Blog

  • Stock Market: Sensex 400 अंक चढ़ा, IT और Auto सहित सभी Sector में तेजी

    Stock Market: Sensex 400 अंक चढ़ा, IT और Auto सहित सभी Sector में तेजी

    बिजनेसः कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई पर सेंसेक्स 376 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 82,432.10 पर ओपन हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.41 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,147.85 पर खुला। करीब 1621 शेयरों में तेजी, 479 शेयरों में गिरावट और 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर टाइटन कंपनी, एनटीपीसी, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम प्रमुख लाभ में रहे, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में गिरावट दर्ज की गई।

    HDB फाइनेंशियल का IPO आज से ओपन होगा
    HDFC बैंक की नॉन-बैंकिंग सब्सिडियरी कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का IPO आज यानी 25 जून से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 27 जून तक बिडिंग कर सकेंगे। HDB फाइनेंशियल सर्विसेज IPO के जरिए 12,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 2,500 करोड़ रुपए का नया इश्यू और 10,000 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जिसमें HDFC बैंक अपनी हिस्सेदारी बेचेगा।IPO में कम से कम 20 शेयरों का लॉट खरीदना होगा। यानी रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 14,800 रुपए (20 शेयर x 740 रुपए) निवेश करने होंगे। IPO 25 जून 2025 को खुलेगा और 27 जून 2025 को बंद होगा। एंकर इनवेस्टर्स के लिए 24 जून 2025 को बिडिंग होगी।

  • Punjab News: सुबह-सुबह Bikram Majithia के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह Bikram Majithia के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह विजिलेंस की एक बड़ी टीम ने वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित निवास पर रेड की। विजिलेंस टीम ने घर की विस्तार से तलाशी ली, जिसमें बाहरी दरवाजों से लेकर अंदर के कमरों तक जांच की गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस मामले से संबंधित है। मजीठिया परिवार या अकाली दल की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • Punjab News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी के बीच उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी के बीच उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के कई हिस्सों में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। जिले में रात से ही बूंदाबांदी जारी है और यहां 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश के दौरान श्री दरबार साहिब की अलौकिक तस्वीरें भी सामने आईं। बूंदाबांदी के बीच शांतिपूर्ण माहौल दिखा, फिर भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है।

    मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ घंटों तक और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज सुबह 10 बजे तक मोहाली और पटियाला में मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

  • Punjab News: 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, किया चौंकाने वाला खुलासा

    Punjab News: 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, किया चौंकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः जिले के फतेहगंज मोहल्ले में 20 वर्षीय युवती राधिका का शव 10 जून को घर के कमरे में गली सड़ी हालात में मिला था। इस मामले को लेकर पुलिस ने गहनता से जांच की तो सीसीटीवी में युवती का पार्टनर फरार होता नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गोंडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हत्या किन कारणों से इसका भी खुलासा किया है। युवती आरोपी सुशील कुमार के साथ लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रही थी। करीब 4 महीने पहले ही उसने हत्यारे के साथ एक मंदिर में शादी की थी।

    हत्यारे के पुलिस को बताया पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने राधिका की उसके पूर्व पति और एक अन्य व्यक्ति से लगातार संपर्क बनाए रखने को लेकर बार-बार बहस होने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पूछताछ के बाद आरोपी सुशील ने पुलिस को बताया कि उसने राधिका से कई बार अपने पूर्व पति राहुल और एक अन्य व्यक्ति से संपर्क बंद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

    थाना डिवीजन नंबर 3 के इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा ने कहा कि सुशील कुमार ने स्वीकार किया कि वह राधिका की राहुल और एक अन्य व्यक्ति के साथ चल रही बातचीत से परेशान था। उसने उसकी बहन आशा से भी संपर्क किया और उसे हस्तक्षेप करने के लिए कहा, लेकिन विवाद बढ़ गया। राधिका का शव 10 जून को मिला था, जब पड़ोस के लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत की थी। घर बाहर से बंद था, जिसके बाद मकान मालकिन गुरविंदर कौर और राधिका के भाई शिवा, जो पास में ही रहते हैं, ने दरवाजा तोड़ा। महिला का शव कपड़ों के ढेर के नीचे फर्श पर छिपा हुआ मिला।

    पुलिस ने बताया कि दंपती के बीच हाल ही में इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुशील लुधियाना छोड़कर मुंबई चला गया। हालांकि, राधिका कथित तौर पर उसके पीछे मुंबई चली गई और उसे वापस आने के लिए राजी कर लिया। सुशील कुमार ने राधिका की हत्या से चार महीने पहले उसके साथ रहना शुरू किया था। राधिका के परिजनों ने दावा किया कि सुशील और राधिका ने चार महीने पहले एक मंदिर में शादी की थी। वे उसकी हत्या से चार दिन पहले फतेहगंज मोहल्ले में किराए के मकान में चले गए थे।

  • Jalandhar से कांग्रेस विधायक परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने दिया इस्तीफा

    Jalandhar से कांग्रेस विधायक परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने दिया इस्तीफा

    जालंधर, ENS: लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। इस उपचुनाव के नतीजे जारी होने के बाद कुछ ही घंटों में भारत भूषण आशु ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आशु का सर्मथन करने वाले जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने भी अब कार्यकारी अध्यक्ष और फरीदकोट से पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने भी कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया है।

    ऐसे में अब एक बार फिर से कांग्रेस में रार बढ़नी शुरू हो गई है। जिसको लेकर काफी समय से कहा जा रहा था कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है। हालांकि नेता इस अंदरूनी कलह की पुष्टि नहीं कर रहे है। बताया जा रहा है कि विधायक परगट सिंह और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं।

    फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी कांग्रेसी नेता की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि किक्की ढिल्लों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्होंने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। बीते दिन आशु ने बैंस ब्रदर्स पर लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि वह बैंस ब्रदर्स को कांग्रेस का नेता ही नहीं मानते है। जबकि बैंस को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी में शामिल करवाया था।

  • आज का राशिफल, 25 जून 2025

    आज का राशिफल, 25 जून 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज स्नान-दान-श्राद्ध आदि की अमावस्या है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को आज रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे उनके आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज आप अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाएंगे , जिससे घर में सब खुश होंगें। आज आपके शारीरिक कष्टों का निवारण होगा , जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। भाई – बहनों के सहयोग से आप जिन्दगी में आगे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ आज आप अच्छा समय बितायेंगे , उनके साथ बिजनेस को लेकर चर्चा करेंगें। आज आप बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगें , उनको घूमाने भी ले जा सकते है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा , जिससे भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में सुधार होगा , जीवन में नयापन आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है , उनको हायर एडुकेशन के लिए आज एडमिशन मिलने की संभावना है। आज आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति से होगी , कुछ राजनितिक मुद्दों पर विशेष बात हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा , जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते है ,आज उनको बढ़िया ऑफर मिलेगा। महिलायें आज घर को सजाने – सवांरने का काम करेंगी , इस काम में बच्चे उनकी मदद करेंगें। आज आपको घर में किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका ताल – मेल बना रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ के योग बन रहे है। अविवाहित व्यक्तियों को आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलेगा, जिससे जल्द ही आपके घर में खुशियां आएंगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है। आज आप लोगो को रोजगार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगें। आज का दिन लवमेट के लिए ख़ुशी देने वाला होगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज आप काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे , जिसमें आपको सफलता मिलेगी। शादीशुदा रिश्तों में मन–मुटाव दूर होगा, घर में रौनक बनी रहेगी। आज अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिये मिला – जुला रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के साथ – साथ खर्च की अधिकता रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या से राहत मिलेगी , जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। छात्रों को आज स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता मे शामिल होने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। लवमेट आज एक – दूसरे का ध्यान रखें और अपने रिश्ते पर विश्वास कायम रखें, जिससे आप लोग खुश रहें। आज आपको सामाजिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त होगा, जहां आपकी मुलाकात आपके परिजनों से होगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपमें एक नयी उर्जा का अहसास होगा, जिससे आप आलस्य का त्याग करके दिनचर्या से जुड़े सारे काम बखूबी करेंगें। घर से बाहर रहकर पढ़ने – लिखने वाले बच्चों को पेरेंट्स का सहयोग बना रहेगा , जिससे वो बेफिक्र होकर अपनी पढाई करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा , बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जरूरतमंद मित्र की आज आप मदद करेंगे , जिससे आपकी मित्रता और प्रगाढ़ होगी। आज आप सामाजिक नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन को सही दिशा प्रदान करेंगे। आज आप भाई – बहनों के साथ शॉपिंग करने जा सकते है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल सुखमय बना रहेगा। आज आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का विचार कर सकते हैं, इसके लिए आप किसी प्रोफेशनल व्यक्ति की सलाह भी ले सकते हैं। आज आप ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें, जो आपके सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और हैं। आज आपके घर मांगलिक प्रोग्राम की शुरुआत होगी। आज आपको राजनीति से जुड़े व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा , जिससे आपका आत्मविश्वास दृढ होगा। आज आप दोस्तों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगें , आपको ख़ुशी मिलेगी। आज बच्चे किसी चीज को लेकर आपसे जिद कर सकते है। आज आप सामाजिक क्रिया – कलापों में व्यस्त रहेंगें , जिससे आपको कुछ चीजें करीब से देखने का मौका मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। महिलाएं आज घर से अपने बिजनेस को चलाने की शुरुआत कर सकती है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छी डील मिलेगी , जिससे आपके बिजनेस को बढ़िया लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा , जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर से बाहर रह रहे व्यक्तियों को आज घर जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक तौर पर कार्यरत व्यक्तियों को आज समाज के भिन्न – भिन्न वर्गों के लोगो से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगें, बाहर खाने पर भी बच्चों को ले जा सकते है। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। छात्रों को आज किसी विशेष परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।


