Blog

  • CM Nayab Singh Saini से मिले संत बाबा Gurinder Singh Dhillon

    CM Nayab Singh Saini से मिले संत बाबा Gurinder Singh Dhillon

    चंडीगढ़ः राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात के लिए उनकी सरकारी आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा जी का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने अपने परिवार के साथ बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक सदस्यों ने डेरा ब्यास प्रमुख से आशीर्वाद लिया।

    बताया जा रहा है कि यह एक गैर-राजनीतिक और शिष्टाचारपूर्ण मुलाकात थी, जिसके दौरान बाबा जी ने परिवार के साथ कुछ समय बिताया। डेरा ब्यास के प्रमुख अक्सर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च पदस्थ हस्तियों से मुलाकात करते रहते हैं। नायाब सिंह सैनी ने इस मुलाकात को अपने लिए सौभाग्यशाली पल बताया और डेरा ब्यास प्रमुख के मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद किया।

  • प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राम लला का दूसरा सूर्य तिलक, PM Modi ने किए Live दर्शन, देखें वीडियो

    प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राम लला का दूसरा सूर्य तिलक, PM Modi ने किए Live दर्शन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त के दौरान प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह बालक राम का दूसरा सूर्य तिलक है। इसमें करीब 4 मिनट तक सूर्य की नीली किरणें उनके ललाट पर पड़ती रही हैं। इस आलौकिक दृश्य को साकार करने के लिए बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने खास उपकरणों का इस्तेमाल किया था। इसका परीक्षण 24 मार्च को ही पूरा हो गया था। रामनवमी के इस खास मौके पर भगवान को पीले रंग के वस्त्र पहनाए गए। जन्मोत्सव के समय गृभग्रह में 14 खास पुजारी मौजूद भी रहे। सूर्य देव की किरणों को दर्पण और लैस के जरिए परिवर्तित कर सीधे रामलीला के मस्तक पहुंचाया गया।

    पीएम मोदी ने किए दर्शन

    पीएम मोदी ने भी रामलला के दर्शन भी किए हैं। रामनवमी के मौके पर उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना की ओर राम मंदिर में सूर्य तिलक अनुष्ठान देखा। पीएमओ की ओर से एक तस्वीर जारी की गई है। इसमें प्रधानमंत्री लाइव टीवी पर राम मंदिर में हो रहे अनुष्ठान देखा। पीएमओ की ओर से एक तस्वीर जारी की गई है। इसमें प्रधानमंत्री लाइव टीवी पर राम मंदिर में हो रहे अनुष्ठान को देख रहे हैं।

    सीएम योगी ने दिया उपदेश

    इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूर्यवंशी शिरोमणि प्रभु श्री रामलला के दिव्य भाल पर विराजित यह स्वर्णिम सूर्य तिलकर आस्था, आत्मगौरव और अध्यातक का आलोक है। यह तिलक सनातन संस्कृति की शाशवत चेतना को जागृत करता हुआ। भारत के जन- जन के हृदय में श्रद्धा, शक्ति और स्वाभिमान का संकल्प सूर्य प्रज्वलित कर रहा है। यह भारत को उसकी मूल आत्मा के साथ दोबारा जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के दिव्य सूर्य तिलक का आलोक विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को दिशा दे रहा है क्योंकि जहां राम है वहीं राह और वहीं भारत उजाला बनकर जगमगाता है। बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने सूर्य की गति का गहन अध्ययन कर ये खास उपकरण तैयार किया गया है। ट्रस्ट के अनुसार, इन उपकरणों की डिजाइन ऐसी है कि अगले 19 सालों तक सूर्य की गति में होने वाले बदलावों के बाद भी किसी छेड़छाड़ की जरुरत नहीं होगी। दोपहर 12 बजे जैसे सूर्य की किरणें मंदिर के ऊपरी हिस्से से टकरा गई। इसके बाद वो परिवर्तित होकर सीधे रामलला के ललाट पर तिलक के स्वरुप में उभर कर आई। इस पूरे नजारे को कैद करने के लिए मंदिर परिसर में 6 खास कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा दूरदर्शन समेत सोशल मीडिया पर इसका सीधा प्रसारण कर दिया गया। रामनवमी के मौके पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन के समय में विस्तार किया गया है। श्रद्धालु सुबह 5 बजे से लेकर 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

