पंजाब : किसानों ने 18 जनवरी को रेल रोको का किया ऐलान, देखें वीडियो

मोगा : डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर किसानों ने मुख्यमंत्री पंजाब और दसूहा विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान 18 जनवरी को रेल रोकने का ऐलान किया। जानकारी मुताबिक़ सुरिंदर कौर 80 साल जो के होशियारपुर की रहने वाली है, वह जेल में बंद है। जिस को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से आज डिप्टी कमिश्नर मोगा दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और दसूहा के विधायक करनबीर सिंह घुमन का पुतला फूंक क रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने कहा कि होशियारपुर की रहने वाली बजुर्ग महिला सुरिंदर कौर जिस की उम्र 80 साल है।

जिस को होशियारपुर के विधायक करनबीर सिंह घुमन ने झूठा केस डलवाकर पिछले 10 दिनों से जेल में बंद करवाया है ओर हमारी जत्थेबंदी के किसान पिछले 8 दिन से दिन रात धरने पर बैठे है। वही आज पूरे पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री और विधायक करनवीर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर बजुर्ग माता को रिहा नही किया गया तो 18 जनवरी को पूरे पंजाब में रेल रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *