Blog

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में हुई फायरिंग, बंबीहा ग्रुप के 3 गुर्गे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा :  गैंगस्टरों और पुलिस को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा जिले के हलका निहालसिंहवाला लोपो लिंक रोड पर लक्की पटियाल ग्रुप के 3 गैंगस्टरों ने पुलिस पर तब फायरिंग की दी जब वह उन्हें पकड़ने पहुंची। इसी बीच पुलिस ने बहादुर के साथ सामना करते हुए 3 गैंगस्टरों को पकड़ लिया है। वहीं पकड़े गए उक्त गैंगस्टरों से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

    वहीं बता दें कि पुलिस प्रमुख विवेक शील सोनी द्वारा दी गई हिदायतों के तहत सीआईए मोगा के दलजीत सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी सहित 3 गैंगस्टरों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि उक्त मामला जांच का विषय है।

  • मेट्रो के दरवाजे बंद होते समय फंसी महिला की साड़ी, मौ’त

    नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में एक महिला की मौत का अपने आप में अलहदा मामला सामने आया है। खबर यह है कि दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में साड़ी और जैकेट फंसने के बाद कई मीटर तक घसीटे जाने से घायल एक महिला की मौत हो गई दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना  इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर तब हुई, जब महिला अपने बेटे के साथ नांगलोई से मोहन नगर की ओर यात्रा कर रही थी

    इस घटना की शुरुआती जांच से पता चलता है कि दिल्ली मेट्रो के दरवाजे का सेंसर महिला के कपड़ों की मौजूदगी का पता लगाने में विफल रहा जिससे दुर्घटना हुई पीड़िता को ट्रेन कई मीटर तक घसीटती रही, जिससे आखिरकार वह पटरी पर गिर गई घटना के बाद उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया और न्यूरो सर्जरी के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया

    सीएमआरएस करेंगे जांच

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिाक इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक घटना घटी, जहां प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक महिला यात्री के कपड़े ट्रेन के दरवाजे में फंस गए थे। जिससे वह घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त इस घटना की जांच करेंगे। सीएमआरएस को कम समय में रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

  • जालंधरः हथियार लहराकर नाच रहा था व्यक्ति, पुलिस ने दी दबिश, टूटी टांग, देखें वीडियो

    जालंधर : पार्टी में हथियार लहरा कर नाचने वाले को पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी ने छत से चलांग लगा दी और टांग टूट गई। इलाज के लिए आरोपी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुछ दिन पहले पार्टी दौरान हथियार लहरा कर नाचने की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिस पर एक्शन लेते हुए थाना रामा मंडी की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया और छत से चलांग लगा दी। इलाज के लिए आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ठीक होने पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी दिखा कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

  • पंजाब : चलती स्कॉर्पियो को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर देर रात चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना अग्र नगर के नजदीक की है।आग लगी देख स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति नीचे उतरा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कार ड्राइवर ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जानकारी के मुताबिक बस्ती जोधेवाल, भगवान वाल्मीकि नगर गली नंबर 2 निवासी काका फिल्म देखकर स्कॉर्पियों से वापस घर जा रहा था। अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पल में बोनट से आग की लपटें निकलीं। काका ने किसी तरह खुद को कार से बाहर निकाला। आस-पास के लोगों की मदद भी ली, लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक बढ़ गई थीं कि दूर से दिखाई दे रही थीं। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

  • संसद सुरक्षा चूक: आरोपियों के जले मोबाइल स्पेशल सेल को मिले

    नई दिल्ली : संसद की सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में जांच टीम को सभी आरोपियों के मोबाइल फ़ोन मिल गए हैं। हालांकि यह सभी फ़ोन जले हुए हैं। बता दें कि इस कांड को अंजाम देने से पहले सभी आरोपियों के फोन मास्टरमाइंड ललित झा ने ले लिए थे। उसने इन्हें राजस्थान भागने के दौरान तोड़कर जला दिए थे। वहीं पुलिस ने पूछताछ में ललित से इन फोन की लोकेशन उगलवा ली और आज इन्हें बरामद कर लिया है।

    स्पेशल सेल की टीम अब इन फोन से जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।  वहीं स्पेशल सेल को जांच के दौरान मालूम हुआ है कि आरोपी एक-दूसरे से इंस्टाग्राम पर बनाए गए भगत सिंह फैन पेज के जरिए मिले थे। जांच के दौरान पता चला है कि इस पेज को देशभक्त88 नाम के हैंडल से बनाया था। इसके साथ ही इस पेज में देश के युवाओं को जोड़ने की अपील भी की गई थी। पेज पर की गई एक पोस्ट में कहा गया है कि वह लोग बीजेपी और कांग्रेस से नहीं जुड़े हैं। वह क्रांति करना चाहते हैं और उसके लिए युवा उनके साथ जुड़ें। पुलिस ने बताया है कि यह लोग अब तक कई युवाओं का ब्रेनवाश कर चुके हैं और उन्हें अपने साथ जोड़ चुके हैं। 

