Blog

  • Maa Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, शुरू होने जा रही ये सुविधा 

    Maa Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, शुरू होने जा रही ये सुविधा 

    जम्मूः इस शारदीय नवरात्र में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से भक्तों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। श्रद्धालुओं की यात्रा का आरामदायक और सुलभ बनाने के लिए श्राइन बोर्ड की तरफ से समय-समय पर नवीनतम कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से मां वैष्णो देवी के भवन तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। वहीं एक अधिकारी ने कहा,‘‘जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं।‘‘ उन्होंने कहा,‘‘श्राइन बोर्ड ने अपनी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही श्रद्धालुओं लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी।‘’  हेलीकॉप्टर से मां वैष्णो देवी के भवन पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु अब कटड़ा जाने के बजाय जम्मू से ही सीधे मां के भवन पर पहुंच सकेंगे। जम्मू एयरपोर्ट से हिमालय और ग्लोबल बिक्टा कंपनी के हेलिकॉप्टर हर दिन तीन उड़ानें भरेंगे।

    इनकी बुकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधाएं रखी गई हैं। फिलहाल किराये को लेकर अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।  बताया जा रहा है कि श्राइन बोर्ड ने इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है और शारदीय नवरात्र में हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगी। जम्मू एयरपोर्ट से सीधे मां वैष्णो देवी के भवन तक हेलीकॉप्टर सेवा दो हेलीकॉप्टर कंपनियां उपलब्ध करवाएंगी। इनमें ग्लोबल वेक्ट्रा और हिमालयन हेली सर्विसेज प्रमुख हैं, जो पहले से ही कटड़ा से भवन तक हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया करा रही हैं। इस हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ कोई भी श्रद्धालु उठा सकता है। श्रद्धालु ऑनलाइन व ऑफलाइन हेलीकॉप्टर की बुकिंग करवा सकते हैं। हालांकि इस सेवा के लिए प्रत्येक श्रद्धालुओं को कितना किराया देना पड़ेगा, इस बारे में अभी श्राइन बोर्ड की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    दोनों कंपनियों के हेलीकॉप्टर रोजाना जम्मू से भवन तक तीन-तीन फेरे लगाएंगे। श्रद्धालुओं को जम्मू से सांझी छत के पंछी हेलिपैड पर सीधा छोड़ा जाएगा। इसके अलावा श्राइन बोर्ड प्रशासन शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने जा रहा है। इसमें सीधा जम्मू से हेलिकॉप्टर सहित आधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर, आधुनिक लॉकर्स सुविधा, स्वर्ण जड़ित प्रवेश द्वार, मां वैष्णो देवी की पवित्र प्राकृतिक गुफा के डिजिटल दर्शन शामिल हैं। श्राइन बोर्ड प्रशासन यह नवरात्र यादगार बनाना चाहता है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जम्मू एयपोर्ट से जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नवरात्रि से जम्मू से हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं को मिलनी शुरू हो जाएगी। 

  • समर्थ 2023 अभियान के तहत मिनी सचिवालय ऊना में मॉक ड्रिल आयोजित

    समर्थ 2023 अभियान के तहत मिनी सचिवालय ऊना में मॉक ड्रिल आयोजित

    मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारी और जागरूकता को बढ़ावा देना – महेंद्र पाल गुर्जर
     
    ऊना/सुशील पंडित : अंतर्राष्ट्रीय जोखिम न्यूनीकरण दिवस व समर्थ 2023 अभियान के तहत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा मिनी सचिवालय ऊना में कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल आयोजित हुई। इसके अतिरिक्त मिनी सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। 
    प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय में आग की घटना पेश आई। आपातकालीन सायरन बजते ही मिनी सचिवालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित रास्तों के माध्यम से सचिवालय के बाहर निकले। सचिवालय में मौजूद आम जनता भी धैर्य दिखाते हुए मिनी सचिवालय से बाहर आए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र ऊना से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया तथा होम गार्ड विभाग के कर्मचारी खोज एवं बचाव के कार्य में जुट गए।
    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मॉक ड्रिल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिससे लोग आपदा के समय तैयार और सतर्क रहें।  इस अवसर पर कम्पनी कमांडर धीरज शर्मा गृह रक्षा 12वीं वाहिनी ऊना एवं उनकी टीम ने खोज एवं बचाव के बारे में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनता को अवगत करवाया।  मॉक ड्रिल के अंत में अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान एवं उनकी टीम ने उपस्थित लोगों को आग से बचाव के तरीको एवं अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
  • पंजाब : घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पंजाब : घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : जहां बंद पड़े घर में आग लग गई जिस कारण आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि जिस घर में आग ने अपना कहर बरपाया है उसके घर वाले बाहर गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। जब घर में आग लगी तो आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काम किया। हालांकि उन्हें आग बुझाने में काफी दिकतों का सामना करना पड़ा।

