Blog

  • पंजाब: जेल में बंद हवालाती की हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाब: जेल में बंद हवालाती की हुई मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल फिरोजपुर में हत्या का मामले सामने आया है। पिछले 4 साल से बंद हवालाती विष्णु निवासी राजा वाली जिला फाजिल्का तहसील अबोहर का रविवार रात बैरक में करंट लगने से मौत हो गई। जिस के शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    सिविल हॉस्पिटल डॉ. ने बताया कि जेल के द्वारा करंट लगने से मौत हुई थी। जब कि अस्पताल की तरफ से बोर्ड बनाया गया। इसमें तीन लोग थे लेकिन हमें करंट लगने का एंट्री और एग्जिट प्वाइंट नहीं मिला जिसकी वजह से हमने फरीदकोट मेडिकल कालेज पोस्ट मार्टम फ्रोसिक एक्सपर्ट के लिए लिखा गया है। 

    परिवार वालो ने बताया की पिछले 4 साल से विष्णु जेल में था जेल प्रशासन ने हमे बताया की रविवार रात बैरक में करंट आने से विष्णु की मौत हो गई। जिस के शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी के कारण हुआ करोड़ों का नुकसान, किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी के कारण हुआ करोड़ों का नुकसान, किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नंगलः उत्तर भारत में भारी बरसात के चलते जहां बाढ़ की स्थिति बन चुकी है और पानी अपना कहर लगातार दिखा रहा है। वही बात करें इस ब्यूटीफुल शहर नंगल की तो वहां की रीड की हड्डी कहे जाने वाली मार्केट जवाहर मार्केट, जहां पर सैकड़ों धोक के व्यापारी अपना व्यापार करते हैं हर खाने-पीने का सामान इसी मार्केट से परचून की दुकानों पर जाता है। इस मार्केट में करोड़ों का सम्मान हर वक्त मौजूद रहता है लेकिन भारी बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी की इतनी मात्रा हो गई है कि पानी दुकानों में घुस गया है और कई दुकानों में पड़ा राशन का सामान भी खराब हो चुका है।

    जिसको लेकर जवाहर मार्केट के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया और समस्या के निजात के लिए आवाज उठाई जिसको देखते हुए समाज सेवक और आम आदमी पार्टी के सीनियर मेंबर डॉ. संजीव गौतम और नगर नगर कौंसिल के अधिकारी जवाहर मार्केट में पहुंचे और आश्वासन दिलाया कि जल्द ही समस्या का निजात कर दिया जाएगा

  • पंजाबः भारी बरसात के कारण इस पुल को यातायात के लिए किया बंद, देखें वीडियो

    पंजाबः भारी बरसात के कारण इस पुल को यातायात के लिए किया बंद, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहाड़ी इलाको में भारी बारिश के बाद चक्की दरिया में आई बाढ़ के चलते पंजाब के पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा प्रशासन ने आपसी सहमति से पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 स्थित पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया है। कांगड़ा और पठानकोट के संबंधित अधिकारियों ने अचानक आई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद इस पुल पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया।

    जानकारी के अनुसार, अचानक आई बाढ़ के कारण चक्की दरिया से पुल के पिलरों को नुक्सान पहुंचा है। गौरतलब है कि पिल्लरों को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए क्रेट वर्क नुमा सुरक्षा दीवार लगाई गई थी तथा सभी औपचारिकताएं पूरी कर कुछ महीने पहले ही पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था। हालांकि, भारी वाहनों पर रोक जारी थी। अब शनिवार और रविवार को पहाड़ों पर हुई भारी बरसात ने एक बार फिर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न की। जिसके चलते पुल को हर प्रकार के वाहनों के लिए अगले हुकमो के लिए बंद किया है।प्रशासन की ओर से लिंक रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है।

    वहीं इस बारे में बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी के साथ बात करने के बाद उन्होंने इस पुल पर यातायात बंद करने की अपील की थी कियोकि चक्की दरिया में काफी पानी हिमाचल से आ रहा है जिस कारण इस पुल को बंद कर दिया गया है।

  • होशियारपुरः विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    होशियारपुरः विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    दसूहाः पुर्तगाल भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी के मामले में दसूहा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान गज्जन सिंह, गुरुमुख सिंह, गज्जन सिंह की पत्नी सतवीर कोर वासी सरीपुर दसूहा के खिलाफ 420, 406, 34, 10 इमिग्रेशन एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। अभी तक दसूहा पुलिस तीनों आरोपियों में से किसी को वी गिरफ्तारी नहीं कर पाई।


     
    शिकायतकर्ता बलवीर सिंह निवासी सदरपुर थाना दसूहा ने जून महीने में पुलिस कप्तान होशियारपुर को दी शिकायत में बताया की पास के ही गांव सरीपुर के गज्जन सिंह, बेटा गुरबाज सिंह, पत्नी सतवीर कोर द्वारा लोगों को विदेश भेजने की बात बताई। जिसके आधार पर उन्होंने अपने बेटे अविनवनीत सिंह को पूर्तकाल भेजने की बात बताई जिसके बाद एजेंटों ने पुर्तकाल भेजने के नाम पर 14 लाख रुपए का खर्चा बताया जहां 4 लाख रुपए पहले और 10 लाख बाद में देने की सहमति की गई। कुछ समय के बाद फोन पर बताया गया की उनके बेटे का काम बन गया फिर बेटे की फ्लाईएट की टिकट ले ली गई। आपसी सहमति पर हमारे द्वारा पहले देने की तय राशि के अनुसार इन्हे 4 लाख रुपए की राशि दे दी गई।

    इनके द्वारा बेटे को पहले दिल्ली से अरब कंट्री अजर-बाई जान के बाकू शहर में भेजा गया। जहां पर बेटे को 4 माह से अधिक रखा गया। ओर बात करने पर यही आश्वाशन दिए के जल्द ही पुरतकाल की फ्लाइट करवा दी जाएगी। जिसके बाद एजेंटों ने बताया की आपके बेटे की पुर्तकाल की फ्लाइट करवा दी गई है अब बाकी की राशि भी दे जाएं तभी उसको पुर्तकाल पहुंचाया जाएगा। हमने इन्हे 10 लाख की राशि भी दे दी।

    इनके द्वारा हमारे साथ झूठ बोलकर बाकी की राशि भी ले ली और बेटे को वहां से दुबई भेज दिया गया। पूछने के बाद इनके द्वारा आनाकानी की जाने लगी। जिसके बाद हम ने अपने बेटे को दुबई से 1.25 लाख का अन्य खर्चा कर इंडिया बुलाया। जिसके बाद हमारे द्वारा इनसे अपनी दी गई राशि को वापिस करने के लिए बात की गई लेकिन इनके द्वारा हमे केवल आश्वाशन ही दिए गए। तत्पश्चात इन सभी की जिला पुलिस को शिकायत की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन इनकी है कि उक्त एजेंटों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और हमारी दी हुई राशि वापस कराई जाए।

  • बीबीएन में वरुण देवता का कहर, बददी आने वाले सभी रोड बन्द, पुल टूटे

    बीबीएन में वरुण देवता का कहर, बददी आने वाले सभी रोड बन्द, पुल टूटे

    बीबीएन के पुल बन्द, हरियाणा व पंजाब से टूटा संपर्क

    टापू बनकर रह गया बददी

    बददी/सचिन बैंसल : लगातार तीसरे दिन हो रही भारी बारिश से आखिर एशिया का सबसे बडा इंडस्ट्रियल एरिया अब एक टापू बनकर रह गया है। बददी की कनेक्टिवीटी हरियाणा के साथ साथ पूरे भारत से कट गई है। चारो ओर त्राहि त्राहि मची हुई है और प्रशासन भी हाथ खडे नजर आ रहे हैं। पहाड़ के पानी से सोलन जिले का मैदान इलाका पूरी तरह हिल गया है। कसौली फुटहिल्स की पहाडियों से होकर बददी बरोटीवाला पहुंच पानी ने इतना रौद्र रुप दिखाया कि उसने यहां के दोनो पुल हिला दिए। झाडमाजरी के नए लक्कड डिपो पुल में हल्की सी दरारें आने से उसको रोका गया है वहीं बददी-पिंजौर हाईवे पर बना पुल भी आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के इस औद्योगिक हब के लिए एक और बुरी खबर सामने आई जब चरणियां कीरतपुर पुल (पंचकूला) हरियाणा सोमवार को बारिश का दबाव न झेल सका और चल बसा। इस पुल के कारण अब बददी का संपर्क दिल्ली-अंबाला से टूट गया है। अब मालवाहक वाहन नालागढ़ रोपड ही हरियाणा व दिल्ली जा पाएंगे। कुल मिलाकर पिछले दो दशक की सरकारों की अनदेखी व दूरदर्शिता होने के कारण व भविष्य के संकटों व आहट की ओर ध्यान ने देने से आजादी के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी है। इस कारण हिमाचल का उद्योग जगत पूरी तरह से हिल गया है। कंपनियों को रोज करोडों रुपये का नुक्सान झेलना पड रहा है।
    कल शाम से ही बीबीएन से दिल्ली मुंबई व जयपुर के लिए ट्रक रवाना नहीं हो पाए। आज ट्रकों को आज थी हम तैयार माल लेकर निकलेंगे लेकिन तब पुलिस ने मेन हाईवे बददी टोल बैरियर पुल को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया। उसके बाद ट्रकों ने कोशिश की कि वो बरोटीवाला से होकर जाएं तो झाडमाजरी पुल को पुलिस ने बंद कर दिया। उसके बाद चरणियां हरियाणा का पुल गिर गया जिससे हरियाणा जाना भी एक मिशन कश्मीर हो गया। हालांकि पुलिस प्रशासन व बिजली बोर्ड मोर्चा संभाले रहा लेकिन ट्रैफिक की वजह व औद्योगिक कर्मचारियों की वजह से प्रशासन को दिक्कतें झेलनी पडी। यह कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते पुलों से निकलने पर आमदा थे और रोके नहीं रुक रहे थे। बाद में सीपीएस रामकुमार ने आपदा प्रबंधन को लेकर एसपी आफिस में अधिकारियों संग बैठक करके उनको उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वो स्वयं भी दिन रात इस आपदा में हर चीज पर स्वयं नजर रखे हुए हैं और स्वयं मौके पर जाकर जायजा ले रहे हैं।
    इस विषय में फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा व युवा उद्यमी राहुल बंसल ने कहा कि दो दशक पहले पैकेज आया था लेकिन तब से सरकारों ने बददी बरोटीवाला को मात्र टैक्स उगाही का जरिया बनाकर रखा और विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। नालागढ़ प्रशासन की बरसात पूर्व की तैयारियां अधूरी थी।  मारुति इंडस्ट्रीज के निदेशक पंकज गुप्ता ने कहा कि अगर सरकारों ने भविष्य के संकटों का दूरदर्शिता से हल किया होता तो बददी आज काला पानी की तरह टापू न बनता।
     
    कैपशन-बददी टोल बैरियर पर बंद किया गया ट्रैफिक। बददी-1
    कैपशन-लक्कड पुल झाडमाजरी पर रोका गया ट्रैफिक। बददी-2
    कैपशन-बददी नालागढ हाईवे पर डयूटी पर जाते कामगार। बददी-3
    कैपशन-बाल्द नदी पर पहाडों से आए हुए पानी का जोरदार बहाब। बददी-4
  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਾਰੀ ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਾਰੀ ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਮੁਕੇਰੀਆਂ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਭੋਲੇ ਭਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਕਰੀਬ 30-35 ਨੌਜਵਾਨਾ ਨਾਲ 2 ਕਰੋੜ 58 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਦੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਸ ਭਰਤੀ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਠੱਗਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਸ ਨੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਾ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਅਤੇ ਦੂਜਾ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਤੇ ਆਪਣੇ ਤੀਸਰਾ ਆਪ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮ ਦੱਸਦਆ ਸੀ।

    ਇਸ ਗਰੋਹ ਵਲੋਂ ਮੁਕੇਰੀਆ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕਰੀਬ 30-35 ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿਪਾਹੀ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਕਰੀਬ 2 ਕਰੋੜ 58 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਹੈ। ਇਸ ਗਰੋਹ ਵੱਲੋਂ ਭੋਲੇ-ਭਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਿਪਾਹੀ ਰੋਕ ਦੇ ਜਾਅਲੀ ਆਈ. ਡੀ ਕਾਰਡ ਅਤੇ ਜੁਆਨਿੰਗ ਲੈਟਰ ਬਣਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਵਰਦੀਆਂ ਪਵਾ ਕੇ ਆਰਮੀ ਦੀ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਗਰਾਉਡ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਫਿਲੋਰ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਕਮਰੇ ਲੈ ਕੇ ਟਰੇਨਿੰਗ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਸਨ, ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੈਂਕ ਦੇ ਅਕਾਉਟ ਖੁਲਵਾ ਕੇ ਉਸ ਵਿੱਚ 2-3 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਤਨਖਾਹ 8 ਤੋਂ 10 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਪਾਉਦੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਅੱਜ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਆਪਣੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰਾਂ ਦੇ ਦਫਤਰਾਂ ਦਾ ਘੇਰਾਓ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਤੋਂ ਆਈਆਂ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਪੂਰੀਆਂ ਹੋਣ ਤੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰਾਂ ਮਜ਼ਾਕ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ। ਓਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਸੌਤੇਲਾ ਵਿਹਾਰ ਕਰਦੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰ ਬਹੁਤ ਆਸ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਕਾਰਨ ਹੀ ਸਾਨੂੰ ਧੋਖੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੰਧ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਧਰਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨੇ ਪੈ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः घर की छत गिरने से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः घर की छत गिरने से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जहां पंजाब के लोगों के लिए बारिश आपदा बनकर आई है वही पंजाब के कुछ लोगों के ऊपर इसका कहर जारी है और लगातार हो रही बारिश के चलते फिरोजपुर के गांव हबीबवाला में रहते वाला परिवार घर से बेघर हो गया है और एक व्यक्ति जो घर के अंदर सो रहा था। वो घायल हो गया है परिवार ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि वह उनकी आर्थिक मदद करें क्योंकि उनके पास दोबारा घर बनाने के लिए कोई हमदम का साधन नहीं है और यह बारिश उनके लिए एक कहर बनकर आई है।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि अचानक उनके घर की छत गिर गई और घर के 4 लोग बच्चों सहित घर के अंदर सो रहे थे। जब छत गिर गई आसपास के लोगों ने हमें राहत देकर बचाया नहीं तो हमारा काफी नुकसान हो सकता था मगर हमारे घर परिवार में कमाने वाला मुख्य सदस्य बुरी तरह से घायल हो गया है। पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि हमें आर्थिक सहायता दी जाए।

