथ-सहयोग में जुड़ते रहे। और बड़ी तादाद में स्वेच्छा और स्नेहिल भाव से साथ चले लोगों का टोला भी बनता चला गया। जनता ने मां की आत्मिक शांति के लिए बेटी आस्था के जज्बे और हिम्मत की खूब सराहना की और उन्हें दिल से स्नेह भरा आशीर्वाद दिया।

    मां को मोक्ष मिले माता रानी से यही प्रार्थना – डॉ. आस्था

    डॉ. आस्था ने कहा कि उनकी मां प्रो. सिम्मी की माता चिंतपूर्णी पर अगाध श्रद्धा थी। माता रानी के जगराते से उनकी सभी के लिए श्री चिंतपूर्णी जी का आशीर्वाद लेने की इच्छा थी। लेकिन उनकी वह इच्छा अधूरी रह गई। हमने माता रानी के दरबार जाकर माता से अपनी मां के लिए मोक्ष की प्रार्थना की है। इस पूरी पदयात्रा में मेरी मां और माता रानी ही मेरा, मेरे पिता और साथ चले हर सहयोगी का बल और प्रेरणा थीं। उन्हीं के आशीर्वाद से हमने यह यात्रा पूर्ण की।

    बेटी के जज्बे को सलाम – मुकेश अग्निहोत्री

    जनता के प्यार के ऋणी रहेंगे

    वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रो. सिम्मी के लिए बेटी आस्था ने जो संकल्प लिया वो पूरा किया। इस पूरी पदयात्रा में वे जिस हिम्मत से आगे चली हैं, उनके जज्बे को सलाम है। जनता ने जिस कदर प्यार और आशीर्वाद दिया है, हम उसके लिए जीवनभर ऋणी रहेंगे। ये प्रो. सिम्मी के निस्वार्थ सेवा भाव की ही बानगी है, जो लोग उनके लिए इतना सम्मान और स्नेह रखते हैं।

    तीन दिनों में यहां से गुजरी पदयात्रा

    आस्था कुंज गोंदपुर जयचंद हरोली से शुक्रवार को आरंभ हुई पैदल यात्रा पहले दिन गोंदपुर बुल्ला, भड़ियारा, दुलेहड, हीरानगर, हीरा, हलेडा, पुबोवाल, ठाकरा, पालक्वाह, भदौड़ी, हरोली, समनाल, रोड़ा, सैंसोवाल, धर्मपुर, कांगड़, बढेडा, सलोह, घालूवाल, भदसाली, ईसपुर, पंडोगा होते खड्ड गांव में पहुंची। वहां रात्रि ठहराव के बाद शनिवार को भदसाली, ईसपुर, पंडोगा, खड्ड, पंजावर,नगनोली, गुग्लैहड़, बढेडा राजपूतां, जाडला, लोहारली, चरूड़ू और अंब से होते हुए मुबारकपुर में रूकी और तीसरे दिन घी दा घट्टा,सिद्ध चलेहड़, किन्नू, और भरवाईं होते हुए श्री चिंतपूर्णी जी में संपन्न हुई।

    यात्रा में हर आमोखास के साथ साथ राजनीतिक,धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां भी शामिल हुईं।

  • इस पार्टी के सासंद पर FIR दर्ज

    झारखंड: गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर करोड़ों के मेडिकल कॉलेज हड़पने का आरोप लगाया गया है। यह एफआईआर देवघर जिला के जसीडीह थाना में दर्ज किया गया है। सांसद और उसके अन्य सहयोगी पर जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा बॉर्डर स्थित परित्राण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को साजिश के तहत हड़पने व धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। 



    बावनबीघा निवासी 56 वर्षीय शिव दत्त शर्मा पिता ज्वाला प्रसाद सिंह ने लिखित आवेदन देकर जसीडीह थाना में सांसद निशिकांत दुबे, उनकी पत्नी अनामिका गौतम, दो बेटा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  शिव दत्त शर्मा ने आरोप लगाया हैं कि वर्ष 2009 में पंजाब नैशनल बैंक की अगुवाई में बैंकों के एक संघ ने जमीन को गिरवी रखने के बदले मेरे संस्थान परित्राण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 93 करोड़ रुपये की ऋण मंजूर की।

