Blog

  • Punjab News: कोहरे का कहर, 6 वाहनों सहित एक बाइक की हुई टक्कर

    Punjab News: कोहरे का कहर, 6 वाहनों सहित एक बाइक की हुई टक्कर

    बठिंडाः पंजाब में घने कोहर के कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो अब सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। नवांशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, आज पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आने वाला है।

    बर्फीली हवाएं थम जाएंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक ऑरेंज फॉग की चेतावनी जारी की है। हालांकि, शीत लहर की आशंका नहीं है। वहीं आज सुबह बठिंडा-सएमटी रोड नंबर 7 पर लंगर मोहब्बत थर्मल प्लांट के पास रेलवे फाटक के पास आज सुबह घनी धुंध के कारण 6 वाहनों सहित एक मोटरसाइकिल टक्कर हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इन वाहनों की टक्कर जानमाल का नुकसान से बचाव रहा। हालांकि वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय राहगीरों और भुच्चो चौकी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर वाहनों को रोड से हटा कर ट्रैफिक चालू कर दिया। इस हादसे के संबंध में चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान वाहन नुकसान हुए हैं लेकिन जान का नुकसान से बचाव हो गया है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश में चली गोलियां

    Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश में चली गोलियां

    बठिंडा: जिले के गांव कटार सिंह वाला में आज सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल हो गया। गैंगस्टर की पहचान सेवक सिंह निवासी माही नंगल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर सेवक सिंह ने गांव गुलाबगढ़ के बेअंत सिंह से एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी, जिस पर बेअंत सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू की।

    शनिवार सुबह पुलिस को पता चला कि उक्त गैंगस्टर गांव कोट शमीर से कटार सिंह वाला की ओर आ रहा था। इस दौरान पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर आ रहे गैंगस्टर को रुकने का इशारा किया, जिस पर उसने 12 बोर पिस्तौल से पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव ने इस पुलिस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

  • Haryana News: श्मशान घाट के पास मिले युवती के कंकालनुमा शव की हुई पहचान, Tattoo से खुला राज, देखें वीडियो

    Haryana News: श्मशान घाट के पास मिले युवती के कंकालनुमा शव की हुई पहचान, Tattoo से खुला राज, देखें वीडियो

    जांच में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-20 श्मशान घाट के सुनसान इलाके से बरामद युवती के कंकालनुमा शव की पहचान होने के बाद मामला अब एक सनसनीखेज हत्याकांड में तब्दील हो गया है। मृतका की पहचान पंजाब के कपूरथला जिले के मोहल्ला जट्टपुरा की रहने वाली माधरी उर्फ सिमरन के रूप में हुई है, जो पेशे से क्लब डांसर थी और पिछले करीब 4 साल से अपने लिव-इन पार्टनर इंद्र के साथ रह रही थी। पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि माधरी उर्फ सिमरन अक्टूबर 2025 में काम की तलाश में अपने लिव-इन पार्टनर इंद्र के साथ मोहाली के वीआईपी रोड स्थित जीरकपुर इलाके में रहने लगी थी। माधरी को दोस्तों के जरिए जीरकपुर और आसपास के क्लबों में डांस का काम मिल गया था। इंद्र अक्सर उसके साथ ही क्लबों में जाता था। पुलिस के मुताबिक, दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे और जो भी कमाई होती थी, उसका बड़ा हिस्सा नशे पर खर्च हो जाता था। इस वजह से दोनों के अपने-अपने परिवारों से संबंध लगभग खत्म हो चुके थे। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि माधरी 13 नवंबर की रात घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बावजूद उसके लिव-इन पार्टनर इंद्र ने न तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही पुलिस को सूचना दी। करीब 17 दिन बाद, 30 दिसंबर को पंचकूला पुलिस को सेक्टर-20 श्मशान घाट के पास एक सुनसान इलाके से कंकालनुमा शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआती तौर पर उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया।

