Blog

  • पंजाबः कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ लिया एक्शन

    पटियालाः पंजाब में कांग्रेस ने चुनावों से पहले नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहीं इसी के चलते कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने परनीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने दी है।

    बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नेताओं पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं। इसके चलते राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू का बिना नाम लिए उन्हें चेतावनी दी है।

    अलग रैली पर भड़के हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जो गलती कर रहा है उसे पार्टी से निकालकर बाहर मारेगे। पार्टी में खराबी करने वालों को नोटिस नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विचार रखने हैं तो पार्टी से अलग होकर रखें। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि इस बार कोई नोटिस नहीं सीधा बाहर निकाला जाएगा। 

  • राम मंदिर की आरती को लेकर आदेश हुए जारी

    नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। गर्भगृह में रामलला की 51 इंच की मूर्ति स्थापित की गई है। अब आज से राम मंदिर भक्तों के लिए खुल जाएगा। हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसलिए रामलला के दर्शन के लिए हर श्रद्धालु को 15 से 20 सेकेंड का ही समय मिलेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर को दर्शन के लिए सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो सकेंगे। हालांकि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि अगर ज्यादा श्रद्धालु आएंगे, तो मंदिर 18 घंटे तक खोला जाएगा।

    सुबह-दोपहर-शाम होगी आरती, पहले से करानी होगी बुकिंगश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, रामलला की दिन में 3 बार आरती होगी। पहली आरती सुबह साढ़े 6 बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे और तीसरी शाम को साढ़े 7 बजे होगी। सुबह की आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ेगी। जबकि शाम की आरती के लिए उसी दिन भी बुकिंग हो सकती है।

    इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से भी पास लिया जा सकता है। आरती पास सेक्शन के मैनेजर ध्रुवेश मिश्रा ने कहा था कि पास फ्री में जारी किया जाएगा। हालांकि एक बार की आरती के लिए 30 लोगों को ही पास दिया जाएगा। बाद में इस संख्या को और भी बढ़ाया जा सकता है। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी किए जाएंगे, जो श्रीराम जन्मभूमि के कैंप ऑफिस से मिलेंगे। आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले तक पास मिलेगा। पास लेने के लिए अपना सरकारी आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना होगा।

  • पंजाबः दंपति के झगड़े में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    लुधियानाः नूर वाला रोड स्थित बसंत नगर में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने कटर के ब्लेट से पति की ही हत्या कर दी। इसके बाद पति के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    जानकारी के अनुसार बसंत नगर इलाके में गौरव कुमार नामक व्यक्ति होजरी की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान के ऊपर ही उनका घर भी है। उनका अपनी पत्नी सोनम के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनो में अक्सर हाथापाई भी होती रहती थी। आज सुबह भी उनका झगड़ा हुआ और उसी दौरान पत्नी ने होजरी में इस्तेमाल होने वाली कटर की ब्लेड पति की ओर फेंक दी, जो कि उसकी गर्दन के पीछे जाकर लगी।

    घायल को अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया था और उसकी ज्यादा खून बहने के कारण मौत हो गई। इस पूरी घटना में गवाह उनका 11 साल का बेटा बना, जिससे पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है। वहीं थाना जोधेवाल प्रभारी परमदीप सिंह के अनुसार पत्नी ने दूर से कटर की ब्लेड फेंकी थी, जिससे गौरव की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

  • पंजाब : 3 किलो अफीम और हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस सी.पी गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह और गुरकीरत सिंह के तौर पर हुई है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान उनकी सीआईए की टीम ने 2 आरोपियों को प्रताप स्टील मिल, छेहर्टा के इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह कार में सवार होकर किसी अज्ञात व्यक्ति को अफीम की खेप देने जा रहे थे।

    पुलिस ने आरोपियों से 3 किलोग्राम अफीम, 1 रिवॉल्वर .32 बोर, 1 राइफल .12 बोर, 1 राइफल स्प्रिंग फील्ड .30-6 बोर, 44 जिंदा गोलियां, 20 हजार रुपये ड्रग मनी, 1 फॉर्च्यूनर गाड़ी और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा ड्रग मनी से बनाई गई संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीमें पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने, पूरी खरीद और सप्लाई चेन की पहचान करने की पूरी कोशिश कर रही हैं ताकि नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके। डीसीपी इंवेस्टिगेशन ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह, एसीपी वेस्ट कमलजीत सिंह औलख की देखरेख में सीआईए स्टाफ-2, इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की पुलिस पार्टी ए.एसआई लाजपत रॉय साथी कर्मचारियों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया और आरोपियों को प्रताप स्टील मिल छेहरटा के इलाके से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे किसी अज्ञात व्यक्ति को अफीम की खेप देने जा रहे थे।

