Home Punjab>Amritsar Punjab News: Washing Centre के बाहर Thar ने ऑटो और कार को मारी जोरदार टक्कर, देखें CCTV

Punjab News: Washing Centre के बाहर Thar ने ऑटो और कार को मारी जोरदार टक्कर, देखें CCTV

0
Punjab News: Washing Centre के बाहर Thar ने ऑटो और कार को मारी जोरदार टक्कर, देखें CCTV

अमृतसरः मजीठा रोड पर उस समय हंगामा मच गया जब एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने ऑटो और कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो ड्राइवर के घुटने में गंभीर चोट आई, जबकि ऑटो में बैठी सवारियों को भी मामूली चोटें आईं हैं। इस दौरान हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि थार सवार तेज रफ्तार में था और सीधे ऑटो और कार से टकरा गया।

जानकारी देते पीड़ित ऑटो ड्राइवर ने बताया कि वह मजीठा रोड पर सवारियां लेकर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही थार ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। उसने बताया कि थार इतनी तेज थी कि उसने अन्य गाड़ियों को उठाकर फेंक दिया। थार गाड़ी वॉशिंग सेंटर पर धुलने आई थी और वहां काम करने वाले कर्मचारी ने ही गाड़ी चलाकर टक्कर मारी है। हादसे के बाद थार गाड़ी का मालिक मौके से फरार हो गया।

वहीं, एक्सीडेंट में डैमेज हुई कार के मालिक ने बताया कि उसने अपनी कार वॉशिंग के लिए बाहर पार्क की थी। इसी बीच वॉशिंग सेंटर का कर्मचारी ही था जो थार लेकर आया और तेज स्पीड से पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर बाद में उसकी कार को उठाकर बीच में फेंक दिया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार मालिक ने मांग की कि उसकी गाड़ी और हुए सारे नुकसान का मुआवजा दिया जाए। उसने आरोप लगाया कि एक्सीडेंट करने वाला वॉशिंग सेंटर का कर्मचारी ही था जो मौके से फरार हो गया।

इस बीच, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 112 पर शिकायत मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट करके गाड़ियों को हटवाया। सदर थाने की पुलिस और मोटर विंग मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, थार के रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किए जा रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here