Blog

  • लोकतंत्र पर राजनीति कर रही कांग्रेस — Nayab Singh Saini

    लोकतंत्र पर राजनीति कर रही कांग्रेस — Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने का काम स्वयं कांग्रेस पार्टी कर रही है। कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाना उनकी कुंठा का परिचायक है, जबकि वास्तविकता यह है कि लोकतंत्र की हत्या उनके बयानों से हुई है और कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यसभा चुनाव के संबंध में बोल रहे थे। नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि यह विषय सदन की चर्चा का हिस्सा नहीं है, लेकिन डॉ रघुबीर सिंह कादियान, जो सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं और वे विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, उन्होंने ये कहा कि तीसरे उम्मीदवार की क्या आवश्यकता थी। विधायक गीता भुक्कल ने मीडिया में यह बयान दिया कि सरकार के मंत्रियों ने हमारे विधायकों को खरीदा है।

    तीसरा उम्मीदवार हमारा नहीं था, वो तो आजाद उम्मीदवार थे और निर्दलीय सदस्यों द्वारा उन्हें चुनाव में खड़ा किया गया था। लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है। तीसरे आजाद उम्मीदवार हमारे पास वोट मांगने आए, वो तो कांग्रेस के पास भी गए वोट मांगने। जिनकी अंतरआत्मा जाग गई, उन्होंने उन्हें वोट किया। फिर इसमें किसी को क्या दिक्कत है।

     

  • Punjab News: लोगों को राहत, जल्द खुलेंगे 11 नए आम आदमी क्लीनिक, होंगे 42 तरह के टेस्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों को राहत, जल्द खुलेंगे 11 नए आम आदमी क्लीनिक, होंगे 42 तरह के टेस्ट, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में मान सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार द्वारा इलाके में नए आम आदमी क्लीनिक को मंजूरी दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से 11 आम आदमी क्लीनिकों को मंजूरी दी गई है। इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए करोड़ों रुपए के फंड जारी हो चुके हैं और टेंडर प्रक्रिया तेजी से जारी है।

    अजनाला में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धालीवाल ने बताया कि बल्ललवाल और गुज्जरपुरा में दो नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे, जिनके लिए लगभग 55-55 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कई गांवों में आम आदमी क्लीनिकों के निर्माण के लिए 24 से 25 लाख रुपए प्रति क्लीनिक के हिसाब से फंड जारी किया गया है। कुल मिलाकर करीब 4 करोड़ रुपए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। यहां लगभग 42 तरह के टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे और दवाइयां भी फ्री उपलब्ध होंगी। सरकार का लक्ष्य है कि मई महीने तक सभी प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए जाएं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सड़कों और स्कूलों के विकास के लिए भी पर्याप्त फंड जारी किया गया है। बाढ़ से बचाव के लिए नालों की सफाई, मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अंत में धालीवाल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

     

  • Punjab News: 20 से 22 लाख के फोन पुलिस ने किए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 20 से 22 लाख के फोन पुलिस ने किए बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी हुए फोन बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने करीब 100 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस कर दिए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 20 से 22 लाख रुपय बताई जा रही है। मोबाइल लौटाने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अमरविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मुहिम पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार चल रही है।

    उन्होंने कहा कि यह चौथी बार है जब बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद कर वापस किए जा रहे हैं। इससे पहले भी अगस्त, सितंबर और नवंबर में इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि जब किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी या खो जाता है, तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराता है। उसके बाद पुलिस उस मोबाइल को एक विशेष पोर्टल पर अपलोड करती है। जैसे ही मोबाइल कहीं भी सक्रिय होता है, उसकी लोकेशन ट्रेस हो जाती है और पुलिस तुरंत कार्रवाई करके उसे बरामद कर लेती है। इस दौरान मोबाइल को ब्लॉक भी कर दिया जाता है, ताकि उसका गलत उपयोग न हो सके।

