Blog
-

होलटन किंग पंडोगा में भरे जाएंगे विभिन्न पद
ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा बुधवार 2 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में विभिन्न पदो ंके लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा क्यूसी कैमिस्ट्री, क्यूसी ऑफिसर, प्रोडक्शन ऑफिसर, अकाउंटेंट व मार्किटिंग के आठ अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्यूसी कैमिस्ट्री के पद हेतू शैक्षणिक योग्यता बीएससी मैडिकल व एमएससी बोटनी, क्यूसी ऑफिसर तथा प्रोडक्शन ऑफिसर के पदों हेतू बी फार्मा, एम फार्मा व दो साल का अनुभव, अकाउंटेंट के पद के लिए बी कॉम व एक साल अनुभव तथा मार्किटिंग के पद के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त इन पदो ंके लिए 18 से 50 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है। -

नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की शिविर की अध्यक्षता
ऊना/ सुशील पंडित: डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे जागरूक करने हेतू खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य जिला ऊना में अनाथ हुए बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना के तहत लाभ प्रदान करना है। शिविर की अध्यक्षता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने की।शिविर में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए विधायक देंवेद्र कुमार भुट्टों ने बताया की हिमाचल सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना कोष की स्थापना की है जिसमें बेसहारा बच्चों को अपनी पढाई करने लिए, घर बनाने के लिए, कोई लघु कार्य शुरू करने के लिए, व्यवसायिक शिक्षा के लिए, कौशल विकास के लिए व् जिन बच्चों के पास घर नहीं है उन्हें घर बनवाने के लिए इस योजना के तहत लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार में विधायकों के द्वारा अपनी कमाई का एक हिस्सा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना कोष में दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस योजना के तहत 6 हज़ार बच्चों को लाभ प्रदान किया जायेगा।जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआंे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना, मदर टेरेसा सम्बल – योजना, इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 0 से 18 और 18 से 27 वर्ष की आयु के अनाथ बच्चांे को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 193 बच्चों को फोस्टर केयर और प्रायोजित योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 200 अनाथ बच्चों को 93 लाख 97 हज़ार रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है।इस शिविर में ग्राम प्रधान, समस्त वृत्त प्रवेषक, अंगनवाडी वर्कर, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। -

दस वर्षीय बच्चे की सांप के डसने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
समर के पिता तलमेहड़ा में करते है मनियारी की दुकान,दुकान पर हुआ था सुबह दस बजे स्नेक वाईट
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा में एक परिवार पर ऐसा दुःखों का पहाड़ टूटा है जिस की भरपाई करना मुशिकल नहीं बल्कि नामुनकिन है। जिस बेटे को पढ़ाकर पिता बड़ा ऑफिसर बनाना चाहता था और जिस बेटे की पढ़ाई पर पिता हंसकर सब कुछ न्यौछावर करता था। उस लाडले बेटे की लाश को उठाकर पिता श्मशान जा रहा है। इससे ज्यादा दुख कोई और नहीं हो सकता है।सोमवार सुबह उपमण्डल बंगाणा के तलमेहड़ा वाजार में पिता के साथ रौनखर निवासी समर शर्मा आयु दस वर्ष पुत्र ओम प्रकाश शर्मा अपनी दुकान पर सुवह करीब 10 बजे होमवर्क कर रहा था कि होमवर्क करते हुए समर का पैन जमीन पर गिर गया जैसे ही समर जमीन से पैन उठाने लगा वैसे ही काउंटर के नीचे बैठे सांप ने उसे डंस लिया। समर के पिता ने पुत्र को तुरंत बंगाणा सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉ अजय जसबाल तथा डॉ चेतन मोदगिल द्वारा समर को स्नेक वाईट इंजेक्शन लगा प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल उना रैफर कर दिया। लेकिन रास्ते में तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे थानाकलां अस्पताल ले गए यहां कुछ देर वाद समर की मौत हो गई।समर शर्मा अपनी बहन का इकलौता भाई था। समर शर्मा की वहन कक्षा 9 वी में पढ़ती है। वहीं थाना पर प्रभारी रवि पाल शर्मा ने घटना स्थल पर जाकर मौके का मुआयsना किया है। और दस वर्षीय समर शर्मा के पार्थिक शरीर को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल उना भेज दिया है।दस वर्षीय समर की अकस्मात मृत्यु पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ,चिन्तपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व कैबिनेट मन्त्री वीरेंद्र कंवर ,जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,धौमेश्वर मन्दिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ,स्थानीय प्रधान राकेश धीमान,उपप्रधान अशोक शर्मा,रघुबीर सिंह संगम,मेजर रघुबीर सिंह आदि गणमान्य लोगों ने समर की अकस्मात मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से आत्म शन्ति की प्रार्थना की है।बही थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तलमेहड़ा के गांव रौनखर के दस वर्षीय समर शर्मा को सोमवार तलमेहड़ा में अपनी ही दुकान पर सांप के डसने से मृत्यु हुई है। हमने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है। और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद: देवेंद्र भुट्टो
डेरा बाबा रुद्रानन्द नारी में लगी सुख आश्रय योजना की कार्यशाला भुट्टो रहे मुख्यातिथि
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानन्द के गांव नारी स्थित लक्ष्मी मैरिज पैलिस में सीएम सुख आश्रय योजना की एक दिवासीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो मुख्यतिथि रहे । भुट्टो ने सम्बोधन में कहा कि सुख आश्रय योजना के तहत ऐसे अनाथ बच्चे जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, उन्हें हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा न केवल 3 बिस्वा जमीन घर बनाने के लिए प्रदान की जाएगी, बल्कि मकान बनाने के लिए ऐसे पात्र बच्चों को 3 लाख रुपए की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी, जोकि हिमाचल के इतिहास में सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐतिहासिक निर्णय है। इसके अलावा अनाथ बच्चों के शादी योग्य होने पर उन्हें शादी करने के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की अनुदान राशि भी प्रदान की जाएगी।उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत नारी व क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों व अन्य समाजसेवी संस्थाओं को एक दिवसीय *मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना* जागरूकता शिविर के दौरान विधायक भुट्टो ने कहीं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर स्कीम के तहत पात्र अनाथ लाभार्थियों तक इस गरीब हितेषी योजना को पहुंचाना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने बताया कि जिला के प्रशासनिक आंकड़ों के आधार पर स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर स्कीम के तहत जिला ऊना में गत वर्ष 200 बच्चों को 93.97 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऊना जिला में 193 बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत 45 सौ रुपए की सहायता राशि प्रति बच्चा प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। वहीं जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों व प्रयासों के बारे में भी चर्चा की गई। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के जिला पार्षद बीडीसी सदस्य प्रधान उपप्रधान वार्ड सदस्य राजनीति से हटकर अपने पंचायत व वार्ड में जो भी अनाथ बच्चे है या फिर जो माता पिता के न होने के कारण रिश्तेदारों में रहते है। उन बच्चों के पूरे कागज़ात बनाकर सीएम सुख आश्रय योजना से जोड़ें। ताकि उन अनाथ बच्चों का भविष्य उज्वल बन सके।उन्होंने कहा कि सीएम ने सुख आश्रय योजना को धरातल पर उतार कर अनाथ बच्चों को यह बता दिया कि अगर आपके सिर से माता पिता का साया उठ चुका है तो अब राज्य सरकार ही आपकी माता पिता है जो आपके उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी। क्योंकि जीरो से लेकर 18 बर्ष की आयु तक जिन बच्चों के माता पिता नहीं है। उन्हें अलग अलग प्रयोग के तहत प्रति माह 45 सौ रुपये मिलेंगे। जो उनके रहन सहन ओर पढ़ाई का खर्च होगा। भुटटो ने कहा कि प्लस टू के बाद सीएम सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चे जो उच्च स्तर की पढ़ाई करना चाहते है उन्हें सीएम सुख आश्रय योजना के तहत पढ़ाई का खर्च बाद में स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 2 लाख ओर अगर मकान नहीं है, तो मकान के लिए 2 लाख ओर अगर जमीन नहीं है, तो 6 मरले जमीन का भी प्रावधान होगा।भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष की आयु के अनाथ बच्चों को इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ/सहायता के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्यामंत्री सुखआश्रय योजना शुरू की है। योजना के तहत 18 से 27 वर्ष की आयु तक के अनाथ बच्चों को कवर किया जाएगा जिसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई ऐसे सभी अनाथ बच्चों की सुविधा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। अनाथ बच्चों की पात्रता जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रमाणित की जाएगी। उसके उपरांत वरीयता के साथ पूरा मामला उपायुक्त को भेजा जाएगा। महिला एवं बाल विकास निदेशालय द्वारा इसके लिए राजस्व अधिकारियों के परामर्श से इस संबंध में आवेदन पत्र तैयार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उपायुक्त को जिला कार्यक्रम अधिकारी से मामला प्राप्त होने पर भूमि आवंटित करने के लिए सक्षम प्राधिकारी होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना-2023 के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे जिसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत बाल-बालिका आश्रमों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए आवर्ती जमा (आरडी) खाता खोला जाएगा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ संयुक्त संचालन में खाते आयोजित किए जाएंगे। 0 से 14 वर्ष के बच्चों को एक हज़ार रुपये प्रति बच्चा प्रति माह, 15 से 18 वर्ष 2,500 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह, एकल नारी 2,500 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे अपनी आवश्यकता के अनुसार इन खातों से धन निकाल सकेंगे। भुटटो ने कहा कि इस योजना के तहत उत्सव भत्ता 500 रुपये प्रति बच्चा बाल देखभाल संस्थानों, राज्य गृह सह संरक्षण गृह, शक्ति सदन और वृद्धाश्रम के निवासियों के बैंक खाते में मुख्य त्योहार मनाने के लिए हस्तांतरित किया जाएगा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यकारी अध्य्क्ष सुरेश शर्मा पंडित,उपाध्यक्ष मनीष शर्मा,शाम चंदेल, सुरिंदर ठाकुर, रोहित रॉकी, गोपाल सैनी, सुमित शर्मा, सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। -

मैज़िक ब्लेडस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे सुपरवाइज़र के दो पद
ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेडस प्राईवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा मंगलवार 1 अगस्त को प्रातः10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में प्रोडक्शन सुपवाइज़र के दो पद भरे जाएंगे।अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा तथा मकैनिकल वर्कशॉप/फैक्ट्री में कम से कम तीन साल का सुपरवाइज़र में अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों के लिए आयु सीमा 24 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। -

ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਚ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ: ਨਜਦੀਕੀ ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਚ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਇਲਾਕੇ ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਮਾਹੌਲ ਬਣਦਾ ਨਜਰ ਆਇਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਲਡੀ ਪਿੰਡ ਫੁਲਕੇ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਜੋ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ 2 ਦਿਨ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਓਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਲਾਸ਼ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਲਡੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਚੰਨਣ ਲਾਲ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਲਡੀ ਅਲੂਮੀਨੀਅਮ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਰਾਤ ਨੂੰ ਕੰਮ ਦਾ ਕਹਿ ਕੇ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਿਆ ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਸਵੇਰ ਤੱਕ ਘਰੇ ਵਾਪਿਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਤੇ ਜਦੋਂ ਓਹਨਾਂ ਨੇ ਆਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਹੀ ਲਾਸ਼ ਸੀ। ਲਾਸ਼ ਉੱਤੇ ਜ਼ਖਮਾਂ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਕਰੰਟ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਨ ਅਤੇ ਗਲੇ ਵਿੱਚ ਰੱਸੀ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਨ। ਜਿਸਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਲਗਦਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਤੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਰੰਜਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।
-

