Blog

  • Haryana News: यात्रियों से भरी Roadways Bus और Car में जबरदस्त टक्कर, Head Constable की मौत

    Haryana News: यात्रियों से भरी Roadways Bus और Car में जबरदस्त टक्कर, Head Constable की मौत

    हरियाणाः गुरुग्राम-जयपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। बस में सवार दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जबकि 10 सवारियां घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। हादसे में 10 साल के बच्चे समेत 3 लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं।

    बस कंडक्टर भंवरलाल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वे बिलासपुर चौक पर पहुंचे थे। अचानक एक वैगनआर कार रॉन्ग साइड से आई। ड्राइवर बनवारी लाल ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार को टक्कर मारते बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।

    हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया। किसी तरह राहगीर की मदद से वह बाहर निकला और शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। ड्राइवर बनवारी लाल को घुटने और कमर में चोट आई है। लगभग सभी यात्री जख्मी हुए हैं, लेकिन एक 10 साल के बच्चे की हालत और दो-तीन दूसरे यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर है।

  • Train में सीट को लेकर विवाद, 15-20 लोगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    Train में सीट को लेकर विवाद, 15-20 लोगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    बागपतः चलती ट्रेन में सीट को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से बागपत आ रहा था। बताया जा रहा है कि 15 से 20 लोगों ने मिलकर उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा है। बागपत से 10 किमी पहले खेकड़ा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आरोपी उतरकर फरार हो गए। ट्रेन में सवार युवक के एक साथी ने जीआरपी और परिवार को फोन किया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घायल दीपक यादव को ट्रेन से उतारकर CHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, बागपत के खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी ऋषि यादव का बेटा दीपक (39) दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात वह ड्यूटी के बाद दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। फखरपुर स्टेशन के पास दीपक का सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोकल युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने उस पर लात-घूसों और बेल्टों से हमला कर दिया। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया।

    आरोपियों ने फखरपुर से खेकड़ा स्टेशन तक, यानी करीब 10 किलोमीटर तक दीपक को पीटा। ट्रेन में मौजूद एक यात्री दीपक को पहचानता था। उसने दीपक के घरवालों को फोन करके सूचना दी। दीपक परिवार का इकलौता लड़का था। 12 साल पहले दीपक की सावित्री से शादी हुई थी। दीपक के दो बच्चे हैं। दीपक करीब 15 साल से दिल्ली के भगीरथ पैलेस मे झूमर के शोरूम मे काम करता था।

    दीपक के पड़ोसी राजवीर सिंह ने बताया कि दीपक हर शुक्रवार को घर आता था, शनिवार और रविवार घर रुकता था और सोमवार को फिर दिल्ली चला जाता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। 10 दिन पहले उसके कुछ साथियों का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। हालांकि दीपक उसमें शामिल नहीं था, लेकिन उन्हीं लोगों ने दीपक की हत्या कर दी है। घटना वाले दिन दीपक के साथ दिल्ली के भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले लोग फखरपुर स्टेशन पर उतर गए थे। वह अकेला रह गया था। खेकड़ा स्टेशन पहुंचने से पहले ही 15 से 20 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। दीपक के एक जानकार ने घर पर फोन करके घटना की जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो दीपक मृत अवस्था में मिला।

    जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह तलान ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: गाड़ी का दरवाजा खुलने से हुआ हादसा, कर्मियों पर ई-रिक्शा चालक को पीटने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गाड़ी का दरवाजा खुलने से हुआ हादसा, कर्मियों पर ई-रिक्शा चालक को पीटने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मिलाप चौक के पास शराब के ठेके के कर्मियों की गाड़ी से ई-रिक्शा टकराने के बाद हंगामा हो गया। जहां आरोप लगाए जा रहे है कि शराब के ठेके कर्मियों ने अचानक गाड़ी नंबर पीबी 10 एफएल 6117 का दरवाजा खोल दिया। इस दौरान ई-रिक्शा चालक हादसे में गिर गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि गलती से गाड़ी का दरवाजा खोला और उसके बाद 2 व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

    पीड़ित ने कहा कि ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी चालकों को गलती के कारण यह हादसा हुआ था और उनके द्वारा फिर उसके साथ मारपीट की गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी ने कहा कि ई-रिक्शा चालक सड़क से गुजर रहा था। इस दौरान गाड़ी चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया ।

    जिसके बाद ई-रिक्शा से टक्कर होने के बाद ई-रिक्शा चालक गिर गया। लेकिन पुलिस ने मारपीट के आरोपो को लेकर कहा कि उनके सामने मारपीट नहीं हुई है। जांच अधिकारी ने कहा कि थाना 4 के अधीन यह मामला है। ऐसे में थाना 4 के आईओ को घटना की सूचना दे दी है। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मारपीट के मामले में थाना 4 की पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जान खतरे में डालकर बनाई Reel, गिरफ्तार हुआ तो मांगी माफी

    जान खतरे में डालकर बनाई Reel, गिरफ्तार हुआ तो मांगी माफी

    बालाेतराः नौजवानों में रील बनाने का क्रेज प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग बिना अपनी जान की प्रवाह किए खतरनाक रील बनाने से जरा भी नहीं कतराते हैं। ताजा मामला राजस्थान के बालोतरा से सामने आया है जहां, 21 साल के युवक ने रेल की पटरियों पर सोते हुए रील बनाई। इसके बाद इसका पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक पटरियों पर लेटा है और ऊपर से ट्रेन से गुजर रही है। मामला सामने आया तो युवक को बालोतरा पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने जसोल थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा में रहने वाले कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद युवक ने हाथ जोड़ते हुए माफी भी मांगी। पुलिस अब उसे आरपीएफ को सुपुर्द करेगी।

    जानकारी देते हुए बालोतरा एसपी अमित जैन ने बताया कि 20 जून को कमलश ने रेलवे पटरी पर सोकर अपने जीवन को खतरे में डालकर अपने ऊपर से रेल गुजरने की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। कमलेश ने ये रील बालोतरा रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही पटरियों पर बनाई थी। इसमें साफ नजर आ रहा है कि कमलेश मोबाइल से वीडियो बना रहा है और इसके बाद ट्रेन आने से पहले पटरियों पर लेट गया। कुछ देर बाद जैसे ही ट्रेन गुजर गई, लड़का खड़ा हुआ और हंसने लगा।

    इसके बाद शुक्रवार को ही उसने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इधर, जैसे ही ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो बालोतरा के एएसआई राकेश कुमार जाब्ते के साथ लड़के के घर पहुंचे और शु​क्रवार शाम 8 बजे उसे गिरफ्तार किया। घटनाक्रम रेलवे पुलिस इलाके का होने से आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ बालोतरा को सुपुर्द कर दिया है।

  • Jio और Airtel ने पकड़ी उल्टी राह, दिन के हिसाब से नहीं अब घंटों के हिसाब से मिलेगा Data

    Jio और Airtel ने पकड़ी उल्टी राह, दिन के हिसाब से नहीं अब घंटों के हिसाब से मिलेगा Data

    टेकः प्रतिदिन के हिसाब से मिलने वाला डेटा जल्द ही आपकों घंटों के हिसाब से मिलने की उम्मीद है। दरअसल यह उल्टी राह Jio और Airtel दोनों ने पकड़ ली है। भारत की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल 11 रुपये का प्रीपेड डेटा प्लान लेकर आई हैं। इसमें 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, वो भी सिर्फ 1 घंटे के लिए। पहली नजर में यह एक छोटा-सा ऐड-ऑन ऑफर लग सकता है, खासतौर पर उन यूजर्स के लिए जो बहुत डेटा इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अगर आप ध्यान से देखें तो यह सिर्फ एक प्लान नहीं, बल्कि एक बड़ा संकेत हो सकता है। यह नया प्लान दिखाता है कि अब भारत में मोबाइल डेटा की कीमत, डिलीवरी और इस्तेमाल का तरीका बदलने वाला है।

