Blog

  • Punjab News: अज्ञात बदमाशों ने फार्मेसी शॉप व बिल्डर के घर पर की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात बदमाशों ने फार्मेसी शॉप व बिल्डर के घर पर की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। राजधानी में आये दिन बदमाश आपराधिक गतिविधियों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। वहीं वीरवार रात शहर में दो जगह गोलियां चली हैं। सेक्टर-32 केमिस्ट शॉप के बाद दूसरी घटना सेक्टर-21 में हुई है। जहां, एक बिल्डर के घर पर फायरिंग हुई है।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    बदमाशों द्वारा सेक्टर-21 में शहर के नामी बिल्डर के घर पर गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि यह घटना वीरवार देर रात को हुई है और पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर में मिली है। बिल्डर के घर पर फायरिंग का यह मामला गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। क्योंकि हमलावरों ने घर में एक पर्ची भी फेंकी है। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डर से रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग की गई है। हालांकि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

     

     

     

     

  • इस जिले में खूनी खेलः भाई ने पहले प्रेमी का गला रेता, फिर बहन पर चाकू से किया हमला

    इस जिले में खूनी खेलः भाई ने पहले प्रेमी का गला रेता, फिर बहन पर चाकू से किया हमला

    CRIME NEWS: यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हुई। एक भाई ने पहले अपनी बहन के प्रेमी की हत्या की और फिर घर में अपनी बहन और भाभी पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हसवा कस्बे के दिलदार कुरैशी को अपनी बहन मन्नो के प्रेम प्रसंग का पता चला। उसने अपनी बहन के प्रेमी फैजान को पकड़कर जंगल में ले गया और वहां उसके गले पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

    घर लौटकर बहन और भाभी पर हमला
    फैजान की हत्या के बाद दिलदार कुरैशी घर पहुंचा और बहन मन्नो पर भी चाकू से हमला किया। इस दौरान भाभी जिकरा परवीन बीच-बचाव के लिए आई, लेकिन दिलदार ने उस पर भी हमला कर दिया। दिलदार ने हमले के दौरान कहा कि भाभी को प्रेम प्रसंग के बारे में पता था, इसके बावजूद उसने रोकने की कोशिश नहीं की।

    हमले में घायल भाभी की हुई मौत
    हमले में घायल हुई भाभी जिकरा परवीन को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बहन मन्नो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

    आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
    हत्या और हमले के बाद आरोपी दिलदार कुरैशी खुद थरियांव पुलिस चौकी में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

     

     

  • 7 Amrit Bharat ट्रेनों को इस तारिख को PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी

    7 Amrit Bharat ट्रेनों को इस तारिख को PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी

    नई दिल्ली। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की बेसब्री से कर रहे इंतजार लोगों का अब खत्म होना वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को एक साथ 7 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी शुरुआत करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंदे मोदी रेल के अलावा सड़क और जल परिवहन से जुड़ी कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 17 को दोपहर करीब 12:45 बजे, प्रधानमंत्री मालदा पहुंचेंगे और मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। साथ ही, वे गुवाहाटी (कामाख्या)–हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वर्चुअली भी रवाना करेंगे। ढाई घंटे तक हो जाएगा यात्रा का समय कम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर विमान जैसी सुविधाओं का अनुभव देगी। यह ट्रेन हावड़ा–गुवाहाटी मार्ग पर यात्रा समय को करीब 2.5 घंटे तक कम करेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा, धार्मिक पर्यटन और पर्यटन क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

    इन 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की होगी शुरुआत 

    -न्यू जलपाईगुड़ी–नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस -न्यू जलपाईगुड़ी–तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस -अलीपुरद्वार–एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस -अलीपुरद्वार–मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस -कोलकाता (हावड़ा)–आनंद विहार टर्मिनल -कोलकाता (सियालदह)–बनारस -कोलकाता (संत्रागाछी)–तांबरम इन सभी परियोजनाओं से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आधुनिक अवसंरचना के निर्माण को मजबूती मिलेगी और यह क्षेत्र देश के विकास के प्रमुख इंजन के रूप में उभरेगा। ये ट्रेनें आम यात्रियों, छात्रों, प्रवासी कामगारों और व्यापारियों के लिए किफायती और भरोसेमंद लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।        
  • Punjab News: एक्ट्रेस Mandy Thakkar ने पति Shekhar Kaushal से लिया तलाक, जानें वजह

    Punjab News: एक्ट्रेस Mandy Thakkar ने पति Shekhar Kaushal से लिया तलाक, जानें वजह

    Mandy Takhar Divorces Shekhar Kaushal News: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और उनके पति शेखर कौशल अब अलग हो चुके हैं। दोनों का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने दोनों की ओर से दायर की गई संयुक्त अर्जी पर सुनवाई करते हुए पहले मोशन को मंजूरी दे दी।

    कोर्ट ने आपसी सहमति से दायर अर्जी को किया स्वीकार
    मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल ने फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी। इस मामले में मैंडी की ओर से पेश हुए एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की पहली अर्जी को स्वीकार कर लिया है। इसका मतलब है कि तलाक की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है।

    शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था
    शेखर और मैंडी की शादी हाल ही में हुई थी। दोनों ने 13 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों (आनंद कारज) से शादी की थी। इसके अगले दिन यानी 14 फरवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों से भी विवाह किया गया था।शेखर कौशल एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए दोनों धर्मों के अनुसार शादी की गई थी।

    फिलहाल अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं दोनों
    तलाक की अर्जी से पहले ही दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे थे। मैंडी ठक्कर इस समय मुंबई में रह रही हैं जबकि शेखर कौशल मोहाली में रहते हैं।

    एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने साफ किया कि तलाक से जुड़े सेटलमेंट और शर्तों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सहमति से यह फैसला लिया गया है और सभी शर्तें पूरी तरह गोपनीय रखी गई हैं। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप या सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

    कौन हैं शेखर कौशल?
    शेखर कौशल एक फिटनेस एक्सपर्ट और सीईओ हैं। वे फिटनेस इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं और खासतौर पर जिम ट्रेनिंग के क्षेत्र में उनकी पहचान है। उन्होंने कई सेलेब्रिटीज के साथ भी काम किया है।

    कैसे हुई थी मैंडी और शेखर की पहली मुलाकात?
    शेखर कौशल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात शिमला में हुई थी। उस समय पंजाबी फिल्म ‘हाय मेरी मोटो’ की शूटिंग चल रही थी। शेखर उस फिल्म में एक सेलिब्रिटी के फिटनेस ट्रेनर के तौर पर जुड़े हुए थे।

    शेखर ने बताया कि शूटिंग के दौरान वे लिविंग रूम में अकेले बैठे थे। तभी मैंडी शूट खत्म करके लौटीं और कहा कि उन्हें भूख लगी है। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे मुलाकातें बढ़ने लगीं।

    शेखर ने हंसते हुए बताया था कि जब मैंडी ने उन्हें डेट पर बुलाया, तो वे निक्कर और टी-शर्ट पहनकर चले गए। उनकी पहली डेट बहुत साधारण थी और कार में ही चिकन पार्टी हुई थी।

    सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं मैंडी ठक्कर
    मैंडी ठक्कर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है।

     

     

  • मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में रेबीज रोकथाम के लिए स्वास्थ्य ढांचा मजबूत

    मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में रेबीज रोकथाम के लिए स्वास्थ्य ढांचा मजबूत

    चंडीगढ़: पंजाब में रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। वर्षों से कुत्ते के काटने के मामले राज्य में गंभीर चिंता का विषय रहे हैं। हर साल करीब तीन लाख डॉग बाइट के मामले सामने आते थे, लेकिन सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण समय पर इलाज और पूरा टीकाकरण संभव नहीं हो पाता था। रेबीज़ एक ऐसी बीमारी है जो इलाज न होने पर सौ प्रतिशत घातक होती है, जबकि समय पर टीकाकरण से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में अब यह स्थिति बदल दी गई है। राज्यभर में स्थापित 881 आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त एंटी-रेबीज़ टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह कदम जन स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर है, जिससे लोगों को उनके घरों के नजदीक ही समय पर और पूरा इलाज मिल रहा है। इससे न केवल मरीजों का समय और पैसा बच रहा है, बल्कि रेबीज़ से होने वाली मौतों के खतरे में भी बड़ी कमी आई है।

    पिछले कुछ महीनों में हर माह औसतन 1,500 से अधिक डॉग बाइट पीड़ित आम आदमी क्लीनिकों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें तुरंत टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण इलाकों, दिहाड़ी मजदूरों और कमजोर वर्गों को सबसे अधिक लाभ मिला है। मान सरकार का यह कदम प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और नागरिकों को सुरक्षित व स्वस्थ भविष्य देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

  • कार को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा, 50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, मची- चीख पुकार

    कार को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा, 50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, मची- चीख पुकार

    जींद। पंजाब के पड़ोसी राज्य में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, कार को बचाने के चक्कर में 50 यात्रियों से भरी बस खेतों में पलट गई। जिसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ये घटना हरियाणा के जींद जिले के गांव मोहनगढ़-खटकड़ टी प्वाइंट के पास हुई है।

    हरियाणा रोडवेज की एक बस गांव मोहनगढ़-खटकड़ टी प्वाइंट के पास खेतों में पलट गई। बस में 50 के आसपास यात्री सवार थे। इनमें से 15 यात्रियों काे मामूली चोट आई, जिनको उपचार के बाद नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
    गांव मांडी कलां से रोडवेज की बस शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास निकली थी। इस बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। जब यह बस गांव मोहनगढ़-खटकड़ टी प्वाइंट के पास पहुंच तो अचानक बस के सामने कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में बस चालक अमरजीत ने ब्रेक लगा दी। एकदम ब्रेक लगने के कारण बस टी-प्वाइंट पर होने के चलते खेतों में पलट गई। जिससे ये हादसा हुआ है।

    कार चालक मौके से हुआ फरार
    मिली जानकारी के अनुसार कार चालक खटकड़ टोल से बचने के लिए एकदम कार को बस के आगे ले आया। बस पलटते ही कार चालक मौके से फरार कार समेत फरार हो गया। बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के पीछे आ रहे अन्य वाहन सवार लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकला।

  • Haryana News: स्टोर के सुरक्षा गार्ड बने चोर, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: स्टोर के सुरक्षा गार्ड बने चोर, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने सेक्टर-8 में स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने इस मामले में दो सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिल चौहान और पीयूष के तौर पर हुई है।

    दोनों ही मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के लिए रिमांड हासिल कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस मामले में 9 जनवरी को जीरकपुर के रहने वाले शिकायतकर्ता ने की थी।

    शिकायतकर्ता सेक्टर-8 में स्थित रिलांयस स्मार्ट बाजार के स्टोर का मालिक है। उसने पुलिस को चोरी के मामले की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके ही स्टोर पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड पिछले काफी समय से धीरे-धीरे स्टोर से सामान चोरी कर रहे थे।

    आंतरिक मिलान के दौरान स्टोर में से करीबन डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब हो गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-7 में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी अमनदीप ने मामले की छानबीन करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।

    पहले आरोपी साहिल चौहान को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया गया है। 11 जनवरी को उसको कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। साहिल से पूछताछ के दौरान इस वारदात में शामिल उसके साथ पीयूष का भी नाम सामने आया है।

    वो भी उसी स्टोर में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात था। पुलिस ने 14 जनवरी को पीयूष को उसके पैतृक गांव हमीरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा दूसरे आरोपी पीयूष को कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से यह पता लगाएगी कि वो चोरी किया हुआ सामान किसको बेचते थे।

    पुलिस का मुख्य उद्देश्य चोरी हुए सामान को बरामद करना है और इस नेटवर्क मामले में शामिल बाकी खरीदारों को भी गिरफ्तार करना है। पहले आरोपी साहिल चौहान की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों का ऐसी गतिविधियों में शामिल होना चिंता का विषय है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

  • लोक निर्माण विभाग की लिपिक वर्गीय संघ की कार्यकारिणी गठित

    लोक निर्माण विभाग की लिपिक वर्गीय संघ की कार्यकारिणी गठित

     ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के लिपिक वर्गीय स्टाफ एसोसिएशन के संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता कार्यालय के सभागार में एक तदर्थ कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राज्य के लगभग सभी जिलों से 90 पदाधिकारियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्ति अधीक्षक-। रोशन लाल शर्मा मुख्य चुनाव प्रभारी के रूप में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस चुनाव में लेखराज को सर्व सहमति से कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

    अपने धन्यवाद सम्बोधन में नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि यह पद मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए समर्पित सेवा का अवसर है। कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को सक्षम मंच पर प्रभावी ढंग से उठाना तथा समय पर समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
    इस अवसर पर कमेटी द्वारा समस्त जिलों के नियमित चुनाव 20 दिनों के अंदर करवाने का भी निर्णय लिया गया। मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार तारा सिंह ने कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में अधीक्षक वर्ग-।। के लगभग 30 पदों को वरिष्ठ सहायकों से पदोन्नति कर जल्दी से जल्दी भरने के लिए विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, अतिरिक्त प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग तथाग प्रमुख अभियंता को ज्ञापन भी दिया गया है।

