Blog

  • भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे सहित 5 की मौ’त

    हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। यह हादसा बिल्हौर- कटरा राजमार्ग पर हुआ है। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गई। वह तेजी से जाकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। दुर्घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी से लोगों को निकाला गया। लेकिन, अस्पताल में सभी को डेड घोषित कर दिया गया। दुखद दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मृतक परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    हरदोई में भीषण हादसे के बाद पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने इस हादसे पर कहा कि कुल चार लोग और एक चार साल का बच्चा एक वाहन में बराकंठ गांव से नयागांव जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो गया। गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकालकर सभी को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सभी को मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    हरदोई में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर कटरा हाईवे पर जाइलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी को काटकर उसमें फंसे शवों को निकाला। हादसे की सूचना पर एसपी, एएसपी सीओ भी मौके पर पहुंचे। भीषण सड़क हादसा सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास हुआ। यहां एक जाइलो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। जाइलो की पेड़ से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ में टकराने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 1 बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

    अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पचदेवरा थाने के बालापुर गौटिया निवासी 50 वर्षीय राजाराम जाटव पुत्र मिट्ट लाल, 55 वर्षीय होशियार पुत्र छोट्टी, होशियार का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश, मुकेश का 4 वर्षीय पुत्र बल्लू और 28 वर्षीय मनोज पुत्र प्रकाश सोमवार की देर रात को जाइलो कार से सांडी थाने के नयागांव अपनी रिश्तेदारी की दावत में जा रहे थे। गाड़ी मुकेश चला रहा था। भीषण सड़क हादसे की सूचना पाकर एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाइड्रा मशीन के सहारे वाहन पेड़ को से अलग कराया। घायलों को सीएचसी सवायजपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। 

  • 35 साल की एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

    नई दिल्ली :  फिल्म जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने आत्महत्या कर ली है उनका शव उनके ही घर में फांसी से लटका हुआ पाया गया हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है, एक्ट्रेस के करीबी इस खबर से बेहद शॉक्ड हैं

    35 साल की एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

    रंजुषा मेनन 35 साल की थीं हालांकि एक्ट्रेस की मौत 30 अक्टूबर की सुबह को हुई थी, लेकिन इसकी जानकरी अब सामने आई है. रंजुषा का शव तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट स्थित उनके घर में लटका हुआ पाया गया एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए पर रह रही थीं शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं पुलिस फिलहाल मौत की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है

    मौत से पहली पोस्ट की फनी रील

    रंजुषा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती थीं मौत से कुछ वक्त पहले रंजुषा ने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील पोस्ट की थी अक्सर ही वो अपने को-एक्टर्स के साथ वीडियो बनाती रहती थीं रंजुषा ने 29 अक्टूबर को भी एक रील शेयर किया था उसके बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया और फांसी लगा ली ये बात अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है

  • फिर मिली मुकेश अंबानी को धमकी, अब मांगे 400 करोड़

    नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को तीसरी बार धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने इस बार उनसे 400 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। सोमवार को भेजे गए इस ईमेल में कहा गया है कि अगर पुलिस मुझे नहीं खोज पाई तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती। ये ईमेल भी उसी एड्रेस से आया है जिससे पिछले दो ईमेल आए थे। पहली ईमेल में अंबानी से 20 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। दूसरी ईमेल में इसे 10 गुना बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

    अब तीसरी मेल में इसे 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मुंबई पुलिस अब तक पुराने दो ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस खोजने में लगी है। पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बेल्जियम की एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंपनी (VPN) से इस ईमेल की डिटेल खंगालने में मदद मांगी है। ये मेल shadabkhan@mailfence.com से की गई हैं। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आईपी एड्रेस बेल्जियम का है। लेकिन पुलिस को शक है कि धमकी देने वाला किसी और देश में बैठा है और पुलिस को गुमराह करने के लिए बेल्जियम के वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा है। सोमवार को भेजे गए तीसरे ईमेल में धमकी देने वाले ने लिखा है, ‘अब हमने अपनी डिमांड बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दी है।

    अगर पुलिस मुझे नहीं खोज सकती तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती।’ रिलायंस इंडस्ट्रीज के सिक्योरिटी इन-चार्ज ने पिछले शुक्रवार को इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पहली मेल में 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। शनिवार को दूसरे मेल में इसे बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया था। इस बारे में स्थानीय गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र की साइबर क्राइम सेल्स मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह ईमेल एड्रेस केवल धमकी देने के लिए ही बनाया गया है।

  • मशहूर एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

    मुबंईः उर्फी जावेद  अपने अतरंगी अंदाज के लिए खूब जानी जानी है, लेकिन कभी-कभी उनका ये फैशन उन्हें काफी नुकसान भी पहुंचता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दो दिन पहले उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भूल भुलैया के छोटा पंडित में नजर आई थी। अब ये उर्फी का ये फैशन उनकी जान का खतरा बन गया है। अदाकारा को छोटा पंडित वाला लुक कॉपी करने के जान से मारने की धमकी मिली है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है।

    उर्फी जावेद ने 29 अक्टूबर की शाम इंस्टाग्राम पर अपना हैलोवीन पार्टी लुक शेयर किया था, जिसमें वह ऑरेंज और रेड कलर की धोती पहने, चेहरे पर लाल कलर लगाए गले में फूलों की माला पहने और कानों में अगरबत्ती लगाई थी। अब अदाकारा को इस लुक को लेकर मेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया। इसकी जानकारी खुद उर्फी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है और कैप्शन में लिखा, मैं इस देश से हैरान और स्तब्ध हूं, मुझे एक फिल्म के एक किरदार को दोबारा बनाने में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जबकि उस किरदार पर कोई रिएक्शन नहीं आया।

    उर्फी जावेद के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी उन्होंने  ऐसी धमकी मिली थी। इसी साल अप्रैल में निर्देशक नीरज पांडे के ऑफिस से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट पर शेयर किया था  एक और बताया था कि निर्देशक नीरज पांडे के सहायक द्वारा परेशान किया गया था। उस दौरान उन्हें ये धमकी फोन पर कपड़ों के लिए  मिली थी। एक शख्स ने उर्फी को मेल करके लिखा, जो तुमने वीडियो अपलोड किया है उसे डिलीट कर, नहीं तो जान से मारने में टाइम नहीं लगेगा। वहीं एक और शख्स ने मेल किया-हमारे हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है उर्फी जावेद।  जी से अपनी जिंदगी बीच चौराहे पर गोली मारेंगे।

  • आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है । तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही रोहिणी नक्षत्र आज देर रात 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 31 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के लेन-देन में ख्याल रखें, पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख लें। इस राशि की जो महिलाएं ग्रह उद्योग शुरू करना चाहती हैं उनको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें आपको इसका अच्छा सलूशन मिलेगा। जरूरतमंद की सहायता करें, काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

    वृष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का पेंडिंग वर्क आज कम्पलीट हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। होलसेल का व्यापार करने लोगों को अधिक मुनाफा होगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स खत्म होने से एनर्जेटिक रहेंगे और काम करने में आपका मन लगा रहेगा। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

    मिथुन राशि- आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाए विनम्रता से समझाएंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम भी उठा सकती हैं। आज आप फालतू के खर्चों को कम करके बचत करने के बारे में विचार करेंगे। आपके व्यवसाय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मंदिर में माथा टेककर किसी काम की शुरुआत करें, काम में सफलता अवश्य  मिलेगी।

    कर्क राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। दूरदराज के लोगों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा, आपके जीवन साथी का समर्थन और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। इस राशि की जो वकील हैं आज किसी पुराने केस में जीत मिलेगी और साथ ही कोई नया केस भी मिल सकता है। पिछले दिनों के पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करने के लिए आज सही समय है। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें सब शुभ ही शुभ होगा।

    सिंह राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि कि जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है, फिल्म इंडस्ट्री से कोई ऑफर भी आ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। छात्र आज अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं आप गुरु से परामर्श लेंगे तो समस्या का समाधान हो जाएगा। चंदन का तिलक लगाएं मानसिक शांति बनी रहेगी।

    कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज थोड़ी बहुत नोक-जोक हो सकती है। लेकिन जल्दी ही सब सही भी हो जाएगा। आप जिस भी काम को करेंगे वह काम निश्चित रूप से पूरा हो जाएगा आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित रहेगा, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।

    तुला राशि- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम से आपकी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी, इस यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपको नई सीख मिलेगी। इस राशि के जो स्टूडेंट हैं उनको एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कोई काम जो बहुत दिन से रुका हुआ था वो आज पूरा हो जाएगा। इस काम में आपको जीवनसाथी का भी सहयोग मिल सकता है। इस राशि के जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं उनको ज्यादा लाभ के योग हैं। आज अचानक किसी अतिथि के आने से घर में उल्लास का माहौल बन जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलने से आपकी सकारात्मकता बनी रहेगी।

    धनु राशि- आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आया है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जायेंगे, जहां पर लोगों पर आपकी बातो से अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। आज आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आपका सम्मान बढ़ जाएगा। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको आने वाली परेशानियों से दूर करेगी। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, तनाव से मुक्ति मिलेगी।

    मकर राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज रुका पैसा आपको मिल जाएगा। इससे आपको अपने खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन कुछ सीखने का है। आज आपके पास आराम के लिए कम समय रहेगा क्योंकि पहलें के टाले काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको चुनाव करना है की परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार करना है या उनमें फसकर परेशान होना है।

    कुंभ राशि- आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप किसी धार्मिक समारोह मे शामिल होंगे, आपके द्वारा समाज में किए गए कामों से आपका सम्मान बढ़ेगा इससे आपको गर्व होगा। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको जल्द ही अच्छा लाभ मिलेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताने से अनुभव होगा की आपके प्रियजनों का आपके प्रति प्यार कितना गहरा है।

    मीन राशि- आज का दिन बेहद ख़ास पल लेकर आया है। आप कोई आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी उच्चाधिकारी से बात करेंगे ,आपकी जो भी समस्या है उसका सॉल्यूशन मिल जाएगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैए पर कंट्रोल करने की जरूरत है नहीं तो अच्छी खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सारे काम बन जाएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : 200 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਕਸਬੇ ਗੁਰੂ ਹਰਸਾਏ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਸਮੇਤ 2 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਪੀ ਰਣਧੀਰ  ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ  ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੁੱਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਦੋ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗੁਰਮੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਅੱਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਹੈਰੋਇਨ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਗੋਲੂਕਾ ਮੋੜ ਪਾਸ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਦੋਨੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਆਉਂਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਦ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹ ਵਾਪਸ ਭੱਜਣ ਲੱਗੇ ਤਾ  ਪੁਲਿਸ ਨੇ  ਦੋਨਾਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣ ਤੇ  ਉਹਨਾਂ ਪਾਸੋਂ 200 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ  ਖਿਲਾਫ ਐਨਡੀਪੀਸੀ ਐਕਟ ਦੀ ਧਾਰਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • सट्टेबाजी ऐप मामले में पुलिस के सामने पेश हुए रैपर बादशाह

    नई दिल्ली: रैपर बादशाह सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल दफ्तर पहुंचे। वायकॉम 18 नेटवर्क ने फेयरप्ले नामक सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों को देखने के लिए कथित तौर पर प्रचार करने के लिए रैपर बादशाह और अभिनेता संजय दत्त सहित 40 अन्य अभिनेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी मामले में रैपर को महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल का चक्कर काटना पड़ा।

    मीडिया नेटवर्क ने बताया था कि वायकॉम 18 के पास मैचों को स्ट्रीम करने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) थे, लेकिन फेयरप्ले पर मैचों को अवैध रूप से स्ट्रीम किया गया था। इस मामले में डिजिटल पाइरेसी का मामला दर्ज किया गया है और अन्य अभिनेताओं को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। फेयरप्ले ऐप सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की ओर से से बनाए गए महादेव ऐप से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए महादेव बुक ऐप की जांच कर रहा है। इस मामले में रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और श्रद्धा कपूर सहित कई हस्तियों को तलब किया गया था। संजय दत्त, सुनील शेट्टी और टाइगर श्रॉफ सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चंद्राकर की शादी में कथित तौर पर शामिल हुई थीं।

  • जालंधर: मामला कबड्डी खिलाड़ी नंगल अंबिया के रिश्तेदार पर गोलियां चलाने का, देखे वीडियो

    SSP मुखविंदर भुल्लर ने किए बड़े खुलासे

    3 पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस सहित गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: देहात पुलिस ने गांव अठोला में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारने वाले  गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है । एसएसपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर एस.पी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में सीआईए स्टाफ की  ने 22 अक्टूबर को गांव अठौला में एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से गोली मारने वाले 2 शूटर समेत उनके गैंग के 3 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद किए है।

    आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और अमितपाल सिंह उर्फ अमित  अमनदीप सिंह उर्फ अमन भलवान, विजय मसीह और हरविंदर सिंह है। आरोपी गोपी और अमित इस गिरोह के शूटर है। पूछताछ के दौरान दोनों शूटरों ने बताया कि वह अमेरिका में रहने वाले हुसनदीप सिंह उर्फ हुसन और पवित्र सिंह के संपर्क में थे। हुसन दीप सिंह ने उन्हें 1 पिस्तौल .32 बोर और 1 पिस्तौल .30 बोर और पवित्र सिंह ने उन्हें एक पिस्तौल ग्लॉक 9 एमएम की सप्लाई करवाई। 

    हुसनदीप सिंह के पिता हरविंदर सिंह काहलों ने दोनों शूटरों को पनाह दी थी और पैसे भी दिए थे। हुसनदीप सिंह विदेश से शूटरों को फंडिंग करता था और विजय मसीह वेस्टर्न यूनियन से भेजे गए पैसे को अपने आधार कार्ड से निकलवा कर आरोपियों को देता था।
     

    इस घटना के बाद भी विजय मसीह ने अपने आधार कार्ड के माध्यम से वेस्टर्न यूनियन से 49000/- रूपये निकाल लिये, जिसमें से 25000/- रूपये गुरप्रीत सिंह एवं अमितपाल सिंह को और 24000/- रूपये विजय मसीह द्वारा दिये गये और अमनदीप सिंह ने उनके पासपोर्ट रख  लिए । पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों को टेरेस किया जा सके। 

  • चराडा में 27 लाख से बनने वाली सड़क का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन, एक वर्ष में होगा कार्य पूरा

    23 बर्ष पूर्ब सुगड़ियाल से ही शुरू किया था राजनीतिक सफर,जनता का मिला अटूट प्यार: देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सुगड़ियाल पँचायत के बार्ड चराडा में 27 लाख से बनने वाली करीव एक किमी सड़क का विधायक देवेन्द्र भुट्टो  ने सोमबार को बिधिबत शिलान्यास किया। इस सड़क निर्माण से करीब डेढ़ सौ परिवार को सड़क सुबिधा उपलब्ध होगी। ओर सुगड़ियाल भयाबी घलूं आदि गांवों का सीधा संपर्क चराडा से होगा। विधायक भुट्टो ने सम्बोधन में कहा कि उक्त सड़क की जनता की पुरानी मांग थी। एक तरफ सुगड़ियाल भयाबी से सड़क निर्माण छतेहड़ होते हुए तुतडू पहुंच गया है। लेकिन मध्य गांव को कोई सड़क सुबिधा नहीं थी। और पैदल अथवा छोटे बाहनों की आवाजाही में भी दिक्कत होती थी। भुट्टो ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य एक बर्ष मे पूरा करके जनता को सड़क सुबिधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुगड़ियाल पँचायत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गूगा मन्दिर तक दोनों छोर से सड़क सुबिधा एबम बदारन से अलग मन्दिर तक सड़क सुबिधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन गांवों को सड़क से जोड़ने का हमारा प्रयास है। ताकि कोई समस्या आने पर एम्बूलेंस हर घर तक दस्तक दे सके।
     
