Blog

  • पंजाबः दो गुटों में खूनी टकराव दौरान चली गोली, एक की मौ’त

    ​​​​​कपूरथलाः गांव सिधवां दोना में देर रात पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में टकराव हो गया। जिसमें एक गुट की तरफ से फायरिंग किए जाने से एक युवक घायल हुआ। जिसको सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जहां जालंधर के निजी अस्पताल में युवक की मौत हो गई। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवग्रह में रखवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।   

    मिली जानकारी अनुसार गांव सिधवां दोना में कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते देर रात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक गुट के व्यक्ति द्वारा फायरिंग भी की गई। फायरिंग में एक युवक को छाती के नीचे गोली लगी। घायल हुए विजय कुमार पुत्र तरसेम वासी सिधवां दोना को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए जहां से उसे रेफर कर दिया। देर रात जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विजय कुमार की मौत हो गई। घायल विजय कुमार को छाती के नीचे गोली लगने से घायल हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जा शुरू कर दी है। और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

  • जालंधरः गांधी कैंप में वकील और मोहल्ला निवासियों में हुआ भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: गांधी कैंप में टॉवर लगाने को लेकर मोहल्ला निवासियों ने प्रशासन को शिकायत दी। इस मामले को लेकर वकील करन कुमार का कहना है कि उनके घर में टॉवर नहीं बूस्टर लग रहा है और वह लीगल काम कर रहा है। उनका कहना है कि उनके पास सारे लीगल सबूत है। वकील का कहना है कि टॉवर और बूस्टर ने फर्क का मोहल्ला निवासियों को शायद पता नहीं है। वकील का कहना है कि मुझे लीगल काम करने के लिए मोहल्ला निवासियों से सहमती की जरूरत नहीं है। वकील ने कहा कि मेरे घर में 2 साल की बेटी है, अगर कोई नुकसान होता तो मैं खुद क्यों लगवाऊं। जबकि मोहल्ला निवासियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को टॉवर ना लगाने को लेकर शिकायत दी है। जिसके बाद उक्त वकील उन्हें धमकियां दे रहा है। 

    वहीं दूसरी पीड़ित ने कहा कि पिछले 3 से 4 दिन से वकील उन्हें गालियां निकाल रहा है और कह रहा है कि उन्होंने तुमने शिकायत क्यों दी। इस दौरान उनका आरोप है कि उन्हें धमकियां दी जा रही है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि चाहे टॉवर हो या बूस्टर हो वह मोहल्ले में लगने नहीं देंगे। मोहल्ला निवासियों ने कहाकि हमें नहीं पता उनके पास लीगल कागज है या नहीं हमें कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने कहा कि उक्त वकील द्वारा हाथापाई की गई। वहीं इस मामले को लेकर मोहल्ले की पार्षद भी घटना स्थल पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि मोहल्ला निवासियों ने टॉवर को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। वहीं उनका कहना है कि अगर वकील के पास एनओसी है तो वह पुलिस या निगम प्रशासन चैक कर सकते है और आगे की कार्रवाई वहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को हाथापाई करने से गुरेज करने के लिए कहा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ’ਤੇ ਹੋਈ ਦੀਪਮਾਲਾ ਤੇ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਸੁੰਦਰ ਦੀਪਮਾਲਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦਾ ਦੂਰੋਂ ਨੇੜਿਓਂ ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਪੁੱਜ ਕੇ ਆਨੰਦ ਮਾਣਿਆ। ਰੰਗ ਬਿਰੰਗੀਆਂ ਰੌਸ਼ਨੀਆਂ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਜਗਮਗਾ ਉੱਠਿਆ। ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਬਲਬਾਂ ਦੀਆਂ ਲੜੀਆਂ ਨਾਲ ਅਤਿ ਸੁੰਦਰਦੀਪਮਾਲਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਸਰੋਵਰ ਕਿਨਾਰੇ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਦੇ ਦੀਵੇ ਅਤੇ ਰੰਗ ਬਿਰੰਗੀਆਂ ਮੋਮਬੱਤੀਆਂ ਬਾਲ ਕੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮ ਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਅਸਮਾਨ ‘ਚ ਚੱਲਣ ਵਾਲੀ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਰਹਿਤ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਚੌਥੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰ ਕੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੀਆਂ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਵੇਰੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਮੰਜੀ ਸਾਹਿਬ ਦੀਵਾਨ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਫੁੱਲਾਂ ਨਾਲ ਸਜਾਵਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਲਗਾਤਾਰ ਸਜਾਏ ਗਏ ਧਾਰਮਿਕ ਦੀਵਾਨਾਂ ਵਿਚ ਕੌਮ ਦੇ ਮਹਾਨ ਰਾਗੀ, ਢਾਡੀ ਤੇ ਕਵੀਸ਼ਰ ਜੱਥਿਆਂ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਇਤਿਹਾਸ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਹੈ।