    पिछले कई सालों से भारत में मोबाइल डेटा प्लान आमतौर पर रोजाना या महीने के हिसाब से ही मिलते रहे हैं। जैसे कि 1.5GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड पैक्स आदि। अब 11 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से मिलने वाला डेटा प्लान इस पूरे ट्रेंड को बदल सकता है। अब टेलीकॉम कंपनियां डेटा के बदले समय बेचना शुरू कर सकती हैं। यानी एक घंटे में जितना चाहें उतना डेटा इस्तेमाल करें। यह नया मॉडल आज की डिजिटल दुनिया के लिहाज से काम का भी साबित हो सकता है, जैसे कि कुछ देर की HD वीडियो देखना, चलते-फिरते कंटेंट अपलोड करने के लिए, ब्रॉडबैंड बंद होने पर बैकअप के तौर पर, कोई जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट या अचानक हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत पड़ने पर। अब यूजर को पूरे दिन का प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी। वह सिर्फ एक खास समय के लिए डेटा का भुगतान कर पाएगा।

    ग्राहकों को फायदा या नुकसान
    जानकारों की मानें, तो इस 11 रुपये के डेटा प्लान से ग्राहकों को ज्यादा कंट्रोल मिल सकेगा। उदाहरण के लिए कोई फ्रीलांसर सिर्फ जूम कॉल के समय के लिए प्लान एक्टिव कर सकता है, कोई स्टूडेंट पूरे दिन का डेटा पैक खरीदे बिना तुरंत प्रोजेक्ट फाइल डाउनलोड कर सकता है और कोई कंटेंट क्रिएटर तुरंत वीडियो अपलोड करने के लिए हाई स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट ले सकता है। ये प्लान सबके लिए जरूरी नहीं है लेकिन यह टेलीकॉम प्लान्स में लचीलापन जरूर लाता है।दरअसल यह सस्ते डेटा की बात नहीं है, यह समझदारी से इस्तेमाल होने वाले डेटा की बात है। जियो और एयरटेल का ₹11 में 10GB का घंटों वाला प्लान अब एक नए दौर की शुरुआत कर रहा है।

  • Jalandhar News: V-Mart में लगी आग, कर्मियों में मचा हड़कंप

    Jalandhar News: V-Mart में लगी आग, कर्मियों में मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक के पास वी-मार्ट में आग लगने की सूचना मिली है। जहां वी-मार्ट की दूसरी मंजिल में आग लग गई। इस घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

    वहीं दमकल विभाग के कर्मियों ने कहा कि उन्हें वी-मार्ट की दूसरी मंजिल में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर कुछ समय में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल में सामान को आग लगी थी। घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

  • नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पत्थर से बुरी तरह कुचला सिर

    नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पत्थर से बुरी तरह कुचला सिर

    खंडवाः जसवाड़ी रोड पर शनिवार सुबह एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। महिला का सिर पत्थरों से कुचला हुआ है। घटना वाले स्थान पर पुलिस को स्कूटी और शराब की खाली बोतलें मिली हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि नशेड़ियों ने रास्ते से गुजर रही महिला को रोका होगा और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी होगी।

    जानकारी देते हुए एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है। मामला हत्या का बताया जा रहा है, हालांकि रेप की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा, जहां शव मिला वहां ग्राम भंडारिया से जसवाड़ी को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय नशेड़ियों की आवाजाही रहती है। पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की आगामी जांच की जाएगी।

  • CM का ऐलानः अब इतने रुपए मिलेगी बुजुर्गों को पेंशन

    CM का ऐलानः अब इतने रुपए मिलेगी बुजुर्गों को पेंशन

    पटना: बिहार सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। जहां सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन देने की बात कही है। ऐसे में सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ौतरी के साथ मिलेगी। सीएम ने इस बात की जानाकरी खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।

    सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।”

    चुनाव से पहले सीएम नीतीश की ये घोषणा सरकार के लिए चुनाव में काफी कारगार साबित होगी। क्योंकि विपक्ष आम लोगों का मुद्दा उठाते हुए इन योजनाओं को लेकर अक्सर सराकर पर हमलावर था। अब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि को दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है, जो गरीब और असहाय तबके की जीवीका के लिए काफी कारगर है।

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, देखें Live

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, देखें Live

    जालंधर, ENS: कैंट रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन काम चल रहा है। जहां क्रेन की मदद से भारी भरकम का सामान उठाया जा रहा था। इस दौरान बताया जा रहा है कि क्रेन से भारी भरकम सामान उठाने के दौरान वाहनों पर मशीन गिर गई और हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

    लोगों का कहना है कि 2 से 3 क्रेनों के साथ उठाने वाले पोल को एक क्रेन के साथ उठाया गया, इस दौरान यह हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान वाहनों को पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना हैकि पार्किंग में स्टाफ की गाड़ियां खड़ी थी। हादसे में गाड़ियां डैमेज हो गई। लोगों ने आरोप लगाए है कि ठेकेदार के कर्मियों द्वारा गाली गालौच किया जा रहा है।

    पार्किंग ठेकेदार का कहना है कि कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण का काम चल रहा था। रेलवे स्टेशन पर लगने वाले हिस्से को 5 हिस्सों में उठाया जाना था। मगर क्रेन की मदद से एक ही बार में उसे उठा लिया गया। इस घटना के दौरान क्रेन का एक हिस्सा बैठ गया और क्रेन सहित सामान सीधा नीचे पार्किंग में खड़े वाहनों पर गिर गया। पार्किंग ठेकेदार का कहना है कि हादसे में पार्किंग में लगे दो-पहिया वाहनों का ही नुकसान हुआ है। लुधियाना में घटना की जानकारी पार्किंग ठेकेदार को दे दी गई है।

  • Punjab News: Health Minister Dr. Balbir Singh ने अधिकारियों से की हाई लेवल बैठक, देखें वीडियो

    Punjab News: Health Minister Dr. Balbir Singh ने अधिकारियों से की हाई लेवल बैठक, देखें वीडियो

    अमृतसरः स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने युद्ध नशा विरुद्ध अभियान और बरसाती मौसम की बीमारियों से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि जेलों में जरूरत से अधिक लोग हैं और उनमें से जो लगातार नशा करते रहे हैं उनकी साइकेट्रिस्ट डॉक्टर जांच करेंगे, जल्द ही प्राइवेट साइकेट्रिस्ट और काउंसलर की भर्ती की जा रही है जो नशा करने वाले मरीजों की जांच करके उनका नशा छुड़वाएंगे और फिर उन्हें किसी न किसी काम के लिए प्रेरित कर काम में लगाएंगे।

    डॉ. बलबीर सिंह ने विधायकों, चेयरमैनों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जिला प्रबंधकीय परिसर में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम और नशा विरोधी अभियान की समीक्षा बैठक की। कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत कई व्यक्ति नशा छोड़ने का मन बना चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों का मुफ्त इलाज कराकर नशा छुड़वाया जाएगा। जिले में चल रहे नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में मरीजों की संख्या बढ़ी है और हम मानसिक रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा काउंसलरों की सेवाएं भी ले रहे हैं।

    डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों की तुलना में जिले में इन बीमारियों के मामलों में काफी कमी आई है। आशा वर्करों, नर्सिंग छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों के लार्वा और इनके द्वारा फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू विरोधी गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, विशेषकर हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को लार्वा की पहचान करने और इसके स्रोत को खत्म करने के उपायों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।