Blog

  • पंजाबः कोहरे का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    पंजाबः कोहरे का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में कोहरे के कहर को लेकर मौसम विभाग बार-बार चेतावनी जारी कर रहा है। वहीं जनवरी की शुरुआत दौरान रात 2 बजे से ही पंजाब के दोआबा-माझा कोहरे का कहर जारी है। सोमवार सुबह से मौसम विभाग ने सैटेलाइट इमेज को जारी करके लोगों को शीतलहर व कोहरे  से सुचेत किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग आने वाले 4 दिन तापमान में लगातार गिरावट की चेतावनी जारी कर चुका है।

    मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के अनुसार पंजाब का माझा और दोआबा धुंध से सबसे अधिक प्रभावित है। धुंध से अमृतसर-चंडीगढ़ और अमृतसर-दिल्ली रूट पर असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। पंजाब सरकार ने भी मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 8 जनवरी तक सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में स्टूडेंट्स व टीचर्स की छुटि्टयों को बढ़ा दिया है। धुंध का असर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला है।

    रात 2:30 बजे पुणे से अमृतसर लैंड होने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद कर दिया गया। वहीं सुबह भी 2:55 बजे अमृतसर से उड़ान भरने वाली यही फ्लाइट भी रद्द रही। IX138 शारजाह अमृतसर एयर इंडिया एक्सप्रेस 1.40 घंटे की देरी से लैंड हुई। सुबह 7.05 बजे लैंड होने वाली दिल्ली-अमृतसर 6E641 इंडिगो 1.15 मिनट की देरी से पहुंची। मुंबई से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाली 6E5278 इंडिगो ने मुंबई से 1 घंटा देरी से उड़ान भरेगी।

  • एडवोकेट कमल ढल्ल को गहरा सदमा, पत्नी नेहा ढल्ल का निधन 

    एडवोकेट कमल ढल्ल को गहरा सदमा, पत्नी नेहा ढल्ल का निधन 

    जालंधर (वरुण)। बड़े ही दुखी हृदय से अवगत करवाया जाता है कि एडवोकेट कमल ढल्ल की पत्नी श्रीमति नेहा ढल्ल का निधन हो गया है। मॉडल टाउन के फेमस कलेक्शन की पारिवारिक सदस्या श्रीमति नेहा ढल्ल लंबे समय से बीमार चल रहीं थी, जिस कारण उनका कल (02 जनवरी 2022) को स्वर्गवास हो गया।

    यह परिवार के लिए बहुत अपूर्ण क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता, एनकांऊटर परिवार श्रीमति नेहा ढल्ल की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करता है कि भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे माडल हाऊस के श्मशानघाट में किया जाएगा।

  • एजेंस‍ियों ने जारी किया एलर्ट, हमले की साजिश में पाक‍िस्‍तान

    एजेंस‍ियों ने जारी किया एलर्ट, हमले की साजिश में पाक‍िस्‍तान

    राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दूसरे द‍िन भी आतंकियों ने हमला किया है। खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर म‍िली है क‍ि पाक‍िस्‍तान अपनी ही चाल में फंस गया है। अब वह हताशा में जम्मू-कश्मीर समेत कुछ और शहरों में बड़े हमले करवा सकता है। आम लोगों पर फायरिंग के अलावा आईईडी/ ग्रेनेड हमलों  और बम धमाकों की साजिश रच रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक पिछले एक माह के दौरान में आतंकवादी हमलों और मुठभेड़ में 40 पाकिस्तानी सेना के जवान और अधिकारी मारे जा चुके हैं। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी क‍िया है क‍ि पाक‍िस्‍तान अपने बुने जाल में फंसने के बाद अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए भारत में बड़े हमलों का प्लान बना रहा है। पाकिस्तानी फौज को जनता का हीरो माना जाता है। पाकिस्तानी सेना के जवान अपने ही बनाए आतंकवादियों के हाथों मारे जा रहे हैं।

    आज सुबह डांगरी गांव में आतंकी हमला हुआ है। कल शाम टेररिस्टों ने एक विशेष समुदाय के लोगों पर यहां फायरिंग की थी। आज सुरक्षाबल उस गांव में तलाशी अभियान चला रहे थे। लेक‍िन छिपे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर द‍िया जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जालंधरः घर की छत पर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, दूसरी मंजिल से युवक को फेंका

    जालंधरः घर की छत पर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, दूसरी मंजिल से युवक को फेंका

    जालंधर/वरुणः महानगर के लम्मा पिंड में पड़ोसियों में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पड़ोसी ने युवक को घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक की टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ऐसा रंजिश के चलते किया है। उनका पहले भी पड़ोसियों के साथ केस चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक तेज आवाज में गाने लगाकर अपने परिजनों के साथ न्यू ईयर की पार्टी कर रहा था। जिसके कारण दोनों पक्षों में हंगामा हुआ।

