Blog

  • पंजाबः भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने किसानों को लेकर आप और कांग्रेस पर साधा निशाना 

    पंजाबः भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने किसानों को लेकर आप और कांग्रेस पर साधा निशाना 

    मोहालीः पंजाब में किसानों द्वारा लगातार हो रहे विरोध को लेकर परेशानी उठा रहे बीजेपी उम्मीदवारों के लिए अब पार्टी सामने आई है। बता दें, पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किसानों को भड़काने का काम किया जा रहा है। इस दौरान वह राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक की है और इन्हीं के द्वारा ही किसानों को भड़काया जा रहा है।

    सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि किसानों को एक-एक पैसा दिया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को लेकर गंभीर है। बीते 10 सालों से किसानों को बिना किसी रुकावट से एमएसपी मिल रही है। साथ ही कहा कि जो भी किसानों की इस बार फसल खरीदी गई है। उसको एमएसपी की रेट पर ही खरीदा गया है। वहीं, अब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये जमा किये जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में 11 करोड़ किसान रजिस्ट्रर हुए थे, जबकि इसमें पंजाब के किसानों की संख्या ही 23 लाख थी, लेकिन यह राशि पंजाब सरकार की गलती से रुकी। इस राशि के लिए पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया। जाखड़ ने आगे आंदोलन को लेकर किसान नेताओं को भी घेरा। उन्होंने कहा कि किसान अब राजनीतिक हो गए है। किसान जिन मुद्दों को उठा रहे हैं। उनका हल सड़क और चौराहों पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को धान ही लगाना है तो बाकी फसलों पर एमएसपी क्यों मांग रहे हैं।

  • सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF जवान की गोली लगने से मौ+त

    सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF जवान की गोली लगने से मौ+त

    मुबंईः भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के बॉडीगार्ड ने बीती रात जलगांव जिले के जामनेर कस्बे में अपने पैतृक घर पर खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापडे (39) छुट्टी पर जामनेर के गणपति नगर स्थित अपने घर गए थे। कापडे ने सरकारी बंदूक से मंगलवार रात को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक जवान इससे पहले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, मंत्री छगन भुजबल के बॉडीगार्ड रहे थे। फिलहाल कापडे सचिन तेंदुलकर की सिक्योरिटी में तैनात थे। कापडे के वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात होने की वजह से एसआरपीएफ भी स्वतंत्र तौर पर इस मामले की जांच कर सकती है। एसआरपीएफ जवान कापडे ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने निजी कारणों से यह कदम उठाया है। जामनेर पुलिस ने हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जवान प्रकाश कापडे पिछले 8 दिन से अपने गांव में थे। आत्महत्या की खबर फैलते ही लोग जवान के घर के बाहर जमा हो गए। उनके परिवार में बुजुर्ग माता, पिता, पत्नी, दो नाबालिग बच्चे, भाई और बहन हैं।

  • पंजाब : गुर्जरों के डेरे पर लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    पंजाब : गुर्जरों के डेरे पर लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : दीनानगर कस्बे के गांव समराला नजदीक म्याणी झमेला में गुज्जर शर्मुद्दीन की झोपड़ी में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ-साथ पशुओं के लिए इकट्ठा की गई पराली भी जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

    जिस कारण गुजर शर्मुद्दीन को 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पीड़ित के मुताबिक बड़ी मुश्किल से उसने नगदी और गहने बनाए थे। घटना के बारे में बताते हुए शर्मुद्दीन  फूट-फूटकर रोने लगे। शर्मुद्दीन के मुताबिक  आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी, लेकिन जब तक वह पहुंची, उनका सारा सामान जल चुका था। 
    उसने बताया कि पेटी में रखे 4 लाख रुपए की नगदी, 4 लाख का सोना और घर का कीमती सामान सहित 2 लाख रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मेयर सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

    पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मेयर सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

    मोगाः अकाली दल के प्रमुख और पूर्व मोगा नगर निगम मेयर अक्षित जैन ने अकाली दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का थामा दामन थाम लिया। उन्होंने आज भाजपा चंडीगढ़ ऑफिस में सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल होने की सूचना दी। इसमें  दुर्गेश शर्मा प्रदेश सचिव भाजपा पंजाब, विनय शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष मोगा, भाजपाराकेश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष मोगा, भाजपा देवप्रिय त्यागी व्यापार प्रकोष्ठ कोकोन्वेनर पंजाब, विनय शर्मा, राकेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अक्षित जैन की भाजपा में शामिल होने से भाजपा लोकसभा फरीद कोट हंसराज हंस का मनोबल बढ़ा। वहीं हंसराज हंस ने अक्षित जैन का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः दिग्गज नेता बीजेपी में हुआ शामिल 

