Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में SGPC कर्मचारी लापता, नहर के पास से स्कूटर बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इलाके में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से जुड़े प्रचार विभाग के कर्मचारी करतार सिंह के गायब होने का मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए करतार सिंह की खोज में एसजीपीसी और उनका परिवार लगातार जुटा हुआ है। एसजीपीसी के धर्म प्रचार सचिव विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि करतार सिंह पिछले 2 दिनों से घर नहीं पहुंचे। उनके घर, रिश्तेदारों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला।

उनका स्कूटर नहर के पास बरामद हुआ है। जिससे मामला गंभीर होने का शक है। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर यह मामला सामान्य गुमशुदगी नहीं लगता। यदि यह मामला किसी साजिश या हिंसक घटना से जुड़ा हुआ है, तो प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

दूसरी तरफ, पुलिस द्वारा भी मामले की जांच जारी है। थाना बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हमें भी परिवार से दो दिनों से करतार सिंह के गयाब होने की शिकायत मिली थी। नहर के पास उनका स्कूटर मिला है और तलाशी जारी है। सभी नजदीकी थानों को जानकारी भेज दी गई है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी सबूतों के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *