Blog

  • 2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग

    ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणा

    ऊनासुशील पंडित :ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना वनमंडल के तहत 66 वीटों के तहत 66 वनमित्रों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वनमित्र के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 दिसम्बर निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक 2 हज़ार 498 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 109 आवेदन पत्र अस्वीकृत किए गए। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को 2 हज़ार 389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।

    सुशील राणा ने बताया कि वनमित्रों की भर्ती के लिए जिला में दो स्थानों को चयनित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि ऊना, बंगाणा, रामगढ़ रेंज के अभ्यार्थियों के लिए पुराना होशियारपुर रोड़ पर शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तथा अम्ब व भरवाईं रेंज के अभ्यार्थियों हेतू नजदीक रावमापा बेहड़ जस्वां (पंजोआ से बडूही) में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि वनमित्र भर्ती में पुरूष वर्ग की शारीरिक दक्षता जांच में हाईट व चेस्ट का माप व 5 हज़ार मीटर दौड़ आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त महिला वर्ग के लिए 15सौ मीटर दौड़ व हाईट मापी जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से 6 फरवरी को निर्धारित वनमित्र भर्ती स्थल पर प्रातः 7 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया है।
  • 46 लोगों ने मौके पर भरा 23600 रु चालान

    46 लोगों ने मौके पर भरा 23600 रु चालान

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शुक्रवार को जिन 161 वाहनों के चालान किए थे उनमें से 46 ने मौके पर ही चालान भुगत लिया। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अऩुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले इन 46 लोगों से जुर्माने के रूप में 23600 रूपए वसूल हुए हैं। साथ ही 6 लोगों से 600 रुपए जुर्माना लिया गया है जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पाए गए थे। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए दो ट्रैक्टरों से भी 4700 रूपए जुर्माना वसूला है।
  • खानपुर में दो मोटरसाइिकल आपस में टकराईं

    खानपुर में दो मोटरसाइिकल आपस में टकराईं

    ऊना/सुशील पंडित :ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित खानपुर गांव में शुक्रवार को दो वाहन आपस में टकरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले हरिकेश पुत्र  मनसा राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दो फरवरी की रात सवा आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था तभी इसे वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी।

    जब वह मौके पर पहुँचा तो देखा कि दो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। हरिकेश का दावा है कि यह सड़क हादसा बॉबी पुत्र राजवीर, निवासी गाँव लवारी, तहसील बेसोली, जिला बदायूँ, उत्तर प्रदेश द्वारा लापरवाही और तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने के कारण हुआ है। सदर थाना पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
  • मल्लूवालः मोटरसाइकिल सवार से 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने शुक्रवार को मल्लूवाल से एक व्यक्ति को 3.12 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार पुलिस जिस समय मल्लूवाल में वर्षा शालिका के पास यातायात चैकिंग कर रही थी तभी एक बिना हेल्मेट के मोटरसाइकिल चला रहे चालक को रोका गया। शक की बिनह पर जब उक्त चालक की तालाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। हरोली पुलिस ने उक्त चालक जिसकी पहचानमाजरा गांव वासी राजेश कुमार पुत्र रणजीत के रूप में हुई है के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा  21-61-85 और  मोटर वाहन अधिनियम की धारा 192, 194 डी, 181 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
  • मंगलवार को शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक बंद रहेगा पुराना होशियारपुर रोड़

    मंगलवार को शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक बंद रहेगा पुराना होशियारपुर रोड़

    वनमित्र भर्ती के दृष्टिगत जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

    ऊनासुशील पंडित: जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को प्रातः7 बजे से सायं 6 बजे तक पुराना होशियारपुर रोड, शिव शंकर कोल्ड स्टोर से लेकर घालूवाल पुल तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके।
  • उपायुक्त जतिन लाल ने सौर ऊर्जा संयंत्र पेखूबेला का निरीक्षण किया

    ऊनासुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सौर ऊर्जा संयंत्र साईट का उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन 32 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र को कॉपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी(सीएसआर)के तहत बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि साईट के साथ खाली जमीन को पर्यटन की दृष्टि से एक बेहतर गंतव्य के रूप में विकसित किया जाना चाहित ताकि सौर ऊर्जा संयंत्र को देखने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके ताकि टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि साईट को टूरिज्म के दृष्टिगत विकसित करने के लिए प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा।

    इंडियन ऑयल प्लांट की कार्य प्रणाली भी जानी
    इसके उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने पेखूबेला स्थित इंडियन ऑयल प्लांट का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्य प्रणाली व प्लांट के कंट्रोल रूम बारे जानकारी हासिल की। 

    उपायुक्त ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
    उपायुक्त ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंधियों के रहने, कारागार रसोईघर सहित कारागार की अन्य व्यवस्थाओं को भी जांचा। उपायुक्त ने बताया कि जिला कारागार में बंधियों के वैरगों में मनोरंजन के लिए टीवी व खाने-पीने के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त एमबीबीएस डॉ द्वारा नियमित रूप से बंधियों के स्वास्थ्य की जांचा भी की जाती है तथा उनकी शारीरिक फिटनस के लिए बालीवाल व बैडमिंटन खेलने की सुविधा के साथ-साथ ऑपर ऐयर जिम की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने जिला कारागार अधीक्षक को कारागार में बंधियों के लिए दो कार्य चिन्हित करने के लिए कहा ताकि बंधियों को उस कार्यों हेतू प्रशिक्षित किया जा सके।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला कारागार में चल रहे मुरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान भी उपस्थित रहे।
  • वनमित्र भर्ती के चलते मंगलवार को बंद रहेगा पुराना होशियारपुर रोड़

    वनमित्र भर्ती के चलते मंगलवार को बंद रहेगा पुराना होशियारपुर रोड़

    जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

     

    ऊनासुशील पंडित:जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पुराना होशियारपुर रोड 6 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके।
  • ਪੰਜਾਬ : BJP ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ‘ਛੱਲਾ’ ਗਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸੂਬੇ ਦੇ ਭਖਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਭਵਨ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਰਗਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਜਪਾਲ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਹੁਦੇ ‘ਤੇ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਰਾਜਪਾਲ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਖਦੇ ਮਸਲੇ ਵੱਲ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧਿਆਨ ਦਿਵਾਇਆ ਸੀ।

    ਭਾਵੇਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਤਕਰਾਰ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਪਰ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਛੱਲਾ ਸੁਣਾ ਕੇ ਦਿਲ ਬਹਿਲਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਕਾਰਕੁਨ ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਦੋਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਹੋਈ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਲੋਕ ਮਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਬੋਲਦਾ ਹੈ, ਉਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

  • पंजाबः चिंतपूर्णी से आ रही रोडवेज बस पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

    हमलावारों ने बस के तोड़े शीशे, ड्राइवर और कंडक्टर से की मारपीट

    अबोहरः जलालाबाद के फाजिल्का रोड पर पर पंजाब रोडवेज की बस पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार टिवाणा मोड़ चौक पर कुछ हुडदंगी युवकों ने पंजाब रोडवेज की चिंतपूर्णी से फाजिल्का जा रही बस के ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए बस के शीशे भी तोड़ दिए। बस के यात्रियों तथा बस के ड्राइवर कंडक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वे टिवाणा मोड़ के पास पहुंचे तो सडक़ दुर्घटना के कारण ट्रैफिक धीमा था, तभी स्प्लेंडर में सवार होकर कुछ युवक आए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी।

    लोगों का आरोप है कि उक्त युवक नशे की हालत में थे। इस दौरान उक्त हुडदंगी युवकों ने ड्राइवर को लाठियों से पीटने के साथ ही बस की खिड़कियां भी तोड दी। उन्होंने बताया कि उक्त हुडदंगी युवकों से जिन यात्रीयों ने उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं उनके साथ भी मारपीट की गई।  20 से 25 युवकों द्वारा बस ड्राइवर और यात्रियों से मारपीट को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज पंजाब रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर के साथ हुई घटना के बाद रोडवेज और कर्मचारी गुस्से में हैं उन्होंनें आरोपियों को शीघ्र काबू कर उन पर कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाब : कार सवार लुटेरों ने लूटी ब्रेज़ा कार, देेखें वीडियो

    नकदी व अन्य सामान लूट, लुटेरे फरार

    तरनतारन : पंजाब में चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां क्रेटा सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर नेश्नल 54 पर हाईवे पर धत्तल के नजदीक ब्रेज़ा कार को लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए राजिंदर सिंह ने बताया कि कार सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर बरीजा कार, 2 सोने के बालियां, 30 हजार रुपए की नकदी और 2 मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए।

    पीड़ित राजिंदर सिंह ने बताया कि जिसके बाद वह होटल में गया और पुलिस को फोन किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।