Blog

  • टक्कर के बाद ट्रक में फंसी कार, ट्रक घसीटता ले गया गाड़ी

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके कारण कार ट्रक के पीछे फंस गई और काफी दूर तक ट्रक के साथ घसीट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मंदसौर के दलोदा में तड़के सुबह हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार ट्रक के पीछे फंसी हुई नजर आ रही है और ट्रक के साथ ही घसीटती हुई जा रही है। मंदसौर के दलोदा में आज तड़के एक कार तेज रफ्तार से जा रही थी, जिसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। ट्रक की रफ्तार धीमी होने के कारण तेज रफ्तार कार उसके पीछे से टकरा गई।

    जिसके बाद कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने अपना ट्रक रोका नहीं, बल्कि कार को अपने ट्रक के साथ घसीटकर उसे चलाता ही रहा, जिस कारण कार कई मीटर दूर तक ट्रक के साथ गई। इस घटना के दौरान कार सवार दूसरे लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक को रुकवाया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद दलोदा पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी के खिलाफ वारंट जारी 

    बरेलीः  उत्तर प्रदेश में बरेली की एक अदालत ने दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण के नाम पर घोटाला करने के एक मामले में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी व पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद समेत दो लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। आरोप है कि उपकरण घोटाला मामले में कोर्ट के बुलाने के बावजूद वह लगातार गैरहाजिर चल रही हैं। कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया गया है। अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।बताया जा रहा है कि दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण के नाम पर घोटाला करने के एक मामले में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी व पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद समेत 2 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। 

    विशेष न्यायालय एमपी एमएलए बरेली के विशेष लोक अभियोजक अर्चित द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2010 में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ने डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को कैम्प लगाकर दिव्यांगों को उपकरण आदि वितरित करने को 71.50 लाख अनुदान राशि दी थी। ट्रस्ट ने बरेली, फरुर्खाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, मेरठ समेत 17 जिलों में दिव्यांग कैंप आयोजित कर दिव्यांगों को उपकरण वितरण करने की आख्या समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय को प्रेषित की थी लेकिन जांच में बरेली समेत कई जगह कैंप लगे नहीं पाए गए।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ निरीक्षक इंस्पेक्टर रामशंकर यादव ने 29 मई 2017 को थाना भोजीपुरा बरेली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन ट्रस्ट प्रतिनिधि मोहल्ला खतराना, फरुर्खाबाद निवासी प्रत्युष शुक्ल को नामजद कराया गया था। जांच में ट्रस्ट निदेशक लुईस खुर्शीद और सचिव अतहर फारुखी को आरोपी बनाया गया। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोटर् बरेली में चल रही है। इसकी मॉनिटरिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट से की जा रही है। लुईस खुर्शीद और अतहर फारुखी अदालत में लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने वारंट जारी कर पुलिस कमिश्नर नई दिल्ली को निर्देशित किया है कि वह आरोपियों को अदालत में हाजिर होने के लिए निर्देश दें। अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।

  • पंजाब : किसानों ने 18 जनवरी को रेल रोको का किया ऐलान, देखें वीडियो

    मोगा : डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर किसानों ने मुख्यमंत्री पंजाब और दसूहा विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान 18 जनवरी को रेल रोकने का ऐलान किया। जानकारी मुताबिक़ सुरिंदर कौर 80 साल जो के होशियारपुर की रहने वाली है, वह जेल में बंद है। जिस को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से आज डिप्टी कमिश्नर मोगा दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और दसूहा के विधायक करनबीर सिंह घुमन का पुतला फूंक क रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने कहा कि होशियारपुर की रहने वाली बजुर्ग महिला सुरिंदर कौर जिस की उम्र 80 साल है।

    जिस को होशियारपुर के विधायक करनबीर सिंह घुमन ने झूठा केस डलवाकर पिछले 10 दिनों से जेल में बंद करवाया है ओर हमारी जत्थेबंदी के किसान पिछले 8 दिन से दिन रात धरने पर बैठे है। वही आज पूरे पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री और विधायक करनवीर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर बजुर्ग माता को रिहा नही किया गया तो 18 जनवरी को पूरे पंजाब में रेल रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा।

