Blog

  • विदेश में 25 वर्षीय पंजाबी युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले से न्यूजीलैंड गए युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय रमनदीप सिंह न्यूजीलैंड के आकलैंड में नौकरी करता था, जहां उसकी भेदभरे हालातों में कत्ल होने की सूचना मिली है। उक्त नौजवान इकलौता भाई था और उस की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उस के साथ ही उक्त नौजवान के गांव कोटली शाहपुर में भी शौक की लहर छा गई। मृतक के ताया के लड़के और गांव के सरपंच बिकरमजीत सिंह ने बताया कि रमनदीप सिंह बारहवीं कक्षा पास करने के बाद साल 2018 में न्यूजीलैड गया था और अब वहां एक कंपनी में सक्योरिटी का काम करता था।

    बीते कल ही उस के एक दोस्त को फोन के द्वारा सूचना मिली थी कि रमनदीप सिंह की भेदभरे हालतों में मौत हो गई। पता चला है कि किसी ने उस का कत्ल किया है। उन्होंने कहा कि रमनदीप सिंह के पिता धन्ना सिंह फौज में से सेवा मुक्त होने के बाद अब भी डीएससी में ड्यूटी कर रहे हैं और घर में उस की मां और छोटी बहन है। मृतक के परिजनों और गांव वासियों ने भारत सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है कि रमनदीप सिंह की मृतक देह गांव लाने के लिए अपेक्षित कार्यवाही की जाए।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे व्यक्ति की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में शक्ति नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा रतन अस्पताल के पास हुआ है। लोगों का आरोप है कि व्यक्ति काफी समय से सड़क पर पड़ा हुआ है, लेकिन अभी तक किसी ने उसको सड़क से नहीं उठाया। लोगों उक्त व्यक्ति की वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। जिससे इस दर्दनाक सड़क हादसे व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो पलटने के कारण यह हादसा हुआ है।

    मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। वहीं मृतक की जेब से चंडीगढ़ की टिकट मिली है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि घटना की सूचना लोगों ने 108 पर दी थी, लेकिन एंबुलेंस वाले ने व्यक्ति को उठाने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अन्य एबुलेंस की मदद से मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है।

  • विदेश में एक और पंजाबी युवक की हुई मौ’त

    होशियारपुरः विदेशों में गए पंजाबी युवकों की मौत होने के आकंड़ों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दसूहा के हलेड घोगरा गांव के 25 वर्षीय अजय कुमार की आर्मेनिया में मौत होने का मामला सामने आया है। अजय करीब 4-5 माह पहले ही विदेश गया था। वहां बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 

    मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से हैं। चार महीने पहले उन्होंने अपने इकलौते बेटे को कर्ज लेकर विदेश भेजा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बात हुई थी। तब अजय ने बताया था कि उसे बुखार है। इसके बाद दिन-ब-दिन उसका स्वास्थ्य गिरता गया। कल फोन आया कि उनके बेटे अजय की मौत हो गई है। 

    परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से शव को पंजाब लाने की अपील की है। सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। बेटा ही घर का कमाने वाला था। उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव पंजाब लाया जाए ताकि वह आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकें।

  • पंजाबः मंडी में 2 पक्षों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार, 80 हजार की हुई लूट, देखें वीडियो

    मोगा: अनाज मंडी में तूड़ी बेचने को लेकर दो आढ़तियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां नेक सिंह नामक दलाल पर तुड़ी पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए गए। इस दौरान उसके कंडे में तोड़फोड़ के भी आरोप लगाए गए है। इस हादसे में घायल व्यक्ति ने कहा कि 4 से 5 युवकों ने पहले तो उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद युवक से 80 हजार रुपए छीन लिए और घटना स्थल से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित अमनदीप उर्फ नीला ने बताया कि वह मोगा अनाज मंडी में तूड़ी का आढ़ती है।

    जब वह सुबह मंडी पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके चलते वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चला गया। लेकिन वहां आकर भी उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कहा कि उसके पास 80 हजार रुपए नकद थे जोकि वह साथ ले गये। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक एजेंट ने मुझ पर हमला करवाने की धमकी दी थी। मुझे लगता है कि यह उसी का काम है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई है। हम मौके पर पहुंचे और पता चला कि एक व्यक्ति घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : सीआईटी बलविंदर सिंह शम्मी के प्रयासों से विदेशी महिला यात्री का गुम हुआ सामान मिला वापिस

