Blog

  • परिवहन मंत्री की बढ़ी मुश्किलेंः पंजाब के इस जिले में पार्टनर के खिलाफ FIR दर्ज

    लुधियानाः हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल की मुश्किले बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, लुधियाना में मंत्री असीम गोयल के पार्टनर अरविंद गोयल और उसके परिवार के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि कहा जा रहा है कि इस मामले में उन्हें भी नामजद किया गया है। जिसको लेकर असीम के साथ उनकी पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत की जांच में मंत्री और उनकी पत्नी को सीधा कसूरवार नहीं ठहराया है। इसलिए FIR में उन्हें नामजद नहीं किया गया है। लुधियाना के महिला थाने में IPC की धारा 406, 498-A, 377, 354 और 120B के तहत यह केस दर्ज हुआ है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इस मामले में मंत्री से पूछताछ की जा सकती है। मंत्री पर रौब जमाने के साथ और भी संगीन आरोप लगे हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मंत्री के पार्टनर परिवार की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। हालांकि अभी वे फरार बताए जा रहे हैं। माडल टाउन के 108C में रहने वाली दीक्षा ठुकराल ने शिकायत दी कि 13 अगस्त 2021 को उसकी शादी रॉयल आर्चिड मंसूरी उत्तराखंड में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई।

    यह शादी हिमांशु अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल उर्फ लक्की, संगीता, महक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, निशू अग्रवाल, असीम गोयल और नीलू गोयल की मांगों को पूरा कर की गई। इस शादी से पहले 6 जुलाई 2021 को दोनों परिवारों की लुधियाना के होटल हयात रिजेंसी में मीटिंग हुई। जहां हिमांशु के साथ असीम गोयल आए। वहीं दीक्षा मामा डॉ. अतुल और अमित के साथ आई। जहां हिमांशु ने उसे यानी दीक्षा को पसंद करते हुए कहा कि शादी के बाद वह खुश रहेगी। उसका परिवार जाना-माना है। असीम गोयल भी उसके पिता के समान है। दीक्षा ने शिकायत में कहा कि असीम गोयल (अब परिवहन मंत्री) ने अपने MLA होने और राजनीतिक कद का रौब जमाते हुए भरोसा दिलाया कि यह परिवार नेक है और कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे घर में महिलाएं घर का काम नहीं करती। उन्हें बाहर काम करने की पूरी आजादी है। जिसके बाद रिश्ता पक्का कर दिया गया।

    इसके बाद सगाई की तारीख 11 जुलाई 2021 तय कर दी गई। ससुरालियों के कहे अनुसार पंचकूला में एम-1 डेस्टिनेशन बुक कराया गया। ससुरालियों ने कहा कि इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए।  असीम गोयल और उनकी पत्नी नीलू गोयल ने भी कहा कि कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। फंक्शन की सजावट तक उन्होंने अपने आदमियों से कराया और हमें सिर्फ पैसे तैयार रखने को कहा।11 जुलाई 2021 को रिंग सेरेमनी हुई। 500-600 लोग शामिल हुए। लड़की वालों के सिर्फ 45-50 ही व्यक्ति थे। दीक्षा ने कहा कि आरोपियों ने उन्हें पहले ही कहा कि यहां IAS, IPS, डीसी और राजनीतिक नेता आएंगे, उनके लिए महंगे तोहफे देने हैं। उनका एंगेजमेंट पर 1.10 करोड़ रुपए का खर्च हुआ। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में खुलकर खर्च किया लेकिन ससुराल वाले कहने लगे कि MLA असीम गोयल और उनकी पत्नी नीलू गोयल खुश नहीं है। इसके बाद उन्होंने MLA को पत्नी समेत खाने पर बुलाया। जहां उन्हें 1.51 लाख रुपया कैश दिया गया। नीलू को 1 लाख की ड्रेस दी। दोनों को एक लाख के गिफ्ट भी दिए गए। 

    रिंग सेरेमनी के बाद असीम गोयल और अरविंद अग्रवाल ने उन्हें अंबाला बुलाया। वहां उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग की मांग रखी। उनकी मांग पर मंसूरी में शादी रख ली गई। वहां 12 अगस्त से 14 अगस्त के लिए सारे कमरे बुक किए गए। दीक्षा के मुताबिक 4 दिन वहां शराब, हुक्का, मुजरा और मॉडल के प्रोग्राम कराए गए। इसके बाद शादी हुई। शादी के पहले दिन ही मुझसे घर का काम कराया जाने लगा। रिश्तेदारों के सामने मुझे नाचकर दिखाने के लिए कहा जाता। मेरे मना करने पर पति हिमांशु ने रात में मेरी पीठ में मुक्के मारे। मुझे सुबह 3 बजे जगाकर सबके लिए चाय बनाने को कहा जाता। पूरा दिन मेकअप और साड़ी पहनकर रहने को कहा जाता। मुझसे नौकरों की तरह काम कराने लगे। मेरे माता-पिता यह सब चुपचाप सहते रहे। पति हिमांशु दबाव बनाने के लिए कुछ ही दिन बाद असीम गोयल से बात करवाने लगा। असीम रौब डालते हुए कहते कि हिमांशु नाराज नहीं होना चाहिए।इसके बाद हनीमून के लिए मालदीव रवाना हुए। जहां हिमांशु ने मुझे जलील किया। मुझे उटपटांग सवाल पूछे। होटल स्टाफ के सामने गालियां निकाली। दीक्षा ने श्रीनगर दौरे के वक्त भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए।