अगस्त के महीने में इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
नई दिल्लीः आज जुलाई का महीना खत्म हो रहा है। इसके साथ ही अगस्त का महीना मंगलवार से शुरू हो रहा है। स्कूलों में अगस्त में इस बार कई छुट्टियां है। ऐसे में अगस्त का महीना शुरू होने के पहले ही पूरी लिस्ट हम आपको बताने जा रहे हैं। इस हिसाब से अभिवावक अपने बच्चों के साथ छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। बता दें कि इस बार अगस्त में 4 रविवार पड़ रहे हैं जिसमें स्कूल बंद होते हैं। इसके अलावा पड़ने वाली छुट्टियां देखें।
8 अगस्त 2023 मंगलवार को टेंडोंग लो रम फीट त्योहार सिक्किम में मनाया जाता है इस दौरान यहां पर स्थानीय सरकार के द्वारा छुट्टी घोषित की जाती है।
9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आदिवासी बाहुल्य इलाकों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की जाती है। झारखंड सरकार ने 9 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।
15 अगस्त 2023 को देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूलों में झंडारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है।
16 अगस्त 2023 को पारसी नव वर्ष के मौके पर कुछ राज्य सरकारों द्वारा छुट्टी घोषित की जाती है।
28 अगस्त 2023 को सोमवार है। इसी दिन केरल में ओनम मनाया जाता है। इस मौके पर यहां की स्कूलों में छुट्टी होती है।
29 अगस्त 2023 को केरल में तिरुवोनम का त्योहार होता है। ऐसे में इस बार केरल में लगातार 3 दिनों तक 27 अगस्त से 29 अगस्त 2023 तक छुट्टी रहेगी।
30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन का त्योहार है। यह त्योहार भारत के अधिकांश राज्यों में मनाया जाता है। इस दौरान स्कूलों में छुट्टी घोषित रहती है।
30 अगस्त 2023 को बुधवार के दिन ओडिशा में झूलन पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। त्योहार के दिन राज्य सरकार कई बार ऐच्छिक अवकाश की घोषणा करती है।
बता दें कि अगस्त के महीने में चार रविवार क्रमश: 6, 13, 20 और 27 अगस्त को पड़ रहे हैं।
-

भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में बड़ा बदलाव!
मुंबई: आगामी दिनों में विश्वकप प्रतियोगिता होने वाली है, जिसका क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर क्रिकेट प्रेमियों की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार है। दोनों देश लंबे समय बाद एक साथ मैदान में दिखेंगे। हालांकि एशिया कप में भी दोनों देशों के खिलाड़ी आमने सामने होंगे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि विश्वकप में 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब नहीं होगा।
जी हां भारत पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मैच नहीं होगा। हालांकि अभी इस बारे में बीसीसीआई की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टूर्नामेंट के शेड्यूल में कुछ और भी बड़े बदलाव हुए हैं। सारे बदलावों का ऐलान आज ही कुछ देर बाद किया जा सकता है। पुराने शेड्यूल के मुताबिक 14 अक्टूबर को इंग्लैंड vs अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश के बीच डबल हेडर मुकाबला तय था। वहीं, बताया जा रहा है कि भारत पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब 15 के बदले 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।
दरअसल, 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नौ दिन तक चलने वाला यह महापर्व गुजरात में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। भारत-पाकिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहेगा। ऐसे में एक साथ लाखों लोगों की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी एजेंसी ने बीसीसीआई को पहले ही चेता दिया था। जिसके बाद से ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड नई तारीखों पर सोच-विचार कर रहा था। नवरात्रि के बाद भारत का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आ जाएगा, इसके बाद छठ की बारी आएगी। इस दौरान भी भारतीय टीम अपने मैच खेलेगी।
-

