Blog

  • पंजाबः दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

    पंजाबः दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, रात परसराम नगर संधू सीमेंट स्टोर गली नंबर-3 में रहने वाली पति-पत्नि ने सल्फास निगल लिया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, सफल गोयल, अभिषेक कौशल, आशु गुप्ता, कृष्ण बांसल एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे।

    इस दौरान बेड पर पड़े व्यक्ति की नब्ज चल रही थी, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। संस्था ने पुलिस को सूचित करते हुए एंबुलेंस में व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भूषण कुमार (59 वर्ष) निवासी सोनीपत (हरियाणा) और रितु (51 वर्ष) के रुप में हुई है।

    संतान न होने के कारण दोनों रहते थे परेशान 

    बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी संतान न होने के चलते परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। वहीं आत्महत्या करने से कुछ देर पहले दंपती ने रिश्तेदारों को फोन भी किया था। फिलहाल मामले में और ज्यादा जानकारियां जुटाई जा रही है। 

    2 माह पहले ही किराये पर लिया था घर

    मृतकों ने नजदीकी रिश्तेदार ने बताया कि पति-पत्नि करीब दो महीने पहले ही बठिंडा किराए के मकान में रहने आए थे। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद मृतक महिला का शव भी संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

  • ब्यास झड़प मामले में 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    ब्यास झड़प मामले में 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    अमृतसर: डेरा ब्यास के समर्थकों और निहंग सिंह के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

    बता दें कि बीते दिन इस घटना पर ए.डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा था कि ब्यास घटना की जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि दोनों पक्षों से बातचीत हो की गई है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों को आश्वासन दिया गया है कि जांच के बाद ही जायज कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बच्चों सहित 5 की मौत

    पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बच्चों सहित 5 की मौत

    फैमिली समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था परिवार

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में देर रात चंडीगढ़ रोड़ पर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 3 बच्चियां व 2 लोग शामिल है। घायलों को CMC अस्पताल उपचार के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही घायलों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान माही (5), खुशी (3), संजना (30) जैस्मीन और राजेश के रूप में हुई है। मरने वाले पुरानी माधोपुरी के रहने वाले है। मरने वाले राजेश की पत्नी प्रिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर ही बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार परिवार चंडीगढ़ से फैमिली समारोह में शामिल होकर देर रात वापस घर लौट रहा था। करीब 2:45 बजे चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल के नजदीक हादसे का शिकार हो गया। कार की रफ्तार तेज होने के चलते कार डिवाइडर से टकरा कर बिजली के खंभे से टकराई। इस दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मौजूद 6 लोगों में से चालक सहित महिला व बच्चियों मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की गती 100 से अधिक थी जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। थाना फोकल पाइंट के अधीन पड़ती पुलिस चौकी जीवन नगर के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे, जहां गाड़ी बुरी तरह से टूट चुकी थी। उन्होंने बताया कि जांच करने पर सामने आया है कि कार की स्पीड 100 से अधिक थी। मरने वालों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • राशिफल (मंगलवार 06 सिंतंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 06 सिंतंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।

    वृषः यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

    मिथुनः किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कर्कः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।

    सिंहः बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा।

    कन्याः धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी।

    तुलाः बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है।

    वृश्चिकः घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें।

    धनुः नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है।

    मकरः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभः नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।

    मीनः स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

  • डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 

    डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 

    ऊना/ सुशील पंडित : विदित हो कि शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए देशभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है| शिक्षक समाज का ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अति महत्वपूर्ण स्तंभ है| सर्वप्रथम विद्यालय की स्टूडेंट कौंसिल ने प्राचार्य अतुल महाजन , प्रेरणा महाजन सहित शिक्षकों से केक कटवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|   छात्र कौंसिल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक मार्गदर्शक के रूप में अपने छात्रों को जीवन के हर मोड़ पर सहायता प्रदान करते हैं| शिक्षक छात्रों की आत्मा की गहराई को जानते हैं |वैदिक काल से ही गुरु शिष्य का संबंध सम्मानजनक स्थिति में  अनवरत रूप से चला आ रहा है |अपनी बात पर बल देते हुए कहा कि व्यवसायिक होती शिक्षा व्यवस्था में भले ही गुरु शिष्य परंपरा कहीं खोती जा रही है लेकिन शिक्षकों का सम्मान तो सदैव ही जरुरी है|

    छात्रों के द्वारा शिक्षकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों के अन्तर्गत अनरापिंग द रोप, टाई नाट,व साड़ी फोल्डिंग रखी गई| मीनाक्षी, गीतिका  द्वारा भी कई गतिविधियां करवाकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय की उन्नति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर  सम्मानित किया गया| पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में सरिता, ममता अंजू कौशल, मधु अरोड़ा रंजू ,परमजोत, प्रदीप, अनु मीनाक्षी ,मोनिका व नमित रहे |
    प्राचार्य अतुल महाजन ने शिक्षक दिवस की शिक्षकों को बधाई दी| उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ज्ञानार्जन का अनन्य साधक, अनगिनत प्रेरणाओं का जनक है| उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि अब शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच ऐसे संबंधों का निर्माण हो कि शिक्षक अपने छात्रों के भविष्य को निखार  सकें |श्री महाजन ने शिक्षकों को ‘वसुधैव कुटुंबकम ‘ की उक्ति को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया|

