Home Punjab>Amritsar Punjab News: पार्किंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और व्यक्ति में हुई बहस, देखें वीडियो

Punjab News: पार्किंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और व्यक्ति में हुई बहस, देखें वीडियो

0
Punjab News: पार्किंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और व्यक्ति में हुई बहस, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब पुलिस अक्सर अपने कृत्यों के कारण जानी जाती है और कुछ पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिससे पंजाब के लोग हमेशा चिंतित नजर आते हैं। ऐसे ही एक वीडियो अमृतसर के भंडारी पुल के पास सामने आया है, जहां पुलिस अधिकारी ने गाड़ी की पार्किंग को लेकर एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। यह आरोप खुद व्यक्ति ने लगाये हैं और बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल भी हो रही है। पीड़ित का कहना है कि इस पुलिस अधिकारी ने शराब पी रखी थी और मुझसे गालियाँ भी निकालीं।

इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। सड़कों पर पुलिस और एक व्यक्ति के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामे की तस्वीरें सामने आई हैं। इन्हें देखकर लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। पंजाब में पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच ऐसी बहसों की वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। ताज़ा मामला अमृतसर का है जहाँ एक व्यक्ति का आरोप है कि पुलिस ने शराब पीकर उसे थप्पड़ मारा। यह आरोप खुद उस व्यक्ति ने लगाए हैं।

पत्रकार से बातचीत में पीड़ित रमण कुमार ने बताया कि वह एक दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर देने वाला था लेकिन पुलिस अधिकारी शराब पीकर मौजूद थे, उन्होंने मुझे गालियां दीं और थप्पड़ भी मारा। हमने अब ट्रैफिक के उच्च अधिकारियों को यहां बुलाया है और हमें उम्मीद है कि वे सही न्याय करेंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी की ओर से उसके बचाव में लोग जुट गए और शराब पीकर ड्यूटी कर रहे पुलिस वाले को मौके से उठा ले जाया गया। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचकर जांच करने का भरोसा दिया जा रहा है और कार्रवाई की बात भी कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here