Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें Live

Jalandhar News: स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें Live

0
Jalandhar News: स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें Live

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार रिहायशी इलाके में बने गोदाम को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार गोदाम को यहां से शिफ्ट करने की अपील की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं आग भीषण होने के कारण घर की दीवारों में दरारें आ गई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सरपंच पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि स्क्रैप के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगाई गई। उन्होंने कहा कि अभी ओर गाड़ियां बुलाई गई है। वहीं सरपंच ने कहा कि गोदाम में गैस कटर से कर्मी द्वारा किसी चीज को काटने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। घटना के कारण आसपास की दीवारों पर दरारें आ गई है।

अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। उन्होंने कहा कि एक घंटे से अधिक समय हो चुका है। सरपंच ने बताया कि देव डायरी मालिक ने गोदाम को किराये पर दिया हुआ था। बताया जा रहा है कि गोदाम में चमड़े के जूतों का वेस्टेज समान रखा जाता है। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और लोगों को घटना स्थल से दूर किया जा रहा है। गोदाम में आग इतनी भीषण लगी हुई है कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। शहर से दूर होने के कारण दमकल विभाग की टीम को भी पानी लाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here