  • माता वैष्णो देवी भवन में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वी़डियो

    नई दिल्ली : जम्मू के रियासी जिले के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस दौरान मां के पवित्र दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु स्‍नोफॉल का आनंद उठाते नजर आए। माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी का वीडियो भी सामने आया है। भवन पर बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है और भक्तों ने उत्साह में माता रानी के नारे लगाए। कई श्रद्धालु इस शानदार नजारे को अपने कैमरो में भी कैद करते नजर आए।

    बता दें कि मां वैष्‍णो देवी के दरबार त्रिकुट पर्वत पर साल 2023 की यह पहली बर्फबारी है। माना जा रहा है क‍ि आज शुक्रवार की शाम तक त्रिकुट पर्वत समेत वैष्णो देवी भवन पर बर्फ की सफेद चदर देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताब‍िक बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके ल‍िए मंद‍िर प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है। श्रीमा ता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर जमने वाली बर्फ को हटाने के ल‍िए भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है। इसको हटाने का न‍िरंतर प्रयास क‍िया जा रहा है।

  • बेड के अंदर मिला महिला का शव, आरोपी ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा

    बेड के अंदर मिला महिला का शव, आरोपी ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली : दिल्ली में एक व्यक्ति को अपनी 60 वर्षीय मकान मालकिन की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को बेड के बक्से में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय देवेंद्र उर्फ ‘देव’ के पीड़िता आशा देवी के साथ ‘शारीरिक संबंध’ थे। आरोपी ने बताया कि पीड़िता उसके किसी अन्य महिला से शादी करने के खिलाफ थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। डीसीपी जॉय तिर्की के मुताबिक आरोपी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। देवी का शव हत्या के पांच दिन बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में उनके घर से बरामद किया गया।

    आरोपी के महिला से थे अवैध संबंध

    उन्होंने कहा कि पैसे का इंतजाम करने के लिए उसके पिता को जमीन बेचनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक आरोपी 2019 में देवी के नंद नगरी स्थित घर में किरायेदार के रूप में रहने लगा और दोनों के बीच दोस्ती हो गईपुलिस के मुताबिक दोनों के बीच ‘शारीरिक संबंध’ थे अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र की 2021 में एक अन्य महिला से मुलाकात हुई, जो देवी के घर में ही किरायेदार के रूप में रह रह थी अधिकारी के मुताबिक देवी ने अपने मकान में कुछ कमरे किराए पर दिए हुए थे

    ये है हत्या के पीछे की कहानी 

    उन्होंने बताया कि आरोपी ने दूसरी महिला ने शादी करने का फैसला किया और 4 दिसंबर को अलीगढ़ में उनकी सगाई हुई पुलिस अधिकारी के मुताबिक देवी इस बात पर गुस्सा हो गईं और उन्होंने देवेंद्र को फोन किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी देवी के घर पहुंचा पुलिस उपायुक्त ने बताया कि देवी ने देवेंद्र से कहा कि वह उसे दूसरी महिला से शादी नहीं करने देगीदेवेंद्र ने विरोध किया, जिसपर देवी ने उसे थप्पड़ मारा और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के सिर पर ईंट मार दी उन्होंने बताया कि जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से कई वार किएपुलिस के मुताबिक उसने उसका गला घोंटने की भी कोशिश की पुलिस ने बताया कि आरोपी देवी के पास से 13 हजार रुपये नकद और महिला के आभूषण लेकर अलीगढ़ से भाग गया पुलिस के मुताबिक मामला 15 दिसंबर को उस समय सामने आया जब लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने बताया कि जब बेड के बक्से को खोला गया तो देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ

  • जालंधरः इन इलाकों में 4 बजे तक बिजली रहेंगी बंद 

    जालंधर, ENS: सब-स्टेशनों के फीडरों की मुरम्मत के चलते 17 दिसम्बर को दर्जनों इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसी क्रम में 66 के.वी. टांडा रोड से चलते इलाके रेरू, बचिंत नगर, सराभा नगर, जी.एम. एंकलेव, रमनीक एवेन्यू, स्वरूप नगर, पठानकोट रोड, एग्रीकल्चर कैटागरी के नूरपूर व राओवाली, हरगोबिंद नगर, डी.आर.पी., यूनिक, ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस्ट्रीयल एरिया व आसपास के इलाके सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे।