    घायल युवक की पहचान अमनदीप उर्फ प्रीत के रूम में हुई है। अमनदीप ने बताया कि वह अपने घर की छत पर दोस्त और परिजनों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा था। इतने में पड़ोसी ने कहा कि शोर शराबा बंद करो। जिस पर उसने कहा कि पह नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसके बाद पड़ोसी ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित ने बताया कि ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है। सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए गए अमनदीप उर्फ प्रीत के भाई ने बताया कि वह छत पर नए साल की पार्टी कर रहे थे। छत पर उन्होंने साउंड सिस्टम लगाया हुआ था। इससे चिढ़ कर पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया।

    उन्होंने कहा कि उसके भाई को पड़ोसियों ने पहले बहाने से बुलाया और फिर छत से नीचे धक्का दे दिया। उन्हें भी तब पता चला जब वह नीचे गिरा। इसके बाद तुरंत प्रभाव से वह प्रीत को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे हैं। पीड़ित अमनदीप ने कहा कि पड़ोसियों के साथ उनकी पुरानी लड़ाई चल रही है। पहले भी पड़ोसियों ने उनके ऊपर एक झूठा केस दर्ज करवाया था। आज भी जो वारदात की है वह भी खुन्नस में की है। वह अपनी शांति से अपने घर की छत पर अपना जश्न मना रहे थे जो कि उन्हें रास नहीं आया और उन्होंने उसे धक्का मार दिया।

  • कनाडा सरकार ने विदेशी नागरिकों को दिया बड़ा झटका, जारी किए ये निर्देश 

    कनाडा सरकार ने विदेशी नागरिकों को दिया बड़ा झटका, जारी किए ये निर्देश 

    नई दिल्लीः कनाडा में रहने वाले विदेशी लोग जो वहां पर घर खरीदने की योजना बना रहे है, उनके के लिए बुरी खबर है। कनाडा में सरकार ने विदेशियों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने पर रोक लगा दी है। कनाडा ने आवासीय संपत्तियों को निवेश के तौर पर विदेशियों को बेचे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध नए साल के पहले दिन यानी रविवार को लागू हो गया है। संपत्ति की कीमतों में वृद्धि के बाद यह निर्णय लिया गया। महामारी की शुरुआत के बाद घर की कीमतों में वृद्धि के कारण कनाडा सरकार द्वारा कानून पारित किया गया था।

    क्यों लगाया गए प्रतिबंध

    आवास की कमी का सामना कर रहे स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कनाडा में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने वाले विदेशियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोविड-19 के देश में घर की कीमतें कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से बढ़ी हैं। वहीं, कुछ राजनेताओं का मानना है कि खरीदार निवेश के रूप में घरों की आपूर्ति को बंद करने के लिए जिम्मेदार थे।

    इस प्रॉपर्टी पर नहीं होगा प्रतिबंध

    कनाडा सरकार ने यह भी साफ किया है कि ये प्रतिबंध केवल शहर के आवासों पर लागू होगा। यह प्रतिबंध रविवार (1 जनवरी) से लागू हो गया है। ग्रीष्मकालीन कॉटेज जैसी प्रॉपर्टी पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

    कनाडा में घर की कीमतें और ब्याज दरें

    कैनेडियन रियल एस्टेट एसोसिएशन (CREA) के अनुसार, फरवरी 2022 में कनाडा में औसत घर की कीमत $800,000 कनाडाई से अधिक हो गई। तब कीमतों में करीब 13 फीसदी की गिरावट आई थी। बैंक ऑफ कनाडा ब्याज दरें बढ़ा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप देश में उच्च बंधक दरें हैं। महामारी से पहले 2019 के अंत से सीआरईए का मूल्य सूचकांक अभी भी 38 प्रतिशत ऊपर है। हालांकि, समूह ने कहा कि बिक्री के लिए घरों की सूची पूर्व-महामारी के स्तर पर लौट आई है।

    रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने पर रोक

    बात दें कि कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 के चुनाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए प्रोपर्टी को लेकर ये प्रस्ताव रखा था। कनाडा में बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोगों की पहुंच से घर खरीदना बाहर है।स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के मकसद से रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने वाले विदेशियों पर रोक लगाई गई है।

  • सुबह-सुबह ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, देखें वीडियो

    सुबह-सुबह ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, देखें वीडियो

    पाली: राजस्थान में पाली के पास सोमवार तड़के सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना जोधपुर संभाग के रजकियावास-बोमदरा खंड के बीच तड़के 3:27 बजे हुई। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से चलकर जोधपुर जा रही थी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे की ओर से जोधपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन रवाना की गई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, “उच्च अधिकारियों के जल्द ही मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। 

    महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे और अन्य उच्च अधिकारी जयपुर मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।” कप्तान शशि किरण, CPRO, उत्तर पश्चिम रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रभावित यात्रियों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए बस का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा रेलवे ने हेल्पलाइन नबंर भी जारी किया है जिससे परिजन जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।  यात्रियों और संबंधित परिवार के सदस्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646 और पाली मारवाड़ के लिए 02932250324 यात्री और उनके 138 और 1072 पर संपर्क करके भी जानकारी ले सकते हैं।

    गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के डिब्बे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य डिरेल हो गए हैं। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

  • आज का राशिफल, 02 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 02 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ लेकर आएगा। आप अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, उनके साथ एक रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबित है तो उसे खत्म होने में समय है। 

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोग आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीख कर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप आज किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहेगा। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी।  अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मशवरे से ही करें। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। आप अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज आप उस धन को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
     
    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि  किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह ईच्छा आज पूरी होगी।  आपको कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग व लाभ मिलेगा। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं, तो उन्हें उसमें कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होने से आप सभी कामो में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले बातचीत अवश्य करे। आप जीवनसाथी से कुछ कामों को लेकर बातचीत अवश्य करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अच्छे कामों से किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करनी होगी। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है और कार्य क्षेत्र में आपको कोई  पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि  जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।  आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। 

    मकर राशिफल। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा व  उनकी किसी भी गलत बात में हां मे हा ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उससे सबक लेना होगा।  जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें  कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम होने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसंन्नतादायक  सूचना सुनने को मिल सकती है। आप  परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य  से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार कर रहे  लोगों को  कुछ बेहतर अवसर मिलेगे, जिन पर चलकर वह अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेगे। 

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। घर परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। आज तनाव रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि कोई संपत्ति संबंधित आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो  उसका निपटारा हो सकता है। माता पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

  • पंजाब: कल नहीं खुलेंगे स्कूल, सरकार ने छुट्टियों में की बढ़ौतरी

    पंजाब: कल नहीं खुलेंगे स्कूल, सरकार ने छुट्टियों में की बढ़ौतरी

    चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी व निजी स्कूलों में 1 जनवरी तक छुुट्टियों का एलान किया गया था लेकिन सरकार ने अब सर्दी की छुट्टियों में बढ़ौतरी करने का एलान किया है।

    राज्यभर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और धुंध के कारण स्कूली विद्यार्थियों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक सर्दी ऋतु की छुट्टियों में वृद्धि कर दी गई है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब  में अगले 2 दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। 

  • पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश

    पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश

    बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेमी-प्रेमिका के शव रविवार सुबह बबूल के पेड़ पर लटके मिले हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    घटना की जानकारी मिलने पर बांदा एसपी अभिनंदन भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पीड़ित परिवारों ने एसपी के सामने युवक-युवती की हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमें मौके से दोनों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला लग रहा है।हालांकि, जांच जारी है।

    दरअसल, अतर्रा थाना के अंतर्गत आने वाले कस्बे नरैनी रॉड के रहने वाले युवक-युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली है। रविवार सुबह करीब 10 बजे कस्बे के लोगों ने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो हैरान रह गए। तुरंत ही घटना की जानकारी अतर्रा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कस्बे के ही रहने वाले युवक-युवती के शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। उनके मोबाइल जमीन पर पड़े हुए थे। मौके पर काफी भीड़ उमड़ी हुई थी। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और मोबाइल जब्त कर   शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मृतक युवक और युवती शनिवार रात 10 बजे से अपने घरों से गायब थे। दोनों की तलाश रात से की जा रही थी। लेकिन दोनो मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे।

    मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि युवती के परिवारवालों ने बेटे और युवती की हत्या की है। क्योंकि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। बेटा और युवती दोनों एक-दूसरे को कई साल से जानते थे। हो सकता है दोनों के बीच प्रेम संबंध है। हमारा बेटा शनिवार रात से लापता था। हमें तो सुबह 10 बजे घटना की जानकारी मिली।

    पूरे मामले पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि युवक-युवती के पेड़ से लटकते शव मिले है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। यह भी कहा गया है कि दोनों के बीच फोन पर बातें भी होती थी। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पचा चल सकेगा। फिलहाल हमारी जांच जारी है।

  • रोटरी क्लब ऊना ने नववर्ष प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में नन्हें बच्चों संग मनाया

    रोटरी क्लब ऊना ने नववर्ष प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में नन्हें बच्चों संग मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना की ओर से नववर्ष प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में नन्हें बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान बलदेव चंद, सचिव संजीव अग्रिहोत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मिठाईयां बांटी। वहीं बच्चों को गर्म स्वेटर भी वितरित किए गए, ताकि बच्चे सर्दियों में ठंड में सुरक्षित रहें। स्कूल के मुख्य अध्यापक ने रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। क्लब के प्रधान बलदेव चंद ने जिलावासियों को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया सभी के लिए मंगलमय हो और उन्नति के अवसर प्रदान हो। उन्होंने कहा कि नए साल 2023 में नई सोच और नयी उमंग के साथ पुरे साल की शुरुआत करें। नए साल में पुरानी आदतों को पीछे छोड़ अच्छी आदतों व विचारों के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि नेकी की राह पर चलते समाजसेवा में बढ़चढ़कर योगदान दें। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ नरेंद्र कपिला, एचएन चीटू जगदीश राम, सुरिंदर ठाकुर, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी  संजीव पुरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।