  • पंजाब : धुंध के कारण हुआ हादसा, ​​स्कूल वैन और कार की भीषण टक्कर

    फिरोजपुर : घने धुंध के कारण फरीदकोट के सादिक कस्बे के पास एक स्कूल वैन और कार की टक्कर हो गई। इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्कूल वैन एक निजी स्कूल के कक्षा 11 और 12 के छात्रों को सादिक टाउन के कुछ हिस्सों से फरीदकोट ले जा रही थी। वह अपनी स्कूल वैन के साथ सड़क किनारे खड़ा था, तभी घने धुंध के कारण पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार ने बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी।

    जोरदार टक्ककर मार दी। इस हादसे में कार चालक कार चालक अरश गांव पिंडी बलूचा हल्की आईं, जबकि कार को बस से ज्यादा नुकसान हुआ। स्कूल वैन चालक गुरदेव सिंह ने बताया कि कार चालक ने बस को पीछे से टक्कर मारी है। उन्होंने बताया कि इस हादसे का कारण घना कोहरा होने के साथ-साथ सामने से आ रहा कोई अन्य वाहन भी है।

  • पंजाबः कार और स्कूटरी की टक्कर में एक की मौ’त, देखें वीडियो

    संगरूरः लहरा गागा में पातड़ा गागा रोड पर भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, रोड़ पर कार और स्कूटरी में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटरी सवार युवक वेल्डर का काम करता था और अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तभी वर्ना कार की टक्कर से स्कूटरी सवार युवकों के साथ हो गई। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोहड़ी के पर्व का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट और स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने अग्नि में आहुति डालकर किया। सभी बच्चों और अध्यापकों को मूंँगफली और रेवड़ियाँ बांँटी गई। लोहड़ी के पर्व का बच्चों और अध्यापकों ने खूब आनंद उठाया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को लोहड़ी के त्योहार के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि ऐसे त्योहारों को मनाने से बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में पता चलता है। स्कूल निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों अध्यापकों और अभिभावकों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
  • जालंधरः BMW और AUDI सहित गाड़ियों को आग लगने की लगी CCTV आई सामने 

    जालंधर, ENS: जिंदा फाटक के पास कार बाजार में आज सुबह गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि Trehan Car Bazar बीएमडब्लयू, ऑडी सहित कई गाड़ियों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान गाड़ियों का काफी नुकसान हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति का कहना है कि आग लगने के दौरान कुछ गाड़ियां लॉक हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे यह आग लगी थी। राहगीरों ने बताया कि आग पहले ऑडी कार को लगी थी।

    जिसके बाद एका एक करके करीब 5 गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। वरना आसपास 20 से ज्यादा कारें खड़ी थी। आग लगने के बारे में तब पता चला जब आसपास के लोगों ने काला धुआं उठता देखा। जिसके तुरंत बाद मामले की जानकारी पहले कार बाजार मालिक को दी गई और फिर सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में दी गई। राहगीरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। घटना में बुरी तरह से पांच गाड़ियां जली है। वहीं, अन्य कई गाड़ियों का भी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

  • पंजाबः कार और एक्टिवा की टक्कर में 15 वर्षीय लड़की की मौ’त

    बलाचौरः बलाचौर रोपड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडेरां मोड़ पर भीष्ण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक कार और स्कूटरी के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतका कि पहचान मनतिशा निवासी गांव बागोवाल के रूप में हुई है। वहीं हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रोपड़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • पंजाबः अवैध खनन को लेकर एक्शन में दिखे नवजोत सिद्धू

    अमृतसरः नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में हो रहे अवैध खनन को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी सोमवार को होगी। जिसके बारे में नवजोत सिद्ध ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। इस दौरान सिद्धू ने लिखा कि मैंने पंजाब के कुछ शुभचिंतकों के साथ एनजीटी दिल्ली में एक याचिका दायर की है कि पंजाब में सभी अवैध रेत खनन को रोका जाए और रूपनगर में अवैध खनन की अनुमति देने वाले अधिकारियों की पहचान की जाए और ऐसे ऐसे लोगों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई की जाए।