    उपरोक्त चुनावी सभा को पूर्व में रहे संगठन के पदाधिकारी व नवनिर्वाचित प्रमुख लेखाकार चंद्रशेखर ने भी संबोधित किया तथा कहा कि संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा जल्दी ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से भी इस बारे में भेंट की जाएगी।

    संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार जिला चंबा, महासचिव प्रताप सिंह ठाकुर जिला शिमला, उपाध्यक्ष आशा किमटा जिला शिमला, उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान जिला सोलन, उपाध्यक्ष रामचंद्र कपूर जिला सिरमौर, उपाध्यक्ष श्याम स्वरूप जिला कांगड़ा, कोषाध्यक्ष लेखराज ठाकुर जिला मंडी, संगठन सचिव नरेश कुमार जिला बिलासपुर, संगठन सचिव ललित ठाकुर जिला किन्नौर, संगठन सचिव रजनीश ठाकुर, कार्यालय सचिव लेखराज जिला शिमला, प्रेमचंद कार्यालय सचिव जिला उन्ना, अतिरिक्त महासचिव तरुण परमार जिला सिरमौर, प्रेस सचिव विजय कुमार जिला शिमला, प्रेस सचिव रविकांत जिला मंडी, कानूनी सलाहकार प्रेम सिंह ठाकुर जिला शिमला, संयुक्त सचिव सुनील सहगल जिला शिमला, संयुक्त सचिव रोशन लाल जिला कुल्लू, संयुक्त सचिव अमित कुमार जिला लाहौल स्पीति तथा संयुक्त सचिव बलबीर सिंह जिला शिमला से चुने गए।

     

     

  • Jalandhar News: दोस्तों के साथ जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दोस्तों के साथ जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर के संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास दो दोस्तों के साथ जा रहे युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदरा सोढ़ियां के रहने वाले केसर धामी के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना के बाद मौके से निकल रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आदमपुर थाने की पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सूचमा पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक केसर धामी अपने दो दोस्तों के तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे था। केसर धामी दोनों दोस्तों के बीच बैठा हुआ था कि जब आदमपुर संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ़ से आए एक बाइक सवार दो युवकों ने बीच में बैठे केसर धामी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गोली सिर पर लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई, वहीं इस संबंध में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
  • रुसी राष्ट्रपति ने Israel के PM Benjamin Netanyahu से की बात, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    रुसी राष्ट्रपति ने Israel के PM Benjamin Netanyahu से की बात, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    नई दिल्ली: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान संकट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने ईरान के मुद्दे पर बात की। इसके बाद पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान को भी फोन किया। रुसी मीडिया में इन फॉन कॉल्स पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि रुसी राष्ट्रपति क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए लगातार एक्टिव हैं। हालात को बिगाड़ने से रोकने के मकसद से चौबीसो घंटों की कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं।

    ईरान के मुद्दे पर बात करेगा रुस

    क्रेमलिन के अनुसार, बातचीत के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ने नेतन्याहू से कहा है कि ईरान के मुद्दे पर मध्यस्थता के लिए रुस मदद कर सकता है। उन्होंने इजरायली नेता स कहा है कि वो क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों को भी तेज करने के पक्ष में है।

    रुस के एक सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि क्रेमलिन प्रेस सर्विस के बयान के अनुसार, दोनों पक्षों में पश्चिम एशिया की स्थिति और ईरान से जुड़े हुए घटनाक्रमों की चर्चा की गई है। व्लादिमीर पुतिन ने क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कूटनीतिक और राजनीतिक प्रयासों को तेज करने के पक्ष में अपने रुख का भी जिक्र किया है।

    इन मुद्दों पर हुई बात

    क्रेमलिन प्रेस सर्विस की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया कि पुतिन ने सभी संबंधित देशों के साथ मध्यस्थता करने और बातचीत को बढ़ावा देने के लिए रुस की कोशिशें जारी रखने की तत्परता दिखा दी हैं। फोन कॉल के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नेतन्याहू अलग-अलग स्तर पर परामर्श जारी रखने पर सहमत हुए हैं। क्रेमलिन की प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुतिन क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि पेजेश्कियान के साथ हुई बातचीत पर बाद में अलग से जानकारी दी जाएगी।