    अमृतसर : 2 दिन पूर्व, गाड़ी संख्या 14631 (चंडीगढ़ से अमृतसर ) में कोच संख्या S2 में एक महिला यात्री चंडीगढ़ से अमृतसर तक की यात्रा कर रही थी। जब यात्री गाड़ी से अमृतसर रेलवे स्टेशन उतरी तो उन्होंने पाया की उनका सामान ट्रेन में छूट गया है, जिसके बाद वह पूरी तरह से हताश हो गई और प्लेटफार्म पर ही रोने लगी। यात्री से पूरी घटना जानने के बाद सीआईटी बलविंदर सिंह शम्मी ने तुरंत अन्य स्टाफ की सहायता से सामान की तलाश शुरू की और यात्री का खोया हुआ सामान का पता लगा लिया और जांच के बाद अगले दिन यात्री को लौटा दिया। 

    महिला ने बताया की वह जर्मनी की रहने वाली है और उनके बैग में गोप्रो कैमरा, पावर बैंक, नकदी जर्मन बैंक पास बुक और आईडी कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज़ थे, जिन्हे वापिस पा कर यात्री ने रेलवे द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए उनका सामान वापिस मिलने पर भारतीय रेलवे और बलविंदर सिंह शम्मी व अन्य रेलवे स्टाफ का धन्यवाद किया। 

    महिला यात्री ने समस्त टिकट चैकिंग स्टाफ और भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुभम कुमार ने बलविंदर सिंह शम्मी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय हॉकी खिलाड़ी) को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है।

  • ‘आप’ CM की बढ़ी मुश्किलें, ED ने जारी किया नोटिस

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले 2 नवंबर को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी ने नोटिस भेजा था, लेकिन  उन्होंने नोटिस को गैरकानूनी बताकर इसे वापिस लेने की मांग की थी। केजरीवाल इसी दिन मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर रोड शो में शामिल हुए थे।

    अरविंद केजरीवाल को समन ऐसे समय पर भेजा गया है जब वो विपश्यना केंद्र जाने वाले हैं। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, शनिवार (16 दिसंबर) को अधिकारियों ने बताया था कि केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के एक दिन बाद मंगलवार (19 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री लंबे समय से विपश्यना का अभ्यास कर रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में बेंगलुरु और जयपुर सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं।

    आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ईडी केजरीवाल से सवाल-जवाब करना चाहती है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को आम आदमी पार्टी (आप) राजनीतिक साजिश बताती रही है। आप का कहना है कि बीजेपी राजनीतिक बदले के लिए पार्टी को खत्म करना चाहती है। पिछली बार जब सीएम केजरीवाल को ईडी ने नोटिस भेजा तो आम आदमी पार्टी ने कहा था कि जेल भेजने की साजिश है। हम जेल से ही दिल्ली में सरकार चलाएंगे। इसके लिए पार्टी ने कैंपेन भी शुरू किया। बता दें कि ईडी ने दावा किया है शराब नीति के जरिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया है। इसको लेकर ही जांच चल रही है।

  • पंजाबः ट्रॉली और कार की टक्कर में गाड़ियों को लगी आग, देखें तस्वीरें

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में आज हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां गाड़ियों की टक्कर होने से गाड़ी धूं-धूं जलकर राख हो गई। शहर के चंडीगढ़ रोड पर जमालपुर चौक में कार और ट्रॉली में टक्कर हो गई। जिससे गाड़ी में आग लग गई। कार पूरी तरह से जल गई है ओर ट्रैक्टर की एक साइड को भी आग से नुकसान हुआ है।

    जानकारी के अनुसार बलैनो कार में सवार होकर दो युवक चंडीगढ़ से समराला चौक की तरफ जा रहे थे। जमालपुर में चौक में लकड़ी के बुरादे से भरी ट्रॉली के चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली मेट्रो रोड की तरफ मोड दी। पीछे आ रही कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसका चालक इस पर नियंत्रण नहीं कर पाया और कार सीधी ट्रैक्टर में जा ठुकी। इससे उसमें आग लग गई।

