Home Punjab>Amritsar Punjab News: युवक-युवती के झूमते हुए की वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: युवक-युवती के झूमते हुए की वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: युवक-युवती के झूमते हुए की वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बस स्टैंड में एक लड़के और लड़की की झूमते हुए की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना ए डिवीजन की मुख्य अफसर इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बस स्टैंड इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नशे से संबंधित गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ सांझा करें ताकि समाज को नशे से बचाया जा सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here