  • पंजाबः पूर्व सहकारी बैंक का कर्मी पत्नी सहित 30 लाख रुपए की जाली करंसी सहित काबू, देखें वीडियो

    इस इलाके में डिलीवरी देने आए थे आरोपी, खुद करते थे फर्जी करंसी तैयार

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने कार सवार पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लाख की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए बटाला पुलिस के एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर देर रात उनकी टीम ने अमृतसर गुरदासपुर पठानकोट हाईवे पर गांव सैद मुबारक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 लाख की नकली करंसी बरामद हुई।

    इसमें पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतसर जिले के रहने वाले सुखबीर सिंह और उनकी पत्नी गुरिंदर कौर के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि जब दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जिला अमृतसर में उनके घर की तलाशी ली गई और वहां 3 लाख रुपये के और नकली नोट मिले और पुलिस ने इस नकली नोट को तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रिंटर पेपर आदि उपकरण भी जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी इतने शैतान हैं कि ये नोट खुद ही तैयार करते थे और जो करेंसी तैयार की थी दोनों ने उसकी हिमाचल प्रदेश में डिलीवरी देनी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद किए गए सभी नकली नोट 500-500 के है।

    वहीं, पुलिस ने खुलासा किया है कि वह 1 लाख रुपए में 4 लाख रुपये के नकली नोट बेचते थे। पुलिस एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सुखबीर सिंह पहले सहकारी बैंक में कार्यरत था और उसने वहां भी करोड़ों की धोखाधड़ी की थी। जिसके चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जहां जेल में ही उसकी मुलाकात एक साथी से हुई जिससे उसने यह नकली नोट तैयार करने की योजना बनाई। जेल से बाहर आने के बाद अब वह इस काले कारोबार में लग गया। 

  • पंजाब : 64 लाख की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नंगल : पुलिस ने 64 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नया नंगल सब इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर 2022 को दर्ज मामले के तहत क्रिप्टो कंपनी ने गांव भनाम के 30 से 35 लोगों से 64 लाख रुपये की ठगी की थी।

    उक्त मामले में पुलिस ने जांच के बाद राज कुमार निवासी हमीरपुर और प्रवीण कुमार निवासी बड़सर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद इन लोगों की काफी तलाश की गई।

    फिर उन्हें सूचना मिली कि राजकुमार हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर टीरा में छिपा हुआ है। जहां पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि राजकुमार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उससे पूछताछ की जा सके।

  • बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, ट्रांसफॉर्मर में हो रहे हैं ब्लास्ट, देखें वीडियो

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को भीषण आग लग गई है। हालांकि, तुरंत ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई। दफ्तर में लगी यह काफी भयानक है, जानकारी के अनुसार इस भीषण आग के बीच-बीच में ट्रांसफॉर्मर से ब्लास्ट भी हो रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी है। इस हादसे में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ताजा अपडेट के अनुसार, बिजली के दफ्तर में लगी भीषण आग नियंत्रण के बाहर जा रही है। तेज हवा के चलते आग लगातार फैल रही है। आग को फैलता देख प्रशासन द्वारा आस-पास बिल्डिंग्स, घर, दुकान और दफ्तरों को खाली करवाया गया है। पुलिस लोगो को लाउड स्पीकर के जरिए जगहों को खाली करने की अपील कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल को बड़ा झटका,  कई पार्षद CM की मौजूदगी में AAP में हुए शामिल

    बठिंडाः लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिल लगातार जारी है। वहीं आज कांग्रेस और अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के कई पार्षद सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हो गए। नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुरुमीत सिंह खुडि़या के नेतृत्व में पार्टी में शामिल किया है। इस दौरान शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल भी मौजूद थे।