    क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मशीनीकृत खनन और क्रशर की कार्रवाई ने पर्यावरण पर बुरा प्रभाव डाला है। गैर कानूनी, गैर नियंत्रित और गैर विज्ञानक रेत खुदाई दरिया के तल को बदल सकती है और क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी देखा है कि पंजाब के रूपनगर में अवैध खनन कार्य चल रहे हैं और जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी इन कार्यों के पीछे के वास्तविक दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

    संयुक्त समिति के सुझावों पर अमल करके इस तरह के अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रिब्यूनल की ओर से पहले दिए निर्देशों के बावजूद रूपनगर में रेत की अवैध खनन लगातार जारी है, जो इसके पर्यावरण को नष्ट करने वाला मुद्दा बन गया है। बता दें कि रूपनगर में चल रहे खनन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी करते हुए एसएसपी को आदेश जारी किए थे कि जिले में खनन को लेकर कितनी एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही एनजीटी की टीमों ने नंगल में कई जगह चेकिंग की थी कि कहां-कहां पर कितनी मात्रा में खनन हुआ है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੁਦਾਮਾਂ ‘ਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਹਰ ਰੋਜ ਸਾਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਗੁਦਾਮ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਵੀਰਵਾਰ ਦੀ ਦਰਮਿਆਨੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ’ਤੇ ਸਥਿਤ ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਦੇ ਗੁਦਾਮਾਂ ਵਿਚ ਖੜ੍ਹੇ ਟਰੱਕਾਂ ਵਿਚੋਂ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੈਟਰੀਆਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਗੁਦਾਮਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰੀ ਦੀਵਾਰ ਉੱਤੇ ਲੱਗੀ ਕੰਡਿਆਲੀ ਤਾਰ ਨੂੰ ਕੱਟ ਕੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚਕੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਖੰਗਾਲ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਫੜਿਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਟਰੱਕਾਂ ਨੂੰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੀਜ਼ਨ ਚਾਲੂ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਲੋਡਿੰਗ ਲਈ ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਗੁਦਾਮਾਂ ਅੰਦਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਗੁਦਾਮਾਂ ਅੰਦਰ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੂੰ ਠਹਿਰਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਵੇਰੇ ਗੁਦਾਮ ਵਿੱਚ ਆਏ ਤਾਂ ਚੈਕ ਕਰਨ ’ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ 5 ਟਰੱਕਾਂ ਵਿਚ ਬੈਟਰੀਆਂ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਦਾਮ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲ਼ੇ ਦੀਆਂ ਕੰਧਾਂ ਉਪਰ ਲੱਗੀ ਕੰਡਿਆਲੀ ਤਾਰ ਨੂੰ ਪਲਾਸ ਨਾਲ ਕੱਟ ਕੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਤੇ ਲੱਗਭਗ 10 ਬੈਟਰੀਆਂ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਈਆਂ ਹਨ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਦਾਮਾਂ ਅੰਦਰ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਅਜਿਹੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਟਰੱਕ ਮਾਲਕਾਂ ਦਾ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਧਰ ਗੁਦਾਮ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਿੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਦਾਮ ਵਿਚ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਦੋ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਮੌਜੂਦ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤੜਕਸਾਰ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਫੇਰਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਤਾਂ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਟਰੱਕਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੈਟਰੀਆਂ ਕੱਢ ਲਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਜਿਸਦੀ ਸੂਚਨਾ ਚੌਂਕੀਦਾਰਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫ਼ੋਨ ਰਾਹੀਂ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਦਾਮ ਅੰਦਰ 4 ਲੱਖ ਬੈਗਾਂ ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਕਣਕ ਦੀ ਸਟੋਰੇਜ ਹੈ। ਮੈਨੇਜਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚੈਕ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।