    पुलिस ने बताया कि जिस गाड़ी फॉर्च्यूनर नंबर PB02-BU-5555 में ये दोनों अफीम की खेप सप्लाई करने जा रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और नशा आपूर्तिकर्ताओं, डीलरों और उनके खरीदारों के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक कुल कितनी मात्रा में मादक पदार्थ खरीदा है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

  • पंजाबः सरकार को NGT ने दिया झटका, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा पराली जलाने को लेकर भले ही कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं पराली को जलाने से रोकने के लिए तैयार किए गए एक्शन प्लान को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने झटका दिया है। NGT ने सरकार को संशोधित प्लान देने के आदेश दिए हैं। यह प्लान उन्हें अगली सुनवाई से एक सप्ताह पहले दाखिल करना होगा। वहीं, इस मामले की अब 22 मार्च को सुनवाई तय की गई है। सर्दियों के मौसम में पराली जलाने से हर साल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) क्षेत्र में वायु प्रदूषण की दिक्कत बढ़ जाती है।

    ऐसे में इसके लिए पंजाब व हरियाणा पर सवाल उठते हैं। इससे जुड़े केस में NGT ने कहा है कि पंजाब में उचित अंतराल के बाद हवा की गुणवत्ता का आकलन किया जाना चाहिए। खासकर धान कटाई के मौसम के पहले और बाद में खास ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं, हॉटस्पॉट एरिया पर नजर रखी जानी चाहिए। उचित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए।

    ​​​​​​​हॉटस्पॉट पर पिछले साल नवंबर में ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार को एक समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने और प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। योजना में कमियों को ध्यान में रखते हुए एनजीटी ने कहा कि हमने पाया है कि कार्य योजना कमोबेश नियमित अभ्यास की अभिव्यक्ति है। कार्य योजना के घटक में एक निश्चित समय-सारिणी का अभाव है। ऐसे में नए सिरे से प्लान तैयार किया जाए।

  • 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में आयोजित होगा कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    ऊना /सुशील पंडित : ऊना विधानसभा क्षेत्र की पंचायत रायपुर सहोड़ां में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में डीआरडीए हॉल ऊना में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।

    बैठक में एसडीएम ने बताया कि ऊना विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विभिन्न विभागों द्वार प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं व कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें लोगों की स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच व दवाईयों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने समस्त अधिकारियों को प्रदर्शनी स्टॉल लगाने हेतू कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ऊना विस क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि कार्यक्रम में पहुंच कर सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाएं। इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः एक दिन में 3 लड़कियों के लापता होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दिन में गोलबाग की बस्ती सोकड़ नहर के पास से 3 लड़कियों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चियां एक प्रवासी परिवार से हैं। जो प्रतिदिन कबाड़ चुगने के लिए जाती थी। पीड़ित ने बताया कि 3 दिन पहले अचानक तीनों लापता हो गई, अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि वे कबाड़ का काम करते हैं। उनकी लड़कियां रोज कूड़ा चुगने जाती थी और 3 दिन पहले जब वे घर नहीं लौटी तो उन्हें ढूंढने की उन्होंने काफी कोशिश की। लेकिन बच्चियां कहीं नहीं मिलीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने कहा कि आज तीन दिन बीत गये है, लेकिन अभी तक लड़कियां नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द लड़कियों की तलाश की जाए।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब पुलिस से संपर्क किया गया तो अधिकारी ने  बताया कि गोलबाग में रहने वाले प्रवासी परिवार की तीन लड़कियां लापता हो गई हैं। वहीं परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर  आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही हैं।

  • जालंधर हाइवे पर हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथला :  पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना ढिलवां पुलिस ने जालंधर-अमृतसर हाईवे पर नाकेबंदी दौरान 2 कार सवार नशा तस्करों को काबू किया। आरोपियों की पहचान बबनदीप सिंह और बॉबी वासी मुजफ्फरनगर यूपी तथा सिमरनजीत सिंह उर्फ़ सिम्मी वासी भादसों पटियाला के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिनके खिलाफ थाना ढिलवां में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  SHO बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।

    जानकारी अनुसार थाना ढिलवां के ASI कुलदीप सिंह ने हाईटेक नाका पुलिस पार्टी सहित जालंधर – अमृतसर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक आई -20 कार (UP-37-A-3252) अमृतसर की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसमें 2 युवक सवार थे। आई -20 कार की तलाशी ली गई तो गियर बॉक्स के नजदीक एक लिफाफे में 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह दोनों अमृतसर से नशा खरीद कर प्रदेश के कई क्षेत्रों में सप्लाई करते है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

