जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे व्यक्ति की हुई मौ’त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में शक्ति नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा रतन अस्पताल के पास हुआ है। लोगों का आरोप है कि व्यक्ति काफी समय से सड़क पर पड़ा हुआ है, लेकिन अभी तक किसी ने उसको सड़क से नहीं उठाया। लोगों उक्त व्यक्ति की वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। जिससे इस दर्दनाक सड़क हादसे व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो पलटने के कारण यह हादसा हुआ है।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। वहीं मृतक की जेब से चंडीगढ़ की टिकट मिली है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि घटना की सूचना लोगों ने 108 पर दी थी, लेकिन एंबुलेंस वाले ने व्यक्ति को उठाने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अन्य एबुलेंस की मदद से मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *