वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि साहिल को 4 से 5 गोलियां लगी है। वहीं साहिल की माता ने बताया कि उसे पता चला कि बेटे पर किसी ने गोलियां मारी है। उसको नहीं पता कि वह कौन लोग थे। इस दौरान उसे पड़ोसन ने बताया कि उसके बेटे को गोली लगी है। दूसरी ओर साहिल के साथ बैठे दोस्त ने बताया कि वह ओर साहिल दोनों गली में बैठे बाते कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकल पर 3 युवक आए और उनमें से एक ने बाइक से उतकर साहिल पर गोलियां चला दी। घटना में साहिल पर हमलावार ने 4 से 5 गोलियां चलाई गई ओर वह गोलियां चला कर फरार हो गए। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे थाना-2 के थाना मुखी वरुण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली ओर वह अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर साहिल का इलाज कर रहे है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।#PunjabNews: दोस्तों के साथ गली में बैठे युवक पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार news:https://t.co/k1AkjL0pua pic.twitter.com/VYLsgPRDnr
— Encounter India (@Encounter_India) June 24, 2025
Blog
-

Punjab News: दोस्तों के साथ गली में बैठे युवक पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो
मोगाः जिले के महावीर नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर 4 से 5 फायर कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान अज्ञात युवक आया उसने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई है। घायल साहिल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया है। -

Punjab News: बाइक सवार 2 युवकों ने Medical Store मालिक पर की फायरिंग, देखें वीडियो
अमृतसरः गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बदमाशों बिना किसी खौफ सरेआम फायरिंग कर रह है। इसी प्रकार थाना मटेवाल के अधीन आने वाले गांव रामद्वाली में एक मेडिकल स्टोर के ऊपर दो बाइक सवार युवकों ने सुखमन मेडिकल पर गोली चला दी।
जवाबी कार्रवाई में मेडिकल के मालिक की ओर से भी फायरिंग की गई। युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल स्टोर के मालिक को कुछ दिन पहले ही धमकी भरा फोन आया था। उसके बाद दो युवकों ने मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही इन दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर चेहरे ढककर आए हुए थे और मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं था।
-

बॉर्डर पर मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी बदमाश रोमिल वोहरा ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
नई दिल्ली: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम और हरियाणा एसटीएफ ने मुठभेड़ में रोमिल वोहरा नाम के एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। रोमिल पर यमुनानगर में हुए तीन हत्याओं और कुरुक्षेत्र में शांतनु नाम के शख्स की हत्या का आरोप था। स्पेशल सेल और एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रोमिल को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान भी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, रोमिल वोहरा एक कुख्यात अपराधी था। उस पर कई गंभीर आरोप थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ को खबर मिली कि रोमिल दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। यह कार्रवाई 23 और 24 जून की रात को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास हुई। पुलिस और अपराधी के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें बदमाश ढेर हो गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाश का नाम रोमिल वोहरा है और वह यमुना नगर का रहने वाला है।
वह काला राणा-नोनी राणा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसे कई गंभीर अपराधों के लिए वांटेड घोषित किया गया था। इस गोलीबारी में SI प्रवीण और SI रोहन नाम के दो पुलिसकर्मी और रोमिल घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जरूरी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से अन्य इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
-

ईरान-इजरायल सीजफायर से बाजार में आया जबरदस्त उछाल
नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को शानदार रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद इनवेस्टर्स को बड़ी राहत मिली, जिसका असर सीधे बाजार पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने तेजी दिखाई और हरे निशान में खुले।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स प्री-ओपनिंग में 637.82 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 82,534.61 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 208 अंक यानी 0.83 फीसदी चढ़कर 25,179.90 पर पहुंच गया।
वहीं, शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की रफ्तार और बढ़ गई। सुबह 9:21 बजे सेंसेक्स 923.41 अंक (1.13%) की शानदार बढ़त दर्ज करते हुए 82,820.20 के लेवल पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 272.90 अंक (1.09%)की तेजी के साथ 25,244.80 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप के लगभग सभी शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई। अदाणी एयरपोर्ट बड़ी फाइनेंसिग डील हासिल करने के बाद 4 फीसदी से अधिक चढ़ गया। इससे पहले सोमवार को बाजार में कमजोरी देखी गई थी। सेंसेक्स 511.38 अंक यानी 0.62 फीसदी गिरकर 81,896.79 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 140.50 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी, और यह 24,971.90 पर बंद हुआ था।
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान और इजरायल ने एक स्टैगरड सीजफायर यानी संघर्षविराम पर सहमति जताई है। इस फैसले से ग्लोबल लेवल पर तनाव कम हुआ है और निवेशकों का भरोसा फिर से लौटा है। इसी वजह से सोमवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी रही, और भारत में भी इसका पॉजिटिव असर देखने को मिला। आज का दिन निवेशकों के लिए राहत भरा रहा, खासतौर पर बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार की शुरुआत मजबूत रही है। अब बाजार की नजर आगे आने वाली जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट्स और अमेरिकी फेड के ब्याज दर से जुड़े संकेतों पर टिकी होगी।
-

Jalandhar News: बिजली घर के पास युवक पर किया हमला, नगदी छीनकर लुटेरे फरार
जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन चोरियां और गोली चलने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला पठानकोट चौक के पास बिजली घर के समीप देर रात लूट का सामने आया है। जहां बाइक सवार लुटेरों ने एक पैदल जा रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर नगदी छीन ली। घटना को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर व थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इंडस्ट्रियल एस्टेट के रहने वाले निषाद ने बताया कि वह रात को काम से लौटते हुए पैदल अपने घर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार 2 युवक उसका पीछा करते हुए पहुंचे और रास्ते में उसे घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया और उससे नगदी लूटकर पठानकोट चौक की ओर भाग निकले।
वहीं वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद हुए इलाका निवासियों ने कहा कि पहले भी 15 से 20 वारदातें हो चुकी हैं। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
-

Jalandhar News: कांग्रेस पार्षद के पारिवार में जन्मदिन की खुशी में चले पटाखे से लगी Khurana Enterprise दुकान में आग, देखें CCTV
जालंधर, ENS: भगत सिंह चौक के नजदीक खुराना एंटरप्राइज दुकान में आग लगने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने से खुलासा हुआ है। प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि आग लगने की बजह जन्मदिन की खुशी में सड़क पर चलाए गए पटाखे की चिंगारी है। दुकान मालिक रोहित खुराना ने बताया कि उन्होंने आग लगने के बाद मार्केट के कैमरों को चेक किया तो पता चला कि देर रात कांग्रेस पार्षद विकास तलवार के किसी पारिवारिक सदस्य का जन्मदिन था। इस दौरान बर्थडे केक काटने के दौरान गलत तरीकों से पटाखों को चलाया गया।
जिस कारण उनकी दुकान में भीषण आग लग गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आग लगने के बाद उन्होंने दुकान मालिक और दमकल विभाग को सूचित करना भी उचित नहीं समझा, जिस कारण आग ज्यादा भड़क गई। उन्होंने कहा कि आग लगने का बाद भी वह कार में गाने लगाकर डांस करते रहे। आग लगने के बाद सुबह दुकान पर भाजपा के पूर्व विधायक पहुंचे। जिन्होंने दुकान मालिक ने साथ आग लगने के कारणों के बारे में बात की। भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह खुलेआम गलत तरीकों से पटाखों को चला कर लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाई गई है।
पुलिस प्रशासन पर यह बड़े सवाल खड़े हो रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में बनती कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आगे से किसी का ऐसे नुकसान न हो। वहीं कांग्रेस पार्षद विकास तलवार ने कहा कि उनके पारिवारिक सदस्य का जन्मदिन था, जिसके चलते बच्चों ने पटाखों जरूर चलाए लेकिन पटाखें दुकान में नहीं गए। उन्होंने कहा कि वह जानबूझ ऐसा क्यों करेंगे, जहां पर पटाखें चले है वहां से दुकान काफी दूर है। दुकान में आग लगने का कोई कारण भी हो सकता है। दुकान में आग लगने का उन्हें भी दुख है।
-

आज का राशिफल, 24 जून 2025
आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से शुरू हो कर शाम 7 बजे तक स्थायीजय योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके अलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। बिजनेस में फायदा हो सकता है और रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।
वृष राशिः आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरे कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें और बदलते मौसम में सेहत के लिहाज से अपना ध्यान रखेंगे। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे, इससे आपका समय ख़राब होगा।
मिथुन राशिः आपके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह कामों में धन खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना थोड़ा सा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है। आज ऑफिशियल मामलों में चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुसरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल रहेगा। आज आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है इसका आप ख्याल रखेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा।
सिंह राशिः आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। आपके काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। ज्वेलरी की डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे बदलाव के योग हैं।
कन्या राशिः आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।
तुला राशिः आपके लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। आज आपका समाज में उचित सम्मान बना रहेगा। आज किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद – विवाद में नही पड़ेगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है।
वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई – बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी, किसी काम में उनका सहयोग भी मिलेगा आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय एक ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं।
धनु राशिः आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार तथा जागरूकता आपके आत्मविश्वास तथा आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सोल्यूशन मिल जायेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप किसी प्रकार का इलेक्ट्रोनिक समान खरीद सकते है। आज आपको किसी नए ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिलेगा, आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में तालमेल बनाकर चलेंगे।
मकर राशिःआपके लिए आज का दिन ठीक–ठाक बना रहेगा। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा उलझन में रह सकते है। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते है। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं को ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा , संतान सुख की प्राप्ति होगी। जिससे घर में छोटी -सी पार्टी हो सकती है।
कुम्भ राशिः आपके लिए आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बिताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगी। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्केट भी जा सकते है , परिवार वालों के लिए शॉपिंग करेंगें।
मीन राशिः आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से आपकी उम्मीदें तथा आशाएं पूरी होगी। मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आनंद महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे।
-