  • पंजाबः Chitkara University में घुसा पानी, 16 जुलाई तक कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    पंजाबः Chitkara University में घुसा पानी, 16 जुलाई तक कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    राजपुराः पंजाब के राजपुरा में स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी रविवार देर रात बाढ़ जैसी स्थिति में पानी में डूब गई, जिससे कई छात्र फंस गए। चितकारा विश्वविद्यालय में बाढ़ की घटना पटियाला और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश की पृष्ठभूमि में हुई, जिसके परिणामस्वरूप राजपुरा से सटे सतलुज-यमुना लिंक नहर में दरार आ गई। स्थिति इतनी भयावह थी कि जिला प्रशासन को विशेष रूप से गढ़ी गांव से चितकारा विश्वविद्यालय के छात्रों और निवासियों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। अभूतपूर्व घटना के बीच, चितकारा विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि कॉलेज 16 जुलाई, 2023 तक बंद रहेगा।

    चितकारा विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कॉलेज ने छात्रों को सूचित किया कि ‘बाढ़ के कारण’ विश्वविद्यालय 16 जुलाई तक बंद रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने संदेश में आगे कहा कि सेना चितकारा विश्वविद्यालय के पास स्थिति से निपटने के लिए राजपुरा प्रशासन की मदद कर रही है। क्योंकि राजपुरा में एसवाईएल टूटने से एक निजी अस्पताल (नीलम – हमारे विश्वविद्यालय के सामने) में पानी भर गया था, जहां 14 मरीज पहले से ही भर्ती थे। इन मरीजों को सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि 2 मरीज जो गंभीर हालत में थे और पहले से ही निजी अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल पटियाला में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘कुल 910 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बाकी को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा।’ सटीक रूप से कहें तो, 2000 छात्र चितकारा विश्वविद्यालय में फंसे हुए थे। रविवार से निकासी अभियान की निगरानी कर रही पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने लोगों से उनसे या हेल्पलाइन नंबर 0175-2311321 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है। पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और टीमें बड़ी नदी पर काम कर रही हैं और इसमें कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।” चितकारा यूनिवर्सिटी के अलावा पटियाला में भी बाढ़ जैसे हालात का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्टों से पता चलता है कि पिछले दो दिनों में लगातार बारिश के कारण पटियाला के मौसमी नाले बड़ी नदी में जल स्तर खतरे के निशान को छू गया है और जिला प्रशासन ने नाले से सटे बड़ा अरैन माजरा के निवासियों को निकालने की व्यवस्था की है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਕਾਰਣ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪੂਰੇ ਉਫਾਨ ਤੇ ਹੋਇਆ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਕਾਰਣ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪੂਰੇ ਉਫਾਨ ਤੇ ਹੋਇਆ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੂਰੇ ਉਫਾਨ ਤੇ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਾਲ ਗਵਾਂਢੀ ਰਾਜ ਹਿਮਾਚਲ ਵਿੱਚ ਵੀ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੇ ਕਾਰਣ ਜਿੱਥੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਸਵਾ ਨਦੀ ਦਾ ਪਾਣੀ ਵੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਵਿਚ ਰਲਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੇ ਦਰਜਨਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਤੁਸੀਂ ਦੇਖ ਰਹੇ ਹੋ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੁਲਾਂ ਤੇ ਨਾ ਟਕਰਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਅਤੇ ਕੰਢਿਆਂ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਗਰ ਕੁਛ ਦਿਨ ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਰ ਮੀਂਹ ਪੈਂਦਾ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਪਾਣੀ ਆਉਂਦਾ ਰਿਹਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਬੰਨ ਟੁੱਟਣ ਦਾ ਖਤਰਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦਾ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸੰਪਰਕ ਟੁੱਟ ਗਿਆ ਹੈ।