  • पंजाबः आंदोलन को लेकर किसान मजदूर मोर्चा के 76 संगठन ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    अमृतसरः किसान मजदूरों से जुड़ी मांगों को लेकर 13 फरवरी से शुरू होने वाले दिल्ली आंदोलन को लेकर भारतीय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। वहीं किसान मजदूर मोर्चा के मंच के तौर पर भारत के 76 संघर्षशील संगठनों द्वारा बड़ी लामबंदी की जा रही है। यह जानकारी किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को नवरीत सिंह डिबडिबा समेत दिल्ली फ्रंट के सभी शहीदों को पूरे देश में शाम को कैंडल मार्च निकाला जायेगा। श्रदाजंलि और 29 जनवरी को किसान मजदूर सघर्ष समिति पंजाब के मंच पर भाजपा द्वारा किए गए हमले के खिलाफ किसान मजदूर सघर्ष समिति पंजाब के ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं ने अर्थी फूंकी।

    उन्होंने बताया कि अब तक पंजाब से 10, हरियाणा से 6, उत्तर प्रदेश से 5, राजस्थान से 3, पांडिचेरी से 5, बिहार से 5, तमिलनाडु से 22, केरल से 17, हिमाचल प्रदेश से 3 संगठन दिल्ली आंदोलन में पहुंचने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए है। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों की मांग है कि सभी फसलों की खरीद और फसलों के दामों पर एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। इस दौरान फसलों के भाव डाक्टर स्वामीनाथन कमिशन की सिफ़ारिश के अनुसार C2 +50% के साथ दिया जाए, किसानों और खेत मजदूरों का कर्ज माफ की जाए। 58 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और खेत मजदूरों को 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए, भूमि अधिग्रहण संबंधी कानून को रद्द करके जमीन एक्वायर करन संबंधी कानून को 2013 के स्वरूप बहाल किया जाए।

    भारत विश्व व्यापार संगठन से बाहर आए, लखीमपुर खीरी हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई हो और न्याय मिले। बिजली संशोधन विधेयक 2020 को पूर्णतया निरस्त किया जाए। कृषि क्षेत्र को प्रदूषण अधिनियम से बाहर किया जाए, फसल बीमा योजना लागू की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे भारत के संगठन लगातार किसान मजदूर मोर्चा के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में सैकड़ों संगठन और लाखों किसान मजदूर और आम लोग दिल्ली आंदोलन के लिए संघर्ष के मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हम ट्रांसपोर्टर्स और एक्स सर्विसमैन को भी समर्थन देने की घोषणा करते हैं।

  • जालंधरः निगम के खिलाफ रिहायशी इलाके में बन रही फैक्ट्रियों को लेकर सोसायटी में रोष, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: पंजाब प्रेस क्लब में मंगलवार दोपहर प्रेम नगर वेल्फेयर सोसायटी की ओर से प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्रकारों से बात करते हुए सोसायटी के प्रेजिडेंट मान सिंह ठाकुर और वाइस प्रेजिडेंट संतोख सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके रिहायशी इलाके में अवैध तरीके कर्मिशयल फैक्ट्रियों का निर्माण जोरों से किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम के विभाग को दी। इस संबंधी उन्होंने आरटीए के जरिए रिहायशी इलाके में कर्मिशयल निर्माण किए जाने को लेकर जवाब मांगा।

    उनका आरोप है कि आरटीए जारी किए जाने के बावजूद निगम अधिकारियों ने उनकी एक ना सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों ने खानापूर्ति के जरिए कुछ जगह पर कार्रवाई की गई। जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले को लेकर कोई सार नहीं ली। उनका आरोप है कि इसी के चलते अवैध निर्माण फिर से शुरु हो गया। उनका आरोप है कि फैक्ट्री मालिक बेखौफ होकर इमारतों का निर्माण कर रहे है।

    सोसायटी के प्रेजिडेंट का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक शह से हो रही है। इसी के चलते उन्होंने प्रेस वार्ता के जरिए उच्च अधिकारियों से उक्त फैक्ट्री चालकों की इमारतों को लेकर कार्रवाई करने के अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके रिहायशी इलाके में फैक्ट्रियों का निर्माण होता है तो इलाका निवासियों को गंदगी और ध्वनी प्रदूषण में रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिससे उनके बच्चों और परिजनों की सेहत के साथ खिलवाड़ होगा।