Blog

  • पंजाबः 25 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था मृतक

    पंजाबः 25 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था मृतक

    डेरा बाबा नानकः कलानौर के गांव रोसा पाकीवा का रहने वाले एक युवक की डेरा बाबा नानक के गांव पड्डा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव पड्डा के लोगों ने बताया कि शहर काे जाती सड़क के किनारे एक बुलेट काफी समय से खड़ा था। इसके साथ एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था, जिस पर लाेगाें ने तुरंत पुलिस काे सूचित किया।

    जांच में पता चला कि युवक एक दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से लौटा था। मृतक का एक पांच माह का बच्चा भी है। डेरा बाबा नानक हरमिक सिंह ने जांच की तो पता चला कि करीब 25 साल का यह युवक शमशेर सिंह गांव रोजा निवासी परगट सिंह का बेटा है। उनके वारिसों को उनके द्वारा सूचित किया गया। मौके पर परिजनों ने पहुंच कर मृतक की पहचान की।

    पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवाने के लिए शव काे अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता प्रगट सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक की माैत कैसे हुई है, रिपाेर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा रहा है।

  • स्वच्छता अभियान सोसाइटी फगवाड़ा रजि. ने शिक्षक दिवास मनाया

    स्वच्छता अभियान सोसाइटी फगवाड़ा रजि. ने शिक्षक दिवास मनाया

    फगवाड़ा (राजेश कुमार ): आज स्वच्छता अभियान सोसाइटी फगवाड़ा रजि. की ओर से क्रिएटिव ऐज अकैडमी, हदियाबाद रोड, फगवाड़ा में शिक्षक दिवस  के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका सरदार दविंदर सिंह भमरा ने निभाई | इस कार्यक्रम में विशेष रूप से फगवाड़ा के प्रसिद्ध पांच स्कूलों के प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया जिसमें प्रिंसिपल नीलम पसरीचा, आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रिंसिपल माधवी रानी जी डी आर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रिंसिपल डॉ. ज्योति वर्मा संतूर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, प्रिंसिपल रजनी गुप्ता रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडकियां, प्रिंसिपल जीवन ज्योति गौतम सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल शामिल हुए |

     कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा पूजा द्वारा सरस्वती वंदना पर एक बेहतरीन नृत्य पेशकारी द्वारा की गई | इस उपरंत स्वच्छता अभियान सोसाइटी के अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर जी ने आये हुए गणमान्यों का स्वागत किया|  क्रिएटिव ऐज अकैडमी के नन्हे मुन्हे छात्र जैविका, लवलीन कौर, रिदविक, सरस्वती ने अपनी डांडिया प्रस्तुति के द्वारा खूब तालियां बटोरी | छात्रा गौरिका ने बड़े ही अच्छे ढंग से शिक्षक दिवस के बड़े में भाषण प्रस्तुत किया | अकैडमी प्रबंधक आशीष गाँधी ने अपने स्कूल के दिनों की कई सारी यादों को उपस्तिथि के सामने स्मरण किया और कहा कि वैदिक काल से चली आ रही गुरु शिष्य की परंपरा में भले ही बदलाव आया पर मूल रूप में उद्देश्य हमारा नहीं बदलना चाहिए। 

     मास्टर सुशील वर्मा, रमेश धीमान जी ने भी इस मौके पर उपस्थिति को सम्बोधित किया | छात्रा भवनी ने भी अपने शिक्षकों के प्रति आदर भाव प्रकट करते हुए एक नृत्य प्रस्तुति से सभी का दिल जित लिया | इस उपरंत आये हुए पांच स्कूलों के प्रिंसिपल को सम्मान चिन्ह और एक-एक पौधा देते हुए सम्मानित किया गया और कपड़े से बने थैले भी भेंट किए | अतिथियों द्वारा सोसाइटी के द्वारा किये जाने वाले क्रियाकलापों की भरपूर प्रशंसा की गई | सोसाइटी के चेयरमैन रमन नेहरा ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया | मंच संचालन आमीर खान द्वारा किया गया |

     इस दौरान मदन मोहन खट्टर, रमन नेहरा, जसविंदर सिंह चग्गर, चारुदत्त सुधीर, दविंदर सिंह भमरा, नीरज कुमार, आर एस पनेसर, शिव कोड़ा, सुखदेव सिंह, रमेश धीमान, सुशील वर्मा, शीतल कोहली, बृजमोहन पुरी, सपन मेहरा, हरिश्चंद्र, आशीष गांधी ,दीप्ति ,राजीव शर्मा, अशोक शर्मा, दीक्षा गाँधी, पूजा ढींगरा, पवन, सुरिंदर कौर, सुदेश रानी तथा अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित किए |

  • पंजाबः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 22 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

    पंजाबः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 22 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

