Blog

  • Punjab News: Property Dealer पर गोलियां चलाने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Property Dealer पर गोलियां चलाने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुर: स्थानीय पुलिस ने तहसील रोड पर प्रॉपर्टी डीलर के ऊपर गोलियां चलाने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलिंदर सिंह वासी गांव ककराली के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि जगतार सिंह वासी गांव खेड़ी पर गोलियां पैसों के लेन-देन के चली थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि सुरिंदर सिंह की डीलर के साथ कोई डील हुई थी, जिसके कारण दोनों मे विवाद हो गया था।

    जिसके बाद दोनों ने मिलाकर साजिश के तहत शूटर हायर कर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सुरिंदर को भी इस मामले मे नामजद कर उसकी तलाश मे छापेमारी शुरू कर दी है।

    बता दे कि यह घटना पुलिस स्टेशन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई थी। प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले जगतार सिंह गांव खेड़ी तहसील कार्यालय के पास मौजूद था। दस्तावेज़ केंद्र के बाहर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उस पर गोली चला दी, जो प्रॉपर्टी डीलर के कंधे पर लगी।

    घायल अवस्था में प्रॉपर्टी डीलर को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने हेलमेट पहने थे और वारदात के बाद फरार हो गए। इस घटना की cctv भी सामने आई है।

  • Jalandhar News: कैंटर और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, सड़क पर बिखरे सिलेंडर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैंटर और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, सड़क पर बिखरे सिलेंडर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया में राधा स्वामी सत्संग घर के सामने सड़क हादसा हो गया। जहां पठानकोट से लुधियाना की तरफ जा रहे बजरी के भरे टिप्पर ने सड़क किनारे खड़े गैस सिलेंडर के भरे कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में गैस सिलेंडर का कैंटर सड़क पर पलट गया और भरे हुए गैस सिलेंडर सड़क पर गिर गए। घटना में 2 व्यक्तियों को चोटें आईं हैं। वहीं हादसे में टिप्पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि टिप्पर का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया।

    हादसे की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स और गोराया पुलिस, 112 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी देते हुए साहिल नामक व्यक्ति ने बताया कि वह पठानकोट से बजरी का टिप्पर लेकर आ रहा था और लुधियाना जा रहा था। इस दौरान स्टेयरिंग रॉड फ्री होने के कारण यह हादसा हो गया।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें जालंधर से कंट्रोल रूम से फोन आया कि राधा स्वामी सत्संग घर के पास टिप्पर ने सिलेंडर से भरे कैंटर में टक्कर मार दी। घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करतार सिंह ने कहा कि वह सिलेंडर लेकर जालंधर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सिलेंडर का कैंटर खड़ा किया हुआ था। वहीं तेज रफ्तार बजरी से भरे टिप्पर ने उनके कैंटर में टक्कर मार दी। घटना में उनकी बाजू पर गहरी चोटें आई है।

  • Jalandhar News: शहजाद भट्टी द्वारा फायरिंग मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, आया नया मोड़

    Jalandhar News: शहजाद भट्टी द्वारा फायरिंग मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, आया नया मोड़

    जालंधर, ENS: न्यू अमन नगर में घर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के नाम पर फिरौती मांगने के मामले देर रात घर पर फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित महिला चरणजीत कौर का कहना है कि गैंगस्टरों ने गोलियां चलाने से पहले फ़ोन किया और कहा कि वह 5 मिनट में आ रहे हैं। जिसके पास आते ही हमलावरों ने सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना हैकि एनएआरआई जतिंदर सहित 3 और भाई पुर्तगाल में रहते है और उनका वहां पर रेस्टोरेंट है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि एनआरआई पर हमला जालंधर के ही नौजवानों ने करवाया है। दरअसल, जिस एनआरआई के घर पर हमला हुआ है, इन्हीं चारोंं भाईयों ने पहले हमलावार को अपने पास विदेेश में बुलाया था और उस पर पैसे लगाए थे।

    जिसके बाद उक्त हमलावार ने एनआरआई के रेस्टोरेंट पर कुछ दिन ही काम किया। जिसके बाद वह वहां से जर्मन चले गए। पुलिस अधिकारी का कहना है शहजाद भट्टी का विदेश में जतिंदर और उसके भाईयों के साथ विवाद हुआ है। जहां शहजाद भट्टी ने फोन करके धमकी दी थी। सूत्रों का कहना है कि अनुसार रेस्टोरेंट में कुछ व्यक्ति काम करते थे, जहां उनसे ज्यादा काम करवाया जाता था। उसके बाद वह जर्मन चले और वह शहजाद भट्टी के संपर्क में आ गए। जिसके बाद उक्त कर्मियों ने रेस्टोरेंट में ज्यादा काम करवाने के पैसे मांगे गए। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार शहजाद भट्टी भी जर्मन रह रहा है।