    सूर्य तिलक के बाद हुआ खास अनुष्ठान

    सूर्य तिलक के बाद खास अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के लिए तिलक से आधा घंटे पहले और आधा घंटे के बाद तक वीआईपी पास के जरिए प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। आरती पास धारकों के लिए ट्रस्ट ने एक अलग लाइन की व्यवस्था की है। आम दिनों में दर्शन का समय सुबह 6:30 से रात 9:30 बजे तक रहता है लेकिन आज यह उत्सव देर रात तक चलेगा।
  • Punjab News: LPG Cylinder ना मिलने से लोग परेशान, किया रोड जाम, पुलिस से हुई तीखी नोंक-झोक, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG Cylinder ना मिलने से लोग परेशान, किया रोड जाम, पुलिस से हुई तीखी नोंक-झोक, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के होशियारपुर रोड पर स्थित एचपी गैस की एजेंसी के बाहर आज भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए आ रहे लोगों का आज सब्र का बांध टूट गया और लोगों द्वारा जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की गई। इस दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। लोगों का आरोप है कि डेढ़ से 2 महीने पहले बुकिंग होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिए जा रहे। उनका कहना है कि अक्सर एजेंसी द्वारा शटर बंद कर दिया जाता है, जिससे लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है।

    गुस्साए लोगों ने गैस सिलेंडर सड़क पर फेंककर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे होशियारपुर रोड पर बड़ा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल में करना शुरू किया। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन देने के बाद सड़क से धरने को हटवाया गया। इस दौरान कुछ लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखी गई। मामले के संबंध में इंस्पेक्टर दमनप्रीत सिंह से बातचीत की गई।

    उन्होंने बताया कि एजेंसी मालिकों से बात करके यह निर्देश दिए गए है कि एजेंसी के बाहर स्पष्ट रूप से लिखा जाए कि किस तारीख तक बुकिंग वाले लोगों को गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना ना करना पड़े। लोगों ने आरोप लगाए कि शहर की अन्य गैस एजेंसियों द्वारा घरों तक सप्लाई की जा रही है, जबकि यहां उन्हें सिर्फ इंतजार और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए आरती नामक महिला ने कहा कि डेढ महीने से उसका सिलेंडर बुक करवाया गया, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा।

    इस दौरान फोन करते तो कर्मी फोन नहीं उठाते। महिला ने सिलेंडर देने की मांग की है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि डेढ महीने से वह सिलेंडर लेने को लेकर परेशान हो रहे है। ऐसे में आज सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा और एजेंसी को बंद कर दिया गया है। व्यक्ति ने कहा कि वह 15 साल से सिलेंडर इसी एजेंसी से ले रहे है। गलियों में घूमने वाले एजेंसी के कर्मियों से बात करते है तो उनका कहना है कि एजेंसी से सिलेंडर मिलेंगा, लेकिन जब यहां एजेंसी में आते है तो शटर बंद मिलता है और कर्मी अंदर बैठे होते है।