    इस बारे में आप पार्टी ने कहा कि बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में आप का परिवार मजबूत हुआ है। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कई पार्षद, जिला इकाइयों के पदाधिकारी और कई नेता सीएम आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सीएम मान ने पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया। शुक्रवार को बठिंडा में शिअद व कांग्रेस से जुड़े चार पार्षदों को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इसमें अकाली दल से संबंधित तीन पार्षदों को उनकी मूल विचारिक पार्टी ने कुछ माह पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर निष्कासित कर दिया था, जबकि कांग्रेस पक्ष के पार्षद ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

    वहीं बठिंडा नगर निगम में आप पार्षदों की संख्या बढ़कर 5 होगी, जबकि पहले विधायक गिल का भांजा और वार्ड नंबर दो से सुखदीप सिंह ढिल्लों आप के केवल एक ही पार्षद थे।  आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर 8 से हरपाल सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर 1 से अमनदीप कौर व उसके पति रणदीप सिंह, वार्ड नंबर तीन से कांग्रेसी पार्षद बलजीत कौर व उसके पूर्व पार्षद पति राजिंदर सिंह सिद्धू के अलावा वार्ड नंबर 13 से शिअद पार्षद गुरदेव कौर व उनका बेटे व पूर्व पार्षद हरजिंदर सिंह छिंदा शामिल हुए है।

    गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सक्रिय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री आनंदपुर साहिब और अमृतसर संसदीय क्षेत्र पहुंचे है। जहां उन्होंने आनंदपुर लोकसभा क्षेत्र के विधायकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। आम आदमी पार्टी द्वारा आनंदपुर साहिब सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा के बाद आज आनंदपुर साहिब के सभी लोकसभा क्षेत्रों के विधायकों और विधानसभा प्रभारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

  • पंजाबः मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने से मरीजों में मचा हड़कंप

    फरीदकोटः गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार दोपहर को अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग को देखते ही पूरी इमारत में धुआं ही धुआं फैल गया। घटना को लेकर मरीजों और प्रशासन में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्टाफ ने अस्पताल में दाखिल मरीजों को एहतियातन सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल, आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में OPD के लिए मरीज अपने रिश्तेदारों के साथ आते हैं, जबकि अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों की तादाद भी 2000 के लगभग है।

    ऐसे में आग लगने के समय हजारों की संख्या में लोग अस्पताल में मौजूद थे। समय रहते मरीजों और तीमारदारों को बाहर निकाल लिया गया है, जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। उधर, फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नीतू कक्कड़ ने बताया कि मेडिसन-2 में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। किसी भी मरीज को नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल उनकी प्राथमिकता मरीजों को सुरक्षित रखने की है। इसके उपरांत जांच कराई जाएगी।

  • CM की बड़ी मुश्किलें, मानहानि का नोटिस जारी

     शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस के धर्मशाला से बागी एवं पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने मानहानि का नोटिस दिया है। मुख्यमंत्री को यह नोटिस एडवोकेट अमर विवेक अग्रवाल के के माध्यम से भेजा गया है। नोटिस में 5 करोड़ रुपए की मानहानि का क्लेम किया गया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए 55 हजार रुपए का अतिरिक्त भुगतान करने कहा गया है।

    दरअसल मुख्यमंत्री सुक्खू ने पिछले कल ही ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में कहा था कि, कांग्रेस के बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपए में बिके हैं। उनके पास इसके प्रूफ भी हैं। उन्होंने कहा था कि जो लोग आपकी भावना बेचकर जाते हैं, आपकी विधायकी नीलाम करते है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि बागी विधायकों ने अपना ईमान बेचा है।

    ये सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। इनकी भ्रष्टाचार से की हुई कमाई जनता की है और जनता में बंटनी चाहिए। जो लोग 14 महीने में ही बिक गए, वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ें, उनकी जमानत जब्त करा देंगे। राजनीति से ऐसी गंदगी वोट देकर साफ करने की जरूरत है।

    इस पर सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को लीगल नोटिस जारी कर दिया है। सुधीर शर्मा ने एक मीडिया बयान में कहा कि, मुख्यमंत्री का 15-15 करोड़ में बिकने का बयान हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उनके पास इसके सबूत है। यदि सबूत है तो उन्हें जनता के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में ऐसी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अदालत में जवाब देना होगा।

    उन्हें युवा कांग्रेस के प्रधान की तरह ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता। अब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए हैं। बता दें कि बीते 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में सुधीर शर्मा ने क्रॉस वोट किया था। इसके बाद वह एक महीने तक प्रदेश से बाहर रहे। बीते 23 मार्च को ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है। BJP ने उन्हें धर्मशाला सीट से विधानसभा उप चुनाव का टिकट दिया है

