Home Punjab>Amritsar Punjab News: पार्किंग को लेकर हुए हंगामे में ASI पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

Punjab News: पार्किंग को लेकर हुए हंगामे में ASI पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

0
Punjab News: पार्किंग को लेकर हुए हंगामे में ASI पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

अमृतसरः जिले के भंडारी पुल के पास पार्किंग को लेकर पुलिस और व्यक्ति के बीच बीते दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई। घटना को लेकर ट्रैफिक एसपी अमनजीत कौर ने पुलिसकर्मी एएसआई रणबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, पीड़ित ने आरोप लगाए थे कि पुलिस अधिकारी ने गाड़ी की पार्किंग को लेकर उसे थप्पड़ मारा।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने शराब पी रखी थी और उसे गालियां भी निकालीं। इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। पत्रकार से बातचीत में पीड़ित रमण कुमार ने बताया कि वह एक दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर देने वाला था।

पीड़ित ने आरोप लगाए कि पुलिस अधिकारी शराब पीकर मौजूद थे, उन्होंने मुझे गालियां दीं और थप्पड़ भी मारा। हालांकि दूसरी ओर पुलिस अधिकारी की ओर से उसके बचाव में लोग जुट गए और शराब पीकर ड्यूटी कर रहे पुलिस वाले को मौके से ले जाया गया। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचकर जांच करने का भरोसा दिया और कार्रवाई की बात भी कही। जिसके बाद अब एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here