जालंधर : इस इलाके में चली गोलियां, शहजाद भट्टी के नाम पर हमलावरों ने मांगी फिरौती, देखें CCTV
जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वही ताजा मामला गुलाब देवी रोड से गोलियां चलने का सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुलाबी रोड के अधीन आते गंदे नाले के पास न्यू अमन नगर घर पर हमलावरों द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि यह गोलियां पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी के नाम से गैंगस्टरों के द्वारा गोलियां चलाई गई है।
कहा जा रहा है कि मिली गैंगस्टरों की फिरौती मांगने की बात नहीं मानने पर हमलावरों ने व्यक्ति के घर के बाहर आकर गोलियां चला दी। पीड़ित का कहना है कि गैंगस्टरों ने गोलियां चलाने से पहले फ़ोन किया और कहा कि वह 5 मिनट में आ रहे हैं। जिसके पास आते ही हमलावरों ने सरेआम 6 से 7 राउंड फायर किए।
घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आते और जाते दिखाई भी दे रहे हैं। जिस घर में गोलियां चलाई गई है वह व्यक्ति विदेश में रहता है। बताया जा रहा है गोलियां चलाने के बाद हमलावरों ने विदेश बैठे युवक को गोलियां चलाने की वीडियो भी भेजी गई है।
जिससे युवक के होश उड़ गए। जब उसने अपने घर में पता किया तो उन्होंने बताया कि यहां कुछ युवकों ने गोलियां चलाई है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं थाना एक ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar News: व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में 2 गिरफ्तार
जालंधर/ENS: देहात के थाना सिटी नकोदर की पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले मे की जांच के दौरान खजिंदर सिंह उर्फ़ सन्नी निवासी नवापिंड डोनेवाल, रमनदीप, आदित्य राय उर्फ़ मनीष तथा सैम निवासी पुरेवाल कॉलोनी नकोदर को नामजद किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए SSP हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार शहर के एक नामी व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगी जा रही थी। इस संबंध में थाना सिटी नकोदर में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 64, 21.06.2025, आईपीसी 308(5), 351(3), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग दो टीमें बनाई गईं और तकनीकी तौर पर कार्य करते हुए आरोपी आदित्य राय उर्फ़ मनीष और सैम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से फिरौती मांगने के लिए उपयोग किए गए तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आदित्य राय उर्फ़ मनीष ने दो अन्य फिरौती के घटनाक्रमों को स्वीकार किया है। जिनमें रमनदीप की ओर से 30 लाख रुपये की फिरौती नरिंदरपाल (शाम ज्वेलर, लोहिया) से मांगी गई थी और उसी के कहने पर शाम ज्वेलर, लोहिया की रेकी की गई थी। इस संबंध में धारा 61, 03-05-2025, आईपीसी 308(5), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। रमनदीप की ओर से 2 करोड़ रुपये की फिरौती राजवंत सिंह राजा (पेट्रोल पंप) से मांगी गई थी और पेट्रोल पंप की भी रेकी की गई थी। इस संबंध में मुकदमा संख्या 85, दिनांक 17-10-2024, आईपीसी 308(5) के तहत थाना लोहिया में दर्ज है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया गया है। तांकि आरोपियों से अपराधों के बारे में पता लगाया जा सके। -

Punjab News: ट्रैवल एजेंट ने भेजा ईरान, अपहरण और यातना झेलकर लौटे हुसन प्रीत, देखें वीडियो
संगरूर: पंजाब के तीन युवकों का ईरान में अपहरण कर लिया गया था, जिसमें एक युवक धुरी निवासी हुसन प्रीत सिंह भी शामिल था। अब भारत सरकार की कोशिशों के बाद तीनों युवकों को सुरक्षित रिहा करवाकर स्वदेश लाया गया है। हुसन प्रीत सिंह अब सकुशल अपने घर पहुंच चुके हैं और परिवार में खुशी का माहौल है। मीडिया से बातचीत में हुसन प्रीत ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह 31 अप्रैल को ईरान के मुकलावा पहुंचे थे। लेकिन महज एक दिन बाद, 1 मई को उन्हें अगवा कर लिया गया। अगवा करने वालों ने उन्हें करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा गया, चाकुओं से घायल किया गया और कई-कई दिन तक भूखा रखा गया।
उन्होंने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ऐंठे थे, लेकिन असल में उन्हें धोखे से ईरान भेज दिया गया, जहां उनका अपहरण कर लिया गया। जब यह खबर भारत में मीडिया के जरिए सामने आई, तो भारतीय दूतावास हरकत में आया। ईरानी पुलिस की मदद से तीनों युवकों को छुड़वाया गया। हुसन प्रीत की मां ने अपने बेटे की वापसी पर भावुक होते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब मेरे पास है। इतने दिन जैसे सांसें रुकी हुई थीं। अब चैन मिला है। उन्होंने भारत और ईरान की सरकार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समय रहते कार्रवाई कर उनके बेटे की जान बचाई।