    मेडिकल कॉलेज हड़पने का आरोप

    शिवदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय चिकित्सा परिषद नई दिल्ली ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना और संचालन के लिए अपनी नीति में बदलाव किया। इस कारण मेरे कॉलेज को  एमसीआई से अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण ऋण खाता को गैर निष्पादित घोषित कर दिया गया। इस वित्तीय संकट से निजात दिलाने के लिए लेकर सांसद आए, लेकिन उन्होंने गलत तरीके से हमारे मेडिकल कॉलेज को हड़प लिया। 

    वही निशिकांत दुबे ने कहा कि इस FIR में यह कहा गया है कि मैंने एक करोड़ दिया है। यदि झारखंड पुलिस यह साबित कर दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। यह मेडिकल कॉलेज DRT कोर्ट के नीलामी में खरीदा गया है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस पर मुहर लगाई है.मैं इसका ट्रस्टी नहीं हूं, मैं भाजपा का सिपाही हूं।

  • सुबह चाय की जगह पिएं ये Drink, गैस के साथ कई समस्याएं होंगी दूर!

    Health Tips- भारत के लोगों को चाय पीना काफी ज्यादा अच्छा लगता है। एक बार में काफी बार तो चाय पी लेते हैं आपको बता दे इससे आपका काफी हद तक वजन भी बढ़ सकता है और गैस भी काफी हद तक बन सकती है। मशहूर डायटीशियन ने बताया कि चाय की जगह पर आप ग्रीन टी पी सकते हैं इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

    नींबू पानी

    सुबह की चाय अगर आप न ही पिएं तो आपके लिए काफी बेहतर रहेगा, इसकी जगह पर आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। रोज नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में आपकी काफी मदद करते हैं। इससे आपका बढ़ा हुआ वजन भी काफी हद तक कम हो जाता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी काफी फायदेमंद होता है।

    Benefits of Coconut Water: रोजना नारियल पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5  अद्भुत फायदे, पेट से लेकर किडनी स्टोन की समस्या होती है दूर | Amazing  health benefits of

    नारियल पानी सुबह के समय सबसे बेस्ट होता है। आपको चाय की जगह इसका सेवन ही करना चाहिए। पीने में ये ठंडा ठंडा होता है। गरमी के मौसम में लोगों को पीना ये काफी ज्यादा पसंद आता है। नारियल पानी में कैलोरी न के बराबर होती है। जो आपके शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरूरी होती है।

    Black Coffee Benefits for Fat Burning: ब्लैक कॉफी से फैट बर्न करने के लिए  इन टिप्स को करें फॉलो | tips to burn fat with black coffee | HerZindagi

    आप चाहे तो चाय की जगह पर ब्लैक कॉफी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपका मोटापा भी नहीं बढ़ता है और आपका शरीर एकदम फिट रहता है। इसको पीने से आपका मेटाबॉलिज्म काफी हद तक बढ़ता जाता है। अगर आपको शरीर में आलस सा आने लगे तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

    Honey Mint Lemon Tea - Dish by Dish

    मिंट हनी लेमन टी आपको इसका सेवन करना चाहिए। इस टी को बनाना बेहद ही आसान होता है। पेट भी काफी भरा-भरा सा होता है। इससे आपका पेट भी साफ रहेगा और आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • 4 जून को केंद्र में भाजपा के साथ प्रदेश में भी खिलेगा कमल का फूल

    ढेला में आयोजित नुक्कड सभा में  बोले सांसद

    बद्दीसचिन बैंसल: सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 15 माह के दौरान 15 पैसे का काम नहीं किया और केंद्र से 15 हजार करोड़ का ऋण ले लिया। यह सरकार चंद दिनों के मेहमान है। 4 जून को केंद्र में भाजपा की सरकार के साथ साथ हिमाचल में भाजपा सरकार बनेगी। वह रविवार को दून विस क्षेत्र के ढेला में एक नुक्कड़ सभा में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों के दम प्रदेश में सरकार बनी थी वह उसी तर्ज पर उनके ही विधायको ने अपनी सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया। प्रदेश की महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये का लालच देकर वोट ले लिए लेकिन अब पंद्रह माह बीत जाने के बाद भी इसे देना शुरू नहीं किया। जब सरकार के पास पैसा नहीं था तो यह गांरटियां देने की जरूरत क्या थी। केंद्र में मोदी ने कोई गांरटी नहीं थी लेकिन उन्होंने जो भी दस सालो में देश वासियों को दिया वह किसी से छिपा नहीं। वह पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने दस सालो में एक दिन भी अवकाश नहीं किया और लगातार काम करते आ  रहे है।  दुनिया में भारत को पहली पक्ति में खड़ा कर दिया और दुनिया से सबसे सफल प्रधानमंत्री में अपना नाम लिखवाया है।

    उन्होंने लोगों की अपील की है कि देश को सुरक्षित हाथो में  रखने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए। इस मौके पर दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, विनोद चंदेल, डॉ. श्रीकांत, डीआर चंदेल, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता,  अशोक शर्मा, कृष्ण कौशल,  संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, संदीप चौधरी, डीएस राफ्टा, गुरमैल चौधरी, विधि चंद राणा, अमर चंद ठाकुर, देवराज  चौधरी, प्रेमचंद ढेला, कश्मीरी लाल, युवा मोरचा के सुरेंद्र ठाकुर, किसान मोरचा के मान सिंह ठाकुर, साई के प्रधान मेहर चंद, राम गोपाल, जिप सदस्य अमर संधू, नरायण दास समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    भाजपा में शामिल हुए डेढ दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता 

    ढेला में डेढ दर्जन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर लज्जा राम, बगा राम, बालक राम, मोहन लाल, संदीप, किशन, सोमनाथ, बलदेव, कुलविंद्र, परमजीत सिंह पम्मी, पोलू, भूपेंद्र समेत डेढ दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद सुरेश कश्यप ने उन्हें भाजपा के पटका व माला पहना कर स्वागत किया।

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 55800 रूपए वसूले

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से मौके पर ही 55800 रूपए जुर्माना वसूला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस ने जिला के अलग अलग स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले कुल 178 वाहनों के चालान किए। शुक्रवार को पुलिस ने 200 से अधिक चालान किए थे।

    इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम बीड़ी सिगरेट पीने वाले 11 लोगों के विरुद्ध धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1100 रू जुर्माना वसूला है। एक ट्रैक्टर पर भी कार्रवाई हुई है जो अवैध खनन में लिप्त पाया गया था। पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर चालक पर 5000 रूपए जुर्माना ठोका है।

  • टीहराः 15 साल की किशोरी घर से गायब

    ऊना-सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के टीहरा गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी शनिवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस लौटकर नहीं आई है। उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटा का किसी ने अपहरण न कर लिया हो। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लड़की की तालाश शुरू कर दी है। 
  • गगरेटः पुलिस ने अफीम के 70 बरामद किए

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना में अफीम के पौधों की खेती अब आम बात हो चली है। अलग अलग जगहों पर अफीम पौधे खेतों में लहलहा रहे हैं। पहले अंबोटा, चुरड़ी और दुलैहड़ के बाद अब गगरेट के कलोह और पांबड़ा गांव के दो लोगों के खेतों में अफीम के पौधे पाए गए हैं। पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अफीम के 69 पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए हैं।

    पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पहला मामला कलोह गांव के अवतार सिंह पुत्र संता सिंह से जुड़ा है। अवतार सिंह ने अपने घर के नजदीक एक खेत में अफीम के पौधे लगा रखे थे। यहां पुलिस को कुल 12 पौधे बरामद हुए हैं। जबकि पांबड़ा गांव के निर्मल सिंह पुत्र महिंद्र सिंह के खेत में अफीम के 57 पौधे पाए गए हैं।

    पुलिस ने सभी पौधों को उखाड़कर जांच के लिए भेज दिया है। इन दोनों मामलों में अवतार और निर्मल के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।