    भुट्टो ने कहा कि सुगड़ियल पँचायत से हमने सन 2000 में बतौर बीडीसी का चुनाव लड़ कर अपनी राजनीति सफर की शुरुआत की थी। और 25 वर्ष अपने राजनैतिक सफर में मेरी गृह पँचायत सुगड़ियल की समस्त जनता का भरपूर सहयोग मिला है।  भुट्टो ने कहा कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वस्थ्य पानी जैसे समस्याओं को सुदृढ करके एक नया कुटलैहड़ विस क्षेत्र तैयार किया जाएगा। बहीं विधायक ने चराडा में जनता की मांग पर 5 लाख समुदायक भवन निर्माण एवं सुगड़ियाल पँचायत में बिभिन्न रास्तों एबम अन्य बिकास कार्यो के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, लोक निबी एक्सीन देवराज, एसडीओ प्यारा सिंह, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिब प्रवीण शर्मा, स्थानीय प्रधान,उपप्रधान अरुण मनकोटिया,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा ,ठेकेदार महिंद्र सिंह डॉ कश्मीर सिंह राणा,पँचायत सचिब संजीब संजू के अलाबा सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।  
     टीहरा पँचायत में मैरिज पैलिस के लिए भूमि चयनित,जल्द होगा कार्य शुरू
    विधायक भुट्टो ने कहा कि हमने टीहरा पँचायत में मैरिज पैलिस के लिए भूमि चयनित कर ली है। और मैरिज पैलिस का कार्य जल्द शुरू किया जा रहा है। भुट्टो ने कहा कि हमने दस माह के कार्यकाल में आठ से ज्यादा मैरिज पैलिस के लिए 60 से 70 लाख की धनराशि का प्रावधान करके कार्य भी शुरू करवा दिए है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 63 पंचायते है। जिसमें तकरीवन 32 मैरिज पैलिस तैयार किए जाएंगे। 
  • 100 साल बाद करवा चौथ पर महासंयोग का निर्माण हो रहा: पंडित शशि पाल डोगरा 

    ऊना/सुशील पंडित: सुहागिनों का सबसे खास पर्व करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। विवाहित महिलाओं को करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। करवा चौथ के दिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जानेमाने अंक ज्योतिष एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि इस बार 100 साल बाद करवा चौथ पर महासंयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते शुभ योग का हो रहा निर्माण…


    इस बार का करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार 100 साल के बाद चंद्रमा में मंगल और बुध एक साथ विराजमान है। जिस कारण बुध आदित्य योग बन रहा है। इसके अलावा करवा चौथ के दिन शिवयोग या शिव वास और सर्वार्थ योग भी बन रहा है। इसलिए इस साल का करवा चौथ काफी शुभ रहने वाला है। जो महिलाएं इस दिन व्रत रखकर चन्द्रमा को अघ्र्य देंगी उनकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होंगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। मान्यता है कि करवा चौथ के दिन मां गौरी और भगवान शिव के साथ गणेश भगवान का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।


    क्यों मानते हैं करवा चौथ 
    करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चांद निकलने तक रखा जाता है। चंद्रमा को अघ्र्य देने के बाद पति के हाथों पानी पीकर ही महिलाएं ये व्रत खोलती हैं। इस साल करवा चौथ व्रत की डेट को लेकर कंफ्यूजन है तो यहां जानें करवा चौथ की सही तारीख और चांद निकलने का समय। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की 31 अक्टूबर 2023 को रात 9:30 मिनट पर शुरू होगी। चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को रात 9:19 मिनट पर होगी।


    करवा चौथ व्रत उदयातिथि से मान्य होता है इसलिए इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले जागकर सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं। उसके बाद महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को स्त्रियां दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार कर तैयार होती हैं और पूजा करती है। उसके बाद शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर अपना व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव के लिए, द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवा चौथ का व्रत किया था। करवा चौथ व्रत के प्रताप से स्त्रियों को अखंड सौभाग्यवती रहने के वरदान मिलता है। करवा माता उनके सुहाग की सदा रक्षा करती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। 


    करवा चौथ की तिथि 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन रात्रि 9:30 से शुरु हो जाएगी। वहीं 1 नवंबर को चंद्र दर्शन के बाद रात 9:10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। पूजा का शुभ समय 1 नवंबर शाम 5:54 मिनट से लेकर 7:02 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय का समय 1 नवंबर रात 8:26 मिनट पर रहेगा।


    करवा चौथ 2023 चंद्रोदय का समय
    ऐसे में करवा चौथ के दिन 1 नवंबर को रात 8:15 पर चंद्रोदय होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं शाम 5:36 से लेकर 6:54 तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।