  • यात्रियों से भरी बस पलटने से एक की मौत, 8 घायल, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    यात्रियों से भरी बस पलटने से एक की मौत, 8 घायल, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    नैनीतालः उतराखंड में नैनीताल हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रही केमू बस यूके 04 पीए 1112 शुक्रवार खूपी के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस ने भवाली को जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक (पास) करने की कोशिश की, तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक की मौत हुई और 8 बस सवार घायल हुए हैं। शव की शिनाख्त 30 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ सोनू आयु निवासी डीडीहाट के रूप में हुई है। हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही कुमाऊं मोटर्स यूनियन की बस ज्योलीकोट-भवाली मांर्ग पर खुपी के पास पलट गई।
    6 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती करवाया गया, जबकि 2 को भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हादसे की वजह बस की तेज गति बताई जा रही है। स्थानीय निवासी पंकज बिष्ट का कहना है कि बस पलटने की सूचना मिलते ही वो भी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने घायलों का कहना था कि बस काफी तेज गति में थी, घायलों ने बताया कि मोड़ पर अचानक ब्रेक नहीं लगे और चालक को बस मोड़ने में मुश्किल हुई, जिससे हादसा हो गया। प्रशासन भी शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग और ब्रेक फेल को इस दुर्घटना की मुख्य वजह मान रहा है। वहीं एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते दिनों कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन गेठिया के पास खाई में गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भवाली-ज्योलीकोट मार्ग हल्द्वानी को सीधे कैंची धाम से जोड़ता है। मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता के चलते इस सड़क पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में अब यहां 5 गुना ज्यादा ट्रैफिक हो चुका है, लेकिन सड़क सुरक्षा के इंतजाम उसी अनुपात में नहीं बढ़ाए गए हैं।
  • Punjab News: इस जगह नहीं की जा रही वाहनों की टंकी फुल, पेट्रोल भरवाने की लिमिट जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जगह नहीं की जा रही वाहनों की टंकी फुल, पेट्रोल भरवाने की लिमिट जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर हलचल मची हुई है। पंजाब भर में लोगों की घबराहट की वजह से कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। जालंधर के सविधान चौक के बाद लुधियाना के भारत नगर चौक के पास पेट्रोल पंप को स्टोक खत्म होने के कारण बंद कर दिया गया है। वहीं सिविल अस्पताल की बैक साइड पर स्थित अमरपुरा में लगे पेट्रोल पंप पर लिमिट का ही ग्राहकों को पेट्रोल दिया जा रहा है।

    दरअसल, पंप के कर्मियों को 100 रुपए तक ही वाहनों में पेट्रोल देने के आदेश है। जिसके कारण टंकी फुल करवाने के लिए आ रहे वाहन चालक परेशान हो रहे है। मामले की जानकारी देते हुए ग्राहक ने कहा कि वह पंप पर वाहन में तेल डलवाने के लिए आया था। इस दौरान पंप कर्मियों द्वारा 100 रुपए का पेट्रोल डाला जा रहा है। इस दौरान अन्य ग्राहक ने कहा कि वह 200 का पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे, लेकिन कर्मियों द्वारा मना कर दिया गया और 100 रुपए का पेट्रोल डाला गया।

    इसी तरह अन्य वाहन चालक टंकी फुल करवाने के लिए आया था, लेकिन उसे भी पंप के कर्मियों ने 100 का पेट्रोल दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के कर्मी ने बताया कि उसके पास 3 हजार लीटर पेट्रोल है। ऐसे में वह चाहते है कि सभी वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जाए और पंप को बंद ना किया जाए। कर्मी ने कहा कि शाम तक उसके पंप पर पेट्रोल की गाड़ी आ जाएगी और उसके बाद वह बिना शर्तों के ग्राहकों को पेट्रोल देना शुरू कर देंगे।

  • Jalandhar News : DIPS School के MD Tarwinder Singh Raju को पुलिस ने किया राउंडअप

    Jalandhar News : DIPS School के MD Tarwinder Singh Raju को पुलिस ने किया राउंडअप

    पत्नी और बिट्टू मक्कड़ सहित अन्य के खिलाफ 9 संगीन धाराओं के तहत F.I.R दर्ज

    फर्जी दस्तावेज तैयार कर 28 कनाल 5 मरले जमीन की रजिस्ट्री करवाने के गंभीर आरोप..पढ़ें पूरी खबर…

