Blog

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में संगत के सामने युवक ने ग्रंथी पर तवे से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में संगत के सामने युवक ने ग्रंथी पर तवे से किया हमला, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के गांव बहक खास स्थित गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी पर युवक ने तवे से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी स्वर्ण सिंह अरदास कर रहे थे, तभी एक युवक हाथ में तवा लेकर पहुंचा। उसने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पीछे से ग्रंथी के सिर पर तवे से वार किया। ग्रंथी ने सिर पर दस्तार (पगड़ी) बांधी हुई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया।

    हमले के तुरंत बाद, ग्रंथी और उनके साथियों ने मौके पर ही हमलावर युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ग्रंथी ने जैसे ही माइक पकड़ा तो पीछे से युवक आया और उसने सिर पर तवे से हमला कर दिया।

    लाधुका पुलिस चौकी के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान गांव बहक खास निवासी सुनील सिंह पुत्र चिमन सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि युवक ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी बलकार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह हमला ग्रंथी पर किया गया था और इसमें बेअदबी (अपमान) का कोई मामला सामने नहीं आया है।

     

     

  • हवाई यात्रियों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

    हवाई यात्रियों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

    नई दिल्ली: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र की मोदी सरकार ने एयरलाइंस पर शिकंजा कसते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं। अब यात्रियों को सीट चुनने के नाम पर मनमाना पैसा नहीं देना होगा। मोदी सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब हर फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को देनी होगी।

    Read In English : https://encounternews.in/india/government-caps-seat-charges-orders-airlines-to-offer-majority-seats-free/

    अगल-बगल की सीटें ही मिले

    केंद्र सरकार के नए नियमों के अनुसार, यदि आप परिवार के साथ या दोस्तों के साथ एक ही बुकिंग पर सफर कर रहे हैं तो संबंधित एयरलाइन को अब यह सनुनिश्चित करना होगा कि फ्लाइट में आप सब साथ बैठें। इसके अलावा एयरलाइन को ये कोशिश करनी होगी। कि अगल बगल की सीटें ही मिलें।

    इंस्ट्रुमेमेंट ले जाना होगा आसान

    यात्रियों की सीटों के अलावा एयरलाइंस को अब स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट ले जाने पर साफ और पारदर्शी नीतियां बनानी होगी। इसके साथ ही यात्रियों के पालतू जानवर को साथ लेकर चलने के नियम भी साफ रुप से बताने होंगे।

    देरी कैंसिलेशन में यात्री के सारे हक सुरक्षित

    केंद्र सरकार के नए नियमों के अनुसार, अब यदि फ्लाइट लेट हो कैंसिल हो या एयरलाइंस की ओर से बोर्डिंग के लिए रोका जाए। इन सभी मामलों में अब एयरलाइंस कंपनियों को यात्री अधिकारों का सख्ती के साथ पालन करना पड़ेगा। इन सबसे अलावा एयरलाइन्स को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर हर जगह यात्रियों के हक साफ-साफ लिखने होंगे।

    क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिलेगी जानकारी

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नए नियमों के अनुसार, अब यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओ में भी दी जाएगी ताकि हर तबके का यात्री अपने हकों को और एयरलाइंस के नियमों को ठीक से समझ सके।      
  • रिहायशी इमारत में आग लगने 7 की मौत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    रिहायशी इमारत में आग लगने 7 की मौत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: जिले में पालम के रिहायशी इलाके में आज 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल विभाग के अनुसार सुबह पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

    दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि एक बच्चा ऊपर से नीचे गिर गया जिसको चोट लगी है, जबकि एक पुरुष फायर की सीडी से स्लिप होकर के नीचे गिरा उसको भी चोट लगी है। 5 से 6 लोगों को जली हालत में बाहर निकल गया है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कुछ और लोग फंसे हुए हो सकते हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/top-news/fire-breaks-out-in-delhis-palam-9-lives-lost-many-injured-panic-in-the-area/

    जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग इलाके में पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में है। इसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता है। परिवार के तकरीबन 15 लोग हैं। राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है, जिसकी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय चलते हैं, ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं।

    अधिकारियों का कहना है कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। आग के कारणों का पता लगने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

     

  • Air India Flight में जज को फगंस भोजन परोसने पर हुआ विवाद, क्रू मेंबर्स पर लगे बदसलूकी के आरोप

    Air India Flight में जज को फगंस भोजन परोसने पर हुआ विवाद, क्रू मेंबर्स पर लगे बदसलूकी के आरोप

    लखनऊः दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान में जज के साथ क्रू मेंबरों पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है। फ्लाइट में सवार जज ने फंगस लगा हुआ खाना मिलने पर नाराजगी जताई थी। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में सोमवार देर रात दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक जज को परोसे गए भोजन में फंगस पाया गया। इस पर आपत्ति जताने पर एयरलाइन कर्मियों की तरफ से कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने सरोजनीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

    इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार सोमवार को दिल्ली से लखनऊ आने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1720) में थे। फ्लाइट रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी। यात्रा के दौरान उन्हें परोसे गए भोजन में फंगस मिला, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्‍यायमूर्ति के साथ एयर इंडिया के विमान में दुव्‍यर्वहार केस में सुमित गुप्ता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि शिकायत करने पर केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

    इसके अलावा एयर इंडिया के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सुफियान पर भी दुर्व्यवहार का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक संबंधित कर्मचारी ने दूषित भोजन को फ्लाइट से बाहर ले जाने से भी रोक दिया। मामले में न्यायमूर्ति के साथ मौजूद सुमित गुप्ता ने सरोजनीनगर थाने में एयरलाइन कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि केबिन क्रू सदस्‍य मनप्रीत और प्रीति ने फंगस लगे खाने पर माफी मांगने या समाधान करने के बजाय जज के साथ अभद्रता की। विमान के लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद भी विवाद थमा नहीं।

    आरोप है कि एयर इंडिया की ग्राउंड स्‍टाफ सूफियान ने भी दुर्व्‍यवहार किया। जज के साथ यात्रा कर रहे सुमित गुप्‍ता ने सरोजनी नगर थाने में लिखित शिकायत की। सुमित गुप्‍ता ने बताया कि एयरपोर्ट पर शिकायत के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। कर्मचारी ने ना केवल अपनी गलती मानने से इनकार किया बल्कि साक्ष्‍य के तौर पर फंगस लगे भोजन को फ्लाइट से बाहर ले जाने से रोकने का प्रयास किया। एयरलाइन कर्मचारियों का यह रवैया पूरी तरह से गैर पेशेवर और यात्रियों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ था। सरोजनीनगर थाना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: घर से 2 सिलेंडर लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: घर से 2 सिलेंडर लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला बस्ती बावा खेल में स्थित राजा गार्डन में गली नंबर 3 से सामने आया है। जहां बेखौफ एक्टिवा सवार चोर घर से सिलेंडर लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए केमिस्ट्री गुरु प्रोफेसर एमपी सिंह ने बताया कि घटना के दौरान वह मौके पर मौजूद थे।

    इस दौरान एक्टिवा सवार ने नेपाली के घर में वारदात को अंजाम दिया। व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान उसे किसी का फोन आ गया था और उसे बाद में चोरी की घटना का पता चला। व्यक्ति ने बताया कि नेपाली राम बहादुर और प्रवासी राम नरेश ने बताया कि 3 सिलेंडर लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार हो गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में चोर 2 सिलेंडर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।

    मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्यक्ति के अनुसार मास्टर चाबी लगाकर चोर ने घर का दरवाजा खोला और सिलेंडर लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने हेलमेट पहना हुआ है। इस दौरान चोर घर के बाहर बड़े आराम से चाबी लगाकर ताला खोलता है। जिसके बाद वह पहले एक सिलेंडर लेकर एक्टिवा के पास रख देता है और उसके बाद दूसरा सिलेंडर लेकर आता है और एक्टिवा की सीट पर रखकर घटना स्थल से फरार हो जाता है।

