Blog

  • बददी में आर्य समाज ने मनाई महऋर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती 

    माजिक कुरितियों को दूर कर व वेदों को पुर्नजीवित करने में रही अहम भूमिका-संगीता आर्य

    महाराणा प्रताप नगर में उमड़े शहर के हर कोने से लोग

    सचिन बैंसलबददी:महऋर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती बददी के महाराणा प्रताप नगर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज की बददी इकाई द्वारा किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर आचार्य अशोक डागर ने शिरकत की वहीं भजन गायिका संगीता आर्य ने भजनों की कमान संभाली। सर्वप्रथम आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने वैदिक यज्ञ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया जिसमें  अखिल मोहन अग्रवाल ,सूरजभान बंसल, रानेश कुमार राणा व कमलेश बंसल ने यजमान की भूमिका निभाकर यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ  में वेद मंत्र सहारनपुर से आई भजनोपदेशक संगीता आर्य ने व्याख्यान किया। उन्होने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होने अंध विश्वासों को दूर करके सामाजिक उत्थान किया वहीं लोगों की जीने की सच्ची राह दिखाई। उन्होने कहा कि वेदों को पुर्नजीवित करने में स्वामी जी का अहम योगदान रहा है।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि हम सबको दयानंद सरस्वती के पदचिन्हों पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। मुख्य वक्ता आचार्य अशोक डागर ने कहा कि आज जो भी समाज सुधारक का दावा करते है वो बडी बडी गाडियों में घूमते हैं और बंगलों में रहते हैं लेकिन उस समय के समाज सुधारक पैदल चलकर भूखे प्यासे रहकर, सुविधाओं की चाहत न रखते हुए गांव गांव जाकर सामाजिक कुरितियों को दूर रखने के प्रति अलख जगाते थे। संघर्ष करते थे और अपने व्यक्तित्व से उदाहरण प्रस्तुत करते थे। जब हमारा जीवन साधारण होगा तभी हम असाधारण काम कर पाएंगे।

    मानव के कल्याण पर दिया बल-कुलवीरआर्य समाज के बददी के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य ने कहा कि दयानंद सरस्वती ने मानव मात्र के कल्याण के लिए सार्वभौमिक धर्म की धारणा पर बल दिया है, जिसे उन्होंने ‘सर्वतंत्र सिद्धांत’ अथवा ‘सनातन नित्य धर्म’ कहा है। उनकी मान्यता के अनुसार धर्म वह है जो तीनों कालों में एक जैसा मानने योग्य हो। धर्म वह है जिसे सत्यमानी, सत्यवादी, सत्यकारी, परोपकारी विद्वान मानते हों, वही सबको स्वीकार हो। दयानंद ने जीवन के प्रति मनुष्य के मर्यादित और संतुलित दृष्टिकोण को ही धर्म की संज्ञा दी है।  इस देश के अंधेरों में ज्ञान की मशाल जलाने वाले आधुनिक भारत के मनीषियों में स्वामी दयानंद सरस्वती भी हैं। इनकी वेदों में दृढ़ निष्ठा थी, जिसके प्रचार-प्रसार के लिए इन्होंने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की। जिसका भारतीय समाज पर बड़ा असर पड़ा, देश को कई सामाजिक बुराइयों से मुक्त होने में बड़ी मदद की। ऐसे मनीषी की जयंती पर देश उनको नमन कर रहा है।

    यह रहे उपस्थित-
    इस अवसर आर्य समाज के दीप आर्य, संगीता आर्य, अशोक डागर, हर्ष आर्य, रोहित आर्य, मनीष आर्य, नरेश भारद्वाज, अंकित परमान, नरेश गोयल, डा. आरपी सिंह, बलविंद्र सिंह ठाकुर, राजपूत सभा के सचिव शेषपाल राणा, कमलेश बंसल, नितिन पाटिल, अनिल मलिक, रोड सेफटी प्रधान सुरेंद्र अत्री, चिंतन कुमार चौधरी, योग संगठन मंत्री डा. किशोर ठाकुर, शिव कुमार सिंह, सुबोध कुमार, सरोज आर्य, आभा,  डा .श्रीकांत शर्मा सूरजपूरी, कुसुम बंसल, डा प्रवीर गोयल, कपिल भाटी, सुनील राजपूत, रमन कौशल, राकेश यादव, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • पंजाब: 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरुहरसहाय: जिला फिरोजपुर में एसएसपी सौमिया मिश्रा के दिशा-निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करने वाले एक तस्कर को इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह के नेतृत्व में थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने 1 किलो  हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है और दूसरी तरफ थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर बच्चन सिंह के नेतृत्व में 2 नशा तस्करों को स्कूटर पर आते हुए देखा, तालाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया।

    जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह के नेतृत्व में जब बीएसएफ के साथ मिलकर पुल नहर छिंबे वाला के एरिया में नाकाबंदी की हुई थी तो उन्हें यह सूचना मिली कि सुखचैन सिंह पुत्र चमन सिंह और मंगल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह वासी गांव छांगा राय हिठाड़ (छिंबे वाला) के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और यह दोनों नशा तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करने का धंधा करते हैं और उनके पास हेरोइन की ताजा खेप पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई है तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत रेड करते हुए सुखचैन सिंह को काबू किया गया, जिससे तलाशी लेने पर  हेरोइन बरामद हुई, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नशा तस्करों के खिलाफ थाना गुरुहरसहाय और थाना घल्ल खुर्द में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

  • डोहकेश्वर धाम में 15 फरवरी को होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

    ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ में स्थित कोहडरा गांव के डोहकेश्वर धाम में 15 फरवरी को भगवान की 36 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। कोहड़रा के डोहक गांव में स्थित एस मंदिर का संचालन करने वाला डोहकेश्वर मैनेजमेंट ट्रस्ट ने रविवार को एक झांकी का आयोजन किया।

    यह झांकी लठियानी, बड़सर-शाहतलाई से होते हुए डोहक गांव पहुंची। ट्रस्ट के संस्थापक देसराज मोदगिल ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा राज्य के कई जाने माने चेहरे उपस्थित रहेंगे। 12 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी और 13 व 14 फरवरी को क्षेत्र के विद्वानों द्वारा पूजा पाठ एवम हवन-यज्ञ होगा। 15 फरवरी को सुबह 9 बजे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और अवलोकन किया जाएगा।
  • ऊनाः 106 लोगों के कटे चालान

    ऊनाः 106 लोगों के कटे चालान

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियम तोड़ने वाले 106 वाहनों के चालान किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर ही 25 वाहन चालकों से जुर्माने के रूप में 14100 रूपए वसूले। जिला में लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर प्रतिदिन 100 से अधिक चालान किए जा रहे हैं। पिछले एक महीने में चालान की संख्या 4000 के पार कर गई है। इससे सरकार को आमदनी भी हो रही है और लोगों को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।
  • जरूरतमंद की समय पर की गई सहायता भगवान की भक्ति के समान: अनुराधा वर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील ऊना उमंग क्लब गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में मदद के लिए हमेशा ही आगे रहा है। इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया। क्लब ने आज साथ ही लगते एक गांव की बेटी की शादी के लिए लगभग 22 हज़ार रुपये के सामान की सहायता उपलब्ध करवाई। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट अनुराधा वर्मा ने बताया कि क्लब की तरफ से 11 सूट, डिनर सैट, स्टील के बर्तन, और नक़द सहायता प्रदान की गई।

    क्लब की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा अब तक लगभग 31 से अधिक गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद प्रदान की जा चुकी है। जिसमें समाजसेविका प्रवीण कुमारी विशेष योगदान देती हैं। क्लब द्वारा हर वर्ष 5 गरीब परिवारों की बेटियों की शादियां करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल यह क्लब की तरफ से चौथी शादी में सहयोग है। इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा, सचिव दीपिका सांची बस्सी, सोनिका शर्मा, श्रुति जुनेजा, कमलेश वर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, डाक्टर मीनाक्षी नाथ, डाक्टर अनुपमा, सुनिशा शर्मा, शिवानी साहनी, रश्मि ठाकुर, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, एकता जैतक, परमिंदर कौर, मीरा शर्मा, जसलीन कौर, वैशाली धवन, परमिंदर कौर, प्रियका मदान, रेणुका चौधरी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सोनिया शर्मा, शैलजा शर्मा, दीपिका ब्राह्मी, अंजू शर्मा, रोजी धीमान, सोनू दुबे मौजूद रहीं।
  • पंजाब : चाईना डोर का आतंक, पतंग लूट रहा 13 वर्षीय को लगा करंट

