Blog

  • पंजाबः मिनी टेंपू से टकराई स्कूल बस, कई छात्र घायल, देखें तस्वीरें

    पंजाबः मिनी टेंपू से टकराई स्कूल बस, कई छात्र घायल, देखें तस्वीरें

    लुधियानाः पंजाब में स्कूल के बस के हादसे होने के मामले पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ रहे है। वहीं ताजा मामला जिले में दोराहा के नजदीक से सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक स्कूल बस हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 छात्र चोटिल हो गए।

    बताया जा रहा है कि बस और छोटा टेंपू (छोटा हाथी) की भिड़ंत हुई है। घायलों में से दो को दोराहा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है। तीन अन्य छात्रों को लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। छात्रों का हाल जानने के लिए पूर्व कांग्रेसी विधायक लखबीर सिंह लक्खा अस्पताल पहुंचे। बता दें अभी तक पांचों छात्रों की हालत ठीक है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और टेंपू चालक को हिरासत में लिया।

  • पंजाब सरकार के खिलाफ फूटा कालोनाईजरों, प्राप्टी डीलरों का गुस्सा, JDA  के बाहर जबरदस्त प्रर्दशन

    पंजाब सरकार के खिलाफ फूटा कालोनाईजरों, प्राप्टी डीलरों का गुस्सा, JDA के बाहर जबरदस्त प्रर्दशन

    जालंधर/ अनिल वर्माः पिछले कई सालों से लगातार पंजाब में प्राप्टी कारोबार ठप्प है मगर सत्ता में आने वाली हर सरकार ने रियल एस्टेट कारोबारियों को समय समय पर इस्तेमाल करने के लिए लॉलीपोप ही दिए हैं हकीकत में अभी तक किसी भी सरकार ने पंजाब में रियल एस्टेट कारोबार को पटरी पर लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए उक्त बातों का प्रकटावा करते हुए जालन्धर जेडीए दफ्तर के बाहर आज कालोनाईजरों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। इस प्रर्दशन में जालन्धर नार्थ हल्के, वैस्ट हल्के, करतारपुर,जमशेर सहित अन्य इलाकों में प्राप्टी का कारोबार कर रहे सैंकड़ों कालोनाईजर पहुंचे। 

    इस दौरान मंच पर संबोधन करते हुए प्राप्टी डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन भुपिंदर सिंह भिंदा ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से प्राप्टी कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो चुका है बिना एनओसी के कोई भी रजिस्ट्री नहीं हो रही, जबकि एक बार 20 मरले की एनओसी लेने के बाद अगर कोई उसमें 5 मरले जमीन बेचना चाहता है तो उसे भी दोबारा एनओसी लेने के लिए विवश किया जा रहा सरकार सरल पालिसी लेकर आए और सिंगल विंडो सिस्सट के तहत मौके पर पैसा जमा करवा कर सभी विभागों की एनओसी मिलनी चाहिए।

  • Canada जाने वाले पंजाबी पैसेंजर्स को दिल्ली पर छोड़ रवाना हुई फ्लाइट, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Canada जाने वाले पंजाबी पैसेंजर्स को दिल्ली पर छोड़ रवाना हुई फ्लाइट, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिलें के श्री गुरु राम दास जी ईन्टरनेशनल एयरपोर्ट से कनाडा के लिए रवाना हुए पंजाबी पैसेंजर्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर फ्लाइट के रवाना होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कनाडा जाने वाले 45 पैसेंजर्स दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर हंगाया किया। इस एक वीडियों भी पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया पर वायरल की है। 