    जालंधर (ens) : प्राप्टी विवाद से जुड़े मामले में आज सुबह जलालाबाद की पुलिस ने डिप्स स्कूल के एमडी तरविंदर सिंह राजू को माडल टाऊन मे स्थित घर से राउंडअप कर लिया। इस मामले मे राजुकी पत्नी प्रीतइंदर कौर, सिंकदर लाल व बिट्टू मक्कड़ के खिलाफ IPC  420,419,406,465,466,467,468,471 व 120बी के तहत फाजिल्का के थाना सदर जलालाबाद में 48 नंबर एफआईआर दर्ज की है। यह प्राप्टी विवाद साल 2010 से चल रहा था जिसमें आरोप लगाया गया कि डिप्स स्कूल के एमडी तरविंदर सिंह राजू ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके 28 कनाल 5 मरले जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। मामले में शिकायतकर्ता ईशान मक्कड़ पुत्र इंद्रजीत मक्कड़ वासी विर्क एन्कलेव वडाला चौक जालन्धर ने आरोप लगाया कि उसके पति इंद्रजीत मक्कड़ ने जलालाबाद स्थित बग्गे के उत्तर में 26 कनाल जमीन खरीदी थी। जहां वह एक बेहतर स्कूल बनाना चाहते थे बाद में 2003 में इसी जमीन के साथ लगती 2 कनाल 5 मरले जमीन खरीद ली। यहां एक स्कूल बनाकर उसे चालू कर दिया गया मगर 2008 दौरान इंद्रजीत मक्कड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद उनकी पत्नी अंजना मक्कड़ ने यह जमीन देखभाल के लिए अपने रिश्तेदार भुपिंदर सिंह मक्कड़ उर्फ बिट्टू मक्कड़ पुत्र रोशन सिंह मक्कड़ वासी लांबड़ा को दे दी। बिट्टू मक्कड़ ने यह जमीन डिप्स स्कूल के एमडी तरविंदर सिंह राजू को यहां स्कूल चलाने के लिए 15 लाख रुपये सलाना लीज पर दिलवा दी। इसी दौरान इस जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके बिट्टू मक्कड़ ने यह जमीन 2010 में डिप्स स्कूल के एमडी तरविंदर सिंह राजू की पत्नी प्रीतइंदर कौर के नाम रजिस्ट्री करवा दी। जलालाबाद में दर्ज हुई एफआईआर में जिक्र किया हुआ है कि इस जमीन का सौदा 1 करोड़ 90 लाख रुपये में किया गया था मगर अंजना मक्कड़ को सिर्फ 14 लाख रुपये ही दिए गए बाकी की रकम नहीं दी गई और जमीन पर कब्जा कर लिया गया। मामले संबंधी पिछले कई सालों से दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए और लंबी जांच के बाद बीते दिन जलालाबाद के थाना सदर में ने डिप्स स्कूल के एमडी तरविंदर सिंह राजू उसकी पत्नी प्रीतइंदर कौर, सिंकदरलाल व बिट्टू मक्कड़ के खिलाफ आपीसी की धारा, 420, 419, 406, 465, 466, 46, 468, 471 व 120बी के तहत 48 नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद आज सुबह जलालाबाद की पुलिस ने तरविंदर सिंह राजू व उनकी पत्नी को माडल टाउन स्थित घर से सुबह हिरासत में लिया और जलालाबाद ले गई। मामले में बाकी दो आरोपी सिकंदरलाल व बिट्टू मक्कड़ को भी हिरासत में लेने के लिए पुलिस कारवाई कर रही है।
  • Punjab News: पत्रकार पर हुए हमले को लेकर आया नया मोड़, हमलावर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्रकार पर हुए हमले को लेकर आया नया मोड़, हमलावर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के भगतपुरा इलाके में पत्रकार पर 2 दिन पहले युवकों ने तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। घायल पत्रकार ने सुक्खा नामक व्यक्ति पर साथियों के साथ मिलकर हमला करने के आरोप लगाए थे। पत्रकार ने कहा कि उसे लगातार धमकियां मिल रही थी। वहीं इस मामले को लेकर सुक्खा ने पोस्ट शेयर करके हमले की जिम्मेदारी भी ली है। इस मामले में उस समय नया मोड़ सामने आया, जब सुक्खा ने वीडियो शेयर करके हमले करने को लेकर खुलासा किया। सुक्खा ने कहा कि उसे लूटपाट के केसों में उलझाया जा रहा है।

    सुक्खा का आरोप है कि डकैती के मामले में व्यक्ति पकड़ा नहीं गया। जिसके बाद पासी थाने में गया और वहां पर थाना सदर के एसएचओ को उसका नाम लेकर कहने लगा कि सुक्खा ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि वहां पर पुलिस को कहा कि सुक्खा पर 7 से 8 केस चल रहे है। सुक्खा ने आरोप लगाए है कि पासी उसकी पत्नी पर गलत नजर रख रहा था तो वह कैसे बर्दाशत कर लेता।

