Blog

  • एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, 100 रुपये तक घट गए दाम, जानें डिटेल

    एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, 100 रुपये तक घट गए दाम, जानें डिटेल

    नई दिल्ली: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कमी की गई है। नए आदेश के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 99.75 रुपये की कटौती की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नई कीमतें आज से प्रभावी होंगी।

    नई कीमत लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाले एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,680 रुपये होगी। हालांकि, घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियां अक्सर हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। इससे पहले चार जुलाई 2023 को कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली चार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

    बहरहाल, नई कीमतें लागू होने के बाद कोलकाता में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1895.50 से घटकर 1802.50 रुपये हो गए हैं। मुंबई में 1733.50 रुपये से कम होकर 1633.40 रुपये हो गए हैं। चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1945.00 रुपये से घटकर अब 1852.50 रुपये होगी। बताते चलें कि कमर्शियल LPG सिलेंडर के उलट 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। इसमें आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। इसके बाद से इसके दाम स्थिर बने हुए हैं।

  • आज का राशिफल, 1 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 1 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 1 अगस्त 2023

    मेष: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
    वृष: कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
    मिथुन: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।
    कर्क: स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।
    कन्या: मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।
    तुला: पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।
    वृश्चिक: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।
    मकर: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
    कुंभ: कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।
    मीन: पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।
  • जालंधरः हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलबीर चंद निवासी गन्ना पिंड और दविंदर उर्फ तेजू निवासी आलोबाल थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। देहात सीआईए स्टाफ के प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गन्ना पिंड में नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोक कर तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 18,000 रुपए बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शरू कर दी है।

  • जालंधरः हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलबीर चंद निवासी गन्ना पिंड और दविंदर उर्फ तेजू निवासी आलोबाल थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। देहात सीआईए स्टाफ के प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गन्ना पिंड में नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोक कर तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 18,000 रुपए बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शरू कर दी है।

  • नाईट क्लब के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    नाईट क्लब के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    पंचकूला: नाईट क्लब में बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक क्लब के अंदर पार्टी चल रही थी। इस दौरान पार्टी डीजे की धुन पर युवक युवतियां नाच रहे थे। वहीं क्लब के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चल रही थी।

    मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे सेक्टर 5 के वेदा क्लब के बाहर युवकों द्वारा एक कार के ऊपर गोलियां चलाई गईं। बाइक पे सवार दो युवकों ने इटिक गाड़ी सिल्वर रंग की गाड़ी नंबर HR 59E 5951 के ऊपर गोलियां चलाई गईं। युवकों ने करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद उन्होंने कुछ हवाई फायरिंग भी किए। 

    मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी के मालिक ने बताया कि हम अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी करने आये थे। तभी पता लगा की हवाई फायर करते दो फायर हमारी गाड़ी के भी लगे। 

    वहीं मौके पर क्राइम 19 के इंचार्ज मोहिंदर सिंह, एसएचओ 5 अजित कुमार, जांच अधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुचे।  सेक्टर 5 के एसएचओ अजित कुमार ने बताया कि हमारे पास अभी तक कोई कंप्लेट नही आई है। लेकिन हमने पर्चा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर फोरसिक की टीम भी पहुँची।

  • पंजाबः सीएचसी सुजानपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा हुई शुरू, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएचसी सुजानपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा हुई शुरू, देखें वीडियो

    डॉक्टर गोलेरिया मसीह ने चार्ज संभालने पर किया पहला सिजेरियन ऑपरेशन

    पठानकोट: सीएचसी सुजानपुर में गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर गोलोरिया मसीह द्वारा चार्ज लेने के बाद पहला सिजेरियन ऑपरेशन किया हैजिसके बाद सुजानपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई हैइस संबंधी जानकारी देते हुए सीएचसी सुजानपुर के एसएमओ डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया सुजानपुर में ऑपरेशन थिएटर 10 सालों से बंद पड़ा था और जहां पर सिजेरियन ऑपरेशन बंद थेजिस पर उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर अदिति सिलारिया से अपील की थी कि जहां पर गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएजिस पर डॉ अदिति सलारिया के निर्देशों पर डॉक्टर गोलोरिया मसीह की नियुक्ति की गई हैजिन्होंने आज हॉस्पिटल में पहला सिजेरियन ऑपरेशन किया हैजिसके चलते अब सुजानपुर तथा इसके आसपास के गांवों को अब सिविल अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन करवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा

    अब सुजानपुर में ही सिजेरियन ऑपरेशन करवा सकते हैं उन्होंने बताया कि इसके साथ ही डॉक्टर सुमित एंसितीया की भी नियुक्ति की गई हैजिससे ऑपरेशन में भी आसानी होगीउन्होंने बताया कि इससे पूर्व डॉ. आंचल शर्मा स्त्रियों की नार्मल डिलीवरी करवाते थे और आज भी करवा रहे हैं और अब सिजेरियन सुविधा भी शुरू हो गई हैजिसका लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगेउन्होंने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरुषि भी साथ में जच्चा और बच्चा की जांच करती हैं इस मौके पर डॉक्टर गोलोरिया मसीह, डॉक्टर आंचल शर्मा डॉक्टर आरूषी शर्मा फार्मसिस्ट ऑफिसर परवीन सैनी आदि शामिल थे

  • ਪੰਜਾਬ: 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ PRTC ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਕਾਬੂ

    ਪੰਜਾਬ: 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ PRTC ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਕਾਬੂ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਅੱਜ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. ਡਿੱਪੂ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਤਾਇਨਾਤ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮੁਲਜ਼ਮ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. ਦੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੂੰ ਹਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਰੱਲਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮਾਨਸਾ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ‘ਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰਤ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਰੋਕੂ ਐਕਸ਼ਨ ਲਾਈਨ ‘ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. ਡਿੱਪੂ, ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਡਰਾਈਵਰ ਵਜੋਂ ਤਾਇਨਾਤ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪੰਜ ਲੀਟਰ ਡੀਜ਼ਲ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਏ ਜਾਣ ‘ਤੇ 16 ਮਾਰਚ, 2023 ਨੂੰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕਰਵਾਉਣ ਬਦਲੇ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗੀ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੀ ਆਡੀਓ ਰਿਕਾਰਡਿੰਗ ਵੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੀ ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ, ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰਬਰ 14 ਮਿਤੀ 31-07-2023 ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਬੰਧਤ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਹੋਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ।

  • SP दफ्तर पहुंची रेप पीड़िता ने अपने ऊपर छिड़का पेट्रोल

    SP दफ्तर पहुंची रेप पीड़िता ने अपने ऊपर छिड़का पेट्रोल

    कबीरधाम: जिले के एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। युवती को ऐसा करते देख वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी दौड़े और महिला के हाथों से पेट्रोल का डिब्बा और माचिस छीन लिए। इस दौरान युवती और पुलिसकर्मियों के बीच झूमा-झटकी भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कहते हुए युवती को शांत कराया। फिलहाल, कबीरधाम पुलिस ने महिला को घटना स्थल रायपुर के लिए रवाना कर दिया है।

  • जालंधरः नशा तस्करी के मामलें में महिला गिरफ्तार

    जालंधरः नशा तस्करी के मामलें में महिला गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक औरत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन और पांच ग्राम अफ़ीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत कौर उर्फ नीतू निवासी कदोलां खुर्द थाना बिलगां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बिलगां से कदोलां खुर्द की तरफ जा रहे थे, जहां पुलिस को देख वहां से निकल रही औरत पुलिस को देख घबरा गई, जिसे मौके पर मौजूद सीनियर पुलिस कांस्टेबल ने जब रोक कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन और 5 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब: ATM में ‌लगी भीषण आग

    पंजाब: ATM में ‌लगी भीषण आग

    पटियाला:  जिले के बहादुरगढ़ स्थित कमांडो कॉम्प्लेक्स के बाहर एटीएम में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। जिस एटीएम में आग लगी उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार एटीएम के बाहर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर पड़े हुए थे। इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।