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः दिग्गज नेता बीजेपी में हुआ शामिल 

    चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मेयर और वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष चावला बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बड़े पैमाने पर दलबदल हो रहा है। इसी दलबदल के तहत खबर सामने आई है कि चंडीगढ़ के पूर्व मेयर सुभाष चावला कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

  • पंजाबः भगवंत मान पर बरसे रवनीत बिट्टू, कहा- इस दिन सीएम के खिलाफ खोलेंगे चिट्ठे, देखें वीडियो

    पंजाबः भगवंत मान पर बरसे रवनीत बिट्टू, कहा- इस दिन सीएम के खिलाफ खोलेंगे चिट्ठे, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू को नामाकंन भरने से पहले देर रात नगर निगम द्वारा कोठी को लेकर एक नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कोठी की एनओसी का जिक्र किया गया और पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया था। हालांकि नामाकंन से पहले बिट्टू ने सरकारी खजाने में कोठी के 2 करोड़ रुपए जमा करवा दिए थे और कोठी भी खाली कर दी गई। लेकिन अभी तक यह मामला खत्म नहीं हुआ है।

    वहीं आज रवनीत बिट्टू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को खुलेआम चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद वह रोजाना सीएम हाऊस जाकर सीएम भगवंत मान को घेरेंगे। भाजपा प्रत्याशी बिट्टू ने सीएम मान की निजी लाइफ पर भी जमकर सवाल उठाए, और कहा कि सीएम ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। जिसका जवाब पंजाब की जनता 1 जून को दे देगी। भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू ने सीएम मान को घेरते कहा कि 4 जून के बाद वह रोजाना सीएम को मिलने उनके सीएम हाऊस जाएंगे और लोगों के सामने उनका और उनकी पार्टी का नंगा चेहरा सामने लेकर आएंगे।

    इसके लिए सीएम मान चाहे उनके पीछे पुलिस लगा दें या विजिलेंस। वह बेअंत सिंह के पोते हैं किसी से डरने वालों में नहीं हैं। बिट्टू ने कहा कि पंजाब की जनता अब सीएम के चुटकुलों में नहीं आएगी, लोग अब ताली भी नहीं बजाते। रवनीत बिट्टू ने कहा कि 4 जून के बाद वह सीएम मान का बाहर निकलना दूभर कर देंगे। वह किसी सीएम से डरने वालों में नही है, और ना ही वह सीएम की कोई परवाह करेंगे चाहे कुछ भी हो। उनके पास सीएम के खिलाफ बहुत कुछ हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद वह लोगों के सामने सीएम भगवंत मान के चिट्ठे खोलकर नंगा करेंगे।

  • पंजाब :  कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    पंजाब : कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    अमृतसर : अक्सर सुनने में आता है कि कुत्ते इंसानों से भी ज्यादा वफादार होते हैं और कुत्तों को पालना सबसे बड़ा पुण्य है। अमृतसर के गेट हकीमा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक परिवार जो आवारा कुत्तों को खाना खिलाता है और उनकी देखभाल करता है। जो अपनी गली में घूम रहे आवारा कुत्तों को रोटी देकर इंसानियत दिखा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों को इस परिवार की दरियादिली रास नहीं आई।

    वहीं गली में एक परिवार ने कुत्तों को खाना दे रहे परिवार को बेरहमी से पीटा। इस दौरान घायल व्यक्ति राजकुमार की पत्नी पलक ने बताया कि वे थाना गेट हकीमां के अधीन आते इलाके गुरबख्श नगर में रहते हैं। वह अक्सर ही अपनी गली में अवारा कुत्तों को खाना देते है। लेकिन उनके पड़ोसियों को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई। जिसके बाद पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की और कुत्ते की भी पिटाई।

    जिस कारण राजकुमार और कुत्ता भी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। पीड़ित राजकुमार और उसकी पत्नी ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस पूरे मामले में जब थाना गेट हकीम के पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इलाके में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि मेडिकल करवा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व मेयर भाजपा में हो सकते शामिल

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। आनंदपुर साहिब में विरोध होने के बाद पार्टी में मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन वहां पर मनीष तिवारी का पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध लगातार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मेयर सुभाष चावला जल्द भाजपा में शामिल हो सकते है। बता देंकि सुभाष चावला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके है। और वह एआईसीसी के सदस्य भी रह चुके है। हालांकि सुभाष चावला कल तक मनीष तिवारी के हक में प्रचार भी कर रहे थे। लेकिन सूत्रों के अनुसार वह पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम सकते है।

  • जालंधरः ICICI Bank के ATM में पैसे डालने गई सिक्योरिटी के गनमैन से चली गोली, एक घायल

    जालंधरः ICICI Bank के ATM में पैसे डालने गई सिक्योरिटी के गनमैन से चली गोली, एक घायल

    जालंधर, ENS: अमृतसर रोड पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में पैसे डालने गई सिक्योरिटी कंपनी सीएमएस के गनमैन की दोनाली से अचानक गोली चल गई। बताया जा रहा है कि यह गोली सतपाल सिंह की दोनाली से चली है। अचानक दोनाली से चली गोली एटीएम के अंदर खड़े कंपनी के कस्टोडियन विशाल के पास से निकली। इस घटना में एटीएम का शीशा टूट गया ‘और छरें विशाल को लग गए।

    घटना में घायल विशाल को तुरंत सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया। जिसके बाद सतपाल को कंपनी के अधिकारी पूछताछ के लिए साथ ले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देर रात तक थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मामले की जांच कर रही थी। दूसरी ओर घायल विशाल ठाकुर ने बताया कि वो सीएमएस कंपनी में काम करता है और एटीएम में पैसे डालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड सतपाल के साथ आया था।

    वह पैसे लेकर एटीएम के अंदर गया और तभी जोरदार धमाका हुआ और एटीएम का शीशा टूट गया और बाजू में गोली के छरें जा लगे। इससे वह घायल होकर गिर गया। बाद में पता चला कि बाहर खड़े सतपाल सिंह की दोनाली से अचानक गोली चली है। गोली की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। सतपाल ने मौके पर पड़े पैसे संभाले और कंपनी को सूचित किया। कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सतपाल सिंह को अपने साथ ले गए।

  • पंजाबः रवनीत बिट्टू की कोठी की एनओसी को लेकर निगम अफसर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः रवनीत बिट्टू की कोठी की एनओसी को लेकर निगम अफसर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शहीद सुखदेव थापर के जन्म दिवस पर आज सुखदेव यादगारी ट्रस्ट की ओर से प्रोग्राम किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम अफसर संदीप ऋषि ने बताया कि इस प्रोग्राम में खून दान कैंप लगाया गया। जहां सभी अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खुद को सौभाग्यशाली मानते है कि देश की आजादी में शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव ने अहम योगदान देकर बलिदान दिया गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद ही अंग्रेजों को भारतीयों की ताकत के बारे में पता चल पाया था। नगर निगम अफसर ने कहा कि शहीद सुखदेव से हम सभी प्रेरणा लें। वहीं रवनीत बिट्टू पर कार्रवाई करते हुए अफसरों को सस्पेंड किए जाने के मामले में कहा कि इस मामले में 2 कर्मियों पर कारवाई की गई है।

    जिसमें उन्होंने एनओसी की चिट्टी को लेकर कोई जवाब नहीं दिया था। जिसके बाद दोनों कर्मियों के रिकार्ड की जांच की गई, इसमें उनका कसूर कोई नहीं है। निगम अफसर ने कहा कि ड्राइंग ब्रांच में 3 कर्मियों में से एक एटीपी और ड्राफ्टमैन के खिलाफ सरकार को पत्र लिखकर भेज दिया है। इस मामले में कहा कि जब उनके ध्यान में एनओसी का मामला लाया गया कि उनकी एनओसी पेंडिंग है तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीडब्लयूडी से किराये की जांच गई, उसके बाद डीसी दफ्तर से जांच की गई कि कोई अलॉटमेंट तो नहीं हुआ था।

    लेकिन उन्होंने कहा कि अलाटमेंट का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि घर में अवैध तरीके से रहने के चलते तुरंत मार्किट रेट की जांच करके उसके डबल रेट चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस जांच के दौरान उनके पास नक्शा भी नहीं था जोकि तुरंत बनवाया गया। उन्होंने कहा कि 2019 में नगर निगम की कोई लेनदेन है या नहीं था इसको लेकर बिट्टू द्वारा एनओसी पेश की गई। अफसर ने कहा कि उस समय नगर निगम के द्वारा कोठी को अलाट ही नहीं किया गया था और उस समय नगर निगम पर कोई बकाया राशि भी नहीं खड़ी थी। निगम अफसर ने कहा कि यह 2016 का मामला है और वह उस समय जिले में तैनात नहीं थे। उन्होंने कहा कि यह अलग मेटर है और इसे अलग तरीके से देखा जाएगा।