    फाजिल्काः बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का की अंतरराष्ट्रीय सीमा के झंगड़ भैनी चौकी के पास खेत से 4पैकेट हेरोइन के बरामद हुए है। इनका वजन 3.775 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 22.65 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    बीएसएफ की 66 बटालियन के अलर्ट जवानों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का के गांव झंगड़ भैनी से पाकिस्तान के तस्करों द्वारा हेरोइन की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 22.65 करोड़ रुपये की 3.775 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। बता दें कि यह रिकवरी फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीओपी जीजी बेस के पास के मैदान से हुई है।

  • चर्च पर हमले का मामलाः हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

    चर्च पर हमले का मामलाः हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़ : तरनतारन के गांव ठक्करपुरा के कैथोलिक चर्च पर हमले के मामले में जिला पुलिस 21 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। इसके साथ ही पांच लोगों की शिनाख्त करवा इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इस हमले के मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में पटीशन दायर कर पंजाब के सभी चर्चों और ईसाई समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। वहीं आज हाईकोर्ट ने इस मामले पर अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और राज्य सरकार को भी नोटिस जारी किया है।

  • पंजाबः किराना स्टोर में लुटने आए 2 युवकों ने चलाई गोलियां

    पंजाबः किराना स्टोर में लुटने आए 2 युवकों ने चलाई गोलियां

    लुधियानाः पंजाब में लूट की वारदातों में एक बार फिर से बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। बेखौफ चोरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। आए दिन पंजाब में लूट की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब लुटेरों ने हबोवाल के बलौकी रोड स्थित एक किराना स्टोर को लूटने की कोशिश की, हालांकि वे अपनी योजना में असफल रहे।

    जानकारी के अनुसार बलौकी रोड स्थित एक किराना दुकान में करीब 2 लुटेरों ने लूट की कोशिश की। लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देते समय 2 राउंड फायरिंग भी किए। जिसके बाद दुकानदार ने शोर मचा दिया। इस हमले दौरान दुकानदार ने लुटेरों से डटकर मुकाबला किया। जिस दौरान लुटेरे से भाग गए। फिलहाल हैबोवाल पुलिस मौके पर पहुंच कर गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले की अब खैर नहीं, सरकार ने दिए जांच के आदेश 

    पंजाबः फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले की अब खैर नहीं, सरकार ने दिए जांच के आदेश 

    चंडीगढ़ः पंजाब में गरीब लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा डिपो में सस्ता राशन उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड बनाए गए हैं, लेकिन कई अमीर लोग भी इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे कई गरीब लोग इस योजना से वंचित हो रहे हैं।  ऐसे फर्जी राशन कार्ड बनवाने वाले गरीबों का हक लूटने वालों की अब खैर नहीं। माननीय सरकार ने अधिकारियों को फर्जी राशन कार्डों की जांच करने का आदेश दिया है।

    मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि फर्जी राशन कार्डों पर अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे कार्डों की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि फर्जी राशन कार्ड बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाल ही में होशियारपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक वीआईपी नंबर वाली मर्सिडीज कार वाला एक शख्स डिपो से सस्ता राशन लेकर अपनी कार की डिक्की में रख रहा है। इसी बीच एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया और उसका वीडियो बना लिया।

    गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अब गरीबों को आटा देने की योजना शुरू करने जा रही है। 1 अक्टूबर से होम डिलीवरी होगी। इसके जरिए सरकार यह भी जांचेगी कि किसका कार्ड गलत तरीके से बनाया गया है। अब उसी तरह जो अमीर लोग गरीबों का राशन चोरी छिपे खा रहे हैं, उनके घर सस्ता राशन आने के बाद सबके पोल खुलेंगे।

  • आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों में ईडी ने चंडीगढ़ सहित 30 जगहों पर मारा छापा

    आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों में ईडी ने चंडीगढ़ सहित 30 जगहों पर मारा छापा

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार द्वारा बीते दिनों लाई गई आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में मंगलवार को शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार इडी ने दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की है। बताया गया कि 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी चल रही है।

    दिल्ली आबकारी नीति मामले में कुल 30 से ज्यादा लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है। ED मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के आवास में फिलहाल छापेमारी नहीं हो रही है। ईडी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ, हरियाणा के गुरुग्राम, पंजाब के चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु समेत 30 जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

    मिली जानकारी के ईडी की टीम दिल्ली स्थित जोरबाग में भी पहुंची है। ईडी ने यहां समीर महेंद्रू के यहां छापा मारा है। समीर, मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी हैं. उन्होंने 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के एकांउन्ट में ट्रांसफर किए थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आज की ईडी की कारवाई प्राइवेट व्यक्तियों के खिलाफ हो रही है जिनका नाम सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज है।