    अमृतसर से ही आधा घंटा देरी से भरी उड़ान 

    जानकारी के मुताबिक पैसेंजर्स एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK692 से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन्हें कैथे पैसिफिक की कनैक्टिड फ्लाइट पकड़नी थी, जिसने रात तकरीबन 7 बजे वैंकूवर के लिए रवाना होना था। लेकिन UK692 ने अमृतसर से ही आधा घंटा देरी से उड़ान भरी। जिसके बाद पैसेंजर्स को दिल्ली पहुंचने और अगली कनेक्टेड फ्लाइट के साथ संपर्क साधने में समय लग गया। लेकिन जब 45 पैसेंजर्स कैथे पैसिफिक के स्टाफ से मिले, तो उन्होंने देरी से आने के चलते साथ ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद वहां पर हंगामा हो गया।

    पैसेंजर्स ने केजरीवाल से की अपील

    वहीं वहां मौजूद यात्रियों ने एक वीडियो जारी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से अपील करते हुए कहा कि वह आए और देखें कि लोगों के साथ क्या हो रहा है। अगर हम किसी यात्री को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा? 

    पैसेंजर्स बोलें- 2-2 लाख की करवाई हैं टिकट बुक

    हमनें जहाज की 2-2 लाख की टिकट करवाई हुई है लेकिन क्या हमें इसका हर्जाना मिलेगा? हमारे टिकट के पैसों को इन्होंने अपने अधिकारियों की जेबों में डाला है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपील करते हैं पंजाब सीएम भगवंत मान से कि हमें यहां से निकाल कर अपने-अपने घरों में सही सलामत भेजा जाए।

  • किसानों ने फगवाड़ा में लुधियाना-जालंधर हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    किसानों ने फगवाड़ा में लुधियाना-जालंधर हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    जालंधर/ वरुणः गन्ने की बकाया राशि लेकर किसानों ने एक बार फिर निजी मिलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने आज गांव में फगवाड़ा चीनी मिल के बाहर एक निश्चित अवधि के लिए मोर्चा लगा दिया। इस मौके पर किसानों ने जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे को बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि भारत सरकार और निजी मिलों पर किसानों का 600 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें से सिर्फ 100 करोड़ रुपये का भुगतान सरकार ने किया है।

    600 करोड़ रुपये का बकाया बाकीः मंजीत राय

    इस मौके पर किसान नेता मंजीत सिंह राय ने कहा कि अभी तक 600 करोड़ रुपये का बकाया सरकारी और निजी मिलों का है, जिसमें से सरकार ने सिर्फ 100 फेरे की बुवाई जारी की है। उन्होंने कहा कि आज का यह विरोध फगवाड़ा मिल और निजी मिलों के खिलाफ है जो लंबे समय से किसानों को भुगतान नहीं कर रहे हैं।

    अकेले फगवाड़ा मिल से 72 करोड़ रुपये की वसूली पेडिंग

    उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से लंबित अकेली फगवाड़ा मिल से ही किसानों ने 72 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। उन्होंने कहा कि अगर इसके बारे में जल्द फैसला ना लिया गया तो यह धरना अनिश्चित समय के लिए लगाया जाएगा। इस दौरान नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। गौरतलब है कि किसानों फिलहाल हाईवे की एक लेन लुधियाना से जालंधर वाली रोकी है। किसान नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने न मानी तो हाईवे की दूसरी लेन ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में सड़कें जाम कर दी जाएंगी।

    पुलिस प्रशासन ने रूट किया डायवर्ट

    धरने को देखते हुए जिला कपूरथला के तहत आते सब डिवीजन फगवाड़ा के पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज फगवाड़ा अमन कुमार ने बताया कि किसानों के धरने के मद्दे नजर एसएसपी कपूरथला एसपी तथा फगवाड़ा प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट रूट प्लान जारी किया है। जिसके तहत जालंधर से दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को मेहटां बाइपास से भुल्लाराई, रोड से भेजा जाएगा। लाइट व्हीकल को मोहाली बाइपास से हरगोबिंद नगर से जीटी रोड पर डायवर्ट किया गया है।

  • जालंधरः Improvement Trust में plots के गलत Allotment का Vigilance Bureau के पास पहुंचा एक और मामला