    वहां मौजूद पीसीआर मुलाजिमों और अन्य लोगों ने कार के चालकों को बाहर निकाला और कार पर पानी डालना शुरू किया। जिससे जानी नुकसान से बचाव रहा है। जबकि कार पूरी तरह से जल गई है। थाना फेाकल प्वाइंट प्रभारी इंसपेक्टर अमनदीप सिंह का कहना है कि घटना सुबह दो बजे की है, गाड़ी के सवारों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अभी उनके नाम और एड्रेस पता नहीं चल सके हैं।

  • ट्रेन में विंडो सीट पर बैठे-युवक की मौ’त, जाने वजह

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रा करते हुए एक शख्स की ठंड लगने से मौत हो गई और ट्रेन में मौजूद यात्रियों को काफी देर तक इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला कामायनी एक्सप्रेस का है जिसमें सिंगल विंडो सीट पर बैठकर युवक यात्रा कर रहा था बैतूल का रहने वाला ये यात्री जनरल बोगी के सिंगल विंडो सीट पर बैठा हुआ था इसी दौरान ठंड लगने की वजह से युवक की सीट पर बैठे-बैठे मौत हो गई लेकिन पास बैठे यात्रियों को इसकी भनक तक नहीं लगी लोगों को लगा कि वो सीट पर बैठे-बैठे सो रहा है इस दौरान ट्रेन ने करीब 303 किलोमीटर की दूरी तय कर ली और युवक का शव वैसे ही सीट पर पड़ा रहा

    जब ट्रेन इटारसी से दमोह पहुंच गई तो लोगों को कुछ संदेह हुआ क्योंकि युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। लेकिन उसके कान में ईयर फोन लगा हुआ थायुवक के पास जो टिकट मिला है उससे पता चला है कि वो बैतूल तक का था। उसने इटारसी से बैतूल के लिए ट्रेन पकड़ी थी लेकिन घर पहुंचने से पहले ट्रेन में यात्रा करने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि मौत ठंड की वजह से अटैक आने के कारण हुई है।

  • खेल रही 3 वर्षीय बच्ची पर ड्राइवर ने चढ़ा दी कार, देखें CCTV

    नई दिल्लीः बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां तीन साल की बच्ची पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। इस हादसे से बच्ची की मौत हो गई। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, 3साल की बच्ची अरबीना घर के बाहर खेल रही थी। तभी ड्राइवर ने गलती उसके ऊपर से कार निकाल दी। इससे कार का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया।

    आनन-फानन लोग उसे लेकर NIMHANS पहुंचे। हालांकि, उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस की जांच में पता चला है कि बच्ची को टक्कर मारने और रौंदने वाली कार अपार्टमेंट के ही एक शख्स की है। बेलंदूर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के संबंध में मामला दर्ज किया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के सिर में अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ‘ਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਪਿੰਡ ਜਮਾਲਪੁਰ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਉੱਪਰ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਪਾਸੋਂ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵਿੱਚ ਰੋੜਾ ਅਟਕਾਉਣ ਦਾ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਥਾਣਾ ਜਮਾਲਪੁਰ ਵਿੱਚ ਜਾਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਕੁਝ ਲੋਕ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਉੱਪਰ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਕੇ ਬੈਠੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕੋਈ ਸੁਵਿਧਾ ਨਹੀਂ ਮੁੱਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਦੀ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਉੱਪਰ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਕੇ ਬੈਠੇ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਗਨ ਤਾਂ ਲੈ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਕੋਈ ਸੁਵਿਧਾ ਨਹੀਂ ਮੋਹਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਂਦੀ। ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਇਸ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਵੀਂ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਇਸ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਹੋ ਸਕੇ।

    ਲੇਕਿਨ ਇਹ ਹਰ ਵਾਰ ਗਰਾਂਟ ਨਾ ਆਉਣ ਦਾ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਵੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਹੀਂ ਸੌਂਪਦੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ 5 ਵਜੇ ਸਦੇ ਜਾਣ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ ਗਈ। ਜਦਕਿ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣੇ ਆਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਵੇਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਬਿਠਾ ਕੇ ਆਪਸੀ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹ 2 ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਦੂਸਰੀ ਪਾਰਟੀ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚੀ। ਉਹ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿੱਚ ਰਜ਼ਾਮੰਦੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।