    इससे पहले बीजेपी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमले तेज करते हुए सोमवार को एक ‘‘स्टिंग ऑपरेशन’’ का वीडियो जारी किया, जिसमें कथित शराब घोटाले के एक आरोपी के पिता दावा करते दिख रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली में शराब का लाइसेंस हासिल करने के लिए ‘‘कमीशन’’ दिया था। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नई शराब नीति से जो लूट मची हुई थी, उसका आज खुलासा हुआ है। पहली बात ये है कि 80 प्रतिशत का जो लाभ है, वो दिल्ली की जनता की जेब से निकाल कर मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने कमीशन के माध्यम से अपनी जेब में डाला।’’

    दूसरी ओर सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले पर बीजेपी के ‘स्टिंग ऑपरेशन’ को मजाक करार दिया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें ‘क्लीन चिट’ दे दी है।

  • पंजाबः मर्सिडिज कार वाले ले रहे गरीबों वाला राशन, विपक्ष ने सरकार का किया घेराव

    पंजाबः मर्सिडिज कार वाले ले रहे गरीबों वाला राशन, विपक्ष ने सरकार का किया घेराव

    चंडीगढ़ः पंजाब की सत्ता में गरीबों की सरकार का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार तो जरूर आई, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के शासनकाल में मर्सिडीज कार के मालिक भी गरीबों वाला राशन ले रहे हैं। एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। पता चला है कि वीडियो पंजाब के जिला होशियारपुर की हैं। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर मान सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए, उस पर सवाल खड़ा कर दिया। लंबे समय से शांत रूप से बैठी विपक्ष को आप सरकार को घेरने का सुनहरी अवसर हासिल हो गया। अब देखना होगा कि मान सरकार इस मामले में किस प्रकार से बाहर निकल पाती हैं। 

    बहुमूल्य मर्सिडीज कार से एक चालक बाहर निकलता हैं। कार एक राशन वाले डिपो के बाहर खड़ी कर देता हैं। वहां पर सरकारी गेहूं लेने के लिए कई गरीब परिवार खड़े होते हैं। सूट बूट वाला बाबू डिपो होल्डर के पास पहुंचता हैं। सबसे बड़ी बात, जिस कार में सूट बूट वाला बाबू सवार था। उक्त कार का नंबर भी वीआईपी था। 4 बोरी कनक डिपो होल्डर का वर्कर लग्जरी कार में लाद देता हैं। वहां पर राशन लेने वाला एक अन्य व्यक्ति ने , इस पूरे मामले की वीडियो अपने कैमरे में कैद कर ली। उसके उपरांत, इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।  

    इस मामले को लेकर डिपो होल्डर ने बताया कि साहब, मेरा इस मामले में कोई कसूर नहीं हैं। सारी सूची विभाग द्वारा तैयार की जाती हैं। सूची में शामिल लोगों को सरकारी राशन वितरित किया जाता हैं। इसमें उनका कोई किसी प्रकार से लेन देन नहीं हैं। हम तो सरकार एवं विभाग द्वारा जारी निर्देशों का ईमानदारी से पालन करते हैं। 

  • पंजाबः दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

    पंजाबः दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, रात परसराम नगर संधू सीमेंट स्टोर गली नंबर-3 में रहने वाली पति-पत्नि ने सल्फास निगल लिया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, सफल गोयल, अभिषेक कौशल, आशु गुप्ता, कृष्ण बांसल एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे।

    इस दौरान बेड पर पड़े व्यक्ति की नब्ज चल रही थी, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। संस्था ने पुलिस को सूचित करते हुए एंबुलेंस में व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भूषण कुमार (59 वर्ष) निवासी सोनीपत (हरियाणा) और रितु (51 वर्ष) के रुप में हुई है।

    संतान न होने के कारण दोनों रहते थे परेशान 

    बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी संतान न होने के चलते परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। वहीं आत्महत्या करने से कुछ देर पहले दंपती ने रिश्तेदारों को फोन भी किया था। फिलहाल मामले में और ज्यादा जानकारियां जुटाई जा रही है। 

    2 माह पहले ही किराये पर लिया था घर

    मृतकों ने नजदीकी रिश्तेदार ने बताया कि पति-पत्नि करीब दो महीने पहले ही बठिंडा किराए के मकान में रहने आए थे। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद मृतक महिला का शव भी संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

  • ब्यास झड़प मामले में 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    ब्यास झड़प मामले में 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    अमृतसर: डेरा ब्यास के समर्थकों और निहंग सिंह के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

    बता दें कि बीते दिन इस घटना पर ए.डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा था कि ब्यास घटना की जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि दोनों पक्षों से बातचीत हो की गई है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों को आश्वासन दिया गया है कि जांच के बाद ही जायज कानूनी कार्रवाई की जाएगी।