    सुक्खा का कहना है कि उसने ना तो कोई लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है और ना ही कोर्ट में कोई सबूत पेश किए गए है। वीडियो जारी करके सुक्खा ने कहा कि मेरे परिवार को या दोस्तों को परेशान ना किया जाए। इस घटना में किसी ओर का कोई लेन-देन नहीं है। वहीं पोस्ट में सुक्खा ने कहा कि किसी पत्रकार पर अटैक करके उसके दिल को ठेस पहुंचाने का उसका कोई इरादा नहीं था। मेरे परिवारिक मैं अमर पासी कई बार आ रहा था और उसे कई बार समझाया गया। वह 2 बेटियों का पिता है, उसे शर्म चाहिए कि वह कौन से काम कर रहा है। पोस्ट में आगे कहा कि अमर पासी ने उसकी लाइफ खराब कर दी है।

  • Jammu Kashmir की विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, Iran-Israel की जंग बनी कारण

    Jammu Kashmir की विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, Iran-Israel की जंग बनी कारण

    नई दिल्ली: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच मेें चल रही जंग का आज 28वें दिन है। अमेरिका की सेना ने कैंप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्पलेक्स 46 से अपनी लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल डार्क ईगल नाम की एक मिसाइल का एक और टेस्ट लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लॉन्च हाल ही में हुआ है जिसमें मिसाइल ने आस-मान में तेज रफ्तार से उड़ान भरी है। डॉर्क ईगल असल में अमेरिकी आर्मी का लॉन्ग का एक और टेस्ट लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें मिसाइल से आस-मान में तेज रफ्तार से उड़ान भरी है। डॉर्क ईगल असल में अमेरिकी आर्मी का लॉन्ग रेंज हाइपरसोनिक वेपन है। हिजबुल्लाह ने इजरायल के हाइफा के हाइफा और नाहारिया पर 30 से ज्यादा रॉकेट दागे इसके अलावा लेबनान से रॉकेट और ड्रोन हमलों में इजरायल में एक महिला की मौत हो गई। कई लोग इसमें घायल भी हो गए। लेबनान से रॉकेट और कुछ लोग घायल भी हुए। ईरान ने इजरायल के एयरोस्पेस और हथियार फैक्टियों पर ड्रोन हमले हुए हैं। वहीं इजरायल ने शिराज एयरपोर्ट समेत ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। शिराज में धुएं के गुबार जबकि हजरायल ने शिराज एय़रपोर्ट समेत ईारन के कई ठिकानों पर हमले भी किए हैं। शिराज में धुएं के गुबार उठते दिखे। तेल अवीव में मिसाइल हमले से तीन इमारतें क्षतिग्रस्त हुई। कई लोग घायल भी हो गए हैं। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्यूल टैंक में ड्रोन हमले के कारण आग लग गई है। सऊदी और कुवैत ने कई ड्रोन और मिसाइलों को रोक लिया है। जंग की जगह से ब्रेंट क्रूड एक समय 104 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था लेकिन ट्रंप के बातचीत वाले बयान के बाद कीमतें 6-6.5% गिरकर 94-97 डॉलर के आस-पास पहुंच गई है। फिर भी युद्ध से पहले लेवल से यह ऊपर है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद जैसी स्थिति में है हालांकि ईरान ने कहा कि गैर दुश्मन जहाजों को पास करने की इजाजत है।

    स्थिति पर भारत की है पूरी नजर

    इस पूरे मामले पर भारत की लगातार नजर बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से फोन पर बात की है। इलाके में जल्द शांति तथा हार्मुज जलडमरुमध्य को खुला और सुरक्षित रखने की अपील की है। भारत की चिंता अपनी ऊर्जा सुरक्षा, तेल सप्लाई और वहां पर रहे रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर है।

    अमेरिका-ईरान की जंग पर क्या होने वाले हैं हालात

    अमेरिका ने मध्य पूर्व में 2000 से ज्यादा अतिरिक्त सैनिक भेजने का फैसला है। इजरायल दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बन रही है। ईरान में अब तक 1500 से ज्यादा होते हो चुकी है जबकि लेबनान में 1000 से अधिक स्थिति अभी भी संवेदनशील है। ट्रंप का यह कहना है कि ईरान अब भी समझदारी दिखा रहा है। परंतु मैदान में हमले चल रहे हैं। दुनियाभर के देश इस जंग को जल्दी खत्म करना अपनी समझदारी समझ रहे हैं परंतु मैदान में हमले चल रहे हैं। दुनिया भर के देश इस जंग को जल्द खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं और इससेे तेल की कीमतें क्योंकि इससे तेल की कीमतें बढ़ रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर हो रहा है।

    ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ

    ईरान-इजरायल अमेरिका के बीच करीबन एक महीने से जंग चल रही है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं।

    PM Modi की तारीफ

    नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीेएम मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करके दिखाते हैं। यह मैसेज अमेरिका के दूतावास ने शुक्रवार को भारत में अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। ट्रंप ने लिखा कि – भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा। पीएम मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं जो ज्यादातर लोगों के बारे में कहीं नहीं जा सकता। इजरायल डिफेंस फोर्सेज के अरबी प्रवक्ता ने दक्षिणी लेबनान के सज्द गांव के रहने वाले लोगों को तुरंत निकासी की जरुरी चेतावनी दी है। आईडीएफ ने कहा कि इलाके में हिजबुल्लाह की गतिविधियां उनके सैन्य अभियानों को मजबूर कर रही है। इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए जल्द ही अपने घरों को छोड़कर तुरंत उत्तर की ओर जाना पड़ रहा है। आईडीएफ के अनुसार, निवासियों का यह कहना है कि जहरानी नदी के उत्तर की ओर से चले जाने वाले सलाह दी गई है। प्रवक्ता ने जोर देकर कहा है कि इजरायल का इरादा किसी भी आम नागरिक को नुकसान पहुंचाने का नहीं है। लेकिन हिजबुल्लाह के कारण से मजबूर सैन्य कार्रवाई करनी पड़ रही है। यह चेतावनी अरबी भाषा में चल रही है ताकि आस-पास के लोग आसानी तक पहुंच पाएं। आईडीएफ ने पहले भी दक्षिणी लेबनान के कई गांवों और इलाकों के लिए इसी तरह की निकासी चेतावनियां जारी की हैं। इसमें जहरानी नदी के दक्षिण वाले पूरे क्षेत्र को शामिल किया गया था।
  • महाविद्यालय ऊना में नशा निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित 

    महाविद्यालय ऊना में नशा निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में 27 मार्च 2026 को नशा निवारण समिति की मासिक बैठक प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही नशे की समस्या, विशेषकर चिट्टा (स्मैक) के बढ़ते दुरुपयोग, पर गंभीरता से विचार करना और इसके प्रभावी समाधान तलाशना था। बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों, नगर परिषद के प्रतिनिधियों तथा महाविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि चिट्टा का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इस समस्या को केवल कानून व्यवस्था के माध्यम से नियंत्रित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी उपस्थित सदस्यों ने इस दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

    प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण संस्थानों की भूमिका नशा मुक्ति अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, परामर्श सेवाओं को सशक्त बनाने तथा अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जाए, तो नशे की प्रवृत्ति को काफी हद तक रोका जा सकता है। राजस्व विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर निगरानी बढ़ाने, अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने तथा स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

    बैठक में यह सुझाव भी सामने आया कि बस अड्डे पर उपलब्ध विभिन्न डिजिटल स्क्रीन का उपयोग नशा विरोधी संदेशों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके। अंत में, सभी प्रतिभागियों ने नशे के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए समन्वित और निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि समाज को इस गंभीर समस्या से मुक्त कराया जा सके।

  • रोटरी क्लब ऊना द्वारा 29 मार्च को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

    रोटरी क्लब ऊना द्वारा 29 मार्च को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रोटरी क्लब ऊना द्वारा जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 29 मार्च 2026,रविवार को वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रक यूनियन ऊना, रोजगार कार्यालय के समीप आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य वाहन चालकों के साथ-साथ क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं की निशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान करना है। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। आवश्यकतानुसार मरीजों को उचित सलाह एवं आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

    रोटरी क्लब ऊना के वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि क्लब समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है और यह नेत्र जांच शिविर भी उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की। क्लब के सचिव रंजीत सिंह जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. अनिल काकड़े (रोटरी आई हॉस्पिटल धुसाड़ा) अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा शिविर के सफल आयोजन में ट्रक यूनियन ऊना के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह व अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहेगा।

    रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में समाजसेवी व गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। रोटरी क्लब ऊना ने सभी ट्रक चालकों व अन्य वाहन चालकों के अलावा आम जनता से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाएं और इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।