     

     

  • Live Show में युवक पर भड़की Punjabi Singer Sunanda, देखें वीडियो

    Live Show में युवक पर भड़की Punjabi Singer Sunanda, देखें वीडियो

    मोहालीः रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान युवक ने ऑडियंस के बीच से इशारे किए। दरअसल, सुनंदा पहले गाना गाती रहीं, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से नहीं रुका तो उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया। गुस्से में सुनंदा शर्मा ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि अभी शो अच्छा चल रहा है, इसलिए अभी छोड़ रही हूं, मैं शो खराब नहीं करना चाहती।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    नहीं तो…इतना कहकर उन्होंने उसे घूरा और फिर दोबारा गाना शुरू कर दिया। सुनंदा की इस दबंगई भरे लहजे में दी गई चेतावनी के बाद वहां मौजूद अन्य फैन्स ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सिंगर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने लाइव शो में बदतमीजी करने वाले को सबके सामने बेनकाब किया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस सुनंदा के सपोर्ट में उतर आए हैं। फैन्स का कहना है कि किसी भी फीमेल आर्टिस्ट के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने लिखा- शेरनी है सुनंदा। हालांकि खुद पर कंट्रोल करते हुए उन्होंने तुरंत माहौल को संभाला और अपना शो दोबारा शुरू कर दिया। सुनंदा शर्मा जब मंच पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी एक फैन ने उन्हें अपना फोन दिया। सुनंदा शर्मा उसके फोन में कुछ देख रही थीं। सभी की नजर सुनंदा पर टिकी थी। ऑडियंस में से एक युवक ने सुनंदा शर्मा की तरफ इशारे किए। सुनंदा की नजर उस युवक पर पड़ी और अचानक उन्हें गुस्सा आ गया। सभी सुनंदा को देखने लगे।  
  • Jalandhar Bypass पर स्थित सब्जी मंडी में व्यापारी ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Jalandhar Bypass पर स्थित सब्जी मंडी में व्यापारी ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जालंधर बाईपास पर स्थित सब्जी मंडी में एक व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ध्यान सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ध्यान सिंह मंडी में आलू और प्याज के थोक व्यापारी थे। सुबह ध्यान सिंह ने अपनी दुकान से थोड़ी दूरी पर बने एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद पास ही मौजूद एक दुकानदार ने उन्हें फांसी पर लटका हुआ देखा। दुकानदार ने तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर आए और परिवार को सूचना दी गई। परिवार के सदस्य तुरंत पहुंचे और ध्यान सिंह को फंदे से उतारकर उनके घर बंदा बहादुर नगर गली नंबर 8 ले गए। उनकी अचानक मौत से मंडी के सभी दुकानदारों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

    घटना की सूचना मिलने पर जोधेवाल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई कुलदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है। ध्यान सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मृतक पर लाखों रुपये का कर्ज था और कर्ज चुकाने की मांग करने वालों से वह बहुत परेशान था। अनुमान है कि इसी मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

    पुलिस ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। ध्यान सिंह की आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी प्रकार की मानसिक, आर्थिक या व्यक्तिगत समस्याओं के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मंडी और स्थानीय समुदाय इस खबर से गहरे आहत हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के दौरान सभी जरूरी साक्ष्यों और बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे।

     

  • Punjabi मूल के नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjabi मूल के नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    जालंधर, ENS: विदेश में गए पंजाबी मूल के अब नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इससे पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व पंजाबी मूल की नैन्सी ग्रेवाल का चाकू मारकर कत्ल किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में एडमिंटन शहर के पास लेड्यूक इलाके में रह रहे पंजाबी मूल के युवक का कत्ल किया गया। 22 वर्षीय बीरइंदर सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। वह 3 साल पहले कनाडा गया था और पिछले 5 महीनों से एडमॉन्टन में रह रहा था। वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहा था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar-youth-shot-dead-in-canada/

    14 मार्च 2026 (शनिवार की) दोपहर लगभग 2:50 बजे उसे गोलियां मारी गईं। यह वारदात एडमॉन्टन के दक्षिण में स्थित हाईवे 2 पर हुई। अज्ञात हमलावरों ने हाईवे-2 पर एक कार को घेरकर उसमें सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान बीरइंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल ही में अल्बर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। घटना उस समय हुई जब बीरइंदर सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था।

    बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसकी कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के मुताबिक, सफेद या ग्रे रंग के पिकअप ट्रक में सवार हमलावरों ने बीरइंदर की कार को रोककर उस पर गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर बीरइंदर सिंह को पहले से जानते थे या यह कोई अलग वारदात थी। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए लेड्यूक आरसीएमपी (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) की मेजर क्राइम यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है।

    पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। बीरइंदर सिंह की हत्या की पुष्टि उसके भाई पुनर सिंह ने की है। परिवार ने मांग की है डेडबॉडी को भारत भेजा जाए। वहीं पुलिस हत्यारों को तुरंत अरेस्ट कर जेल में डाले। मौत की सूचना मिलते ही पंजाब में उसके परिजन में शोक है। परिवार वालों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कनाडा सरकार से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय से भी इस मामले में हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व कांग्रेस पार्षद का भतीजा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व कांग्रेस पार्षद का भतीजा घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः महानगर में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं छेहराटा इलाका में पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल के भतीजे पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पीड़ित देर रात घर के बाहर बहन के साथ खड़ा था और कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर एक बदमाश आया और उसने अचानक गोली चला दी। गोली युवक के पेट में लगी और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं परिवार के लोग घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    घायल की पहचान सागर के नाम से हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सागर रात में घर के बाहर कुत्तों को खाना खिलाने के लिए निकला था। उस वक्त उसकी बहन भी पास में खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर आया, उसने हेलमेट पहन रखा था। वह पास पहुंचा और सीधे पेट में गोली मारकर फरार हो गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar/midnight-shooting-in-chheharta-area-of-amritsar-former-councilors-nephew-shot-condition-critical/

    घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। फिलहाल किसी पुरानी रंजिश या गैंगस्टर कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही।

    उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

     

     

  • इमारत में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की 25 गाड़ियां

    इमारत में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की 25 गाड़ियां

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पालम इलाके की एक बड़ी बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई है। इस खतरनाक हादसे की वजह से पूरे इलाके में भारी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आग लगने की तुरंत सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। हालात की गंभीरता को देखते हुए आग बुझाने के लिए लगभग 25 दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई हैं। चारों तरफ काले धुएं का भयानक गुबार देखा जा सकता है, जिससे आस-पास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए बचाव अभियान लगातार और तेजी से जारी है।

    दमकल कर्मी अपनी जान दांव पर लगाकर इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम में डटे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बहुत अचानक हुआ और देखते ही देखते आग काफी तेजी से फैल गई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई पुख्ता और स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन रैस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। दमकल विभाग की 25 गाड़ियां लगातार आग पर पानी की बौछार कर रही हैं ताकि लपटों को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोका जा सके। संकरी सड़क होने के बावजूद फायर फाइटर्स पूरी मुस्तैदी के साथ इस चुनौती का सामना कर रहे हैं।

    प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आस-पास के मकानों को भी खाली करा लिया है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के मुताबिक, आग की शुरुआत बिल्डिंग के निचले हिस्से से हुई और चंद मिनटों में ही यह ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। इलाके के एक निवासी ने बताया, “हमने अचानक से जोर की आवाज सुनी और बाहर आकर देखा तो पूरी इमारत से भयंकर आग की लपटें निकल रही थीं। लोगों में चीख-पुकार मची हुई थी। दमकल विभाग ने जल्दी पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की है।”