Blog

  • बड़ी खबरः शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर पर चली गोलियां, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः पंजाब के शराब कारोबारी के दिल्‍ली वाले घर पर फायरिंग की खबर है। यह घटना रविवार को पंजाबी बाग इलाके में हुई जिसकी जांच दिल्‍ली पुलिस ने शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया है कि इसमें गैंगस्‍टर गोल्‍डी बराड़ का नाम सामने आया है। इससे पहले पंजाब के फरीदकोट में भी इसी कारोबारी के शराब ठेकों पर हमला हुआ था। कारोबारी का नाम दीप मल्‍होत्रा बताया जा रहा है जो कभी अकाली दल की ओर से MLA भी रह चुके हैं। पुलिस अफसर ने बताया कि पंजाब बाग इलाके में फरीदकोट (पंजाब) के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा का घर है।

    उनके घर के सामने गोलीबारी की घटना के बारे में शाम करीब 6:45 बजे SHO पंजाबी बाग को सूचना मिली थी। इस पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां निरीक्षण करने कुछ खाली कारतूस मिले हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग पैदल आए और घर के सामने हवाई फायरिंग कर चले गए। कोई भी घायल नहीं हुआ है। दिल्‍ली पुलिस के अफसर ने कहा कि शिकायतकर्ता को आज कोई धमकी मिलने की जानकारी नहीं है। हालाँकि, उस पहलू पर गौर किया जा रहा है। कानून के उचित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। गहन निरीक्षण के लिए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस टीमों को मामले पर काम करने का काम सौंपा गया है।

  • जालंधरः पठानकोट चौक पर गौ मांस से भरे ट्रक को पकड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, DCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीपत से आ रहा गौ मांस से भरा हुआ ट्रक पठानकोट चौक पर पकड़ा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए DCP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर गौं मांस से भरे ट्रक के मामले में सख्ती से कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें देर रात बजरंग दल के कार्यकत्ताओं से सूचना मिली थी कि देर रात गौं मांस से भरा पानीपत से जम्मू जा रहा ट्रक पकड़ा है। उक्त ट्रक जेके 01 बी 4301 के नंबर का है। जिसमें गौं मांस पाया गया। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकद्दमा नंबर 264 के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह मामला थाना 8 में दर्ज किया है। जिसमें सेक्शन 3, सेक्शन 5, आईपीसी धारा 293 ए, 429 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में तीन लोगों को काबू किया गया है। काबू किए गए व्यक्तियों की पहचान हमीम, मकबूल और आसिफ नामक के रूप में हुई है। पूछताछ में पाया गया कि उक्त व्यक्ति थर्माकॉल के डिब्बों में मांस लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले भी उक्त व्यक्ति को रोका गया था। उस मामले की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त ट्रक में कहां सप्लाई की जानी थी उस मामले की अभी जांच की जा रही है। वहीं जांच के दौरान जो अन्य दोषी भी सामने आए तो उन पर भी नकेल कसी जाएंगी।

  • पंजाब : तेज रफ्तार का कहर, 2 की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से हरदम हादसों का डर सताता रहता है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। रात 9.30 बजे नहर पार करते समय लोहारा पर 2 बाइकों की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। खून से लथपथ तीनों युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने एक युवक को तो पहले ही मृतक घोषित कर दिया। एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी एक युवक की हालत गंभीर है। मरने वाले युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह और अरुण के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों भाई बाइक पर किसी काम से बाड़ेवाल की तरफ जा रहा थे। लाहोरा पुल नजदीक नहर के पास अंधेरा था। उनके सामने से अरुण नाम का युवक तेज रफ्तार बाइक से आया। अरुण से बाइक की ब्रेक नहीं लगी और मोटरसाइकिल असंतुलित हो गया। टक्कर होने के बाद तीनों युवक जमीन पर जोर से लगे, जिससे युवकों के सिर पर चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवकों में से एक युवक ने काफी बार एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन मौके पर कोई एम्बुलेंस नहीं आई। खून से लथपथ युवकों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो गई थी। एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायलों के बाइक का नंबर नोट कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा।