    66 के.वी. फोकल प्वाइंट सब-स्टेशन से चलते कैटागरी-2 के फीडरों की सप्लाई अलग-अलग समय बंद रखी जाएगी। गदईपुर-1 व कोल्ड स्टोर फीडर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक, उद्योग नगर, वाटर सप्लाई, डी.आई.सी.-1, बी.एस.एन.एल. की सप्लाई सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक, इंडस्ट्रीयल-3, सन्नफ्लैग, डी.आई.सी.-2, रंधावा मसंदा (एग्रीकल्चर) फीडरों की सप्लाई दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी जिससे गदईपुर मार्कीट, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया, शिव नगर, रंधावा मसंदा व बुलंदपुर के ट्यूबवैल कनैक्शनों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਪਿਸ਼ਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਦੇ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਬੰਧੀ, ਕੀਤੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਕਸਬਾ ਹਰੀਕੇ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਦਿਨੋਂ ਦਿਨ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਕਸਬਾ ਹਰੀਕੇ ਵਿਖੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਾਰਗ 54 ਹਰੀਕੇ ਬਾਈਬਾਸ ਤੇ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਲੁਟੇਰਿਆ ਨੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ। ਹਰੀਕੇ ‘ਚ ਰਹਿੰਦੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਬੰਧੀ ਬਣਾ ਕੇ ਪਿਸ਼ਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਇਕ ਲੱਖ ਅਤੇ ਨਕਦੀ ਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ । ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਚੋਰੀ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਬਜ਼ੁਰਗ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਨਾਜ਼ਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਹਰੀਕੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈ ਤੇ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਘਰ ਵਿਚ ਇਕਲੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਾਂ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਅਸੀ ਘਰ ਵਿਚ ਸ਼ੌ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾਂ 12 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ 6 ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੂੰਹ ਬੰਨੇ ਹੋਏ ਸੀ। ਜੋ ਕੰਧ ਟੱਪ ਕੇ ਅੰਦਰ ਆਏ ਅਤੇ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿਚ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ ਦਾਤਰ ਫੜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਸਾਡੇ ਟਰੰਕ ਵਿਚ ਪਏ ਇਕ ਲੱਖ ਰੂਪੇ, 2 ਟੱਚ ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਪਿੱਤਲ ਦੇ ਬਰਤਨ, ਕੱਪੜੇ ਅਤੇ ਘਰ ਦਾ ਸੌਦਾ ਪੱਤਾ ਨਾਲ ਲੈ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਡੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਤੇ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਦਾ ਗਲਾ ਵੀ ਘੁਟਿਆ ਗਿਆ।

    ਜਾਦੇ ਸਮੇਂ ਸਾਨੂੰ ਧੱਮਕੀਆਂ ਦੇ ਕੇ ਗਏ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਡੇ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰ ਦੇਵਾਗਾ। ਮੇਰਾ ਬਟਨਾ ਵਾਲਾ ਮੋਬਾਇਲ ਲੈ ਗਏ। ਸਾਨੂੰ ਰਾਤ 12 ਵਜੇ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਸਵੇਰ 4 ਵਜੇ ਤੱਕ ਬੰਧੀ ਬਣਾ ਰੱਖਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਹਰੀਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਇਹੋ ਜਿਹੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਸਹਿਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਭਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਾਰਨ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਲੁਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਨੂੰ ਅਸਾਨੀ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੁਟਿਆਂ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਐਸਐਸਪੀ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਜਲਦ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦੁਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ।

  • ठंड का कहर : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बढ़ेगी शीतलहर

    नई दिल्ली :  दिसंबर की आज 17 तारीख है और महीने का आधा हिस्सा बीत चुका है और अब  ठंड भी धीरे-धीरे अपने पूरे शबाब पर आने लगी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडसे दिन ढ़लते ही ठिठुरन बढ़ रही है। पहाड़ी इलाके में बर्फबारी जारी है तो वहीं पहाड़ों की तलहटी इलाकों में शीतलहर बढ़ती जा रही है। दक्षिणी राज्यों में  बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ ही कोहरे की धुंध भी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 25 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग के मुताबिक 18 दिसंबर से पहाड़ों से गुजरती हुई ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंच सकती हैं। स्काईमेट के अनुसार,  ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो जम्मू और कश्मीर की पहाड़ियों और 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ला सकता है। हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की उम्मीद है। इसका असर दिल्‍ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है।