    मकर राशि:
    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप सुबह की सैर करने जा सकते हैं, जिससे आज आप पूरा दिन उर्जावान बने रहेंगें। ऑफिस में आज आपकी सहकर्मी के साथ काम को लेकर कुछ विशेष बात हो सकती है, सब लोग मिलकर अच्छे से काम करेंगें। जीवनसाथी के साथ आज आप शाम को डिनर पर जायेंगें , आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको घर के बड़े – बुजुर्ग से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आप ज्यादा समय पढ़ने – लिखने में बिताएंगे। आज आपको आपके साहसिक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।


    कुम्भ राशि:
    आज का दिन आपके लिये शानदार रहेगा। आज आपको पार्टनरशिप में किसी बिजनेस का ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको बढ़िया धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से स्नेह मिलेगा। रोजगार में तरक्की के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगें, जिससे भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों आज कला को निखारने का बढ़िया मौका मिलेगा। आज आप आध्यात्म में ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे मन में शांति का अनुभव होगा। हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को आज रोज की अपेक्षा अक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप भाई – बहनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , जिससे आपके बिजनेस को ग्रोथ मिलेगी। छात्र जीवन से जुडी समस्याओं का समाधान होगा , जिससे वो पढ़ाई में बढ़िया परफोर्म करेंगें। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा , जिससे मन का बोझ हल्का होगा। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। शिक्षकों को आज थोडा ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे थकान का अनुभव होगा।

  • Punjab News: सरेराह टेम्पू से Cylinder उठाकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेराह टेम्पू से Cylinder उठाकर चोर फरार, देखें CCTV

    बठिंडा: शहर मे चोरी और लूट की वारदातें लगातार बड़ती जा रही है। ताजा मामला भागू रोड से सामने आया है। जहा सड़क के किनारे खड़े गैस एजेंसी के टेम्पू से Cylinder चोरी कर दो युवक फरार हो जाते है।

    इस घटना की cctv फुटेज भी सामने आई है। जिसमे देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक बिना किसी खौफ के सिलेंडर उठाकर भाग जाते है। यह वीडियो शहर मे खूब वायरल हो रही है। पुलिस चोरो की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: नशे की सूचना देने पर परिवार पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे की सूचना देने पर परिवार पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले के गांव नुशहिरां में नशे के तस्करों द्वारा एक परिवार को पीट-पीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप लग रहे हैं कि यह हमला तस्कर की गिरफ्तारी के बाद हुआ, जिसकी सूचना संभवतः इस परिवार ने पुलिस को दी थी।

    लेकिन नुशहिरां गांव का एक परिवार, जो इस जंग में पुलिस की मदद कर रहा था। हाल ही में तस्करों की हिंसा का शिकार बन गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि गिरफ्तार हुए तस्कर के साथियों ने उन पर हमला किया है। क्योकी तस्कर ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी हुई।

    पीड़ित परिवार के मुताबिक तस्कर के साथियो ने परिवार पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। परिवार ने तुरंत ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

    इस मामले मे पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Ludhiana News: गली मे खेलते साढ़े 3 साल का बच्चा हुआ लापता, देखे वीडियो

    Ludhiana News: गली मे खेलते साढ़े 3 साल का बच्चा हुआ लापता, देखे वीडियो

    लुधियाना: महानगर के टिब्बा रोड पर स्थित नामदेव कलोनी से एक बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए बच्चे के पिता परविंद यादव ने बताया कि उसका बेटा निरवान यादव भुआ के घर आया था। शाम को बाहर गली में खेलते- खेलते कहीं दूर चला गया।

    जिसके बाद परिवार ने बच्चे को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। परिवार को थाना टिब्बा में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पता चला कि बच्चा जगीरपुर रोड पर किसी के साथ स्कूटर पर जा रहा था। जिसका खुलासा cctv कैमरे के कारण हुआ।

    थाना टिब्बा के प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि पुलिस इलाके के सी.सी.टी.वी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही बच्चा परिवार के हवाले कर दिया जायेगा।

  • Punjab News: Gym संचालक ने खुद को अवैध हथियार से मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: Gym संचालक ने खुद को अवैध हथियार से मारी गोली, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के टांडा उड़मुड़ मे पड़ते गांव कमालपुर के युवक ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता था। मृतक व्यक्ति गांव मियाँनी में जिम चलाता था।

    जानकरी के अनुसार मृतक व्यक्ति नशा छुड़ाओ केंद्र में भी कई बार भर्ती रहा है। मृतक की पत्नी और मां ने बताया कि लाभ सिंह पिछले दस सालों से नशे का सेवन कर रहा था और पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था। इसी कारण उसने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

    पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है, क्योंकि मृतक के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर नहीं थी। पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।