  • पंजाबः एग्जीबिशन में पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर पार्क प्लाजा होटल में चल रही एग्जीबिशन पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान वहां पर कपड़े खरीदने आए लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, बताया जा रहा है कि उक्त एग्जीबिशन में मालिक द्वारा जाली प्रोडक्ट्स (कपड़ों) पर ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर बेचने के आरोप लगे है। जिसकी शिकायत मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने उक्त एग्जीबिशन में रेड की। यह कार्रवाई पुलिस ने लाजपत नगर के हरमिंदर सिंह की शिकायत पर की है।

    इस दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। उधर, इस मामले में हरियाणा के पानीपत निवासी आरोपी सक्षम मुंजाल ने पुलिस को बताया था कि वह बैंगलोर से कपड़े लेकर आया है। सूत्रों के मुताबिक उसने इन कपड़ों के बिल भी पुलिस को दिखाए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस अब बैंगलोर में रेड करके माल सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक अभी तक कई शहरों में आरोपी जाली माल बेच चुका है, लेकिन पुलिस ने आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं की। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। 

  • खाना नहीं मिला तो बेटे को घर से निकाला, फिर पेड़ से लटकी मिली ला’श

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नागपुर में 17 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली। वो सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी नाश्ते को लेकर मां से बहस हो गई थी मामला कन्हान पिंपरी इलाके का है पुलिस के मुताबिक रविवार को उन्हें रेलवे ट्रैक के पास लड़के का शव पेड़ से लटका मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई इसलिए पुलिस ने पता लगाया कि कहीं इस युवक की गुमशुदगी का मामला किसी थाने में दर्ज तो नहीं है पता चला कि एक थाने में इस लड़के के माता-पिता ने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है पुलिस ने तुरंत उनसे कॉन्टेक्ट किया पता चला कि रविवार सुबह वह मां से नाश्ता मांगने लगा लेकिन तब तक खाना बना नहीं था

    इसी बात को लेकर लड़का अपनी मां से लड़ने लगा फिर गुस्से में घर से कहीं निकल गया काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने उससे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की लेकिन लड़के ने फोन नहीं उठाया जिसके बाद माता-पिता ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया जब बेटे के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा तो उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी लेकिन बाद में उन्हें पुलिस ने बताया कि उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है पता लगाया जा रहा है कि क्या सच में ही उसने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है

  • जालंधरः फोन पर बात करना पड़ा महंगा, बिजली की तारों में झुलसने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के हरगोविंद नगर ट्रांसपोर्ट से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति घर की छत पर चढ़कर फ़ोन पर बात कर रहा था, लेकिन फोन पर मस्त हुए व्यक्ति को क्या पता था कि उसकी इस मस्ती में जान चली जाएंगी। दरअसल, फोन पर पर बात करते समय अचानक व्यक्ति का हाथ घर की छत पर दीवार के साथ से गुजर रही बिजली की नंगी तारों को लग गया। इस हादसे में व्यक्ति बिजली की तारों की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया।

    हादसे में व्यक्ति के जिंदा जलने से मौक़े पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद साजिद के रूप में हुई है। इस घटना की दिल दहलाने वाली वीडियो भी सामने आई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को क़ब्ज़े में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहम्मद साजिद छत पर फ़ोन सुन रहा था। इस दौरान फोन की मस्ती में उसका हाथ दीवार से गुजर रही तारों पर लग गया। जिसके बाद बिजली तारों की चपेट में आने से जोर-जोर से धमाके होने लगे। इस हादसें में उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।

  • पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर ह’त्या, 3 घायल

    नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के बिजनौर में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। रविवार की दोपहर खेत में तार की बाड़ लगाने और पेड़ काटने का गांव के व्यक्ति ने विरोध किया था आरोपी पक्ष बाड़ लगाने का विरोध कर रहा था जब विरोध के बावजूद बाड़ लगाई गई तो गुस्साए आरोपियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी  

    बिजनौर थाना बढ़ापुर थाना अंतर्गत युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित राठी ने बताया कि रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में भूपेन्द्र अपने खेत की सीमा पर तार की बाड़ लगवा रहा था तभी गुरदीप और उसके परिजन वहां पहुंच गए. दोनों पक्षों का कुछ पेड़ों को लेकर दावा है कि वे उनके खेत में हैं इसलिए उन्हें वहीं काटेंगे उन्होंने तारबंदी (बाड़ लगाने) का विरोध शुरू कर दिया इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई जिस पर आरोपी भूपेंद्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी

    गोलीकांड में गुरदीप के पुत्र गोविंद (23) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गुरदीप, उसकी पत्नी बीरो और पुत्र अमरीक गंभीर रूप से घायल हो गये राठी ने बताया कि तीनों लोगों को गंभीर हालत में अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गयाजहां डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां घायलों उपचार किया जा रहा है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है

  • पंजाबः सुबह सुबह पुलिस व बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    बठिंडाः ग्रोथ सेंटर में पीटी रविवार को एक ट्रक ड्राइवर से 25 हजार रुपये की नकदी लूटने वाले लुटेरों को आज सोमवार सुबह सीआईए की टीम ने पकड़ लिया है। इस दौरान लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग भी की जिसके बाद टीम ने लुटेरे पर फायरिंग कर घायल कर दिया और उसे पकड़ लिया गंभीर हालत में लुटेरे को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बता दें कि बीती रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया में लगी कारगिल फैक्ट्री में काम करने वाले ट्रक ड्राइवर लक्ष्मण सिंह से कुछ अज्ञात लोगों ने गिर कर लूटपाट करने की कोशिश की थी। हालांकि ड्राइवर ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को मौके पर बुलाने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे ट्रक ड्राइवर पर हमला कर उसे 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इसके बाद मामले की जानकारी थाना सदर बठिंडा पुलिस को दी गई।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि लूटपाट करने वाले दीप सिंह नगर के रहने वाले कुछ युवक हैं। वहीं पुलिस टीम ने रविवार को दीप सिंह नगर में छापेमारी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सके। सोमवार सुबह सीआईए की टीम ने ग्रोथ सेंटर में घेराबंदी कर उन लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक लुटेरे ने 12 बोर देसी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जिसके बाद टीम ने भी दो फायर करते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया।

  • Jalandhar Heights में 5वीं मंजिल से गिरा प्रॉपटी डीलर, मौ’त

    जालंधर, ENS:  AGI फ्लेट्स (जालंधर हाइट्स) से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एम ब्लॉक में प्रॉपटी डीलर 5वी मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में डीलर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रितेश कोहली निवासी जालंधर हाइट्स ब्लॉक-M के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्लियर होगा कि घटना के वक्त मृतक नशे में था या नहीं। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार पहले शिवा जी पार्क के पास स्थित घर में रहता था।

    करीब 15 से 20 दिन पहले ही वहां से जालंधर हाइट्स में शिफ्ट हुआ था। वहीं थाना सदर के एसएचओ भरत मसीह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुरुचि के बयान दर्ज किए गए हैं। रितेश के दो बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे रितेश जालंधर हाइट्स के एम ब्लॉक की पांचवी मंजिल से नीचे गिरा था। एसएचओ भरत मसीह ने बताया कि मृतक रितेश प्रॉपटी डीलर और टेंट हाउस का काम करता था। घटना के वक्त रितेश की पत्नी सुरुचि घर पर ही थी। अभी तक कि पुलिस जांच में पता चला है कि रितेश पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी तक किसी प्रकार की कोई स्पष्टता नहीं हुई है। एसएचओ भरत मसीह ने बताया कि पत्नी के बयान दर्ज होने के बाद अभी मृतक के अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज होने बाकी हैं।

  • जालंधरः पठानकोट चौक पर गौ मांस से भरा ट्रक पकड़ा, देखें वीडियो

    जालंधरः  बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीपत से आ रहा गौ मांस से भरा हुआ ट्रक पठानकोट चौक पर पकड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पानीपत से गौ मांस से भरा हुआ ट्रक आ रहा है, इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उक्त ट्रक का पीछा किया। कार्यकर्ता ने बताया कि पठानकोट चौक पर ट्रैफिक होने के कारण ट्रक चालक गाड़ी को भागने में नाकाम रहा।

    जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत मामले की सूचना थाना 8 के पुलिस अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर ट्रक चालक सहित तीन लोगों को मौके पर काबू कर लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काबू किए ट्रक में से भारी मात्रा में गौं मांस बरामद होने के कारण भारी रोष पाया जा रहा है। काफी देर तक पठानकोट चौक पर हंगामा होने के बाद थाना 8 के एसएचसो ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और काबू किया युवकों को ट्रक सहित थाने ले गए।