    खन्ना: अमलोह रोड पर रविवार को 13 वर्षीय किशोर करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। किशोर की पहचान अवी निवासी अमलोह रोड खन्ना के तौर पर हुई। करंट लगने से उसका शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। झुलसे किशोर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सपेरा बस्ती का रहने वाला किशोर सड़क पर खड़ा होकर पतंग लूट रहा था। इसी दौरान एक कटी पतंग की डोर को पकड़ अवी ने खींचना शुरू कर दिया। 

    यह चाइना डोर थी और बिजली की हाईवोल्टेज तारों के ऊपर से निकल रही थी। तारों से टच करते ही डोर में करंट आ गया, जिसस अवी झुलस गया। अवी के पिता सादिक ने कहा कि उन्हें तो पता ही नहीं चला कि कब बच्चा करंट से झुलस गया। पतंग जरूर पकड़ रहा था, लेकिन डोर में करंट की जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि चाइना डोर थी। यह डोर जानलेवा है। डोर बेचने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਡਰਾਮਾ, ਲਿਫਟ ਲੈਣ ਦੇ ਬਹਾਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਲਿਜਾ ਕੇ ਥੱਪੜ ਮਾਰਨ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੋਕਾਂ ਨੇ ASI ਤੇ ਨਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਧੁੱਤ ਹੋਣ ਦਾ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਆਰੋਪ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਥਾਣਾ ਮੋਤੀ ਨਗਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਅੱਜ ਉਸ ਵੇਲੇ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਡਰਾਮਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਥਾਣੇ ਦੇ ਇੱਕ ਏਐਸਆਈ ਵੱਲੋਂ ਲਿਫਟ ਦੇ ਬਹਾਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਲਿਜਾ ਕੇ ਥੱਪੜ ਮਾਰਨ ਅਤੇ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਜਬਤ ਕਰਨ ਦਾ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੀੜਿਤ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜੰਮ ਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਅਤੇ ਨਾਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਏਐਸਆਈ ਤੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਧੁੱਤ ਹੋਣ ਦਾ ਵੀ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ।

    ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਪੀੜਿਤ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਪੀੜਿਤ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਦੋ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਖੇਡਣ ਲਈ ਬਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਚੌਂਕ ਦੇ ਕੋਲ ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਰੁਕਵਾ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨੇੜੇ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨ ਕੋਲ ਛੱਡਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਫਿਰ ਉਹ ਏਐਸਆਈ ਆਪਣੇ ਕੁਝ ਕਾਗਜ਼ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਜਾਣ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕਟਵਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਥੱਪੜ ਵੀ ਮਾਰੇ। ਲੇਕਿਨ ਜਦੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਦੇ ਦਸਤਾਵੇਜ ਮੰਗਵਾਏ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਬਾਈਕ ਨੂੰ ਜਬਤ ਕਰ ਲਿਆ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਏਐਸਆਈ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਧੁੱਤ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਥੱਪੜ ਮਾਰੇ ਜਾਣਾ ਤੇ ਬਾਈਕ ਨੂੰ ਜਬਤ ਕਰਨਾ ਗਲਤ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਅਜਿਹਾ ਵਤੀਰਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੰਗਾਮਾ ਹੁਣ ਕਰਨ ਆਪਣੇ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨਾਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੇ ਤੋਂ ਖਾਰਜ ਕੀਤਾ। ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸ ਨੂੰ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਦਾ ਮੈਡੀਕਲ ਟੈਸਟ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਹੰਗਾਮਾ ਵੱਧਦਾ ਦੇਖ ਸਾਥੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੇ ਏਐਸਆਈ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ।

  • पंजाब : कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बटाला : जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां डस्टर कार को भीषण आग लग गई। घटना के दौरान कार में सवार 3 लोग बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने से कुछ देर पहले ही पति-पत्नी और बच्चा गाड़ी से निकले थे। इस दौरान अचानक गाड़ी को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई।

  • 16 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियनों ने बनाई रणनीति

    केंद्र सरकार के तुगलकी फरमानों के खिलाफ 16 को बंद रहेंगे उद्योग : हरदीप बावा 


    बददी / सचिन बैंसल : केंद्र सरकार की मजदूर, कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों के सिलसिले में सीटू, इंटक, एटक सहित केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने औद्योगिक मजदूरों का एक राज्य स्तरीय अधिवेशन भुड बैरियर बद्दी में किया। इस अधिवेशन को सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, एटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद्र भारद्वाज, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, इंटक जिलाध्यक्ष श्याम ठाकुर, एटक जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा व उपाध्यक्ष नरेश घई ने सम्बोधित किया। अधिवेशन में ओमदत्त शर्मा, दलजीत सिंह, अनूप पराशर, राजन गोयल, पीताम्बर ठाकुर, गजेंद्र तिवारी, अभिषेक ठाकुर, रविन्द्र कुमार, अनिल कौशल, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजेन्द्र कुमार, कृष्ण पाल, अजय, हुस्न सहित सैंकड़ों औद्योगिक मजदूरों ने भाग लिया।


