Blog

  • विवादों में घिरा मेदांता अस्पताल, इलाज के दौरान जलने से मरीज की मौ’त, परिजनों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लखनऊ: राजधानी के मेदांता अस्पताल में इलाज में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर शनिवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद हंगामा हुआ है। परिजनों ने मरीज को जला कर मार डालने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कई बार मेदांता अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लग चुका है।

    दरअसल, प्रतापगढ़ में पट्टी स्थित रमईपुर जिसनी गांव निवासी कमला देवी (68) को सीने में दर्द और उल्टियों की शिकायत पर सात फरवरी को परिजन मेदांता अस्पताल दिखाने पहुंचे थे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने किडनी और हार्ट की समस्या बताकर मरीज को भर्ती करने की सलाह दी। जिस पर परिजनों ने मरीज को भर्ती करा दिया। मरीज की देखभाल उनकी बेटी मीना कर रही थीं। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर मरीज को वेंटीलेटर सपोर्ट पर कर दिया गया था। जहां उनकी शनिवार शाम मौत हो गई।

    परिजन ब्रजेश सिंह के मुताबिक वेंटीलेटर पर रखने के दौरान मरीज के वार्मर लगाया गया था। जिससे मरीज के शरीर में कई जगह जलने का निशान पड़ गया है। हमारे मरीज के इलाज के दौरान घोर लापरवाही की गई है। मरीज जगह- जगज जली हुई हैं। उनकी मौत बीमारी से हुई या जलने से। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं मेदांता अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के आरोपो को बेबुनियाद बताया है। मेदांता अस्पताल प्रशाासन की माने तो शव पर जले का नहीं बल्कि दवाओं के रिएक्शन का निशान है।

  • पंजाब : दिन दहाड़े भरे बाजार में फिल्मी स्टाइल में चली गोलियां, देखें वीडियो 

    दुकानदार को 5 करोड़ की फिरौती की पर्ची थमाकर हुए फरार


    होशियारपुर: माहिलपुर शहर के मुख्य चौक पर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के बाहर पहुंचकर पहले दुकान के बोर्ड पर 12 राउंड फायरिंग की और फिर दुकान मालिक के हाथ में 5 करोड़ रुपए की फिरौती की एक पर्ची थमाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, माहिलपुर शहर के मुख्य चौक पर स्थित चावला क्लाथ हाउस के मालिक इंद्रजीत सिंह चावला का बेटा हरजोत चावला दुकान पर मौजूद था। तभी स्प्लेंडर बाइक सवार हथियारों से लैस तीन नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे और दुकान के बोर्ड पर 12 राउंड फायरिंग की। इसके बाद एक शख्स दुकान में घुसा और पर्ची देकर वहां से फरार हो गए। 

    दिन दहाड़े भरे बाजार में फायरिंग की जानकारी लगते ही माहिलपुर थाने के SHO रमन कुमार और गढ़शंकर थाने के SHO बलजिंदर सिंह मल्ली पुलिस पार्टी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस घटना को लेकर माहिलपुर शहर के व्यापारी वर्ग में काफी रोष पाया जा रहा है। जब इस मामले मे एसएसपी सुरेंद्र लंबा से बात की गई तो उन्होंने बताया मोटरसाइकिल सवार युवकों की ओर से फायरिंग चावला क्लॉथ हाउस के बोर्ड पर की गई है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : इस इलाके में भड़के किसानों ने लगाया धरना

    जगराओं : 13 फरवरी को दिल्ली घेरने के ऐलान के बाद जगराओं समेत अन्य शहरों के किसान जत्थेबंदियां दिल्ली जाने के लिए अपने अपने शहरों से निकल पड़े है। ताकि 13 फरवरी को वह शंभु बार्डर पर पहुंच सके। फिरोजपुर की ओर से दिल्ली कूच कर रहे दशमेश किसान जत्थेबंदियों के सदस्य ट्रालियां चौकीमान के नजदीक लुधियाना देहात के प्रशासन ने जत्थेबंदियों के नेताओं को रास्ते से हिरासत में ले लिया। किसान जत्थेबंदियों के नेताओं को हिरासल में लिए जाने से किसान भड़क गए और टोल प्लाजा पर डेरा डाल दिया। मामला भड़कता देख जगराओं प्रशासन ने किसानों से बात कर टोल प्लाजा पर एक साइड में बैठने पर किसानों को मना लिया। किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनके नेताओं को छोड़ा नहीं जाता वह चुप नही बैठेंगे।

    टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठे किसानों ने कहा 13 फरवरी को एक बार फिर से इतिहास रचने को किसानों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जहां सरकारों ने किसानों को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं किसानों ने भी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपनी तैयारी कर ली। सरकार ने हाईवे बंद कर बड़े-बडे़ पत्थर, बजरी से भरे ट्रक, सड़कों पर कीले तक खोद डाली है। लेकिन इस के बावजूद किसान दिल्ली तक पहुंचेंगे।

    किसानों ने कहा कि सरकार हाईवे रोक सकती है। लेकिन किसान खेतों के रास्तों से हर हाल में दिल्ली तक पहुंचेंगे। इस मौके दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, तरसेम सिंह आदि किसान नेता मौजूद थे। इस संबंध में चौकीमान पुलिस ने साफ कहा कि उन्होंने किसी भी नेता को नहीं पकड़ा है। किसान आराम करने के लिए टोल प्लाजा पर बैठे हैं। टोल प्लाजा पर बैठे किसानों के बारे में पता चलते ही आसपास के गांवों के लोगों ने उन के लिये रोटी-पानी और चाय-दूध का इंतजाम करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं किसान अपने साथ भी राशन तक साथ लेकर आए थे, ताकि रास्ते में उन्हें किसी तरह की समस्या ना हो।

  • पंजाब : CM केजरीवाल और मान ने थर्मल प्लांट लोगों को किया समर्पित , देखें वीडियो

    तरनतारन : आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम मान ने गोइंदवाल साहिब में थर्मल प्लांट को जनता को समर्पित कर दिया है। सरकार ने एक निजी कंपनी से इस धर्मल प्लांट को 1080 करोड़ में खरीदा है। 540 मेगावाट क्षमता के प्लांट का नाम श्रीगुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा गया है। झारखंड में पंजाब की कोयले की खान है, जहां से कोयला आएगा और बिजली बनाई जाएगी। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि एक जनवरी को 1080 करोड़ रुपये में प्राइवेट कंपनी जीवीके पावर के स्वामित्व वाला गोइंदवाल साहिब थर्मल पावर प्लांट खरीदा था। इस प्लांट से राज्य को सबसे महंगी 9-10 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलती थी। जो अब सरकार के अधीन आने पर 4-5 रुपये यूनिट होगी ।

     अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अब पावरकॉम झारखंड स्थित अपनी पछवारा खान से सस्ते दामों में उपलब्ध कोयले का इस थर्मल प्लांट में इस्तेमाल कर सकेगा। इससे बिजली उत्पादन के दाम घटेंगे। वर्तमान में इस थर्मल में 3.98 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उत्पादन हो रहा है लेकिन अब भविष्य में यह घटकर प्रति यूनिट 3.40 रुपये रहने की संभावना है। इस थर्मल प्लांट से पंजाब को लगभग 300 करोड़ रुपये की सालाना बचत होगी।

  • पंजाब : दिल्‍ली कूच के लिए किसानों ने तेज की तैयारियां, देखें वीडियो

    स्वागत के लिए हरियाणा सरकार ने हाइवे पर लगाए सरिये

    संगरूर : अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की अगुआई में किसान भारी संख्‍या में दिल्‍ली जाएंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वहीं अब किसान दिल्‍ली कूच की तैयारियों में लग गए हैं। हरियाणा प्रशासन द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए खनौरी के दाता सिंह वाला के समीप पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासन ने खनौरी बॉर्डर पर पत्थर लगाकर रास्ते को एक तरफ से मुकम्मल तौर पर बंद किया गया है। वहीं एक तरफ लोहे के कंटेनर भी रख दिए हैं, जिससे किसी भी हालत में खनौरी बॉर्डर से नेशनल हाईवे के जरिए हरियाणा में दाखिल होना आसान नहीं है। भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेता राज सिंह थेड़ी ने कहा कि किसान हर हाल में दिल्ली पहुंचेंगे व हर परिस्थिति से निपटने के लिए किसान भी तैयार हैं। किसान भी इस स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रशासन की यह रोकें व पत्थर लगाकर रास्तों को बंद करने की रणनीति किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हरियाणा, यूपी, केरल व अन्य अलग-अलग राज्यों से किसान इस बार समर्थन करने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। पटियाला में भी संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली रवाना होने को लेकर पंजाब व हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा बेरीकेडिंग कर , कांटेदार तार लगाकर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

    दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन एकता, शादीपुर ने राज्य प्रधान बूटा सिंह शादीपुर के नेतृत्व में रविवार को मीटिंग की। हरियाणा प्रशासन ने भी दाता सिंह वाला से 11 किमी आगे उजाना नहर पर बैरीगेट की व्यवस्था कर दी है। किसान दिल्ली की ओर आगे न बढ़ सकें इसके लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग के अलावा वाटर कैनन व अर्धसैनिक बल बुला लिए हैं। नेशनल हाईवे को भी एक तरफ से बंद कर दिया है। हरियाणा प्रशासन किसी भी हालत में किसानों को हरियाणा में घुसने नहीं देगा, क्योंकि हरियाणा प्रशासन ने खनौरी सीमा को सील कर दिया है। पंजाब से आने वाले किसानों को रोकने के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर और फतेहाबाद में बैरिकेड्स, लोहे की कीलें और बड़े बड़े सरिये लगाए जा रहे हैं। हरियाणा के 7 जिलों में आज (रविवार) सुबह 6 बजे से मोबाइल इंटरनेट, डोंगल और बल्क SMS बंद कर दिए गए हैं। यह रोक अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और पुलिस जिला डबवाली समेत सिरसा जिले रहेगी।

    यह आदेश 13 फरवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेंगे। हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद समेत 12 जिलों में धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ पंजाब और दिल्ली के रूट भी डायवर्ट कर दिए गए हैं। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए केंद्र ने पैरामिलिट्री फोर्स की 64 कंपनियों को हरियाणा भेज दिया है। जिनमें BSF और CRPF के जवान भी शामिल हैं। सोनीपत में पेट्रोल पंप संचालकों को DC ने आदेश दिए कि किसी भी ट्रैक्टर में 10 लीटर से ज्यादा डीजल न डालें। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 8 CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिनकी रेंज 40 मीटर है। इनकी डायरेक्शन पंजाब की तरफ होगी।

  • पंजाब : थाने की 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन चोरों द्वारा लूटपाट की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां चोरों ने 4 दुकानों को निशाना बनाया है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया वह पुलिस स्टेशन 200 मीटर की दूर पर है। यह मामला कोतवाली थाना पुलिस के अधीन आते इलाके का है। जानकारी के अनुसार चोर छत के रास्ते से दुकान के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदारों ने बताया कि बठिंडा एक भीड़भाड़ वाली अस्पताल मार्केट है।

    यह मार्केट 24 घंटे खुली रहती है और पुलिस स्टेशन भी थोड़ी दूर है। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकानदारों ने बताया कि हमें सुबह पता चला जब हमारी दुकानों के ताले टूटे हुए थे। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए। दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश पाया जा रहा है।

  • पंजाब : युवक ने फंदा लगाकर की आत्मह’त्या

    लुधियाना : थाना शिमलापुरी के इलाके में युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शुभम मिश्रा के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। युवक के आत्महत्या की वजह अभी सामने नही आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

  • खुफिया जानकारी देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम 

    जम्मू-कश्मीर: राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा पुलिस ने शनिवार को इसकी घोषणा की हैपुलिस ने एक बयान में कहा कि सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों, विस्फोटकों और तस्करी की खेपों को पहुंचाने के लिए राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सीमा पार सुरंग का पता लगाने वाले को सबसे बड़ा इनाम, 5 लाख रुपये दिया जाएगा 

    जानकारी के मुताबिक पुलिस के बयान में कहा गया है कि नशीले पदार्थ, हथियार या विस्फोटक सामग्री गिराने के लिए सीमा पार से उड़ाए गए ड्रोन के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम के रूप में 3 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिससे सामग्री की बरामदगी हो सकेपुलिस ने उन लोगों के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की, जो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ करने के लिए जानकारी प्रदान करता है या पाकिस्तान स्थित आतंकवादी आकाओं या जेल में बंद अलगाववादियों से बात करने वाले व्यक्तियों के बारे में सटीक जानकारी देता हैजिससे बाद की जांच के दौरान मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता मिलती है

    पुलिस ने कहा कि मस्जिदों, मदरसों, स्कूलों या कॉलेजों में लोगों को आतंकवादी रैंकों में शामिल होने या बंदूकें उठाने के लिए प्रोत्साहित, प्रेरित और उकसाने वाले लोगों के बारे में जानकारी देने वाले और जांच के दौरान जानकारी की पुष्टि होने पर 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਕਿਲੋ 48 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਸਮੇਤ 4 ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਐਸਟੀਐਫ ਨੇ ਦੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ ਚਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ 3 ਕਿਲੋ 48 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ, ਏਆਈਜੀ ਸਨੇਹਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਪਹਿਲੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਕੋਲੋਂ 2 ਕਿਲੋ 18 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਦੋਂਕਿ ਦੂਜੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ 1 ਕਿਲੋ 30 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨਾ ਸੀ। ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਪੁਰਾਣਾ ਅਪਰਾਧਿਕ ਰਿਕਾਰਡ ਵੀ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने किया प्रदर्शनी का आयोजन

    प्रदर्शनी के माध्यम से नए सिखने की तरीके बताए

    बददी / सचिन बैंस: बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया । छात्रों की विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। किंडरगार्टन के छात्रों ने रंगीन प्रदर्शनी में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा दिया । किंडरगार्टन सेक्शन स्वस्थ आदतों और स्वस्थ भोजन पर केंद्रित एक प्रदर्शनी के साथ जीवंत हो उठा । युवा शिक्षार्थियों ने विभिन्न काउंटरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। साथियों को साफ-सुथरी आदतों को अपनाने, फलों और सब्जियों का सेवन करने और शारीरिक गतिविधि में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अस्वस्थ भोजन से बचने के महत्व पर भी जानकारीपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किए । दिन का मुख्य आकर्षण शिक्षकों की ओर से बनाया गया एक अद्वितीय “सेल्फी स्टैंड” था, जहां छात्रों ने सीखते हुए  पुरानी यादे ताजा की। 


    मॉडल प्रदर्शनी ने जिज्ञासा और अन्वेषण को जगाया। 
    कक्षा 1 से 5 के छात्रों ने स्कूल की मॉडल प्रदर्शनी में 55 जटिल मॉडल प्रदर्शित किए, जो अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों को शामिल करते हैं। केवल प्रदर्शन से परे, इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में जिज्ञासा और अन्वेषण को जगाया। हाइड्रोलिक लिफ्टों से लेकर स्वचालित स्ट्रीट लाइटों और यहां तक कि एक नाचते रोबोट तक के विविध मॉडलों ने छात्रों की महत्वपूर्ण सोच, सहयोग कौशल और वास्तविक दुनिया में ज्ञान के अनुप्रयोग का प्रदर्शन किया। इस इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ने इन नवोदित विद्वानों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का पोषण किया, जो आकर्षक सीखने के माहौल के महत्व को उजागर करता है।


    एटीएल मॉडल प्रदर्शनी ने नवाचार और सहयोग को बढ़ावा दिया।
    अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) गतिविधि से भरा हुआ था। छात्रों ने एटीएल मॉडल प्रदर्शनी में अपने नवीन मॉडल का प्रदर्शन किया। अपने कौशल और कल्पना का उपयोग करते हुए छात्रों ने स्वचालित पुशअप काउंटर, स्मार्ट क्लैप सेंसर और यहां तक कि एक बगबोट जैसी परियोजनाएँ बनाईं। इन विविध मॉडलों ने महत्वपूर्ण सोच, सहयोग और वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में ज्ञान के अनुप्रयोग पर जोर दिया। अपनी परियोजनाओं में प्रौद्योगिकी को शामिल करके छात्रों ने लगातार बदलती दुनिया में अनुकूलन और फलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने छात्रों और शिक्षकों के समर्पण और रचनात्मकता की सराहना करता है। ये आकर्षक पहल पाठ्यपुस्तकों से परे सीखने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं, जिससे छात्रों को कल के आत्मविश्वासपूर्ण और नवीन विचारकों बनने का अधिकार मिलता है।