  • बच्चों की लगी मौजः इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद

    नई दिल्लीः बच्चे हों या बड़े, छुट्टियों का इंतजार हर किसी को रहता है। दिल्ली में समर वेकेशन 2024 यानी गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जो बच्चे दिल्ली की गर्मी, बढ़ते तापमान और हीट वेव के अलर्ट के बीच किसी ठंडी जगह पर जाकर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, वह इस शेड्यूल के हिसाब से अपने टिकट बुक करवा सकते हैं। हालांकि, अपने स्कूल से फॉर्मल नोटिस का इंतजार करने की सलाह दी जाती है। 

    देश की राजधानी दिल्ली में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स समर वेकेशन 2024 में एक्सट्रा क्लास या कोचिंग के जरिए अपनी पढ़ाई को मजबूत भी कर सकते हैं। डेढ़ से दो महीनों के ब्रेक का फायदा उठाकर आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही घर में रहकर अपनी सेहत का ख्याल भी रख सकते हैं। दरअसल, गर्मी की छुट्टियां बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ही दी जाती हैं। 

    दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2024 के अनुसार, इस साल समर वेकेशन 11 मई से 30 जून, 2024 के बीच रहेगी। इस साल दिल्ली के स्कूली बच्चों को कुल 1 महीने 19 दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। जानकारी के लिए बता दें, इस सत्र में दिल्ली के स्कूल 220 दिन खुलेंगे। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DOE) ने सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उनके यहां कुल 220 दिन पढ़ाई करवाई जाएगी। इसी हिसाब से छुट्टियां प्लान की जाएं। दिल्ली के स्कूलों में समर वेकेशन से पहले और बाद में भी कुछ छुट्टियां मिलेंगी। जानिए अप्रैल से दिसंबर, 2024 के बीच कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

    समर वेकेशन के बाद दिसंबर तक मिलेंगी इतनी छुट्टियां

    अप्रैल में 11 अप्रैल, 2024 को ईद-उल-फितर की पहली छुट्टी मिलेगी। 
    17 अप्रैल, 2024 को राम नवमी की छुट्टी रहेगी।
    21 अप्रैल, 2024 को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी।
    गर्मियों की छुट्टियां 30 जून, 2024 को खत्म हो जाएंगी। जिसके बाद, छात्रों को 17 जुलाई, 2024 को मुहर्रम की छुट्टी मिलेगी। 
    15 अगस्त, 2024 के दिन स्वतंत्रता दिवस छुट्टी रहेगी।
    26 अगस्त, 2024 को जन्माष्टमी की छुट्टी होगी।
    ईद-ए-मिलाद के दिन यानी 16 सितंबर का दिन भी इस लिस्ट में शामिल है।
    गांधी जयंती, यानी 02 अक्तूबर, 2024 को भी छुट्टी रहेगी।
    12 अक्तूबर, 2024 के दिन दशहरा की छुट्टी रहेगी।
    17 अक्तूबर, 2024 को वाल्मिकी जयंती की छुट्टी रहेगी।
    31 अक्तूबर, 2024 को दिवाली की छुट्टी होगी।
    15 नवंबर, 2024 को गुरु नानक जयंती की छुट्टी होगी।
    इसके अलावा क्रिसमस डे का हॉलिडे रहेगा।

  • पंजाबः गायक Hansraj Hans के रोड शो में गाड़ी और बस की टक्कर, जमकर हुआ बवाल, देखें वीडियो

    मोगा : लोकसभा चुनावों को लेकर सूफी गायक हंसराज हंस को फरीदकोट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। जहां बीते दिन गायक ने धार्मिक स्थल पर माथा टेका। वहीं आज गायक हंसराज हंस द्वारा मोगा में रोड शो निकाला गया। गायक हंसराज हंस के रोड शो के दौरान उस समय भारी हंगामा भी देखने को मिला। जब अमृतसर रोड पर बीजेपी वर्कर की गाड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। जिसके चलते भारी हंगामा शुरू हो गया। रोडवेज बस चालक ने मौके पर और बस चालकों को बुला लिया, जिस कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान आने-जाने वाले राहगीरों को  भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही। 

  • पंजाबः किसानों ने खोला मोर्चा, दफ्तर के बाहर लगाया पक्का धरना, देखें वीडियो

    बठिंडाः किसान यूनियन एकता उग्राहा की ओर से बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर दिन-रात पक्का धरना लगा दिया गया है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में किसान संगठन बीजेपी का विरोध किया जा रहा हैं। इस दौरान किसानों का कहना है कि अगर पंजाब सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं करती है तो किसान यूनियन पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का विरोध करेगी। पिछले दिनों आई तेज हवा और बारिश के कारण किसानों की गेहूं की फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई।

    किसानों का कहना हैकि अभी तक पंजाब सरकार ने मुआवजा नहीं दिया है। वहीं गांवों में पशुओं की बीमारी से होने वाली मौतों पर भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला। किसानों का कहना है कि इन्हीं मांगों को लेकर हमने बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया है, ये धरना तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।