    इस तरह हुई थी पहचान

    शव की पहचान में सबसे अहम सुराग मृतका के हाथ पर लिखा “आई लव इंद्र” साबित हुआ। इसके अलावा शव पर मिली एक जैकेट भी पहचान की कड़ी बनी। जीरकपुर के स्वास्तिक विहार निवासी विक्की ने पुलिस को बताया कि यह जैकेट उसने कुछ समय पहले माधरी को गिफ्ट की थी। इन्हीं आधारों पर विक्की ने शव की पहचान माधरी उर्फ सिमरन के रूप में की। विक्की, इंद्र का दोस्त बताया जा रहा है।

    पुलिस को हत्या की आशंका, जांच जारी

    पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, माधरी अक्सर ग्राहकों से कैश न होने की स्थिति में ऑनलाइन पेमेंट अपने मोबाइल नंबर पर मंगवा लेती थी। 13 नवंबर की रात को भी उसके अकाउंट में 450 रुपए की एक पेमेंट आई थी। अगले दिन जब विक्की ने उस नंबर पर कॉल कर माधरी के बारे में पूछा तो सामने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसने माधरी को पटियाला रोड पर छोड़ दिया था। हालांकि यह पेमेंट किस काम के लिए की गई थी और उस रात माधरी किसके साथ थी, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अब उस शख्स की पहचान करने में जुटी है, जिसने आखिरी बार माधरी को पेमेंट की थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस पेमेंट से मामले की कड़ी जुड़ सकती है और हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सकती है। इसके साथ ही पुलिस की नजर माधरी के लिव-इन पार्टनर इंद्र पर भी है, जो उसके लापता होने के बाद से ही संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। चूंकि मृतका पंजाब की रहने वाली थी और आखिरी बार जीरकपुर इलाके में देखी गई थी, इसलिए पंचकूला पुलिस ने पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, बैंक ट्रांजैक्शन और क्लबों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की वारदात कहां हुई और शव को पंचकूला के श्मशान घाट इलाके में क्यों फेंका गया। वहीं, सेक्टर-20 थाना प्रभारी एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि मृतका की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम और जैकेट के आधार पर हुई है। मृतका के दोस्त विक्की की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।      
  • विदेश में सड़क हादसे में खेल प्रोमोटर संदीप की मौत

    विदेश में सड़क हादसे में खेल प्रोमोटर संदीप की मौत

    रोपड़ः श्री चमकौर साहिब के गांव जसड़ों के एक युवक की न्यूजीलैंड में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 साल के संदीप सिंह जसड़ों के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संदीप सिंह जसड़ों रोज़ाना की तरह काम पर जा रहे थे कि रास्ते में हुए सड़क हादसे ने उनकी जान ली। जैसे ही संदीप सिंह जसड़ों की मौत की खबर गांव जसड़ों और चमकौर साहिब पहुंची तो इलाके में माहौल गमगीन हो गया।

    संदीप सिंह श्री चमकौर साहिब में युवाओं को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए लगातार कबड्डी कप कराते थे, जिसके कारण उन्हें इलाके में खेल प्रमोटर के रूप में जाना जाता था। इस दुखद खबर के कारण इलाके में शोक की लहर है। बतादें कि संदीप सिंह का अपने गांव और दोस्तों के साथ गहरा रिश्ता था। वह कुछ समय पहले ही अपने एक करीबी दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पंजाब आए थे।

    खुशियों भरे पल बिताने के बाद वह 13 दिसंबर को ही वापस न्यूजीलैंड लौटे थे, पर किसी को नहीं पता था कि यह उनके परिवार और मित्रों से आख़िरी मुलाकात होगी। संदीप के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इलाके के निवासियों ने बताया कि वे बहुत ही शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे। इस खबर ने न केवल परिवार बल्कि पूरे पंजाबी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

  • Jalandhar News: तेल टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेल टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लम्मा पिंड चौक के पास तेल के टैंकर की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौत हो गई। साइकिल सवार से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ ने हादसे की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तेल टैंकर चालक अजनाला अमृतसर का रहने वाला सतनाम सिंह सुची पिंड डिपो से तेल लेकर नूरमहल की ओर जा रहा था, जब वह लम्मा पिंड चौक के पास पहुंचा तो वहां से निकल रहा साइकिल सवार टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने थाना मंडी की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआइ बलकरण सिंह को मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उन्होंने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।  
  • Punjab News: राणा बलाचौरिया मामले में पुलिस ने बदमाश का किया Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: राणा बलाचौरिया मामले में पुलिस ने बदमाश का किया Encounter, देखें वीडियो

    मोहालीः सुहाना के कबड्डी टूर्नामेंट में हुए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया के कत्ल मामले में पकड़े गए 3 आरोपियों में से करन पाठक उर्फ करन कोपुलिस देर रात रिवाल्वर की रिकवरी के लिए लेकर गई। सूत्रों से पता चला कि करन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया थी।

    इस मामले में पुलिस ने आज सुबह मुलांपुर क्रिकेट स्टेडियम के पास गांव में सूचना के आधार पर उसे काबू करने की कोशिश की। जहां पुलिस ने मुठभेड़ में करना का एनकाउंटर कर दिया। इस मुठभेड़ गोली लगने से करन घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में आरोपी ने दम तोड़ दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि राणा बलाचौरिया मामले में 3 शूटरों को गिरफ्तार करके साईए की सिक्योरिटी में जांच के लिए रखा हुआ था। जहां रास्ते में करण ने छाती में दर्द होने का ड्रामा किया और रास्ते में गाड़ी में चिल्लाने लग गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रोककर जांच की तो पुलिस की कस्टडी से देर रात भाग गया। जिसके बाद आज अल सुबह पुलिस ने गांव की तालाशी ली तो पुलिस को करन दिखाई दिया।

    इस दौरान करन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में करन गोली लगने से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। इस दौरान उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना में पुलिस कर्मी को भी गोली लगी है।

    खरड़ में पुलिस मुठभेड़ में घायल मुख्य शूटर का संबंध बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ था। दरअसल, पुलिस ने क्रॉस फायरिंग में उसे गोली मार दी। हालांकि उसे फिलहाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसने कहा था कि मेरी छाती में दर्द हो रहा है, मुझे अस्पताल ले जाओ। जब पुलिस उसे खरड़ के सीआईए से ले जा रही थी तो उसने पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और हिरासत से भाग गया था।

  • Punjabi singer B Praak को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 10 करोड़ रुपए

    Punjabi singer B Praak को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 10 करोड़ रुपए

    मोहालीः मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी गायक बी प्राक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गायक को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बी प्राक से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। गैंग के द्वारा सिंगर बी प्राक के साथी दिलनूर को कॉल करके 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। गैंग के द्वारा एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है। इस मामले में मोहाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। गैंगस्‍टर ने धमकी देते हुए कहा है कि 10 करोड़ रुपये दो वना मिट्टी में मिला देंगे।

    बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। बी प्राक के कई गाने सुपरहिट हुए हैं। बताया जा रहा है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई। इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया। लेकिन दिलनूर ने कॉल नही उठाया. 6 जनवरी को भी विदेशी नंबर से कॉल किया गया। दिलनूर की शिकायत के मुताबिक, उसने कॉल उठाई, लेकिन बात जब अजीब लगी, तो उसने कॉल काट दिया। इसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया।

    मैसेज में कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया है। आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है, वो इस समय विदेश में छिप कर बैठा है। ये है मैसेज- ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए। तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है। जिस मर्जी कंट्री में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे। और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक, नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे।

    पंजाबी सिंगर दिलनूर ने धमकी भरा कॉल आने के बाद SSP मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया और दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को बताएं कि वह 10 करोड़ रुपये की फिरौती दे दें, नहीं तो एक हफ्ते के अंदर बुरे नतीजे होंगे। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई देश का कुख्यात गैंगेस्टर है, जो इस समय जेल में बंद है और वहां से ऑपरेट करता है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था।

    दिलनूर की शिकायत के अनुसार, 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए, जिनका उन्होंने जवाब नहीं दिया। 6 जनवरी को उन्हें एक दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आया। जब दिलनूर ने कॉल उठाया और बातचीत संदिग्ध लगी, तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज मिला जिसमें फिरौती की धमकी थी। ऑडियो मैसेज में, कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये देने होंगे, नहीं तो बी प्राक को गंभीर नुकसान होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Jalandhar News: घर से 5 किमी. दूर 2 युवकों की मौत, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर से 5 किमी. दूर 2 युवकों की मौत, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के भोगपुर में 2 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक से गिरने के कारण दोनों युवकों की मौत हुई है। मृतको की पहचान 17 वर्षीय गोपेश और अर्शप्रीत के रूप में हुई है। घटना घर से 5 किलोमीटर दूर हुई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची भोगपुर पुलिस की टीम ने दोनों के शव बरामद कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अर्शप्रीत सिंह के चाचा जगदीप ने बताया कि दोनों के कत्ल होने का शक जताया है। अर्शप्रीत और गोपेश दोनों लोहड़ी की रात को बाइक लेकर निकले थे। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे।

    दोनों को फोन किया तो रिंग जा रही थी, मगर फोन नहीं उठाया। दूसरे दिन भी दोनों की तलाश की लेकिन कहीं भी नहीं मिले। 15 जनवरी की शाम 8 बजे के बाद उनको सूचना मिली कि दोनों बहराम श्रेष्ठा रोड से लिंक सड़क इट्टां बद्दी में गिरे मिले। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों को भोगपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने दोनों की हत्या का शक जताया है। परिवार का कहना है कि दोनों को किसी का फोन आया था। इसके बाद वह उससे मिलने के लिए गए थे, लेकिन वापिस नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि इसे एक्सिडेंट का केस न मानते हुए कत्ल के एंगल से कार्रवाई की जाए।

    चाचा जगदीप ने बताया कि अर्शप्रीत पढ़ाई छोड़ चुका था और कोई काम नहीं कर रहा था। उसका गांव पुदिया और दूसरे युवक गोपेश का गिलड़ा है। दोनों गांवों के बीच 1 किलोमीटर का अंतर है। दोनों साथ पढ़े थे, इसलिए एक-दूसरे को जानते थे। अर्शप्रीत के पिता लेबनान में काम करते हैं। वह यहां पर मां मंजीत कौर के साथ रह रहा था। घर में उसके अलावा बड़ी बहन और भाई है। अर्शप्रीत की उम्र अभी 17 साल थी। इसके बाद पिता उसे भी विदेश में सैटल करने वाले थे। अर्शप्रीत की मौत के बाद मां और परिवार के सदस्य सदमे में हैं। पिता के आने के बाद अर्शप्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    परिवार ने शक जताया कि दोनों के माथे और सिर पर चोटों और तेजधार हथियार से वार करने के निशान हैं। घर से 5 किलोमीटर दूर घटनास्थल इट्टां बद्दी में दोनों की बाइक गिरी मिली, मगर टूटी नहीं थी। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल भी उनके पास ही मिले हैं। लंबे समय दोनों के सुनसान जगह पड़े रहने से मोबाइल की बैटरी डेड हो गई थी। भोगपुर पुलिस मुलाजिम सुरिंदर सिंह ने एक्सिडेंट के मामले में केस दर्ज किया है, लेकिन परिवार की मांग है कि उनको पता चला है कि ये मर्डर किया गया है, इसलिए केस की जांच मर्डर के एंगल से की जाए।

    चाचा जगदीप ने बताया कि किसी मामले को लेकर डब्बरी गांव के कुछ युवकों के साथ दोनों का झगड़ा चल रहा था। घटना से पहली किसी का फोन आया था। पुलिस को उस फोन कॉल के आधार पर जांच करनी चाहिए। उनको शक है कि डब्बरी के युवकों ने दोनों का कत्ल किया है। दोनों को बेरहमी से मारा गया है। अर्शप्रीत के माथे पर जबकि गोपेश के सिर के बैक साइड धारदार हथियार के गहरे निशान थे। चाचा ने शक जताया कि युवकों को गांव बुलाकर सोची समझी साजिश के तहत मारा गया है।

     

     

  • आज का राशिफल, 17 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 17 जनवरी 2026

    आज शनिवार को चंद्रमा धनु राशि में हैं, जिसके कारण आज मिथुन, कर्क और सिंह जैसी राशियों के लिए पूरा दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज इन राशियों को कदम-कदम पर सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी. आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 17 जनवरी 2026, शनिवार का पूरा राशिफल.

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे. आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें. परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी होने की संभावना है. आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे और घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं. परिवार के सभी एकजुट नजर आएंगे.

    वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए शौक और मौज की चीजों की खरीदारी के लिए रहेगा. आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा. आपका कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है. यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं. आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपको खुशी होगी.

    मिथुन राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी. बुद्धि और विवेक से आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने के कामयाब रहेंगे. आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है. आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे. आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. आप अपने किसी परिजन से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा करेंगे. यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं.

    कर्क राशि : आज आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं, इसलिए आप बाहर के खाने से परहेज रखें और अपने पेट का खास ख्याल रखें. आप बिजनेस में आधुनिक चीजों को शामिल करेंगे, जिससे आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. परिवार के लोग भी आपके कामों को पूरा साथ देंगे. आज आपका मन काफी खुश रहेगा. आप किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा.

    सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है. आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे. आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. मित्रों और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे. आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं. विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा.

    कन्या राशि: आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी. दोस्तों से आपकी खूब पटेगी. आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं. पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा. आप अपने किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें. आप यदि किसी काम को लेकर भाई-बहनों को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है. आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा.

    तुला राशि : आज आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे. आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिससे घर का माहौल भी अच्छा रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें. आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. आपको अपने किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है. आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. पढ़ाई-लिखाई को लेकर संतान को यदि कोई समस्या है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें.

    वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई समस्या आ सकती है. आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. बिजनेस में कोई काम आज अटकने की समस्या के कारण लटक सकता है. आप अपनी संतान को कहीं पढ़ने के लिए बाहर भेज सकते हैं. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है. आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी.

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा. आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव था, तो वह भी दूर हो सकता है. आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करके राहत की सांस लेंगे. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं. आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे. यदि कोई अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत से दूर करने की कोशिश करें. परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अधिक गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा.

    मकर राशि : आज आपकी इनकम बेहतर रहेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है. पार्टनरशिप में काम करने का मौका भी आपको मिलेगा. आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं. आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलते होंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा. आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी. धर्म-कर्म की भावना आपके मन में रहेगी.

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको बिजनेस में कुछ कठिनाईयां तो आएंगी, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे. आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा. संतान को आप पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं. अविवाहित जातकों के जीवन में नए साथी से मुलाकात हो सकती हैं. आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा.

    मीन राशि: आज आपके जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे. सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा. आपको किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन भी मिल सकता है, लेकिन आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा. आज आप कोई जल्दबाजी में निर्णय न लें.

     

  • Punjab News: हथियारों से घर पर किया हमला, पेट्रोल पंप से लगाई आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों से घर पर किया हमला, पेट्रोल पंप से लगाई आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : शहर में गुंडागर्दी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला फ्रेंड कॉलोनी से सामने आया है। जहा गत रात्रि दर्जन के करीब हथियारों से लैस हमलावरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। इस मामले में जानकारी देते हुए अरविंदर सिंह सोडी ने बताया कि वह LPU में काम करता है। रात्रि 10:30 बजे के करीब परिवार घर में सो रहा था।

    इस दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने गेट पर तेजधार हथियारों और ईंटों से हमला किया। जब गेट नहीं टूटा, तो फिर पेट्रोल बंब से आग लगा मौके से फरार हो गए। जिससे घर में आग लग गई और घर का सामान नष्ट हो गया। इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई है।

    परिवार की सदस्य सुनीता ने बताया कि हमलावर cctv कैमरे की फुटेज में आ चुके है। परिवार के सदस्यों की 10 दिन पहले दो लड़कियों से लड़ाई हुई थी। उन्हें शक है कि हमला उसी रंजिश के कारण हुआ है। पुलिस ने इस घटना  की जांच शुरू कर दी है।