Home Punjab>Fazilka Punjab News: AAP महिला से मारपीट मामले में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR, देखें वीडियो

Punjab News: AAP महिला से मारपीट मामले में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR, देखें वीडियो

0
Punjab News: AAP महिला से मारपीट मामले में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR, देखें वीडियो

फाजिल्काः जिले की राधा स्वामी कॉलोनी में आप पार्टी की एक महिला कोऑर्डिनेटर के कथित पिटाई के मामले का मामला सामने आया है। इस मामले में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सिटी पुलिस थाने ने भाजपा पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राधा स्वामी कॉलोनी निवासी मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, उसके वार्ड में हाल ही में चुने गए एक भाजपा पार्षद कथित तौर पर मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के लिए फॉर्म भरने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने जानकारी लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो उन पर और उनके भाई पर हमला किया गया। घटना के बाद घायल महिला और उसके भाई को इलाज के लिए फाज़िल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। सिटी पुलिस स्टेशन ने भाजपा पार्षद सुरेश कुमार, रमण कुमार, साजन और एक अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वे दोनों पक्षों से संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज़ हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here