Home Punjab>Amritsar Punjab News: बार एसोसिएशन के दो वकीलों के खिलाफ दर्ज केस से हटाए नाम, टोल टैक्स माफी की दोहराई मांग, देखें वीडियो

Punjab News: बार एसोसिएशन के दो वकीलों के खिलाफ दर्ज केस से हटाए नाम, टोल टैक्स माफी की दोहराई मांग, देखें वीडियो

0
Punjab News: बार एसोसिएशन के दो वकीलों के खिलाफ दर्ज केस से हटाए नाम, टोल टैक्स माफी की दोहराई मांग, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर बार एसोसिएशन को बड़ी सफलता मिली जब एडवोकेट मंदीप सिंह और एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह बाठ के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस जांच के बाद दोनों को बेगुनाह करार दिया गया। इस बारे में अमृतसर बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गुरप्रीत सिंह पनेसर ने जानकारी दी कि दोनों वकीलों के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से झूठे केस दर्ज किए गए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते अमृतसर बार एसोसिएशन ने लगातार आवाज उठाई और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी पूरा स्पोर्ट मिला।

प्रेसिडेंट पनेसर ने कहा कि बार संस्थाओं के लगातार दबाव और मांग के बाद पुलिस ने निष्पक्ष और सख्त जांच की। जांच में दोनों वकीलों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने पर उन्हें बेगुनाह पाया गया और उनके नाम संबंधित केस से हटा दिए गए। प्रेसिडेंट ने कहा कि यह सिर्फ़ दो वकीलों की नहीं बल्कि पूरी लीगल कम्युनिटी की जीत है। उन्होंने कहा कि अमृतसर बार एसोसिएशन हमेशा अपने मेंबर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए डटी रहेगी और किसी भी वकील के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने पंजाब सरकार से वकीलों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए जल्द से जल्द ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में किसी भी वकील के खिलाफ केस दर्ज करने से पहले संबंधित बार एसोसिएशन से सलाह लेना ज़रूरी किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने पूरे राज्य में वकीलों के लिए सड़क यात्रा के दौरान टोल टैक्स से छूट की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि इस कदम से वकीलों को अपनी प्रोफेशनल ज़िम्मेदारियां निभाने में बहुत आसानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here