    जालंधरः Improvement Trust में plots के गलत Allotment का Vigilance Bureau के पास पहुंचा एक और मामला

    जालंधर/वरुण: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में एलडीपी श्रेणी के तहत बड़ी संख्या में भूखंडों (प्लाटो) के गलत आवंटन का एक और मामला भी विजिलेंस ब्यूरो को जांच के लिए भेजा गया है। विजिलेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये का घोटाला हो सकता है। प्लाट आवंटन में हेराफेरी करके करोड़ों रुपये डकारने वाले इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारी में हड़कंप मचा हुआ है। इस घोटाले में ऊपर से नीचे तक कई लोग नपेंगे। लोकल बॉडी विभाग ने गलत प्लाट आवंटन का मामला जांच के लिए बिजीलैंस के पास भेज दिया है। विजीलैंस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि प्लाटों के गलत आवंटन से बहुत मोटा खेल खेला गया है। करोड़ों रुपये का यह घोटाला है।

    इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में करोड़ों रुपये का घोटाला  

    घोटाला स्थानीय स्तर पर विस्थापित हुए लोगों को LDP (Local Displaced People)  के तहत मिलने वाले प्लाटों के आवंटन में हुआ है। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बहुत से विस्थापित परिवारों को तो प्लाट मिले नहीं बल्कि उनके यह प्लाट हक मारते हुए किसी और को ही दे दिए गए। इस तरह से जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।

    बता दें कि पिछले वीरवार को इसी तरह का मामला विजीलैंस ब्यूरो ने लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के खिलाफ भी दर्ज किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस तरह से गलत प्लाट आवंटन करके पंजाब के इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों और नगर सुधार ट्रस्टों में करीब एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। लोकल बाडी विभाग ने पंजाब के सभी इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों और नगर सुधार ट्रस्टों की जांच के बाद जो डाटा सामने आया है उसकी जांच विजीलैंस से करवाने के लिए विभाग के मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर से भी स्वीकृति ले ली है। 

    कांग्रेस के शासनकाल में हुए सारे घोटाले 

    इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में विस्थापित लोगों को तो रियायती दर पर प्लाट दिए ही जाते हैं, साथी उन्हें भी एक-एक प्लाट रियायती दरों पर दिया जाता है जिनकी भूमि को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कॉलोनी के लिए एक्वायर करता है। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को जमीन देने वाले भी एक प्लाट के हकदार होते हैं। लेकिन इन्हीं रियायती प्लाटों में अधिकारियों औऱ कर्मचारियों ने कुंडली मार कर इन्हें दूसरे लोगों को बेच डाला। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में जो 120 फाइलें गायब हो गई थी और बाद में दफ्तर में ही मिल गई थीं। इनमें से भी बहुत सारी फाइलें एलडीपी के केसों से जुड़ी हुई थीं। यह सारे घोटाले कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। अब सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने इन सबकी जांच शुरु करवा दी है। सरकार इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों में गाड़ियों, गैजेट्स और अन्य सामान पर हुई फिजूलखर्ची की भी जांच करवाने जा रही है।

    राजनीतिक रूप से जुड़े लोग शामिल

    विभिन्न सुधार ट्रस्टों की ओर से एलडीपी श्रेणी के तहत भूखंडों को आवंटित करने के प्रस्तावों को चंडीगढ़ में स्थानीय सरकार के मुख्यालय को अनुमोदन के लिए भेजा जाता है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान स्थानीय सरकारी विभाग के स्तर पर गठित एक समिति बहुत प्रगति करने में विफल रही लेकिन परिवर्तन के साथ ही आप सरकार ने अब मामलों को खोल दिया है, क्योंकि इसमें राजनीतिक रूप से जुड़े लोग शामिल हैं।

    पटियाला, बठिंडा और अमृतसर के ट्रस्टों की फाइलें भी खंगालनी शुरू

    इसके साथ ही जालंधर और लुधियाना में इंप्रूवमेंट टेस्ट में घोटाला उजागर होने के बाद तीन और जिलों के सुधार ट्रस्ट विजिलेंस के निशाने पर आ गए हैं। विजिलेंस अब पटियाला, बठिंडा और अमृतसर के ट्रस्टों की फाइलें भी खंगालने जा रही है। विजिलेंस ट्रस्ट के भूखंडों के गलत आवंटन कर 1000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की संभावना जता रही है।

  • सपा नेता की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा ले गया चालक, देखें वीडियो

    सपा नेता की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा ले गया चालक, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पर रविवार देर रात जानलेवा हमला हुआ है। शहर के भदावर हाउस के पास उनकी कार को एक ट्रक ने पीछे से पहले टक्कर मारी और फिर 500 तक घसीटता हुआ ले गया। हमले में देवेंद्र यादव बाल-बाल बच गए। वहीं, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    ट्रक ने जब देवेंद्र सिंह यादव की कार को टक्कर मारी, तब वह गाड़ी में अकेले थे। वह करहल रोड से होते हुए अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही घूम गई। चालक ने ट्रक को रोकने की बजाए सपा नेता की कार समेत और दौड़ाना शुरू कर दिया।

    इसके चलते सपा नेता की कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। इस घटना में सपा के जिलाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के भदावर हाउस के सामने की है। सपा जिलाध्यक्ष ने मैनपुरी सदर कोतवाली थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

  • बड़ा हादसाः बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, देखें तस्वीरें

    बड़ा हादसाः बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, देखें तस्वीरें

    महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के बेसा घोगली रोड पर एक स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में दो छात्र घायल हो गए। इसके बाद घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ, वैन में 16 बच्चे सवार थे। वहीं पुलिस ने इस मामले में वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

  • Khatu Shyam मेले में भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत, देखें वीडियो

    Khatu Shyam मेले में भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत, देखें वीडियो

    राजस्थानः प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के मासिक मेले में सोमवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ गया, भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।

    इस अफरा तफरी में तीन महिला श्याम भक्तों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। फिलहल एक महिला की शिनाख्त हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंचीं और राहत कार्य शुरू करवाया। फिलहाल इस भगदड़ में घायल सभी लोगों को पास के अस्पाल में भर्ती करवाया गया है। 

    सीएम गलहोत ने जताया दुख

    वहीं इस घटना पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताते हुए कहा, ‘सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

    हर साल पहुंचते हैं करोड़ों श्रद्धालु

    यह मंदिर राजस्थान के शेखावाटी के सीकर जिले में स्थित है। यहां हर साल पूरी दुनिया के कोने-कोने से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं और श्याम बाबा का दर्शन करते हैं। बता दें कि खाटू का श्याम मंदिर बहुत ही प्राचीन है, इसकी आधारशिला सन 1720 में रखी गई थी। मंदिर के इसी परिसर में हर साल बाबा खाटू श्याम का प्रसिद्ध मेला लगता है।

  • पंजाब: AAP विधायक बलकार सिद्धू ने रंगे हाथ रिश्वत लेते एएसआई को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाब: AAP विधायक बलकार सिद्धू ने रंगे हाथ रिश्वत लेते एएसआई को किया काबू, देखें वीडियो

    बठिंडा : सीएम मान द्वारा रिश्वत मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने दयालपुरा चौकी में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। पंजाबी गायक और आप विधायक बलकार सिद्धू ने एएसआई को रंगे हाथ 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

    इस मामले को लेकर विधायक सिद्धू ने जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई द्वारा रिश्वत लेने की सूचना मिली तो वह खुद पुलिस चौकी दयालपुरा भाइका पहुंचे और उससे 5 हजार रुपए बरामद किए। जानकारी के अनुसार एएसआई ने यह पैसे लाहन बरामदगी के एक मामले में रिश्वत के तौर पर लिए थे। 

    उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एएसआई द्वारा लोगों से रिश्वत लेने की कई शिकायतें थीं। विधायक बलकार सिद्धू ने कहा कि उन्होंने इस मामले में उच्च पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है। डीएसपी फूल आशबंत सिंह धालीवाल ने संपर्क करने पर बताया कि इस मामले के संबंध में उक्त एएसआई खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 08 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 08 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे,जिसके कारण आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय दूसरों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कोई पार्टी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जाएं,तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपके कुछ शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे,लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको विदेशों से व्यवसाय करना बेहतर रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना बेहतर रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा, जिसे आपको तुरंत पूरा करने की कोशिश करनी होगी। माता पिता से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं,तो आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। भाई बहनों से चल रहा विरोध आपको समाप्त करना होगा,नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज के दिन आप पूरे उत्साह व जोश से भरे रहेंगे और किसी भी कार्य में बिना सोचे समझें निवेश करेंगे,लेकिन यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग यदि एक पार्टी को छोड़कर दूसरी को ज्वाइन करना चाहते हैं,तो उन्हें कुछ समय रुकना होगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी हो सकती है,जिसके बाद आप धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है।

    कर्क राशिफल। आज दिन की शुरुआत बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बेहतर रहेगी,लेकिन दोपहर बाद उतना लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन लोगों को मांस मदिरा की लत लगी हुई है,वह आज उसे छोड़ने की भी सोचेंगे। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अपने तनाव को थोड़ा कम कर पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी झड़प हो सकती है,जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगी। कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपनी समझदारी का परिचय देते हुए इस स्थिति से आसानी से बाहर निकल पाएंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है,जिसके कारण उन्हें घर से दूर जाना पड़ेगा। आपको संतान की संगति का विशेष ध्यान रखना होगा,नहीं तो वह किन्हीं गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज आपके अंदर जो बोलने की कला है,वह आपको बहुत कुछ काम दिलवा सकती है। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी नए बिजनेस को खड़ा कर सकते हैं। मन में कुछ नए-नए विचार आएंगे,जिन्हें आप व्यवसाय में लगाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी अपने परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा। आपको हर तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। यदि व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपको लाभ अवश्य दिलाएगी। पिताजी आपके किसी काम से ना खुश हो सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान तो रहेंगे। व्यापार में मनमुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप उन्हें आसानी से कर पाएंगे। पारिवारिक कलह आज समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर उनके कुछ शत्रु हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे उन्हें बचना होगा। दोस्तों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

    वृश्चिक राशिफल। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धन का संचय भी करने में आप सफल रहेंगे। मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। पिताजी से यदि आपकी किसी बात पर कोई झड़प हो,तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,लेकिन भाईयों की मदद से आप समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम नहीं है,इसलिए बिल्कुल ना करें। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे,लेकिन आपके कुछ कड़वे वचन आपके किसी मित्र से दरार पैदा करा सकते हैं,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी दूसरे को सलाह देने से बचना होगा। माताजी को अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े,तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप कठिन कार्य को भी पूरी मेहनत से करके देंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े नुकसान में आ सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। आपको किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति होने के कारण धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से आप किसी प्रकार की कोई मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आप पूरे उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। लोगों को किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आपको किसी अपने के करियर की चिंता होगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करके ही सफलता हासिल होगी। आप आज किसी पुरानी देनदारी को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप समाज सेवा में कार्यरत हैं,तो आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन नौकरी करने वाले लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। उन्हें मन मुताबिक कारण मिलने के कारण और प्रसन्न रहेंगे। आप मीठी मीठी बातें करके आस पास के लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे,जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी ऑनलाइन कार्य को करना चाहते हैं,तो वह भी उसमें सफल होंगे,लेकिन आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद हो,तो उसमें दोनों पक्षों की बात सुनकर ही किसी को कुछ बोलना बेहतर रहेगा।