बम बम भोले के जयकारों से गुजां धौमेश्वर महादेव मन्दिर, हजारो भक्त हुए नतमस्तक
कुमार सोनू,अनमोल राजा ने बांधा समा, कतारबद्ध खड़े होकर भक्तो ने चढ़ाया शिवलिंग पर जल
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के प्रसिद्ध धर्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा में सावन मास के मेलों की खूब धूम चली हुई है। तीसरी धार्मिक रविवारी संध्या के रविवार दिन में ही हजारों भक्तो ने धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा में शीश नभाया। तीसरी रविवारी धार्मिक संध्या में पंजाव के फनकार अनमोल राजा एवं कुमार सोनू ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को भोलेनाथ के भजनों पर खूव नचाया। तीसरी रविवारी धार्मिक संध्या पर चिन्तपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मन्दिर कमेटी द्वारा विधायक सुदर्शन बबलू व पार्टी के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। मन्दिर का पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। पंजाव के फ़नकारों ने मेरे भोलेनाथ,शिव शंकर को,चल मना कैलाश आदि भजनों से खूव समां बांधा। रविवार रात 12 बजे श्रद्धालु शिबलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कतारबद्ध खड़े हो गए। सुबह 4 बजे शिवलिंग का शिंगार ओर आरती होने के वाद मन्दिर के कपाट खोले गए और श्रद्धालु कतारबद्ध शिबलिंग पर जल चढ़ाते गए। वहीं सोमवार को धौमेश्वर महादेव मन्दिर भोलेनाथ के जयकारों से खूब गुंजा ओर हजारों की तादात में श्रद्धालु मन्दिर में नतमस्तक हुए।जगह जगह श्रद्धालुओं के लिए कई समाजसेवी संस्थाओं ने भंडारों व लंगर का आयोजन किया था। मन्दिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर में अव हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यो से भी भारी सँख्या में श्रद्धालू आ रहे है। शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी द्वारा पहले ही सावन मास के मेलों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। प्रवीण शर्मा ने कहा कि पहले सावन मास में केवल सोमवार को ही श्रद्धालूओं की मन्दिर में भीड़ देखी जाती थी। लेकिन बीते 2 बर्षो से यानी कोविड समय के बाद अब सावन मास में हर दिन श्रद्धालुओं का तांता मन्दिर में देखा जा सकता है ओर मन्दिर कमेटी द्वारा पहले ही श्रद्धालुओं के लिये लंगर की व्यवस्था ठहरने एवं मन्दिर दर्शन की पूरी व्यवस्था की गई है। मन्दिर कमेटी की एक टीम मन्दिर परिसर में देख रेख करती है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो।प्रवीण शर्मा ने कहा कि जोल से लेकर मन्दिर के मुख्य गेट से मन्दिर परिसर तक अलग अलग प्रकार के भंडारे श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जाते है। बुजुर्गों अपंगों के लिए मन्दिर दर्शन को प्रमुखता से लेकर दर्शन करवाये जाते है। शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी का उद्देश्य है कि मन्दिर परिसर को राजनीति से दूर रखा जाए और मन्दिर के प्रांगण में आने वाले हर श्रद्धालु को मन्दिर के पूरे दर्शन हों। मन्दिर परिसर में उचित व्यवस्था हो और हर श्रद्धालु के लिए मन्दिर कमेटी द्वारा ब्रेकफास्ट लंच ओर रात का खाना बेहतर हो। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर ट्रस्ट को बहुत बड़े दानी सज्जन दिल खोलकर दान देते है। कमेटी दानी सज्जनों का एक एक पैसा मन्दिर निर्माण पर खर्च करती है और बिल्कुल पारदर्शिता से कार्य करके मन्दिर को ओर ज्यादा प्रसिद्धि देने के लिए बचनबद्ध है। इस मौके पर मन्दिर ट्रस्ट के सदस्य व अन्य सेवादारों ने अपनी सेवाएं मन्दिर में प्रदान कीं ओर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। -

ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
जयपुरः राजधानी जयपुर में निवारू पुलिया पर सड़क हादसे में महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं कार सवार सब इंस्पेक्टर सज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला कांस्टेबल के शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायल सब इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज जारी है। महिला कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए निकले थे। निवारू पुलिया एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से कार हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में थाना पश्चिम में तैनात 2006 बैच की कांस्टेबल बबीता की मौत हो गई है। वही महिला थाना दक्षिण में तैनात सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला कांस्टेबल बबीता और सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह दोनों कार से घर जा रहे थे। दोनों कार से 14 नंबर की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान निवारू पुलिया के सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर ने कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की कार पलट गई। उसके बाद दोनों को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत महिला कांस्टेबल बबीता को मृत घोषित कर दिया। सज्जन सिंह की तबीयत ज्यादा नाजुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह को निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं मृत महिला कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद पश्चिम थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने का भी प्रयास किया जा रहा है।