  • जालंधर: स्कूल बस के नीचे आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौ’त

    जालंधर, ENS: जिले के नूरमहल के बडाला गांव में स्कूल बस की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोमलप्रीत निवासी गांव बडाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोमलप्रीत सरहाली गांव के साहिब अजीत सिंह पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। नूरमहल थाने की पुलिस ने फरार ड्राइवर जसकरण थापर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दिए बयान में कोमल के पिता जसविंदर सिंह ने बताया कि कोमल सोमवार शाम 4 बजे बस से स्कूल से लौटी थी। जब वह बस से उतर कर घर जाने लगी तो उसी बस के नीचे आ गयी। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। नूरमहल थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो चालक ने 3 को कुचला, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना: ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल के पास चुंगी पर एक तेज़ रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक सवार तीन युवको सहित पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई। जिन्हें राहगीरों ने तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना थाना डिवीजन 7 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ताजपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

    अस्पताल में मृतक की पहचान गुरु रामदास नगर निवासी जयराम के रूप में हुई। वही घायलो की पहचान विकास कुमार, सुनील कुमार व बिमलेश के रूप में हुई। अस्पताल में घायल सुनील कुमार ने बताया कि  वह अपने जीजा जयराम व भाई बिमलेश के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी ने उसे जोर से टक्कर मारी। जिसमे वह बाइक से कुछ दूरी पर जा गिरा। वही हादसे में उसके भाई को मामूली चोटें आई और जीजा जयराम ने मौके पर दम तोड़ दिया। वही बोलेरो चालक ने बाइक सवार के साथ साथ वहां से पैदल काम से घर लौट रहे विकास कुमार को भी बुरी तरह से कुचल दिया। जिसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से परिजनों से उसे निजी अस्पताल भर्ती करवाया।

  • पंजाबः सुबह-सुबह घर के बाहर खड़े युवक का क’त्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    लुधियानाः ताजपुर रोड पर स्थित संजय गांधी कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह घर के बाहर खड़े युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का पता उस समय चला जब राहगीर ने नौजवान को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

    सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार संजय गांधी कॉलोनी इलाके में रहने वाला दिनेश कुमार लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह घर के पास ही फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मंगलवार की सुबह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है ताकि पता लगाया जा सके की हत्या कब और किसने की? वहीं इलाका निवासियों का आरोप है कि यहां कई बार लूट की वारदातें हो चुकी हैं। पीसीआर इलाके में गस्त नहीं करती है।

  • पंजाब : महिला चोर गिरोह ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    होशियारपुर/ सोनू थापर :  चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। शहर में शातिर महिला चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। ऐसा ही मामला होशियारपुर से सामने आया है। गलियों में घुम-घुम कर गत्ता प्लास्टिक उठाने वाला यह गिरोह इस समय पूरी तरह से सक्रिय है। जो कि आए दिन अपने मनसुबो को अंजाम दें रहा है।

    मामला गौरा गेट स्थित जोशी गली का है। गली में खड़ी एक ई-रिक्शा से इन महिलाओं ने बड़ी होशियारी से उसमे पड़ी 4 बैटरीयों में से 3 बैटरीयां चोरी कर फरार हो गईं। जिनकी आने व जाने की cctv वीडियो भी है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जाते समय एक बोरी में कुछ भारी सामान लग रहा है। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा थाना सिटी को दें दीं गईं है।

  • पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    फिरोजपुरः शहर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ के दौरान सुभाष नामक एक बदमाश को गोली लगी है। घायल सुभाष को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ फिरोजपुर शहर के सोढ़ी नगर में हुई है, जिसमें गैंगस्टर सुभाष घायल अवस्था में पकड़ा गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर सुभाष उर्फ ​​बाशी और उसका साथी स्विफ्ट कार में आ रहे थे और पुलिस ने गांव सोढ़ीवाला थाना लक्खो के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस पार्टी को देखते ही दोनों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। जब गैंगस्टर सुभाष और उसके साथी नौकर ने वहां से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका पीछा किया। गोली लगने से सुभाष उर्फ ​​बाशी घायल हो गया तथा उसके साथी नौकर को पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए पकड़ लिया।

    इसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस घायल गैंगस्टर सुभाष उर्फ ​​बाशी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी जांच रणधीर कुमार ने बताया कि बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, घायल गैंगस्टर सुभाष उर्फ ​​बाशी पर हत्या के 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार दूसरे आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है।

  • पंजाबः ट्रैवल एजेंट को आतंकी की धमकी, मांगे 20 लाख रुपए

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में कनाडा में छिपे बैठे आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, विदेश बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने रंजीत एवेन्यू के एक आइलेट्स सेंटर संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने इस बाबत पुलिस को शिकायत करने पर खतरनाक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ रंगदारी मांगने व मारने की धमकियां देने का केस दर्ज किया है।

    रंजीत एवेन्यू निवासी साहिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रंजीत एवेन्यू ए ब्लाक में आइलेट्स सेंटर चलाता है। शनिवार को उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से एक काल आई। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने खुद को गैंगस्टर लखबीर सिंह बताते हुए बीस लाख रुपये की मांग की। फोन करने वाले ने उसे धमकाते हुए पुलिस में शिकायत करने पर घातक परिणाम भुगतने की बात कही। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे सहित 5 की मौ’त

    हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। यह हादसा बिल्हौर- कटरा राजमार्ग पर हुआ है। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गई। वह तेजी से जाकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। दुर्घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी से लोगों को निकाला गया। लेकिन, अस्पताल में सभी को डेड घोषित कर दिया गया। दुखद दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मृतक परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    हरदोई में भीषण हादसे के बाद पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने इस हादसे पर कहा कि कुल चार लोग और एक चार साल का बच्चा एक वाहन में बराकंठ गांव से नयागांव जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो गया। गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकालकर सभी को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सभी को मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    हरदोई में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर कटरा हाईवे पर जाइलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी को काटकर उसमें फंसे शवों को निकाला। हादसे की सूचना पर एसपी, एएसपी सीओ भी मौके पर पहुंचे। भीषण सड़क हादसा सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास हुआ। यहां एक जाइलो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। जाइलो की पेड़ से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ में टकराने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 1 बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

    अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पचदेवरा थाने के बालापुर गौटिया निवासी 50 वर्षीय राजाराम जाटव पुत्र मिट्ट लाल, 55 वर्षीय होशियार पुत्र छोट्टी, होशियार का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश, मुकेश का 4 वर्षीय पुत्र बल्लू और 28 वर्षीय मनोज पुत्र प्रकाश सोमवार की देर रात को जाइलो कार से सांडी थाने के नयागांव अपनी रिश्तेदारी की दावत में जा रहे थे। गाड़ी मुकेश चला रहा था। भीषण सड़क हादसे की सूचना पाकर एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाइड्रा मशीन के सहारे वाहन पेड़ को से अलग कराया। घायलों को सीएचसी सवायजपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।