  • पंजाबः गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद की गोलक में मिला धमकी भरा पत्र, अज्ञात पर मामला दर्ज

    पंजाबः गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद की गोलक में मिला धमकी भरा पत्र, अज्ञात पर मामला दर्ज

    फरीदकोटः स्थानीय गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद की गोलक के पैसे गिनते समय जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंधी सेवादार महीपिंदर सिंह सेखो पुत्र कुलदिंर सिंह सेखो निवासी फरीदकोट के नारायण नगर की शिकायत पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने जिले के सीनियर पुलिस कप्तान को दी शिकायत में बताया कि वह बाबा फरीद शिक्षण संस्थानों का सेवक है और पिछले 3 सितंबर की शाम करीब साढ़े 4 बजे जब वह गुरुद्वारा टीले के गोलक पैसे गिनने के लिए गया था। बाबा फरीद को जान से मारने की धमकी वाला एक कागज मिला। उसने बताया कि पहले भी उसे किसी अज्ञात द्वारा फोन पर जाने से मारने की धमकी मिली चुकी है। इस मामले की जांच डीएसपी जतिंदर सिंह द्वारा जारी है।

  • जीवन में कामयाब बनने की शिक्षा देता है गुरूः सत्ती 

    जीवन में कामयाब बनने की शिक्षा देता है गुरूः सत्ती 

    शिक्षक दिवस पर सतपाल सिंह सत्ती ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी

    ऊना/ सुशील पंडित : शिक्षक दिवस भारत के पहले उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु का स्थान माता-पिता, भगवान सबसे ऊपर है। हमें जन्म माता-पिता से मिलता है लेकिन हमें जीवन में जीने की शिक्षा, कामयाब बनने की शिक्षा सिर्फ गुरु देता है। सही मायने में शिक्षक सिर्फ वही व्यक्ति नहीं है जो हमें स्कूल, कॉलेजों में पढ़ाए, अपितु शिक्षक वो भी है जो जीवनपर्यन्त किसी न किसी रूप में हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों में अव्वल रहने वाले छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ किया गया है, जिसमें पाठशालाओं को स्तरोन्नत करना, पाठशालाओं में बच्चों को डिजिटल मोड से शिक्षा प्रदान करना और  पाठशालाओं में शिक्षा से संबंधित प्रत्येक सुविधा बच्चों को उपलब्ध करवाने जैसे कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहडाला स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय, राज्य, जिला व खंड स्तर पर अनेकों प्रकार की खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेलों से बच्चों का न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बताया कि बहडाला स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने योगा तथा जुडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अत्या पाटया में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा वुशु खेलकूद प्रतियोगिता में दो गोल्ड, चार सिल्वर व पांच  ब्रोंज मेडल हासिल कर जिला के साथ-साथ बहडाला स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली बच्चों ने गुलमर्ग कश्मीर में आयोजित हुए शीतकालीन खेलों में चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने बताया कि बहडाला स्कूल के दो बच्चों ने पुडुचेरी में आयोजित अत्य पाटया राष्ट्रीय प्रतियोगिता और कर्नाटक के मेंगलुरू में आयोजित हुई बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। विद्यालय के 30 बच्चों का चयन राज्य स्तर की युवा सांसद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर बहडाला विद्यालय के पूर्व शिक्षक राजेंद्र सिंह गिल, रामपाल, सतपाल व उमा शुक्ला को सम्मानित भी किया गया।
    इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, बीडीसी सदस्य राधिका, उप निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, बहडाला प्रधान रमेश चंद, उप प्रधान अविनाश राणा, प्रधानाचार्य हरिश जोशी, सभी वार्ड सदस्य, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़ें बाजार में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    पंजाबः दिन-दिहाड़ें बाजार में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    फिरोजपुरः जिलें से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरे बाजार में दिनदहाड़े अज्ञात कार सवारों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दो कार सवारों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई। इस घटना में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाजार में कई दुकानों पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर के सरे बाजार में क्रॉस फायरिंग हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में मनाया ‘शिक्षक दिवस

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में मनाया ‘शिक्षक दिवस

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘शिक्षक दिवस’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के बच्चों ने शिक्षक के रूप में स्कूल का कार्यभार संभाला । बच्चों ने स्कूल में अनुशासन और पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा और  बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों से केक कटवाया गया और पार्टी का आयोजन किया गया। शिक्षक बने बच्चों मेंं सानिया जोशी प्रथम, इशिता सहोड द्वितीय तथा भाविका तृतीय स्थान पर रहे।

    विजेता रहे बच्चों को स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि शिक्षक की बच्चों के जीवन में अहम भूमिका होती है और बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में अवगत कराया ।उन्होंने बच्चों को बताया कि यह दिवस राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। शिक्षक स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने शिक्षक  दिवस पर शिक्षकों को बधाई दी।

  • टीचर-डे पर पीएम मोदी का ऐलान, PM-SHRI योजना के तहत अपग्रेड होंगे 14,500 स्कूल

    टीचर-डे पर पीएम मोदी का ऐलान, PM-SHRI योजना के तहत अपग्रेड होंगे 14,500 स्कूल

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों के विकास और उन्नयन की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-एसएचआरआई) योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूल विकसित, उन्नत बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की पूरी भावना को समाहित करते हुए पीएम-एसएचआरआई स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम-एसएचआरआई स्कूल शिक्षा प्रदान करने की आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र पद्धति का पालन करेंगे।