    एसीपी ने कहा कि बरामद मोबाइल सिर्फ अमृतसर से नहीं, बल्कि विभिन्न स्थानों से ट्रेस किए गए हैं। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए यात्रियों के मोबाइल भी शामिल हैं। अमृतसर एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, इसलिए यहां रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं और कभी-कभी लापरवाही के कारण मोबाइल खो जाते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि यदि उनका मोबाइल चोरी या खो जाए तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। यात्रा के दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है। मोबाइल में महत्वपूर्ण निजी डेटा होता है, जो गलत हाथों में पड़ने पर दुरुपयोग हो सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी घटना की तुरंत जानकारी पुलिस को देनी चाहिए।

     

  • अपने ही सवालों के जवाब सुनने नहीं आते विधायक — CM Saini

    अपने ही सवालों के जवाब सुनने नहीं आते विधायक — CM Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष द्वारा ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण राज्य के छोटे दुकानदारों के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में वह शक्ति बनकर उभरा है, जहां रेहड़ी—फड़ी वाले भी यूपीआई डिजिटल पेमेंट का उपयोग कर रहे हैं। किसी व्यापारी या दुकानदार को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। यदि दिक्कत किसी को है तो वो कांग्रेस को है। मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। विधायक द्वारा छोटे खुदरा व्यापारियों को समर्थन देने के लिए ऑनलाइन खरीदारी पर भारी कर लगाने के प्रस्ताव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को तथ्यों की जानकारी ही नहीं है और वे जानकारी के अभाव में ऐसी बाते करते हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना काल में भी किसी रेहड़ी—फड़ी वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने रेहड़ी—फड़ी वालों को बिना ब्याज के 10 हजार रुपये तक का लोन दिया था। व्यापारियों को कहीं किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है, दिक्कत केवल कांग्रेस को हो रही है कि पैसा ऑनलाइन क्यों जा रहा है, सीधा आना चाहिए था।

    प्रश्नकाल से गायब विपक्ष पर मुख्यमंत्री का कटाक्ष — अपने ही प्रश्नों के उत्तर सुनने सदन में नहीं आते विधायक

    कांग्रेस के अधिकतर विधायकों द्वारा प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में उपस्थित न होने पर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इतना हताश और निराश हो गया है कि वे प्रश्न काल के दौरान अपने प्रश्न का जवाब सुनने के लिए भी सदन में नहीं आए हैं, तो वे प्रदेश की जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में कैसे उठा पाएंगे।
  • Jalandhar News: इस इलाके में सिलेंडर चोरी करते मामा-भांजा काबू, लोगों ने की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में सिलेंडर चोरी करते मामा-भांजा काबू, लोगों ने की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में एलपीजी गैस की कमी को लेकर एक ओर लोग परेशान हो रहे है, वहीं दूसरी लोगों के घरों से सिलेंडर चोरी की घटनाओं में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। हाल ही में वेस्ट हलके में बस्ती एरिया की राजा गार्डन कालोनी में घर से सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई थी, जहां सफेद रंग की एक्टिवा पर आया चोर बंद घर का ताला खोलकर 2 सिलेंडर चोरी करके ले गया। वहीं अब ताजा मामला थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके से सामने आया है। जहां लोगों ने सिलेंडर चोरी करते हुए 2 लोगों को काबू कर लिया।

    इस दौरान लोगों ने रस्सी से हाथ बांधकर दोनों की जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद लोगों ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस के हवाले दोनों को कर दिया। बताया जा रहा है कि काबू किए गए दोनों व्यक्ति मामा-भांजा है। लोगों द्वारा दोनों चोरों को इलाके में घुमाया गया। जिसके बाद दोनों चोरों ने कहा कि वह मोहल्ले में कुछ समय पहले एक घर में 3 माह पहले किराये में रहकर गए थे। जिसके बाद इसी मोहल्ले में आकर दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है, जहां देर रात 1.15 बजे घर में घुसकर सिलेंडर चोरी किए थे और साईकिल पर लेकर फरार हो गए थे।

    इस मामले को लेकर चोर ने बताया कि वह घर में लोहा देखने के लिए आया था। वहीं इलाका निवासी ने बताया कि चोरों ने पहले 2 बार गली में रेकी की थी, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। व्यक्ति ने बताया दोनों चोरों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ढूंढकर बस्ती दानिशमंदा से काबू किया गया और दोनों से सिलेंडर भी बरामद कर लिया गया है। व्यक्ति ने कहा कि चूल्हा ठीक करने के बहाने में दोनों व्यक्ति इलाके में आते है और उसके बाद घटना को अंजाम देते है। ऐसे में लोगों ने दोनों को इलाके में घुमाते हुए इलाका निवासियों से इन्हें घर में पनाह ना देने की अपील की है।

     

     

  • सरेआम Scorpio में सवार Property Dealer का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    सरेआम Scorpio में सवार Property Dealer का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह निवासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है। घटना से मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर को पहले धमकी मिली थी। बेखौफ बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चरणप्रीत सिंह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी।

    गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत स्कॉर्पियो गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन सूत्रों के मुताबिक खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सेक्टर -9 में पहुंच गई है। पुलिस को मौके से 12 खाली खोल बरामद हुए हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/chandigarh/rain-of-bullets-in-broad-daylight-in-chandigarh-sector-9-terror-over-murder-of-property-dealer/

    इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से खोल बरामद हुए है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: Flyover पर गलत दिशा में खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा, महिला घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Flyover पर गलत दिशा में खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा, महिला घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में वेरका मिल्क प्लांट के पास फ्लाईओवर में सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक्टिवा सवार महिला घायल हो गई। घटना में एक्टिवा सवार महिला सड़क पर गिर गई। दरअसल, फ्लाईओवर पर गलत दिशा चालक द्वारा ट्रक खड़ा किया हुआ था। इस दौरान महिला खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वीडियों कार चालक द्वारा बनाई गई। जिसके बाद कार चालक ने गाड़ी रोकी और तुरंत महिला की मदद करने के लिए उतरा।

    वहीं फ्लाईओवर से सवारियों से भरी सतलुज बस चालक ने गाड़ी रोकी और घायल महिला की मदद करने के लिए लोग जुट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार महिला सही दिशा से जा रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर पर ट्रक सहित एक अन्य वाहन गलत दिशा में खड़ा था। ऐसे में महिला खड़े वाहन से बचकर निकलने लगी तो ट्रक से एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला दर्द से चिल्लाने लगी और सड़क पर गिर गई। जिसके बाद लोगों ने महिला को उठाया और उसकी मदद की।

     

  • जिम के बाहर व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    जिम के बाहर व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में लगातार दूसरे दिन गोलियां चलने की घटना सामने आई है। दरअसल, बीते दिन पंजाब यूनिवर्सिटी में युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया था। जिसमें बंबीहा गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट शेयर की थी। वहीं आज दूसरे दिन सेक्टर 9 में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए युवक का कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हादसे में गोली लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान चरणजीत निवासी न्यू चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना स्थल पर पुलिस को गोलियों के खोल भी बरामद हुए है। जांच में सामने आया है कि युवक जिम से बाहर निकला ही था कि 2 बदमाशों ने 7 से 8 राउंड फायर कर दिए। घटना के दौरान एक बदमाश बाइक पर बैठा था और दूसरे ने बाइक से उतरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस के अनुसार घटना में चरणजीत को इलाज के लिए पीजीआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।

  • Punjab News: CM Maan ने उठाया पानी का मुद्दा, जारी किए आकंड़े, मांगा हिसाब, देखें Live

    Punjab News: CM Maan ने उठाया पानी का मुद्दा, जारी किए आकंड़े, मांगा हिसाब, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सिंचाई और जल प्रबंधन से जुड़े आंकड़े पेश करते हुए राजस्थान को दिए जा रहे पानी पर बड़ा मुद्दा उठाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने राज्य में सिंचाई के क्षेत्र में हुए कार्यों का भी विस्तृत ब्यौरा दिया। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस बयान से साफ है कि आने वाले समय में राजस्थान-पंजाब के बीच पानी और भुगतान का मुद्दा फिर से गर्मा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य अपने अधिकारों को लेकर अब पीछे नहीं हटेगा और जरूरत पड़ी तो यह मामला केंद्र स्तर तक उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने के समय केवल 26.5 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग हो रहा था, जो अब बढ़कर लगभग 58 लाख एकड़ क्षेत्र तक पहुंच गया है। यह करीब 78 प्रतिशत की वृद्धि है। उन्होंने बताया कि 4 वर्षों में सिंचाई बजट को 3 गुना बढ़ाते हुए लगभग 6700 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 13,938 किलोमीटर नए वाटर कोर्स (खाल) बनाए गए और 18,000 किलोमीटर से अधिक पुराने ढांचों को बहाल किया गया।

    अब सरकार ने पुराने रिकॉर्ड के आधार पर आकलन किया है कि 1960 से 2026 तक का हिसाब जोड़ने पर यह राशि करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये बनती है। उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान 1920 के समझौते के तहत पानी ले रहा है तो उसे उसी आधार पर भुगतान भी करना चाहिए। अन्यथा या तो समझौते को समाप्त किया जाए या फिर पानी की आपूर्ति पर पुनर्विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि यह मुद्दा अब उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में लगभग 18 हजार क्यूसेक पानी राजस्थान फीडर के माध्यम से जा रहा है, जबकि इसके बदले कोई आर्थिक प्रतिफल नहीं मिल रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले भुगतान होता था तो अब क्यों नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य के 1454 गांव ऐसे थे जहां आजादी के बाद भी नहरी पानी नहीं पहुंचा था।

    अब पहली बार इन गांवों तक पानी पहुंचाया गया है। कंडी क्षेत्र में 1500 किलोमीटर अंडरग्राउंड पाइपलाइन बहाल कर 24 हजार एकड़ क्षेत्र को सिंचाई से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नहरी पानी बढ़ने से भूजल दोहन में कमी आई है। गुरदासपुर के कई ब्लॉकों में एक्सट्रैक्शन रेट आधे से भी कम हो गया है और 57 प्रतिशत से अधिक कुओं में जलस्तर 0 से 4 मीटर तक ऊपर आया है। उन्होंने बताया कि 25 साल से लंबित शाहपुर कंडी डैम परियोजना को 3394.49 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है। इससे सिंचाई के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और 26 नए पर्यटन स्थल विकसित किए गए हैं। राज्य सरकार ने स्टेट डिजास्टर मिटिगेशन फंड के तहत 470 करोड़ रुपये खर्च कर 195 कार्य पूरे किए हैं।

    3700 किलोमीटर ड्रेनों की सफाई की गई और नई मशीनरी लगाई गई ताकि बाढ़ और जलभराव की समस्या कम हो सके। उन्होंने कहा कि कई नहरें कागजों में मौजूद थीं लेकिन जमीन पर उनका अस्तित्व खत्म हो चुका था। सरकार ने ऐसी नहरों को खोजकर दोबारा चालू किया। तरनतारन की सरहाली नहर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान नीचे दबे हुए ढांचे मिले और करीब 22 किलोमीटर लंबी नहर को पुनर्जीवित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1920 में बीकानेर रियासत और बहावलपुर के बीच हुए समझौते के तहत पानी की आपूर्ति शुरू हुई थी, जो बाद में राजस्थान तक पहुंची। उस समय पानी के बदले प्रति एकड़ शुल्क तय किया गया था और 1960 तक इसका भुगतान भी होता रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1960 के बाद नई व्यवस्था लागू होने पर यह भुगतान व्यवस्था जारी नहीं रही। न तो राजस्थान ने भुगतान किया और न ही पंजाब ने इसकी मांग उठाई।

  • Punjab News: बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर मे लगी आग, 5 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर मे लगी आग, 5 की मौत, देखें वीडियो

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां निजी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। घटना के दौरान बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीएम संजय कुमार और रावतसर पुलिस ने बचाव कार्यों का जायजा लिया।
    पुलिस अधिकारी धर्मेंदर और अन्य टीमों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही प्रभावित परिवारों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए एसडीएम अस्पताल पहुंचे और मरीजों से बातचीत की। वहीं डॉक्टरों से मरीजों को हर संभव उपचार के लिए अपील की है।