    बताया जा रहा हैकि उक्त व्यक्ति भी जालंधर से ही एनआरआई जतिंदर के रेस्टोरेंट में काम करने के लिए गए थे। लेकिन वहां जाकर उक्त कर्मियों ने काम बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद वह जर्मन चले गए और वह शहजाद भट्टी के संपर्क में आ गए। सूत्र बताते हैं कि उक्त एनआरआई अब उनसे अपने लगाए हुए पैसे मांग रहा था कि उसने उन पर काफी पैसा लगाया था, लेकिन उन्होेंने उसके रेस्टोरेंट में काम भी नहीं किया। जिसके बाद उक्त कर्मियों ने पैसे देने की बजाये उल्टा अब रेस्टोरेंट के मालिक से पैसे मांगने शुरू कर दिए। जिसके बाद वह उसे धमकियां देने लग गए। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर विवाद हो गया।

    सूत्रों का कहना है कि इसी के चलते शहजाद भट्टी के साथ मिलकर कर्मियों ने एनआरआई के घर पर फायरिंग करवाई। एनआरआई चारों भाई अलग-अलग समय पर विदेश गए है और पिछले 10 से 12 सालों से विदेश में रह रहे है। बताया जा रहा हैकि 2 व्यक्ति बाद में भट्टी के संपर्क में आए और भट्टी को उन्होंने पैसे मांगने की बात बताई। जिसके बाद शहजाद भट्टी ने युवकों द्वारा पैसे देने की बजाये खुद जालंधर के एनआरआई से पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस दौरान उक्त एनआरआई को डराने के लिए उसके घर पर जालंधर में फायरिंग की गई। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शहर के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले में शहजाद भट्टी सहित कुछ अज्ञात हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

     

     

  • नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने काटे 348 वाहनों के चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने काटे 348 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  348 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 97 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 78400/-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 17 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 2400/-रुपये वसूल किए गए हैं।

  • बरसात से पहले नगर निगम की तैयारी अधूरी: पुष्पा देवी

    बरसात से पहले नगर निगम की तैयारी अधूरी: पुष्पा देवी

    बरसात मुहाने पर नालों की सफाई नहीं हो पाई

    -पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने नगर निगम पर उठाए सवाल

    ऊना/ सुशील पंडित:  मुहाने पर खड़ी बरसात ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को अभी से बरसात के दिनों में जलभराव की चिंता सतानी शुरु हो गई। नगर निगम ऊना द्वारा समय रहते नालों की सफाई नहीं करवाई जा सकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में ऊना शहर के लोगों को जलभराव की समस्या गहराने की आशंका बढ़ गई है। नगर परिषद ऊना की पूर्व अध्यक्ष व पार्षद पुष्पा देवी ने कहा कि हर साल बरसात के दिनों में नालों की सफाई करवाई जाती है, लेकिन इस बार नालों की सफाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। गंदगी, प्लास्टिक और मलबा जमा होने के कारण पानी का बहाव पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है। इस बारे में स्थानीय लोग भी उनसे कई बार गुहार लगा चुके है, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    पुष्पा देवी ने बताया कि वार्ड नंबर 1, 5, 9, वार्ड नंबर 10, 11 रामपुर एरिया में बड़े-बड़े नाले हैं। जिन्हें हर साल बरसात से पहले जेसीबी के साथ साफ करवाया जाता था, लेकिन अब नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा मिल चुका है, लेकिन इस बार नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इन नालों की सफाई के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब बरसात शुरु हो चुकी है। ऐसे में लोगों को अपने घरों में बरसाती पानी घुसने की चिंता शुरु हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द नालों की सफाई नहीं करवाई गई तो पहली ही बारिश में दुकानों व घरों में पानी घुसने का खतरा पैदा हो जाएगा।

    पुष्पा देवी ने बताया कि इसके अलावा शहर की विभिन्न गलियों की हालत भी खस्ता पड़ी हुई है। गलियों की रिपेयर का काम नहीं हो पा रहा है। गलियों की रिपेयर के लिए आउटसोर्स पर रखे कामगारों को निकाल दिया गया है। अब नए टेंडर नहीं हो पाए है। ऐसे में गलियों की रिपेयर नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि गलियों में गहरे गडढे पड़ चुके है, जोकि हादसों का कारण बन रहे है। लोग लगातार ऐसी समस्याएं लेकर उनके पास आ रहे है, लेकिन गलियों की दशा को भी नहीं सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अन्यथा नगर निगम को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

  • हिमाचल प्रांतीय हरे कृष्ण मिशन द्वारा तीर्थ यात्राओं का आयोजन

    हिमाचल प्रांतीय हरे कृष्ण मिशन द्वारा तीर्थ यात्राओं का आयोजन

    रथ यात्रा महोत्सव एवं श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धालुओं को मिलेगा धर्म लाभ

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रांतीय हरे कृष्ण मिशन द्वारा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव एवं श्रावण मास के शुभ अवसर पर विभिन्न तीर्थ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। मिशन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और श्रद्धालुओं को विभिन्न पावन स्थलों के दर्शन कराना है।

    मिशन द्वारा आयोजित यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत 26 जून से 29 जून तक  मथुरा-वृंदावन धाम की यात्रा से होगी, जिसमें पावन तीर्थों एवं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का दर्शन शामिल है। इसके अतिरिक्त 27 जून को हमीरपुर में एक दिवसीय लोकल स्तर पर विशेष स्नान एवं दर्शन के साथ रथ यात्रा महोत्सव मनाया जाएगा। इन यात्राओं की बुकिंग 24 और 25 जून तक की जाएगी।

    इसके बाद 11 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे त्रिलोकीनाथ,वशिष्ठ मंदिर,मणिकर्ण, मार्कण्डेय, संकट मोचन, तारादेवी,कालका देवी,मनसा देवी,कुरुक्षेत्र व अन्य स्थानों की यात्रा होगी। वहीं 18 जुलाई से 24 जुलाई तक पौण्टा साहिब, सहस्त्रधारा, नीलकंठ महादेव,हरिद्वार, शुकताल, मथुरा और वृंदावन आदि पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

    26 जुलाई से 10 अगस्त तक जगन्नाथ पुरी, मायापुर धाम, प्रयाग,चित्रकूट, काशी, अयोध्या धाम,नेमिषारण्य 88 हज़ार ऋषियों की धरती नेपाल,काठमांडू, पशुपति नाथ और अन्य प्रमुख तीर्थों की यात्रा होगी। इन यात्राओं की बुकिंग की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। सभी यात्राएं वातानुकूलित गाड़ियों द्वारा संचालित होंगी।

    वहीं 24 अगस्त से 31 अगस्त तक राधा अष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में राधा रानी के प्राकट्य स्थल रावल सहित वृंदावन के प्रमुख स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। मिशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना की स्थिति में वह उत्तरदायी नहीं होगा।अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु संपर्क सूत्र 78339-90972 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Air India की Flight से यात्रियों का Luggage हुआ गायब, देखें वीडियो

    Air India की Flight से यात्रियों का Luggage हुआ गायब, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद से एयर इंडिया की फ्लाइट को लेकर आए दिन विवाद सामने आ रहे है। पिछले कुछ दिनों में कई फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग करवाई जा चुकी है। वहीं अब चंडीगढ़ से लेह पहुंची एयर इंडिया की एआई 458 बोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जहां यात्रियों ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों का सामान गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले फ्लाइट में देरी हुई, जिसके बाद 12.20 बजे फ्लाइट लैंड हुई और यहां पर पता चला कि 90 प्रतिशत लोगों का सामान यहां नहीं पहुंचा है।

    जालंधर के मॉडल टाउन के रहने वाले निर्मल सिंह बेदी ने बताया कि उन्होंने लेह जाने के लिए चंडीगढ़ से एयर इंडिया फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी। फ्लाइट की टाइमिंग 24 जून सुबह 10 बजकर 20 मिनट थी। पर 2 घंटे तक फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी, करीब साढ़े 12 बजे फ्लाइट ने टेक ऑफ किया और डेढ़ बजे लेह पहुंचाया। वहीं महिला का कहना है कि सामान को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की। जिसमें ना तो कहा गया कि उनका सामान साथ नहीं जा रहा है। इस दौरान कई यात्री मरीज है, जिनकी दवा लग्गेज में रह गई।

    महिला ने आरोप लगाए है कि एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा ठीक से व्यवहार नहीं किया गया। आरोप है कि एयरपोर्ट पर किसी भी यात्री को ना तो पानी पूछा गया है और ना ही रिफ्रेशमेंट दी गई है। महिला ने कहा कि अधिकारी कह रहे है कि वह लग्गेज को लेकर ऑथराइज नहीं है। इस दौरान यात्रियों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। यात्रियों ने पुलिस को मामले को लेकर शिकायत थी। महिला ने आरोप लगाए है कि एयर इंडिया के जनरल मैनेजर का कहना हैकि वह यात्रियों के बीच में आकर बात नहीं करेंगे।

    यात्री उनके कैबिन में आकर बात कर सकते है। जिसके बाद यात्रियों का कहना है कि वह एयर इंडिया का पेड सर्विस ले रहे है कोई फ्री सर्विस नहीं ले रहे। यात्रियों ने कहा कि जिन यात्रियों का सामान मिस हो गया वह उसके बारे में लिखकर दें दें। लेकिन रफ कागज पर उनकी शिकायत दर्ज की जा रही है। अन्य यात्री ने कहा कि वह 2 घंटे से एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे है। उनके लग्गेज में कीमती सामान मौजूद है। इस मामले को लेकर यात्रियों में भारी रोष पाया जा रहा है।

  • जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आयोजित, ADC ने की अध्यक्षता

    जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आयोजित, ADC ने की अध्यक्षता

    धोखाधड़ी से निपटने के लिए उचित कदम उठाने के दिए निर्देश

    जिला में बैंको ने मार्च तिमाही 2025 तक बांटे 2959.96 करोड़ के ऋण

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने किसानों को लाभान्वित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को कृषि कार्ड वितरित, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने को भी कहा। यह बात एडीसी ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों की वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत की गई उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण की कम उपलब्धि पर चिंता जताई। उन्होंने सभी बैंकों को जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने और प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने  के  निर्देश  दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों और नीतियों का पालन करते हुए बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों को ऋण योजनाओं का लाभ मिले, जिससे आमजन और उद्यमियों को लाभ पहुंच सके। उन्होने सभी बैंको को निर्देश दिए कि सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर मंजूरी दें। इसके अलावा बैंकिंग प्रणाली में ग्राहकों के साथ आए दिन हो रही धोखाधड़ी के लिए उचित कदम उठाने तथा अधिक से अधिक ग्राहकों को जागरूक करने एव सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया।

    एडीसी ने चौथी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला के बैंकों ने मार्च 2025 तक 2398.71 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले में 2959.96 करोड़ के ऋण वितरित किए। बैंकों की जमा राशि 15006.45 करोड़ हो गयी है, इसमें 8.16 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 11.77 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4735.37 करोड़ हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 31.56 प्रतिशत हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। उन्होंने बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने के निर्देश दिए।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि बैंकों ने 31 मार्च, 2025 तक किसानों को 70,132 कृषि कार्ड बांटे जबकि मार्च तिमाही में बैंकों ने 378 कृषि कार्ड बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 896.98 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 18.94 प्रतिशत हैं। उन्होंने बैंकों को जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

    बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, भारतीय रिजर्व बैंक से जिला अग्रणी अधिकारी राहुल जोशी, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक संजीव कुमार सक्सेना, आरसेटी निर्देशक सुधीर कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, उपनिदेशक मत्स्य विभाग विवेक चंदेल, बीडीओ केएल वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज, डीडीएम नाबार्ड सबरिना राजवंशी सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों तथा सरकारी/गैरसरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

  • Punjab News: पेट्रोल पंप पर 2 पक्षों में हुई झड़प, कर्मियों में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    Punjab News: पेट्रोल पंप पर 2 पक्षों में हुई झड़प, कर्मियों में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले के प्रताप नगर के पेट्रोल पंप पर 2 पक्षों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पंप पर तेल डलवाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान तेल डलवाने आए युवकों पर दूसरे ग्रुप के युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हालांकि इस झगड़े में पंप कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पंप मालिकों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा हैकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक में पेट्रोल भरवा रहा है। इस दौरान एक युवक उसके पास आकर बाते करने लग जाता है। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से युवक आते है और आते ही दोनों एक-दूसरे पर हमला कर देते है। इस घटना को लेकर पंप के कर्मियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। युवक हाथों में तेजधार हथियार लेकर आए और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लग गए। वहीं पंप पर एक्टिवा में तेल भरवाने आई महिला तुरंत घटना स्थल से डरकर भाग गई। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ युवक पहले से पंप पर खड़े थे। इस दौरान दूसरे युवक बाइक पर सवार होकर आते है और आते ही वह दूसरे पक्ष पर हमला करना शुरु कर देते है। घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया।
  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में SGPC कर्मचारी लापता, नहर के पास से स्कूटर बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में SGPC कर्मचारी लापता, नहर के पास से स्कूटर बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इलाके में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से जुड़े प्रचार विभाग के कर्मचारी करतार सिंह के गायब होने का मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए करतार सिंह की खोज में एसजीपीसी और उनका परिवार लगातार जुटा हुआ है। एसजीपीसी के धर्म प्रचार सचिव विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि करतार सिंह पिछले 2 दिनों से घर नहीं पहुंचे। उनके घर, रिश्तेदारों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला।

    उनका स्कूटर नहर के पास बरामद हुआ है। जिससे मामला गंभीर होने का शक है। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर यह मामला सामान्य गुमशुदगी नहीं लगता। यदि यह मामला किसी साजिश या हिंसक घटना से जुड़ा हुआ है, तो प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

    दूसरी तरफ, पुलिस द्वारा भी मामले की जांच जारी है। थाना बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हमें भी परिवार से दो दिनों से करतार सिंह के गयाब होने की शिकायत मिली थी। नहर के पास उनका स्कूटर मिला है और तलाशी जारी है। सभी नजदीकी थानों को जानकारी भेज दी गई है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी सबूतों के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।