    लेकिन फिर भी गांव वासियों ने आग पर काबू पा लिया। पर जब तक आग बुझाई गई तब तक घर में पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था । फायर ग्रेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले गांव वासियों ने आग पर काबू पा लिया था। अब देखना यह होगा कि बंद पड़े घर में आग किस कारण से लगी है। क्योंकि गांव वासियों की माने तो उन्होंने आग देखते हुए तुरंत ही बिजली की सप्लाई को काट दिया था। आग का मुख्य कारण क्या है यह तो जांच के बाद ही पता लग पाएगा।

    बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी हार्ट के मरीज हैं। ओपी सोनी के एडवोकेट और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने बताया कि ओपी सोनी की मेडिकल स्टेटस रिपोर्ट को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पिछले माह जमानत याचिका लगाई थी। सोनी के शरीर में पेस मेकर प्लांट किया हुआ है। जुलाई महीने में जब उन्हें अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया था, तब भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और डॉक्टर ने उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस कस्टडी में रहते हुए भी प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर मामला काफी भड़का था और उन्हें रेफर करने वाले डॉक्टर का भी ट्रांसफर कर दिया गया था।

  • पंजाबः पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी को लेकर कोर्ट का आया फैसला 

    पंजाबः पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी को लेकर कोर्ट का आया फैसला 

    अमृतसरः पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओम प्रकाश सोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति केस में गिरफ्तार हुए ओपी सोनी को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद सोनी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के तकरीबन 3 महीने बाद जमानत दी है। दो दिन लगातार चली बहस के बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। यह राहत उन्हें मेडिकल स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। अमृतसर कोर्ट में बेल रद्द होने के बाद ओपी सोनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। बीते दिन वीरवार को भी इस मामले को लेकर 2 घंटे बहस चली। जिसके बाद जज ने मामले को आज तक के लिए मुलतवी कर दिया। आज सुबह भी सोनी कोर्ट में पेश हुए और दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आज उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी।

  • जालंधरः इस मेन बाजार में तहबाजारी टीम ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधरः इस मेन बाजार में तहबाजारी टीम ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम की तहबाजारी की टीम ने त्यौहारी सीजन से पहले कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज तहबाजारी टीम ने पुरानी जेल रोड़ के पास दुकानों के बाहर लगे सामानों को लेकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस दौरान तहबाजारी टीम द्वारा दुकानों के बाहर रखे बोर्ड और अन्य सामान को जब्त करके गाड़ी में रखा जा रहा है। तहबाजारी टीम द्वारा इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदारों द्वारा टीम को देखते ही सामान पहले से उठाना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बावजूद कुछ दुकादारों का सामान तहबाजारी टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है। बता दें कि तहबाजारी टीम द्वारा यह कार्रवाई पुरानी जेल रोड़ से शुरू होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक के पास तक की जा रही है।

    इस कार्रवाई के दौरान सड़क पर जाम लग गया है। वहीं तहबाजारी अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद दुकादार सामान बाहर रखकर रोड़ जाम कर देते है। हालांकि कुछ सख्ती के बाद प्रशासन द्वारा कुछ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। वहीं कुछ दुकानदारों ने विरोध करते हुए कहा कि नाज सिनेमा के पास बाहर खड़ी बाइकों को लेकर दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि उससे पीछे दुकानदारों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर की गई। इसके बाद प्रशासन द्वारा नाज सिनेमा के पास लगते बाजारों में भी कार्रवाई की गई। बाजार में प्रशासन की गाड़ी आती देखकर दुकानदारों ने पहले से अपना सामान उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुकानदार प्रशासन की कार्रवाई के डर से सामान उठाकर अंदर रख रहे है। अगर दुकानदार पहले ही अपना सामान ऐसे ही अंदर रखे तो राहगीरों को परेशानी का सामना ना करना पड़े और ना ही प्रशासन को दुकादारों के खिलाफ यह कार्रवाई करनी पड़े। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदारों द्वारा दुकान के कई-कई फुट बाहर सड़क पर समान लगाकर रास्ते को रोका हुआ है। जिसको लेकर तहबाजारी टीम ने शेखा बाजार में कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया और यहां भी कुछ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

  • इस दिग्गज भाजपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा 

    इस दिग्गज भाजपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा 

    सागरः मध्य प्रदेश के सागर जिले में बंडा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने के बाद बगावती तेवर अपनाए भाजपा नेता सुधीर यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर इस्तीफा का ऐलान किया है। सुधीर यादव सागर जिले में यादवों के बड़े नेता हैं और उनके स्थिति पर से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यादव समाज का वोट बैंक भाजपा से छिटक सकता है। 2 दिन पहले उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों के संपर्क में होने की बात कही थी।

    सुधीर यादव निर्दलीय या अन्य किसी पार्टी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उनके पिता और पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने सुधीर यादव के साथ अन्याय होने की बात कही थी। वहीं, विद्रोह कर चुनाव लड़ने के लिए बोला था तब सुधीर यादव ने यह कहा था कि वह लोगों से सलाह मशविरा कर रहे हैं। सुधीर यादव पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे हैं। लक्ष्मी नारायण यादव के सांसद रहते हुए साल 2018 में भाजपा ने सुधीर यादव को सुरखी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ाया था। तब कांग्रेस से गोविंद सिंह राजपूत ने चुनाव हराया था। गोविंद सिंह राजपूत के भाजपा में शामिल होने के बाद वह बंडा से जमीन बनाकर टिकट की दावेदारी कर रहे थे।

    बीते दिनों चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपना फैसला 17 नवंबर को ईवीएम में कैद करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कुल 5.6 करोड़ मतदाताओं में 2.88 करोड़ पुरुष और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं। इनमें ऐसे मतदाताओं की तादाद 22.36 लाख है जो पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे।

    साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था। मतगणना के समय देर शाम तक भी इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी थी कि सरकार किसकी बनने जा रही है। जब अंतिम नतीजे आए, बीजेपी वोट शेयर के मामले में आगे रही तो वहीं कांग्रेस सीटों के लिहाज से। तब मध्य प्रदेश में 75.2 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी को 41.6 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी ने 230 में से 109 सीटें जीती थीं।

    वहीं, विपक्षी कांग्रेस को 41.5 फीसदी वोट मिले थे. कांग्रेस की सीटों का आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी 116 सीटों से दो कम 114 पर जाकर रुक गया। वोट शेयर के लिहाज से बीजेपी पॉइंट एक फीसदी आगे रही तो सीटों के लिहाज से कांग्रेस पांच अधिक जीतने में सफल रही। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 5.1 फीसदी वोट शेयर के साथ दो सीटों पर जीत मिली थी वहीं समाजवादी पार्टी भी 1.3 फीसदी वोट के साथ एक सीट जीतने में सफल रही थी। तब निर्दलीयों के खाते में 5.9 फीसदी वोट गए थे और चार निर्दलीय विधानसभा पहुंचे थे।

  • ਪੰਜਾਬ : Governor Banwari Lal Prohit  ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਨੜਾਂਵਾਲੀ ਪਹੁੰਚੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : Governor Banwari Lal Prohit ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਨੜਾਂਵਾਲੀ ਪਹੁੰਚੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗਵਰਨਰ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪ੍ਰੋਹਿਤ ਜ਼ਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨੜਾਂਵਾਲੀ ਪਹੁੰਚੇ। ਓਹਨਾ ਦੇ ਨਾਲ ਡੀਜੀਪੀਪੰਜਾਬ, ਚੀਫ ਸੈਕਟਰੀ, ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਸਮੇਤ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜਰ ਰਹੇ।

    ਗਵਰਨਰ ਦੀ ਫੇਰੀ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਾਰਡਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੁਣਨਾ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਗਵਰਨਰ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਹੀ ਆਪਣੇ ਅਗਲੇ ਪੜਾਅ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਗਏ।