    जानकारी देते हुए इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच का मानना है कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह पूँजीपतियों के साथ खड़ी हो गयी है व आर्थिक संसाधनों को आम जनता से छीनकर अमीरों के हवाले करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के नारे की आड़ में मजदूर विरोधी लेबर कोडों को थोपने, बारह घण्टे की डयूटी, फिक्स टर्म व मल्टी टास्क रोज़गार लागू करने, हड़ताल पर अघोषित प्रतिबंध लगाने व सामाजिक सुरक्षा को खत्म करने की नीति पर आगे बढ़कर यह सरकार इंडिया ऑन सेल, बंधुआ मजदूरी व गुलामी की थियोरी को लागू कर रही है। इस से केवल पूंजीपतियों, उद्योगपतियों व कॉरपोरेट घरानों को फायदा होने वाला है व गरीब और ज़्यादा गरीब होगा। मोदी की गारंटी, अच्छे दिन का वायदा करने वाली गरीब हितेषी होने का दम भरने वाली मोदी सरकार गरीबों को खत्म करने पर आमदा है।

    मोदी सरकार की इस तानाशाही व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बीबीएन में ट्रेड यूनियनें 16 फरवरी को पूर्ण हड़ताल करेंगी। इस दौरान बीबीन में उद्योग पूरी तरह बन्द रहेंगे। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच का कहना है कि मजदूरों के 26 हज़ार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग ज्यों की त्यों खड़ी है। आम भारतीय की आय पचास प्रतिशत से अधिक बढ़ने का दावा करने वाली मोदी सरकार को आईएलओ ने बेनकाब कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ ने हालिया जारी आंकड़ों में स्पष्ट किया है कि भारत के करोड़ों मजदूरों का वास्तविक वेतन महंगाई व अन्य खर्चों के मध्यनज़र घटा है। यह सरकार जनता को मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है। मजदूरों व कर्मचारियों के लिए खजाना खाली होने का रोना रोने वाली केन्द्र सरकार ने पूंजीपतियों से लाखों करोड़ रुपये के बकाया टैक्स को वसूलने पर एक शब्द तक नहीं बोला है। इसके विपरीत पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कॉरपोरेट टैक्स को घटा दिया गया है। टैक्स चोरी करने वाले पूंजीपतियों को सरकार ने पिछले पांच वर्षों में लगातार संरक्षण दिया है।

  • जालंधरः हैलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा दुल्हा, उमड़ी भीड़, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: नकोदर के बाठ कलां गांव के रहने वाले बिजनेसमैन सुखविंदर सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए हर वो चीज की जो एक लड़की अपने पति से चाहती है। सुखविंदर सिंह के भांजे रणजीत ने बताया कि हैलीकॉप्टर से बारात के लिए पहले चंडीगढ़ की एविएशन कंपनी विंग्स एंड स्काई के साथ डील फाइनल की। रणजीत ने आगे बताया कि दोनों के बीच 17 सालों का प्यार था। जो अब शादी में बदलने वाला है। जब सुखविंदर अपनी बारात हैलीकॉप्टर से धनोआ रिजॉर्ट पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

    क्योंकि आमतौर पर ऐसी शादी नहीं देखने को मिलती। इसके बाद रिजॉर्ट में खड़े हैलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों इक्टठे होने लगे। लोग हैलीकॉप्टर के साथ फोटोज भी खींचवाते हुए दिखे। इसके बाद दुल्हन की विदाई भी हैलीकॉप्टर से ही गई। विंग्स एंड स्काई एविएशन कंपनी के सीनियर अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि हमन सुबह साढ़े 11 बजे दूल्हे को नकोदर के बाठ कलां गांव से पिक किया और उसके बाद साढ़े 3 बजे दुल्हन की हैलीकॉप्टर से विदाई की। हैलीकॉप्टर का चार्ज आमतौर पर 3 से 6 लाख रुपए तक के बीच आता है। पर अलग-अलग जगहों के कारण इसके चार्ज अलग-अलग होते हैं।