Home Punjab>Amritsar Punjab News: नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला के तलवंडी राय दादू गांव में सक्की नाले से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। गांववालों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर अजनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थाना अजनाला के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गांव के सक्की नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। प्रभारी हरजीत सिंह के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 साल प्रतीत हो रही है। उसके एक हाथ पर “संधू” लिखा है, जबकि दूसरे हाथ पर टैटू बना हुआ है। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here