  • जालंधरः महिला ने आयुब खान पर हमले के लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधरः महिला ने आयुब खान पर हमले के लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: बूटा मंडी के मोहल्ला शरीफपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला ने आयुब खान पर मारपीट के आरोप लगाए है। महिला ने बताया कि आयुब खान ने उससे 2 से 3 महीने के उसका मकान किराये पर लिया था। इस दौरान उन्होंने उनसे यह कहा था कि उसका घर बन रहा है, जल्द ही वह शिफ्ट हो जाएगा। उक्त महिला इटली में रहती है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी परमिशन के बिना उसके घर पर वह सामान लेकर आता रहा। महिला ने बताया कि इस बात का उसने विरोध किया। जिसके बाद महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज वह घर में बिना परमिशन के वाईफाई लगाने लगा। जिसके मकान मालिक ने विरोध किया तो महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बात से गुस्साए आयुब खान ने उस पर हमला कर दिया।

    महिला ने आरोप लगाए कि इस घटना के आयुब ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। जिसके बाद महिला के रिश्तेदार वहां इकट्ठा हो गए। महिला ने आयुब खान पर कपड़े फाड़ने और मारपीट के आरोप लगाए है। जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। महिला ने आरोप लगाए है कि आयुब खान ने उसके घर पर कब्जा कर लिया है और उन्हें धमकी दे रहा है। इस दौरान महिला ने प्रशासन से मांग की है कि वह उन्हें इस मामले में इंसाफ दिलाए और उसके घर को आयुब खान से छुड़वाया जाए।

  • जालंधरः पासपोर्ट बनाने को लेकर पैसे मांगते एजेंट को किया काबू, देखें Live

    जालंधरः पासपोर्ट बनाने को लेकर पैसे मांगते एजेंट को किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: पासपोर्ट बनाने को लेकर पैसे मांगने के मामले में एजेंट को लोगों ने काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह काफी दिनों से पासपोर्ट बनवाने के लिए चक्कर काट रहा था। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले को लेकर उक्त एजेंट ने 75 हजार रुपए की मांग की। इस मामले को लेकर पीड़ित ने दफ्तर के अंदर सीनियर अधिकरियों से बात की कि उनके दफ्तर में एजेंट द्वारा पैसों की मांग जा रही है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने कहा कि उनके इस मामले को लेकर कुछ नहीं पता।

    इस दौरान पीड़ित युवकों ने राजन नामक युवक एजेंट पर पैसे लेने के आरोप लगाए है। पीड़ित युवक फगवाड़ा का रहने वाला है। उनका कहना है कि उसके पास पीआर नहीं था। जिसके कारण उसने पासपोर्ट को रिन्यू करवाने के लिए दिया था। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि उक्त एजेंट ने पासपोर्ट रिन्यू करवाने को लेकर उससे 75 हजार रुपए की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने उक्त एजेंट को काबू किया। इस दौरान वहां पर हंगामा होने के दौरान उक्त एजेंट मौके से फरार हो गया। हालांकि इस मामले को लेकर पासपोर्ट दफ्तर के किसी उच्च अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਬੱਚੇ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਬੱਚੇ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਡਾਕਟਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਅੱਠ ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਬੁਖਾਰ ਸੀ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗਲੂਕੋਜ਼ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਤੇ ਅਤੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬਦਸਲੂਕੀ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਵਾਂ ਵਿੱਚ ਹੱਥਾਂ ਪਾਈ ਹੋ ਗਈ। ਹੁਣ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਫੜਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬਾਕੀ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਛੁਡਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਉਹ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਦੀਆਂ ਅੰਤਿਮ ਰਸਮਾਂ ਕਰ ਸਕਣ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਸ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਤੇ ਡਾਕਟਰ ਵਿਚਾਲੇ ਕਿਸੇ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੱਥੋ ਪਾਈ ਹੋਈ। ਫਿਲਹਾਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਖੰਗਾਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜਿਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਾਲ ਹੱਥਾਂ ਪਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਿੱਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਚ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਇੱਕ 8 ਸਾਲ ਦਾ ਬੱਚਾ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਦਿਮਾਗ ਨੂੰ ਬੁਖਾਰ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਉਸਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਫਿਰ ਵੀ ਉਸ ਬੱਚੇ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਸ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਬੂਝ ਕੇ ਜੂਨੀਅਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਬਦਸਲੂਕੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਹੱਥੋਪਾਈ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿ ਇੱਕ ਜੂਨੀਅਰ ਡਾਕਟਰ ਵੀ ਜਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।